नेपाल के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एक कॉफी शॉप में आग लगने की घटना के बाद एहतेयात के तौर पर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। एक फ्लाइट को कोलकाता ले जाया गया और 3 को रोक दिया गया है। आग पर बाद में काबू कर लिया गया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
बीजेपी ने एक तीन लाइन का व्हिप जारी कर अपने राज्यसभा सांसदों को कल सदन में मौजूद रहने का फरमान दिया है। पत्र में बीजेपी ने कहा है कि 'राज्यसभा के सभी बीजेपी सांसदों को सूचित किया जाता है कि मंगलवार, 11 फरवरी, 2020 को कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा और पारित होने के लिए सदन में लाए जाएंगे।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 15 दिसंबर 2019 की शाम को सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में हुई कथित हिंसा और आगजनी की घटना के मामले में वांछित अज्ञात अभियुक्तों के बारे में कोई जानकारी या सुराग देने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
बीजेपी ने राज्यसभा के अपने सभी सांसदों को एक तीन लाइन का व्हिप जारी कर कल सदन में मौजूद रहने के लिए और ‘सरकार के रुख का समर्थन करने’ को कहा है। बता दें कि कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत नोएडा ऑथरिटी के पूर्व इंजीनियर यादव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यादव सिंह को नोएडा भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया गया है।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
भारत दौरे पर आए इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मिर बेन शब्बाद ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल समेत कई शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल शाम 4 बजे राज्यसभा में बजट पर चर्चा पर अपना जवाब देंगी। कल राज्यसभा में भोजनावकाश नहीं होगा। इसके साथ ही संसद के बजट सत्र का पहला सत्र कल संपन्न हो जाएगा। इसके बाद दूसरा सत्र 2 मार्च से शुरू होगा।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार आरक्षण के संवैधानिक अधिकार होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में बयान दे रही है। महान संघर्षों और कुर्बानियों से ये अधिकार हासिल किए गए थे जिससे हिंदुस्तान एक ज्यादा बेहतर राष्ट्र बन सके। आज एक-एक करके वंचित तबकों के अधिकार छीनने की महासाजिश हो रही है। इससे बड़ा देशद्रोह क्या है?”
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
दिल्ली में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ में जामिया समन्वय समिति ने विरोध प्रदर्शन किया। जामिया समन्वय समिति ने जामिया से संसद तक सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ एक विरोध मार्च बुलाया था, लेकिन ओखला में अस्पताल के पास सुरक्षा बलों द्वारा रोक दिया गया था।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह स्पष्ट है कि बीजेपी सरकार संविधान प्रदत्त आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। आरक्षण अब संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि राज्य सरकारों की दया पर निर्भर हो गया है। कांग्रेस पार्टी दलितों, आदिवासियों और ओबीसी के अधिकारों की रक्षा करेगी। आज संसद में कांग्रेस पार्टी ने एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण पर रोक लगाना बीजेपी का स्पष्ट एजेंडा है।”
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आज सुबह सीआरपीएफ कोबरा के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 2 जवान शहीद हो गए जबकि डिप्टी कमांडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इसमें जवानों ने एक नक्सली को भी ढेर कर दिया.
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ संसद तक मार्च के लिए जामिया के छात्र अड़े हुए थे। पुलिस ने इन्हें होली फैमिली अस्पताल के पास बैरीकेड लगाकर रोक दिया था। जैसे ही छात्रों ने बैरीकेड तोड़कर मार्च करने की कोशिश की पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जामिया के प्रॉक्टर भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, वो प्रदर्शनकारियों से पीछे हटने की अपील कर रहे हैं। उनके साथ प्रोफेसर अजीम भी मौजूद हैं।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मंत्रियों में से एक ने यह कहकर सदन को गुमराह किया है कि यह स्थिति 2012 सरकार की वजह से आई है। हम निश्चित रूप से मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव को आगे बढ़ाएंगे।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की शिकायत पर सीएए-एनआरसी के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान पुलिसिया हिंसा और उत्पीड़न पर यूपी के मुख्यसचिव और पुलिस महानिदेशक को मानवाधिकार आयोग ने नोटिस भेजा है। उन्हें 6 हफ्ते के भीतर जवाब देना होगा।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
दिल्ली हाई कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को उन पब, रेस्तरां और बार के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, जो दिल्ली के हौज खास इलाके में अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
गुजरात एटीएस के पुलिस उपाधीक्षक केके पटेल ने कहा, “हमने कल मुंबई सीरियल ब्लास्ट का आरोपी मुनाफ हलारी मूसा को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। वह दुबई जा रहा था। हमने उसके कब्जे से एक पाकिस्तानी पासपोर्ट बरामद किया है।”
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
दिल्ली का जामिया और सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन बंद है। सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ संसद तक मार्च के लिए जामिया के छात्र अड़े हुए थे। पुलिस ने इन्हें होली फैमिली अस्पताल के पास बैरीकेड लगाकर रोक दिया था। जैसे ही छात्रों ने बैरीकेड तोड़कर मार्च करने की कोशिश की पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
गार्गी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ.प्रोमिला कुमार ने कॉलेज में बाहरी लोगों द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ पर कहा, “हमने शिकायतकर्ताओं, चश्मदीदों और प्रासंगिक जानकारी हासिल करने के लिए हमने एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।”
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
गार्गी कॉलेज में छात्रों के साथ छेड़छाड़ के मामले पर कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने कहा, “यह तय है कि एचआरडी मंत्रालय कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। सरकार, एचआरडी मंत्रालय का मैसेज है उन लोगों को जो यूनिवर्सिटी में आक्रमण कर रहे हैं कि आप करते जाइए आपके खिलाफ कोई एक्शन नहीं होगा। इसमें कोई संदेह नहीं है।”
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ संसद तक मार्च के लिए अड़े जामिया के छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हो गए हैं। मार्च कर रहे छात्रों को पुलिस ने ओखला में होली फैमिली अस्पताल के पास रोक दिया। पुलिस ने बैरीकेड लगा रखा था। छात्र मार्च के लिए अड़े हुए थे।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
किसानों के मुद्दों पर उत्तर प्रदेश में 6 से अधिक रैलियों को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। उनकी पहली रैली 23 फरवरी को बस्ती में होगी।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
दाऊद इब्राहिम के सहयोगी तारिक परवीन को जबरन वसूली के मामले में मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने 13 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी सरकार के असंवैधानिक रुख के खिलाफ कांग्रेस 16 फरवरी से पहले देशव्यापी आंदोलन कार्यक्रम शुरू करेगी।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ जामिया से संसद मार्च के लिए अड़े छात्रों को लेकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया के चीफ प्रॉक्टर वसीम अहमद ने कहा, “मैं स्थिति से निपटने के लिए छात्रों और पुलिस दोनों से अनुरोध करता हूं। मैं छात्रों से वापस जाने की अपील करता हूं।”
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
बीजेपी ने अपने लोकसभा सांसदों को केंद्रीय बजट 2015-21 के पारित होने के लिए कल सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
गार्गी कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। हौज खास पुलिस स्टेशन में आईपीस की धारा 452, 354, 509 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गिया है।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
आरक्षण मुद्दे पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत द्वारा बयान देने के बाद कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने लोकसभ सें वॉक आउट किया।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर लोकसभा में कहा कि नौकरियों, पदोन्नति के लिए आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, “सरकार इस मुद्दे पर उच्चस्तरीय चर्चा कर रही है। मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि मामले में भारत सरकार को कभी भी पक्षकार नहीं बनाया गया।”
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी आरक्षण पर कहा, “हम चाहते हैं आरक्षण बरकरार रहे। यह मौलिक अधिकार है। सरकार खुद आरक्षण हटाकर गलत कर रही है। आजादी के बाद जो संविधान बनाया गया था उस वक्त के नेताओं ने सदियों से चले आ रहे भेदभाव को खत्म करने के लिए यह तय किया था।”
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
सीएए, एनआरसी, और एनपीआर के खिलाफ संसद तक मार्च निकाल रहे जामिया समन्वय समिति को पुलिस ने ओखला में होली फैमिली अस्पताल के पास रोक दिया है। पुलिस ने बैरीकेड लगा रखा है। छात्र मार्च के लिए अड़े हुए हैं।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ के विरोध में एनएसयूआई ने गार्गी कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक, नौकरियों और पदोन्नति के लिए आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं है। इस पर समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला संविधान के खिलाफ है। मैं अच्छे से जानता हूं कि संविधान में कहां क्या लिखा गया है और उसका क्या मतलब है।”
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
एससी/एसटी आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “बीजेपी का आरक्षण खत्म करने का तरीका समझिए,
1. आरएसएस वाले लगातार आरक्षण के खिलाफ बयान देते हैं।
2. उत्तराखंड की बीजेपी सरकार #सुप्रीमकोर्ट में अपील डालती है कि आरक्षण के मौलिक अधिकार को खत्म किया जाए।
3. उत्तर प्रदेश सरकार भी तुरंत आरक्षण के नियमों से छेड़छाड़ शुरू कर देती है।
बीजेपी ने पहले दलित आदिवासियों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ बने कानून को कमजोर करने की कोशिश की। अब संविधान और बाबा साहेब द्वारा दिए बराबरी के अधिकार को कमजोर कर रही है।”
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
जामिया समन्वय समिति ने जामिया से संसद तक सीएए, एनआरसी, और एनपीआर के खिलाफ मार्च निकाला।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा, “अगर आप ओवैसी साहब का डीएनए टेस्ट करेंगे तो उसमें जिन्ना का डीएनए मिलेगा। वो नहीं बोल रहे हैं जिन्ना की आत्मा बोल रही है। ओवैसी देश के टुकड़े-टुकड़े कर देना चाहते हैं, देश को तबाह कर देना चाहते हैं। ओवैसी पर देशद्रोह का मुकदमा दायर कर कार्रवाई होनी चाहिए।”
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को शाहीन बाग की प्रदर्शनकारी महिला के चार महीने के बच्चे की मौत पर नोटिस जारी किया है। प्रदर्शन में बच्चों के हिस्सा लेने पर रोक की मांग करते हुए एक बहादुरी पुरस्कार विजेता ने सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखा था।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
दिल्ली हाई कोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को मॉनसून सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन ओपन-बुक या टेक-होम परीक्षा आयोजित करने के फैसले को लेकर नोटिस जारी किया। विश्वविद्यालय के इस फैसले के खिलाफ छात्रों और प्रोफेसरों ने याचिका दायर की थी।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। वहीं, इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए हैं।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
दिल्ली के गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद कॉलेज पहुंचीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं और दिल्ली पुलिस और कॉलेज प्रशासन को नोटिस जारी कर रहे हैं। घटना में शामिल लोगों और उनकी रक्षा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।”
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
जेएनय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर एक बार फिर हमला हुआ है। बिहार के जमुई में उनके काफिले पर हमला हुआ है। लोगों ने कन्हैया के काफिले पर अंडा और मोबिल फेंका। कन्हैया पर इससे पहले भी पिछले दो बार हमले हो चुके हैं।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
एससी/एसटी आरक्षण मुद्दे पर लोकसभा में हंगामे के बीच राजनाथ सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय मंत्री इस मुद्दे पर बयान देंगे। उन्होंने कहा कि उनके बयान का सभी को इंतजार किया जाना चाहिए। इस बीच सदन में विपक्षी सांसद नारे लगा रहे थे, ‘मोदी सरकार हाय-हाय’। इस बीच लंच के लिए सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ मामले पर दिल्ली पुलिस ने कहा, “वरिष्ठ महिला अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गीतांजलि खंडेलवाल जांच का नेतृत्व करेंगी। वह घटना को लेकर कॉलेज के प्रिंसिपल के संपर्क में हैं।”
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
लोकसभा में एससी/एसटी आरक्षण के मुद्दे को विपक्ष ने उठाया है। विपक्ष इस पर सरकार से अपनी स्थिति साफ करने की मांग कर रहा है। विपक्ष का आरोप है कि केंद्र की मोदी सरकार आरक्षण विरोधी है।
अदरअसल अपने एक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने के लिए राज्य सरकारें बाध्य नहीं हैं, क्योंकि यह मौलिक अधिकार नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि एससी/एसटी के लोग सरकारी नौकरियों में आरक्षण का दावा नहीं कर सकते, यह राज्य सरकारों की इच्छा पर निर्भर करता है। कोर्ट के इस फैसले पर कांग्रेस पार्टी समेत कई दलों ने अपनी असहमति जताई है।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोड से हटाने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया है।
मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सुझाव दिया कि विरोध सार्वजनिक सड़क पर अनिश्चित अवधि के लिए नहीं जा सकता है। इस तरह के विरोध प्रदर्शनों के लिए एक अलग जगह चिन्हित की जानी चाहिए।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
दिल्ली के गार्गी कॉलेज में छात्रों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी गार्गी कॉलेज पहुंचीं हैं।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
दिल्ली के गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़खानी का मुद्दा लोकसभा में उठा है। विपक्ष द्वारा घेरे जाने के बाद इस पर मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ बाहरी कॉलेज में घुस गए थे, जोकि सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई के लिए कॉलेज प्रशासन के लिए कहा गया है।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद पी चिदंबरम राज्यसभा में बजट 2020-21 पर चर्चा के दौरान कहा, “आज लोगों के हाथ में कोई पैसा नहीं है। किसी को भी निवेश करने के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं है, इसके विपरीत पूरे देश में प्रचलित भय और अनिश्चितता है। देश में कोई भी निवेश नहीं करेगा।”
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के फिरंगीपुरम मंडल के रेपुडी गांव में एक ऑटो-रिक्शा और मिनी लॉरी के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
एससी/एसटी आरक्षण मुद्दे पर राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “बीजेपी और आरसएसफ की विचारधारा आरक्षण के खिलाफ है। वे कभी नहीं चाहते हैं कि एससी/एसटी प्रगति करे। वे संस्थागत ढांचे को तोड़ रहे हैं। मैं एससी/एसटी/ओबीसी और दलितों को बताना चाहता हूं कि हम आरक्षण को कभी खत्म नहीं होने देंगे चाहे मोदी जी या मोहन भागवत कितना भी बड़ा सपना देखें।”
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
उमर अब्दुल्ला को पीएसए के तहत गिरफ्तार किए जाने को उनकी बहन सारा पायलट ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उमर अब्दुल्ला को 5 अगस्त, 2019 को सीआरपीसी की धारा 107 के तहत हिरासत में रखा गया था। इस कानून के तहत उमर अब्दुल्ला की 6 महीने की एहतियातन हिरासत अवधि 5 फरवरी, 2020 को खत्म होने वाली थी। इस बीच 5 जनवरी को ही सरकार ने उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के खिलाफ पीएसए लगा दिया।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
दिल्ली के गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की एक टीम कॉलेज पहुंची है।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
एसएसी/एसएसटी (अत्याचार निवारण) संशोधन कानून 2018 को चुनौती देने वाली याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में खारिज हो गई हैं। एसएसी/एसएसटी संशोधन कानून को कोर्ट ने बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST एक्ट में संशोधन की संवैधानिकता को दी मंजूरी। जस्टिस अरूण मिश्र, जस्टिस विनीत शरण और जस्टिस रवीन्द्र भट्ट की बेंच ने याचिकाओं को खारिज कर दिया है।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर बीजेपी नेता संगीत सोम ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, “मैं ओवैसी जी को यही कहना चाहता हूं, जूते खाकर भी कागज दिखाने पड़ेंगे। देश में रहना है तो देश के संविधान के हिसाब से रहना पड़ेगा। जो कागज सरकार मांगेगी, प्रशासन मांगेगा वो देना ही पड़ेगा। चाहे ये जो भी कह लें।”
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सीएए को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “जो मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वो सही मायने में मर्द-ए-मुजाहिद कहलाएगा। मैं वनत में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा। कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाऊंगा कि मार गोली। मार दिल पर गोली मार, क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है।”
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली गार्गी कॉलेज में वार्षिक उत्सव के दौरान छात्रों के साथ हुए अभद्र व्यवहार को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली के गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुए छेड़छाड़ मामले का संज्ञान लिया है। आयोग की एक टीम आज कॉलेज का दौरा करेगी।
दिल्ली के गार्गी कॉलेज के छात्रों द्वारा बाहरी लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने के मामले में डीसीपी दक्षिण अतुल ठाकुर ने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।”
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
कांग्रेस ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। कांग्रेस ने कहा कि सरकारी नौकरियों में एससी और एसटी आरक्षण को कम नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि यह हमारे देश के पिछड़े समुदायों के लिए विनाशकारी होगा।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
बिहार की राजधानी पटना में एक घर मेंबम धमाका हुआ है। इस धमाके में 5 लोगो के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। धमाके से दो घरों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सीएए को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “जो मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वो सही मायने में मर्द-ए-मुजाहिद कहलाएगा। मैं वनत में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा। कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाऊंगा कि मार गोली। मार दिल पर गोली मार, क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है।”
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट ने पहला ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है। उन्होंने फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन अमेरिका के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर जीता है।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ धरने बैठे प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। याचिका में शाहीन बाग के बंद पड़े रास्ते को खुलवाने की मांग की गई है। इसके अलावा याचिकाकर्ता ने मांग की है कि इस पूरे मसले में हिंसा को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज या हाई कोर्ट के किसी मौजूदा जज द्वारा निगरानी की जाए।
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 10 Feb 2020, 7:47 AM IST