नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा से पास हो गयाहै। इस बिल के पक्ष में 311 वोट पड़े, वहीं विपक्ष में 80 वोट पड़े हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिल पास होने पर खुशी जताते हुए गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी है
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पास हो गया है
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
लोकसभा में चर्चा के दौरान नागरिकता संशोधन बिल पर सदस्यों द्वारा लाए गए संशोधन पर वोटिंग शुरू हो गई है। इससे पहले लोकसभा में हुई चर्चा पर गृहमंत्री अमित शाह ने अपना जवाब दिया।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल पर लोकसभा में हुई चर्चा पर अब गृहमंत्री अमित शाह जवाब दे रहे हैं। इससे पहले विपक्ष के कई सदस्यों ने संविधान विरोधी बताते हुए इस बिल का विरोध किया। कांग्रेस सासंद शशि थरूर ने कहा कि यह बिल देश की आत्मा का विभाजन करने वाला है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल पर लोकसभी में चल रही चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि यह कानून देश की आत्मा का विभाजन करने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बिल के जरिये सरकार पाकिस्तान के जन्मदाता जिन्ना के सपनों को साकार कर रही है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
बीजेपी ने बुधवार को संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग में पार्टी की संसदीय दल की बैठक बुलाई है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
आम आदमी पार्टी ने नागरिकता संशोधन बिल का विरोध किया है। पार्टी के सांसद भगवंत मान ने कहा कि आज इस बिल के जरिये अंबेडकर के संविधान का कत्ल हो रहा है। भगवंत मान ने धर्म के आधार पर नागरिकता देने पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश को कबीलों में बांटो।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
अब तक प्याज की कीमत में लगी आग को काबू कर पाने में नाकाम केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने खुदरा व्यापारियों के लिए प्याज की स्टॉक सीमा घटा दी है। अब कोई भी खुदरा कारोबारी 5 मिट्रीक टन की जगह सिर्फ 2 मिट्रीक टन प्याज का ही स्टॉक रख सकता है। साथ ही मंत्रालय ने राज्यों को जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी कहा है। वहीं होलसेलर्स के लिए प्याज की स्टॉक सीमा में बदलाव नहीं किया गया है। वह पहले की ही तरह 25 मिट्रीक टन रहेगा।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग ने दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में रह रहे एक 28 वर्षीय रोमानियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने मैगनेटिक चिप्स, बैटरी, पिन होल कैमरा चिप आदि वस्तुएं बरामद की हैं। युवक से आगे की पूछताछ जारी है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
गौरव गोगोई ने नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करते हुए कहा है कि पहले एनआरसी में सुधार कीजिए। नागरिकता बिल के जरिए बंगाली समाज के लोगों को झूठा दिलासा दिया जा रहा है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
शिरोमणि अकाली दल ने नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन किया है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
एआईएमआईएम ने नागरिकता संशोधन बिल का विरोध किया है। असदुद्दीन ओवैसी ने बिल का विरोध करते हुए कहा, 'चीन के बारे में सरकार क्यों नहीं बोलती। नागरिकता बिल हिटलर के कानून से भी बदतर है। एक और बंटवारा होने जा रहा है। नागरिकता बिल से देश को खतरा है।' वहीं ओवैसी ने अपनी बात की आखिर में बिल की कॉपी फाड़ी।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण जगन्नाथ से मुलाकात की।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
यहां एक होटल के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को लापता हुए दिल्ली के एक पत्रकार का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया। ज्वालापुर थाने के प्रभारी योगेश देव ने बताया कि शव गंग नहर पर बने पथरी पावर हाउस से बरामद हुआ।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'अगर किसी पीड़ित समुदाय को शरण दे रहे हैं तो हम इसका विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन हमारा विरोध इस बात का है कि इसका मानदंड धर्म को बनाया जा रहा है। इसे बदलना चाहिए।'
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
बीजेपी की सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी ने नागरिकता संशोधन बिल का किया समर्थन किया है। इस बिल को लेकर सांसद चिराग पासवान ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने बिल को लेकर तमाम सुझावों का सम्मान किया।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
समाजवादी पार्टी ने नागरिकता संशोधन बिल का विरोध किया है। सांसद एसटी हसन ने कहा है कि इस बिल के कारण मुस्लिमों के मन में डर का माहौल पैदा हुआ है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता नाम नागेश्वर राव ने कहा कि हम अपनी धर्मनिरपेक्ष पार्टी नीति के अनुरूप नागरिकता संशोधन 2017 का विरोध करते हैं। हम भारतीय संविधान के प्रावधानों और भावना का कड़ाई से पालन करते हैं।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
एनसीपी ने नागरिकता संशोधन बिल का विरोध किया है। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने बिल का विरोध करते हुए कहा है, 'इस बिल को लेकर फिर से विचार किया जाना चाहिए। मेरा कहना है कि अपने देश से किसी को बेघर न करें। यह हमारा मौलिक कर्तव्य है कि हमें हर धर्म के लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए। मुझे लगता है कि यह बिल काम नहीं करेगा और सुप्रीम कोर्ट में जरूर अटकेगा। आप इस बिल को कितनी भी अच्छी नीयत से लाए हों, लेकिन आपको इस बिल को लेकर दोबारा विचार करना चाहिए और इस बिल को वापस लेना चाहिए।'
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
BSP ने नागरिकता संशोधन बिल का किया विरोध है। साथ ही इस बिल को संविधान विरोधी करार दिया है। सांसद अफजल अंसारी ने कहा कि इस्लाम को मानने वालों को स्वीकार नहीं किया जाएगा और दूसरे धर्म को मानने वाले लोगों को इस देश में स्वीकार कर लिया जाएगा तो यह काफी विभाजनकारी है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
बीजेडी के नेता प्रसन्ना आचार्य ने कहा कि हम नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन करेंगे, लेकिन हमारा सुझाव श्रीलंका को इसमें शामिल करना है क्योंकि अतीत में अल्पसंख्यकों के प्रति दुर्व्यवहार के बारे में रिपोर्टें थीं। इसके अलावा, सरकार को इस बात की गलतफहमी दूर करनी चाहिए कि बिल मुसलमानों के खिलाफ है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल का जेडीयू ने समर्थन किया है। जेडीयू सांसद राजीव सिंह रंजन ने कहा कि यह बिल खास लोगों को सम्मानित करने के लिए नहीं है। यह बिल धर्मनिरपेक्षता के पक्ष में है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
नागरिकता बिल पर चर्चा के दौरान वाईएसआरसीपी नेता मिधुन रेड्डी ने कहा कि हम इस बिल का समर्थन करते हैं लेकिन हमारी कुछ चिंताएं भी हैं। हम उम्मीद करते हैं कि सरकार हमारी चिंताओं पर ध्यान देगी। यहां तक कि मुसलमानों में भी कुछ संप्रदाय हैं जो सताए गए हैं, हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि वे भी नागरिकता संशोधन विधेयक में उनका भी ख्याल रखे।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
दिल्ली महिला आयोग चीफ स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री, स्मृति इरानी को पत्र लिखकर राज्यों को निर्भया फंड के संवितरण की मांग की है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
नागरिकता बिल पर चर्चा के दौरान शिवसेना नेता विनायक राउत ने कहा कि घुसपैठियों को निकलाना सरकार का कर्तव्य है, लेकिन गृह मंत्री के बयान से कई बातें साफ नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर सभी को नागरिकता मिल जाएगी तो देश की जनसंख्या कितनी पहुंच जाएगी। पूर्वात्तर के लोगों में आज भी डर है। उन्होंने कहा कि सिर्फ कानून बनाने से कुछ नहीं होगा कानून लागू करने से होगा। इसके अलावा, श्रीलंका से आने वाले तमिलों के बारे में क्या?
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान डीएमके नेता दयानिधि मारन ने कहा कि संभवतः पश्चिमी देशों का डर, पश्चिम द्वारा अलग-थलग पड़ने का डर आप में समा गया है और आपको इस बिल में ईसाइयों को शामिल कर पड़ा। इसके अलावा अगर पीओके के मुस्लिम आना चाहते हैं तो क्या होगा? उसके लिए आपके पास क्या कानून है?
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
खड़गपुर में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) से डरें नहीं, हम आपके साथ हैं। जब तक हम यहां हैं कोई भी आप पर कुछ भी थोप नहीं सकता।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने कहा था कि चर्चा के दौरान टोकाटोकी नहीं करेंगे। लेकिन उनके कहने एक घंटे के बाद ही बीजेपी चर्चा के दौरान हंगामा करना शुरु कर दी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए कहा कि अगर इस बिल को भारत के अपने विचार के खिलाफ देखा जाए तो स्वामी विवेकानंद को बहुत धक्का लगेगा। बीजेपी का भारत का विचार विभाजनकारी है। अगर हम महात्मा गांधी के शब्दों को नजरअंदाज करेंगे और सरदार पटेल की सलाह पर ध्यान नहीं देंगे तो यह विनाशकारी होगा।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
उन्होंने कहा कि पंडित जवाहार लाल नेहरू ने कहा था कि किसी को पंसद करेंगे किसको नहीं ये आप निर्णय नहीं कर सकते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि लोगों की जब तबियत खराब होती है, सब्जियां खरीदने जाते है तो क्या आप पूछते है कि आप मुस्लिम है या हिंदू है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया है कि देश के भीतर 50 माइक्रोन से कम मोटाई वाले किसी भी प्लास्टिक थैली का निर्माण, स्टॉक, बिक्री और उपयोग न किया जाए।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
रेलवे दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग त्रासदी में जान गंवाने वाले बिहार के निवासियों के शव उनके गृह राज्य लेकर जायेगा। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ये शव स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसएलआर कोच में रखकर ले जाये जायेंगे. इस हादसे में 43 लोगों की मौत हुई थी।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि विकास का युग आया है। अब सबका साथ सबका विकास का युग आया है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
मणिपुर के शिक्षा मंत्री थोकचोम राधेश्याम सिंह ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर कहा कि हमें पहले से ही सूचित किया गया है कि मणिपुर राज्य के लिए इसमें एक प्रोटेक्शन क्लॉज है। गृह मंत्री द्वारा क्लॉज का आश्वासन दिया गया है, इसलिए हमें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यह नागरिकों की बेहतरी के लिए है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि अगर इस देश में टू नेशन की थ्योरी किसी ने रखी थी तो 1935 में अहमदाबाद में सावरकर ने रखी है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
संसद भवन में घुसने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
नागरिकता बिल पर चर्चा के दौरान मनीष तिवारी ने कहा कि यह नागरिकता संशोधन विधेयक हमारे संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। शरणार्थियों का धर्म नहीं देखा जाता है। नागरिकता बिल में विरोधाभाष है। अंतरराष्ट्रीय संधि पर दस्तखत करने की वजह से हमारा कर्तव्य बनता है कि हमारे देश में आने वाले शरणार्थियों को मानवीय आधार पर बिना उनके धर्म या मजहब को देखे उनको शरण दें। यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, अनुच्छेद 15, अनुच्छेद 21, अनुच्छेद 25 और 26 के खिलाफ है। यह विधेयक असंवैधानिक है और समानता के मूल अधिकार के खिलाफ है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि नागरिकता बिल के विरोध में खड़ा हूं। क्योंकि यह नागरिकता बिल असंवैधानिक है। कांग्रेस पार्टी नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध कर रही है। नागरिकता बिल पर चर्चा के दौरान मनीष तिवारी ने कहा कि धारा 15 में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति जो भले ही भारत का नागरिक नहीं है लेकिन भारतीय कानून के सामने वह एक समान है। यह जो विधेयक लाया जा रहा है उनके साथ भेदभाव करेगा।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि जब हम नागरिकों के साथ भेदभाव नहीं करते तो नागरिकता देने में भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 2 दिसंबर को चार लोगों द्वारा एक लड़की का अपहरण और सामूहिक बलात्कार किया गया था। इस मामले में केस दर्ज कर पुलीस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पर लोकसभा में चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमने अपने घोषणापत्र में इसका जनता से वादा किया था। हमें जनता ने चुनकर संसद में भेजा। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह है कि जनता ने इस पर मुहर लगाई है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
फीस बढ़ोतरी के विरोध में राष्ट्रपति भवन के लिए मार्च कर रहे जेएनयू छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। दिल्ली के सरोजनी नगर में पुलिस ने छात्रों को पुलिस ने रोक लिया है। छात्रों ने जेएनयू से मार्च शुरू किया था।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
दिल्ली अग्निकांड में गिरफ्तार फैक्ट्री के मालिक रेहान और मैनेजर फुर्कान को तीस हजारी कोर्ट ने 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। रविवार को अनाज मंडी के पास तीन मंजिल इमारत में चल रही फैक्ट्री में लगी आग से 43 लोगों की मौत हो गई थी।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
बीजेपी नेता जया प्रदा ने कहा, “मेरी इच्छा है कि जिन मामलों में बेटियों को जलाकर मार डाला गया है, ऐसे मामलों में मैं अपील करता हूं कि इन्हें फास्ट ट्रैक कोर्ट में लाया जाए और आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।”
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
दिल्ली में निर्माण कार्य पर लगी रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। अब दिल्ली में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक अब निर्माण किया जा सकता है। हालांकि रात में निर्माण पर फिलहाल रोक रहेगी। प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शहर में निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
राजस्थान के जयपुर में आईनॉक्स सिनेमा हॉल में जाट समाज के युवाओं ने तोड़फोड़ की है। उनका दावा है कि महाराजा सूरजमल को फिल्म पानीपत में गलत तरीके से दिखाया गया है। उनका कहना है कि फिल्म ने जाट समुदाय की भावनाओं को आहत किया है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
झारखंड में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में बीजेपी के एक विधायक ने बलात्कार किया। उस बेटी का एक्सीडेंट तक करवा दिया, लेकिन मोदी ने एक शब्द तक नहीं बोला। ये लोग ऐसे कर रहे हैं महिलाओं की रक्षा।”
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने JNU परिसर से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला, जिसमें फीस वृद्धि के मुद्दे पर राष्ट्रपति से मिलने की मांग की गई।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
आधार कार्ड की वजह से राशन नहीं मिलने की के कारण भूख से हुई मौतों पर सुप्रीम कोर्ट का सभी राज्यों को नोटिस भेजा है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
झारखंड के हजारीबाग में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी से सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि देश में महिलाएं डरी हुई हैं। आज हमारे देश में महिलाएं बिना किसी डर के बाहर कदम नहीं रख सकती हैं। राहुल ने पूछा कि प्रधानमंत्री जी ये बताओ कि महिलाओं की किस तरह से आप रक्षा कर रहे हैं?
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
वोटिंग के बाद दोबारा गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन बिल को लोकसभा में पेश कर दिया है। अब इस बिल पर सदन में चर्चा होगी।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में पेश होगा या नहीं, इस पर वोटिंग हुई है। वोटिंग में पक्ष में 293 और विपक्ष 82 वोट पड़े हैं। ऐसे में अब बिल को लोकसभा में पेश को पेश किया जाएगा। लोकसभा में कुल 375 संसदों वोटिंग की।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
नागरिकता बिल के पेश होने पर विपक्ष ने विरोध किया है। ऐसे में अब बिल के पेश होने पर वोटिंग होगी। थोड़ी देर में वोटिंग होगी।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल पर गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में बोल रहे हैं। विपक्षी संसद हंगामा कर रहे हैं। शाह ने इस बिल में मुस्लिमों को शामिल नहीं करने पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें धर्म के आधार पर प्रताड़ित नहीं किया गया है, ऐसे में उन्हें इसमें जगह नहीं दी जाएगी।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
गृह मंत्री अमित शाह ने बिल पर बोलते हुए कहा, “स्पीकर महोदय मैं सबसे पहले आपके माध्यम से सदन के सदस्यों और पूरे देश को यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि यह बिल किसी भी अनुच्छेद का उल्लंघन नहीं करता है।”
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर लोकसभा में बीजेपी के सांसदों ने हंगामा किया है। नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करते हुए ओवौसी ने गृह मंत्री अमित शाह की तुलना हिटलर से कर दी। इसके बाद लोकसभा में बीजेपी के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि ओवैसी के इस बयान को रिकॉर्ड से बाहर निकाल दिया गया।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुस्लिम भी इसी देश के हिस्सा हैं, ऐसे में इस मुल्क को ऐसे कानून से गृह मंत्री बचाएं।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। इस लिए हम इस बिल का विरोध करते हैं।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय ने कहा कि आज संविधान बहुत संकट में है। इस पर बीजेपी के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे बीजेपी सांसदों से सौगत राय ने कहा कि मारेंगे क्या, आइए मारिए। सौगत राय ने कहा कि यह बिल अनुच्छेद 14 के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह बिल असंवैधानिक है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सरकार नागरिकता संशोधन बिल के जरिए अनुच्छेद 14 पर हमला कर रही है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल को पेश कर दिया है। अमित शाह ने कहा कि यह विधेयक देश में किसी भी अल्पसंख्यक के खिलाफ नहीं है। विपक्ष ने इस बिल का विरोध किया है। लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस बिल के जरिए देश के अल्पसंख्यकों को टारगेट किया गया है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “जनता को महंगाई ने परेशान करके रखा है। प्याज कई जगह 200 पार पहुंच चुका है। पेट्रोल महंगा होकर 75 पार कर चुका है। बीजेपी सरकार अभी सोने के मूड में ही लग रही है।”
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
दिल्ली में जंतर मंतर पर नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ एआईयूडीएफ ने विरोध प्रदर्शन किया है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान शिक्षा ऋण माफी पर बोलते हुए लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, “बेरोजगारी दर आज 45 साल के उच्च स्तर पर है। वर्तमान में आर्थिक मंदी भी है। क्या सरकार केंद्रीय डेटा रखने पर विचार करेगी जिससे यह पता चले कि जिसने लोन लिया उसमें से किसी व्यक्ति को रोजगार मिला या नहीं?”
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
असम से लोकसभा सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा, “नागरिकता संशोधन बिल संविधान और हिंदू-मुस्लिम एकता के खिलाफ है। हम इस विधेयक का विरोध करेंगे, और विपक्ष इस पर हमारे साथ है। हम इस विधेयक को पारित नहीं होने देंगे।”
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में प्रश्नकाल चल रहा है। प्रश्नकाल के बाद दोपहर 12 बजे गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पेश करेंगे।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
गृह मंत्री अमित शाह संसद पहुंच गए हैं। दोपहर 12 बजे लोकसभा में आज अमित शाह नागरिकता संशोधन बिल पेश करेंगे।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग पार्टी के सांसदों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
हिंदू महासभा के वकील विष्णु जैन, “अयोध्या में किसी अन्य साइट पर मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ जमीन देने के एससी फैसले के खिलाफ हम आज याचिका दायर करेंगे।”
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
शिवसेना ने नागरिकता संशोधन बिल का विरोध किया है। मुखपत्र सामना के जरिए शिवसेना ने कहा है कि है इस बिल के जरिए बीजेपी हिंदू-मुसलमान के बीच अदृश्य बंटवारे की कोशिश कर रही है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर शिया समुदाय को नागरिकता संशोधन बिल में शामिल करने का अनुरोध किया है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
देश के अलग-अलग हिस्सों में नागरिकता संशोधन बिल विरोध हो रहा है। त्रिपुरा के अगरतला में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया है। आज लोकसभा में दोपहर 12 बजे गृह मंत्री अमित शाह इस बिल को पेश करेंगे।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस पार्टी अपने वर्तमान रूप में नागरिकता संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध करती है, क्योंकि यह असंवैधानिक है।”
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
लोकसभा में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 पेश करेंगे। इसके साथ ही बीजेपी ने अपने सांसदों को तीन दिनों के लिए व्हिप जारी किया है। इस बिल का कई जगहों पर विरोध किया जा रहा है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
महाराष्ट्र के नागपुर के कलमेश्वर इलाके में एक 32 वर्षीय व्यक्ति द्वारा बलात्कार के प्रयास के बाद एक 5 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
दिल्ली की अनाज मंडी के पास जिस इमारत में आग लगने से रविवार को 43 लोगों की जान चली गई थी, उस इमारत में एक बार फिर आग लग गई है। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजदू हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 09 Dec 2019, 8:22 AM IST