महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 852 नए मामले सामने और 433 लोग ठीक हुए। इस दौरान 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई। राज्य में अभी 3,545 सक्रिय मरीज हैं।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि वे झारखंड में सरकार गिराना चाहते थे, लेकिन बिहार में उनकी अपनी सरकार गिर गई। बीजेपी के सहयोगी उसे छोड़ रहे हैं, चाहे वह अकाली दल, शिवसेना और जदयू हो। यह 2024 के लिए एक संदेश है, लोगों का केंद्र से मोहभंग हो गया है।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
जम्मू कश्मीर के बडगाम में सुरक्षा बलों ने लश्कर के छिपे हुए तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया है। घटनास्थल से शव निकाले जा रहे हैं, लेकिन उनकी पहचान अभी बाकी है। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस के साइबर सेल को नोटिस जारी कर महिलाओं के खिलाफ कथित अपमानजनक और गलत टिप्पणी करने के लिए अभिनेता मुकेश खन्ना के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी मामले में पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक जारी रखते हुए उनके खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर को दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश दिया है।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली नगर निगम में 6000 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखा है।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि कल जो भी हुआ वह सही नहीं हुआ। ये बिहार के हित के लिए सही नहीं हुआ। 2020 में जब चुनाव हुए और 43 विधायक उनके दल के चुन कर आए थे इसके बावजूद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया। नीतीश जी ऐसा कुछ कर सकते हैं हमें इसकी खबर नहीं थी।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने बुधवार को कहा कि उनके पति बीजेपी के सदस्य हैं।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
सीएम पद की शपथ लेने के बाद 2024 में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि नहीं, हमारी किसी भी पद के लिए कोई दावेदारी नहीं है। लेकिन जो 2014 में आए वो 2024 के बाद रह पाएंगे या नहीं?
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
शपथ ग्रहण के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी ने कहा कि मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि यह बिहार के लोगों के लिए अच्छा है, मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं। सभी खुश हैं। तेजस्वी के भाई तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम सत्ता में काम करने आए हैं।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
बिहार में महागठबंधन की सरकार आ गई है। पटना में राजभवन में नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को राजभवन में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
नीतीश कुमार जल्द राजभवन में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तेजस्वी यादव सहित बिहार के तमाम नेता शपथ ग्रहण से पहले राजभवन पहुंच गए हैं।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट के दौरान राजू ट्रेड मिल पर कसरत करते हुए गिर पड़े थे। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अब वो होश में आ गए हैं। जल्द ही उनका हेल्थ अपडेट डॉक्टर्स देंगे।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
बंबई हाईकोर्ट ने आईएनएस विक्रांत से संबंधित धन के कथित गलत अनुपात मामले में बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया को अग्रिम जमानत दे दी है। मुंबई पुलिस ने अदालत को सूचित किया है कि उसे इस मामले में किरीट सोमैया के खिलाफ अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
केरल हाईकोर्ट ने सोलर स्कैम की आरोपी सरिता एस नायर की याचिका खारिज कर दी है, जिसमें केरल गोल्ड स्मगलिंग केस की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश द्वारा दिए गए 164 बयान की कॉपी मांगी गई थी। सोने की तस्करी मामले को लेकर स्वप्ना सुरेश का यह बयान पहले सत्र न्यायालय के समक्ष दिया गया है।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
केरल के त्रिशूर में ईडी एक कथित बैंक धोखाधड़ी मामले के सिलसिले में करुवन्नूर सर्विस को-ऑप बैंक लिमिटेड और चार आरोपियों के कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी कर रहा है।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव पटना में अपने आवास पर विजय चिन्ह दिखाते हुए देखे गए। नीतीश कुमार आज 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजद नेता तेजस्वी यादव के राज्य के उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना है।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
नई सरकार के शपथग्रहण से पहले आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि बिहार में 10 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। बढ़ती सांप्रदायिकता से परेशान लोगों के लिए उम्मीद की एक किरण है। देश के लोगों में पीएम मोदी के खिलाफ जागरूकता फैल रही है।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि ये सिर्फ सरकार शपथ नहीं लेने जा रही है बल्कि 2017 से लेकर 2020 तक के जनादेश की घर वापसी हो रही है। ये बहुत महत्वपूर्ण है ऐसे दौर में जब मौजूदा भाजपा ने ये तय कर लिया है कि लोकतांत्रिक मूल्यों को क्षत-विक्षत करना है। बिहार ने एक संदेश दिया है।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
अभिनेता आमिर खान से जब उनकी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के विवाद के बारे में पूछा गया और सोशल मीडिया पर इसका बहिष्कार करने की बात कही गई तो उन्होंने कहा कि अगर मैंने किसी को किसी भी तरह से चोट पहुंचाई है, तो मुझे इसका खेद है। मैं किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहता। अगर कोई फिल्म नहीं देखना चाहता है, तो मैं उनकी भावना का सम्मान करूंगा।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी। प्रियंका गांधी ने बताया कि उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है और कोरोना नियमों का पालन कर रही हैं।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर डरावनी रफ्तार पकड़ ली है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 16047 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के नए मामले देखें तो यह आंकड़ा एक दिन पहले की तुलना में 25 फीसदी से ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण 54 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के कारण मौत के सर्वाधिक मामले केरल से सामने आए हैं।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
जम्मू-कश्मीर के बडगाम के वाटरहेल इलाके में मुठभेड़ जारी है। पुलिस और सुरक्षाबल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा, “जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा पुलवामा में सर्कुलर रोड पर तहब क्रॉसिंग के पास लगभग 25 से 30 किलोग्राम वजन का IED बरामद किया गया। पुलवामा पुलिस द्वारा उत्पन्न विशिष्ट इनपुट से एक बड़ी त्रासदी टल गई है।”
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
रेलवे ने आज कुल 148 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। इसके साथ ही कुल 11 ट्रेनों को आज रिशेडयूलऔर 11 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
केरल के कोट्टायम में कुदुम्बश्री परिधान इकाई के कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस के लिए तिरंगा तैयार कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे करीब 2 लाख राष्ट्रीय ध्वज सिल रहे हैं जो स्कूलों और अन्य संस्थानों में वितरित किए जाएंगे।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
दिल्ली में सीएनजी वाहन इस्तेमाल करने वाले लोग ध्यान दें। आज अगर आपको घर के बाहर जाना है, तो CNG पंप पर ना जाएं। क्योंकि आज राजधानी में सीएनजी मिलना मुश्किल हो सकता है। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने आज सीएनजी बिक्री को बंद करने का ऐलान किया है। डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की ओर से सीएनजी पंपों के बिजली बिल का प्रतिपूर्ति नहीं किया जा रहा है। इसके विरोध में दिल्ली में एक दिन के लिए CNG की बिक्री बंद करने का फैसला लिया गया है।
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 10 Aug 2022, 8:00 AM IST