नुपुर शर्मा के बयान को लेकर रांची में शुक्रवार को उपद्रव की घटनाओं पर नियंत्रण के बाद अब शहर के मेन रोड और उसके आस-पास 500 मीटर की परिधि में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है। इसके पहले रांची के उपायुक्त ने शहर में कर्फ्यू लागू करने की बात कही थी। अफवाहों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन के आदेश पर रांची में इंटरनेट की सेवाएं शनिवार सुबह छह बजे तक के लिए बंद कर दी गयी हैं। बता दें कि भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान पर रांची में शुक्रवार को करीब चार घंटे तक बवाल हुआ। जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों नेमेन रोड में जमकर उत्पात मचाया। दर्जनों गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये गये। मेन रोड स्थित एक मंदिर पर भी पथराव किया। इन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां चलायीं और कई राउंड हवाई फायरिंग की। इसमें दो दर्जन से भी ज्यादा लोग जख्मी हो गये हैं। बुरी तरह घायल हुए बारह लोगों को इलाज के लिए रिम्स में दाखिल कराया गया है। बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने पहुंचे रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा भी जख्मी हो गये हैं। उन्हें इलाज के लिए एक निजी हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी के 30 कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के निलंबित नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दंगा समेत विभिन्न आरोपों में 3 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिन्होंने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। शहर की पटियाला हाउस अदालत मामले की सुनवाई कर रही थी। गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दंगा भड़काने और गैरकानूनी सभा एकत्र करने, सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में लोक सेवक को रोकने सहित आईपीसी की विभिन्न धाराएं जोड़ी गई हैं।
पुलिस के अनुसार, उन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, जिन्होंने सार्वजनिक शांति को भंग करने की कोशिश की है और लोगों को भड़काने के लिए संदेश पोस्ट तथा साझा किए हैं।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
राजस्थान से कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार प्रमोद तिवारी, मुकुल वासनिक और रणदीप सुरजेवाला राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं। इस जीत की जानकारी देते हुए सीएम अशोक गहलोत ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ आज रांची हुए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मुझे अचानक इस चिंताजनक घटना की जानकारी मिली। झारखंड की जनता हमेशा से बहुत संवेदनशील और सहिष्णु रही है। घबराने की जरूरत नहीं है। मैं सभी से अपील करता हूं कि ऐसी किसी भी गतिविधि में भाग लेने से परहेज करें जिससे इस तरह के और अपराध हो सकते हैं।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के वोटों की गिनती रोक दी गई है। बीजेपी ने आज शाम हरियाणा और महाराष्ट्र को लेकर चुनाव आयोग से मुलाकात की और कहा कि "मतदान में गोपनीयता के टूटे नियमों के आधार पर इस चुनाव को अमान्य घोषित किया जाए।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
पैगंबर पर बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान के खिलाफ शुक्रवार को रांची में जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन में जमकर बवाल हुआ है। उग्र प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और पथराव किया है। पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ हवाई फायरिंग भी की है। हालात को देखते हुए कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर झारखंड के रांची में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। वाहनों में आग लगा दी गई और तोड़फोड़ की गई और पथराव हुआ।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
रुड़की के मोहम्मदपुर में मंकीपाक्स वायरस का एक संदिग्ध मरीज मिला है। 38 वर्षीय पुरुष में मंकीपाक्स के लक्षण मिले हैं। जिसके बाद हरिद्वार सीएमओ कार्यालय से एक टीम मरीज का सैंपल लेने के लिए रुड़की भेजी गई है। सिविल अस्पताल रुड़की से भी एक चिकित्सक टीम में शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वहीं मरीज का सैंपल लेकर देहरादून मेडिकल कालेज में जांच के लिए भेजा जाएगा। मरीज के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि मरीज को मंकीपाक्स है या नहीं।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
दिल्ली की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद हुए भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन अब खत्म हो गया है। मस्जिद में शुरूआत में कुछ लोग इकट्ठा हुए और प्रदर्शन करने लगे, वहीं अब इलाके में हालात सामान्य है।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के अटाला इलाके में बीजेपी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की विवादित बयान को लेकर पथराव हुआ।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
कोलकाता में बांग्लादेश उप उच्चायोग के बाहर पुलिस के एक जवान की गोली लगने से एक महिला बाइक सवार की मौत हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
पश्चिम बंगाल: हावड़ा में लोगों ने निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल द्वारा भड़काऊ टिप्पणी पर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद हैं
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
नूपुर शर्मा और नवीन जिंद के बयान पर देश के अलग-अलग हिस्सों में बवाल जारी है। आज जुमे की नमाज के बाद देश में कई जगहों पर मस्जिदों के बाहर प्रदर्शन किए गए। यूपी में प्रदर्शने के दौरान कई जगहों से बवाल की खबर आ रही है। प्रयागराज के अटाला इलाके में जुमे की नमाज अदा करने के बाद लोग इकट्ठा हो गए और जमकर नारेबाजी करने लगे. पुलिस ने सबको समझाने की कोशिश की, तभी किसी ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।
वहीं, मुरादाबाद में भी बवाल हुआ है। मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा क्षेत्र में नमाज के बाद प्रदर्शन किया गया। नूपुर शर्मा के फोटो को हवा में उड़ा कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने उपद्रवियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बांग्लादेश हाईकमीशन के बाहर फायरिंग हुई है। फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन पर DCP सेंट्रल श्वेता चौहान ने कहा, “यह लोग नवीन जिंदल और नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। हमने 10-15 मिनट में इस पर काबू पा लिया था। इन लोगों ने प्रदर्शन सड़क पर और बिना अनुमति के किया था, जिस पर हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।”
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में अपने वोट की वैधता पर बीजेपी के दावे पर कांग्रेस नेता यशोमती ठाकुर ने कहा कि सभी चार एमवीए उम्मीदवार चुने जाएंगे। बीजेपी यह जानती है और इसलिए भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
निलंबित बीजेपी नेता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी को लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने आज विरोध प्रदर्शन किया। जामा मस्जिद के शाही इमाम का कहना है कि मस्जिद ने विरोध का कोई आह्वान नहीं किया।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
निलंबित बीजेपी नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी के विरोध में यूपी में सहारनपुर की जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बीजेपी से निलंबित नूपुर शर्मा के समर्थन में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कहा है कि सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। उन्होंने कहा कि मैं शायद इस बात से बदनाम हूं कि मैं सत्य बोलती हूं, चाहे कुछ भी हो। यह भी एक सत्य है कि वहां (ज्ञानवापी) शिव मंदिर था, है और रहेगा। उसको फव्वारा कहना हमारे हिंदू मानदंड, हमारे हिंदू देवी-देवता, सनातन के मूल पर कुठाराघात है, इसलिए हम असलियत बताएंगे।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के बदरवाह कस्बे में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के कारण तनाव बढ़ने के बाद कल कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया गया था।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
उत्तर प्रदेश के औरैया के बेला- बिधूना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। रोडवेज बस और कार की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना और सहार में भर्ती कराया गया।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
2019 के देशद्रोह मामले में शरजील इमाम की अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली कोर्ट ने अपने आदेश को 7 जुलाई तक के लिए स्थगित किया। अदालतों में आज से छुट्टी हो गई है, इसलिए मामले को स्थगित किया गया है।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
दिल्ली दंगो की व्यापक साजिश के मामले में आरोपी शरजील इमाम की अंतरिम ज़मानत अर्जी पर कोर्ट का आदेश आज नहीं आएगा। आज जज अवकाश पर है।अब कोर्ट 7 जुलाई को आदेश सुनाएगा। शरजील ने हाल ही में SC की ओर से राजद्रोह क़ानून (IPC124A) के अमल पर लगी रोक का हवाला देते हुए ज़मानत की मांग की है।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र में अभी तक राज्यसभा चुनाव के लिए 50 फीसदी मतदान हो चुका है। 143 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के 60 से ज्यादा और कांग्रेस के 20 विधायकों ने वोट डाला
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
हैदराबाद के बंजारा हिल्स एसएचओ शिव चंद्र ने बताया कि तेलंगाना में RTC किराए में बढ़ोतरी के विरोध के बीच तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को हाउस ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा, “महा विकास अघाड़ी (MVA) को संख्या और ताकत मिली है। महा विकास अघाड़ी के सभी उम्मीदवार जीतने जा रहे हैं। AIMIM और SP हमेशा हमारे साथ रहे हैं। आज सब कुछ स्पष्ट हो गया है।”
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
राज्यसभा चुनाव के बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान विधानसभा में अपना वोट डाला। चार राज्यों में राज्यसभा की 16 सीटों के लिए मतदान जारी है। राज्यसभा की कुल 57 सीटें (15 राज्यों की) खाली हुई थीं। इनमें से 41 सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए। अब बची हुई 16 सीटों पर वोटिंग हो रही है।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
राज्यसभा चुनाव के बीच राजस्थान में बीएसपी के पूर्व विधायक राजेंद्र गुडा जो बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए, उन्होंने कहा, “हमारे 13 निर्दलीय विधायक कांग्रेस के साथ हैं। हमारे पास 126 वोट हैं, और कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार जीतेंगे।”
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार तीसर दिन उछाल देखने को मिल रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,584 नए मामले सामने आए, 3,791 ठीक हुए और 24 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 36,267 हो गई है।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, “महा विकास अघाड़ी के चारो उम्मीदवार चुन के आएंगे। जितना BJP ने कांटे बोए हैं। बबूल में आम तो नहीं आएंगे। BJP की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। AIMIM के विधायक अगर खुद वोट देना चाहते हैं तो हम इसका स्वागत करेंगे।”
उन्होंने कहा, “बीजेपी ने ED को पकड़ कर रखा है, ED कोर्ट में बोलती कि इन्हें वोट का अधिकार नहीं है इस बात से समझ में आता है भाजपा का ED पर कितना प्रेशर है।”
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, “यह चुनाव हम बहुत आराम से जीत रहे हैं और उनको (BJP) अपना घर संभालना चाहिए क्योंकि वहां पर भगदड़ मची हुई है। इन्होंने जिस तरह से तीसरा उम्मीदवार खड़ा किया उसको उनके पार्टी के विधायकों ने ही पसंद नहीं किया।”
सीएम गहलोत ने कहा, “इन्होंने अनावश्यक चुनाव करवा दिया वरना 3 सीटें हम और 1 सीट BJP आराम से जीतती। पिछले चुनाव में भी इन्होंने ऐसा ही किया था, इनको मार खानी पड़ी थी और इस बार भी मार खाएंगे।”
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
AIMIM के महाराष्ट्र अध्यक्ष ने कहा, “बीजेपी को हराने के लिए हमारी पार्टी AIMIM ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी (MVA) को वोट देने का फैसला किया है। AIMIM महाराष्ट्र के 2 विधायकों को कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को वोट देने के लिए कहा गया है भाजपा को हराने के लिए हमारी पार्टी AIMIM ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी (MVA) को वोट देने का फैसला किया है। AIMIM महाराष्ट्र के 2 विधायकों को कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को वोट देने के लिए कहा गया है।”
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के बदरवाह कस्बे में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के कारण तनाव बढ़ने के बाद कल कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया गया था। एहतियात के तौर पर किश्तवाड़ जिले में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 10 Jun 2022, 8:09 AM IST