
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी तीन में से दो लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। गिरफ्तार व्यक्तियों में से एक - अमल खटुआ पीड़िता का जीजा है। दूसरा व्यक्ति, कार्तिक मैती, खटुआ का करीबी सहयोगी है। तीसरा आरोपी फरार है। घटना की सूचना नामखाना से मिली है।
कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी ने महिला को आग लगाने का प्रयास किया। बाद में उसे काकद्वीप अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया। सोमवार सुबह होश में आने के बाद महिला ने पुलिस को बयान देकर खटुआ, मैती और उसके एक साथी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है, ताकि हम अपने विकास पर ध्यान केंद्रित कर सकें। साथ ही अपने लोगों की भलाई और समृद्धि सुनिश्चित कर सकें।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। शहबाज शरीफ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री बनें हैं। इससे पहले नेशनल असेंबली में उन्हें निर्विरोध रूप से देश का अगला प्रधानमंत्री चुना गया।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ (स्पेशल सेल) ने दो मादक पदार्थों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60 करोड़ रुपये मूल्य की 15.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार, इन दो ड्रग्स सिंडिकेट के सात प्रमुख सदस्यों की पहचान फिरोज आलम (32), राणा सिंह (30), सतीश कुमार (32), टीका राम (32), इमरान अली (37), जहीर बक्स (49) और हनीफ अंसारी (52) के रूप में हुई है। इन सभी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन सिंह ने कहा कि विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम झारखंड के आंतरिक वन क्षेत्रों से इसकी खरीद करके दिल्ली-एनसीआर में उच्च श्रेणी की हेरोइन की आपूर्ति में सक्रिय विभिन्न ड्रग्स के मॉड्यूल पर काम कर रही थी।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
कश्मीर के कुलगाम जिले के खुरबतपोरा इलाके में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, "एक पाकिस्तानी आतंकवादी (चाचा कोड नाम) और एक हाइब्रिड आतंकवादी मारा गया। दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। मुठभेड़ जारी है।"
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि रामनवमी पर कुछ राज्यों में हिंसा भड़की. हम मर्यादा पुरुषोत्तम राम की बात करते हैं और उनकी जयंती पर हिंसा भड़क रही है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि देश किस दिशा में जा रहा है। पीएम को राष्ट्र को संबोधित करना चाहिए कि जो भी हिंसा भड़काएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
पाकिस्तान के नवनिर्वाचित पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि हम भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं लेकिन कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के बिना ऐसा नहीं हो सकता. हम हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठाएंगे। मैं पीएम मोदी को यह समझने की सलाह दूंगा कि दोनों तरफ गरीबी है। मैं मोदी से आह्वान करता हूं कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को सुलझाएं और फिर आओ मिलकर गरीबी से लड़ें।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
पाकिस्तान की संसद में प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद शहबाज शरीफ ने कहा कि आज अल्लाह ने पाकिस्तान और देश के 22 करोड़ लोगों को बचाया है। यह पहली बार है जब अविश्वास प्रस्ताव का वोट सफलतापूर्वक पारित हुआ है। इस देश के लोग इस दिन को मनाएंगे।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
पाकिस्तान में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। संसद में हुई वोटिंग में इसका फैसला हो गया। प्रधानमंत्री चुनाव के लिए सोमवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने के बाद इमरान खान की पार्टी के सभी सांसदों ने इस्तीफा देकर सदन से वाकआउट कर दिया, जिसके बाद सदन ने शहबाज शरीफ को नया प्रधानमंत्री चुन लिया।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों की हत्याओं को लेकर दिल्ली, यूपी, राजस्थान, असम और बिहार में कितनी सीबीआई जांच हुई है? कितने नेताओं को गिरफ्तार किया गया? सीबीआई, ईडी का इस्तेमाल कर आप कितनी भी साजिश कर लें, हमें कमजोर मत समझिए।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए बुलाई गई नेशनल असेंबली के सत्र से इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सदस्यों ने वाकआउट कर दिया है। पार्टी के पीएम उम्मीदवार शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पीएम उम्मीदवार होने के बावजूद चुनाव के बहिष्कार का ऐलान करता हूं।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह देश का मसला है। केंद्र निश्चित रूप से ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बारे में सोचेगा। लोगों से मिलने और धन्यवाद देने के लिए यह मेरी व्यक्तिगत धन्यवाद यात्रा है, मेरे केंद्र की राजनीति में प्रवेश की खबरों पर ध्यान न दें। हम सरकार में एक साथ काम कर रहे हैं।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
संजय राउत ने कहा, “INS विक्रांत का घोटाला छोटा घोटाला नहीं है। किरीट सोमैया, उनके बेटे नील सोमैया और उनकी माफिया टोली इस तरह से पैसा जमा करते हैं। बड़ा सवाल है कि दोनों ठग कहां हैं? मुझे डर है कि कहीं यह विदेश न भाग जाएं क्योंकि मेहुल चोकसी और किरीट सोमैया का पुराना रिश्ता है।”
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
जेएनयू में दो समूहों के बीच हुई झड़ल के खिलाफ दिल्ली के सरदार पटेल भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पर अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्लम इलाके में आग लग गई। दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर मौजूद है। श्री कृष्णा गौसेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया, "कबाड़ में आग लगने के कारण 100 से ज्यादा गायों की जलकर मृत्यु हो गई है। सभी गाय बिना दूध देने वाली गाय थीं।"
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “दिल्ली में पॉजिटिव मामले 100-200 के बीच आ रहे हैं। अभी दिल्ली में कोविड का कोई नया वेरिएंट नहीं मिला है। जब तक कोई वेरिएंट खतरनाक नहीं होता है तब तक उसकी चिंता करने की ज़रुरत नहीं है। अस्पतालों में मरीज़ों के दाखिले में भी कमी आ रही है।”
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
पुलिस के मुताबिक, मुंबई के जुहू इलाके में इस्कॉन मंदिर में करंट लगने से एक श्रद्धालु की मृत्यु हो गई। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
10 अप्रैल के एक आदेश में, JNU प्रशासन ने छात्रों को अनुशासनात्मक कार्रवाई का हवाला देते हुए किसी भी प्रकार की हिंसा से परहेज करने की चेतावनी दी है।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
गुजरात के भरूच में कल रात एक केमिकल कंपनी में आग लग गई। भरूच के एसपी लीना पाटिल ने बताया, "कल रात कंपनी में धमाका हुआ। रिएक्टर प्लांट में धमाका होने की वजह से वहां मौजूद 6 कामगरों की मृत्यु हो गई। उसके बाद आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।"
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
पंजाब PCC प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा, सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा, कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु ने राहुल गांधी से मुलाकात की।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
उत्तर प्रदेश के सीएम कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर के बाद प्रदेश सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया है। राज्य सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @UPGovt पर अजीबोगरीब पोस्ट किए किए गए। एक के बाद एक कई ट्वीट करके कई लोगों को टैग किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अलावा उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के फैक्ट चेक इंफो @InfoUPFactCheck ट्विटर हैंडल को भी हैक कर लिया गया है। इस पर भी @UPGovt की ही तरह कई लोगों को टैग करके ट्वीट किए गए हैं।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
विशेष NIA की अदालत 18 अप्रैल को यासीन मलिक और अन्य लोगों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में औपचारिक आरोप तय करेगी। इससे पहले अदालत ने कई अलगाववादी नेताओं के खिलाफ UAPA और IPC के तहत आरोप तय करने के आदेश दिए थे।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
झारखंड के देवघर जिले में दो Mi-17 हेलीकॉप्टर बचाव कार्य में लगे हुए हैं। कई लोग दुर्घटना के कारण रोपवे ट्रॉली में फंस गए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है। यह जानकारी वायुसेना के एक अधिकारी ने दी है।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
राजस्थान के जोधपुर मेहरानगढ़ किले से गाजे-बाजे के साथ राज गणगौर की शाही सवारी निकाली गई। इस मौके पर महिलाओं ने की पारंपरिक शाही गणगौर की पूजा की।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा, “एक शख्स ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को दिखाते हुए फिल्म (द कश्मीर फाइल्स) बनाई। यह दर्शाता है कि बहुसंख्यक हमेशा अल्पसंख्यक पर हमला करते हैं और जब वह बहुमत मुस्लिम होता है, तो हिंदू समुदाय असुरक्षित हो जाता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता में बैठे लोगों ने इस फिल्म का प्रचार किया।"
एनसीपी प्रमुख ने कहा, “आज हिन्दू-मुसलमान के नाम पर देश की एकता में दरार पैदा करने की कोशिश की जा रही है। एनसीपी कभी भी जातिवाद या धार्मिक आधार पर विभाजन का समर्थन नहीं करेगी। समाज के हितों की रक्षा में विश्वास रखने वालों को एक साथ आने की जरूरत है।”
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली आज एक नए प्रधानमंत्री का चुनाव करेगी। जिसके लिए दोपहर 2 बजे बैठक बुलाई गई है। चुनाव के लिए राष्ट्रपति PML-N शहबाज़ शरीफ और उपाध्यक्ष PTI शाह महमूद कुरैशी के नामांकन पत्र स्वीकार को कर लिया गया है।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
कथित तौर पर मांसाहारी खाना खाने को लेकर JNU में दो समूहों के बीच बवाल पर दिल्ली पुलिस ने कहा, “हमें आज सुबह JNUSU, SFI, DSF और AISA के सदस्य छात्रों के एक समूह से अज्ञात ABVP के छात्रों के खिलाफ शिकायत मिली। हमने IPC की धारा -323/341/509/506/34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। सबूत इकट्ठा करने और दोषियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।”
पुलिस ने कहा कि एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने भी सूचित किया है कि वे आज सुबह शिकायत दर्ज कराएंगे। इसकी प्राप्ति पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाशिंगटन डीसी पहुंचने के बाद अमेरिकी एयरोस्पेस और रक्षा प्रमुख बोइंग और रेथियॉन से मुलाकात की। उन्होंने कंपनियों को भारत में नीतिगत पहलों का लाभ उठाने के लिए 'मेक इन इंडिया' से 'मेक फॉर द वर्ल्ड' की ओर तेज़ी से बढ़ने का आह्वान किया।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
देश के कुछ हिस्सों में अचानक कोरोन वायरस बढ़ा है। यूपी के गाजियाबाद के केआर मंगलम स्कूल के तीन बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हें। 24 घंटे में दो स्कूलों के 5 बच्चे संक्रमित मिले हैं।
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 11 Apr 2022, 8:15 AM IST