दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सांप्रदायिक तनाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कल 13 जून को निकाले जाने वाली कांग्रेस रैली को अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिसे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा एआईसीसी मुख्यालय 24, अकबर रोड से एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर ईडी कार्यालय तक निकाला जाना था।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
भारत में खेले जा रहे टी-20 सीरीज का दूसरा मैच साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से जीत लिया है। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाए। जवाब में अफ्रीका ने 10 गेंद पहले मैच जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका ने 18.2 ओवर में ही मैच जीत लिया।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
कानपुर पुलिस ने कहा कि कानपुर विकास प्राधिकरण ने हाजी वाशी की संपत्ति को सील कर दिया है, जो कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी को फंड करता था। दो बिल्डरों सलीम और एचएस मलिक की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। चमन गंज और बेकन गंज में प्राधिकरण ने इनसे जुड़े 3 भवनों को सील किया है।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में 10 अगस्त तक धारा 144 लागू। बिना अनुमति सभा की अनुमति नहीं है। सोशल मीडिया के लिए दिशा-निर्देश जारी। ग्रुप एडमिन प्रशासन को अफवाह फैलाने वालों की जानकारी देंगे। धार्मिक स्थलों को छोड़कर लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति नहीं होगी।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
पैगंबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर बढ़ रहे विवाद को देखते हुए असम के कछार और करीमगंज जिलों के बाद दो और जिलों- बोंगाईगांव और हैलाकांडी में जिला प्रशासन द्वारा सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
पैगंबर पर टिप्पणी के खिलाफ स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के बेथुआधारी में एक लोकल ट्रेन में तोड़फोड़ की गई। पूर्व रेलवे के अधिकारी ने कहा कि 1,000 लोगों की अनियंत्रित भीड़ ने ट्रेन पर पथराव किया। कुछ लोग घायल हुए हैं। अभी तक वहां कोई ट्रेन नहीं चल रही है, हम राज्य सरकार की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
झारखंड पुलिस ने कहा कि चूंकि इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं, हम पूरे झारखंड में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है। हम अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए निवारक उपाय भी कर रहे हैं। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
बीजेपी ने राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार को लेकर सभी राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श कर आम राय बनाने की जिम्मेदारी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपी है। नड्डा और राजनाथ एनडीए और यूपीए के सभी दलों के अलावा अन्य राजनीतिक दलों और निर्दलीयों के साथ भी विचार-विमर्श कर राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर आम राय बनाने की कोशिश करेंगे।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
कश्मीर के आईजी ने कहा कि गांदरबल का लश्कर का आतंकवादी आदिल पारे, जो संगम में हसन डार और अंचार सौरा में सैफुल्ला कादरी नाम के दो पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था और एक 9 वर्षीय लड़की को घायल कर दिया था, एक छोटी टीम के साथ एक मौका मुठभेड़ में मारा गया।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मैं आज दिल्ली जाऊंगा क्योंकि राहुल गांधी को कल ईडी के सामने पेश होना है। कांग्रेस से हम सभी जाएंगे। विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई और आईटी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल में गिरे 10 साल के बच्चे के बचाव अभियान पर कहा कि बच्चे को बचाने के लिए मौके पर टीमें तैनात हैं। सुरंग खोदकर या रोबोट मशीन का इस्तेमाल कर उसे बोरवेल से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा, “प्रयागराज में बुलडोजर की कार्रवाई कानून के नियमों को ध्यान में रखकर की जा रही हैं। वहां पुलिस की तैनाती बड़ी संख्या में इसलिए कर रखी है क्योंकि पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद वहां काफी लोग उपद्रव करने लगे थे।”
उन्होंने कहा, “भीड़ हिंसक हो गई थी, जिसमें पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। 10 तारीख की घटना के संदर्भ में अब तक 306 लोगों की गिरफ़्तारी की गई है। उस दौरान लगभग 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जिनका इलाज किया जा रहा है। आज पूरे प्रदेश में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।“
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
कांगेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “क्या ऐसा संभव है कि पूरे देश में किसी भी बीजेपी नेता ने ऐसा कोई काम ना किया हो जिस पर छापा डाला जाए, जांच की जाए या समन किया जाए? कल दिल्ली में राहुल गांधी के साथ सभी सांसद, कार्य समिति के स्दस्य और प्रमुख नेता जाएंगे।”
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव की स्थिति जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है और उसे निगरानी के लिए अस्पताल में रखा जाएगा।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई जारी है। दो बुलडोजर की मदद से घर को तोड़ा जा रहा है। बुलडोजर कार्रवाई पूरी होने में 4 से 5 घंटे का और समय लग सकता है।
इससे पहले पीडीए की ओर से एक नोटिस जावेद के घर भेजा गया था और सुबह 11 बजे तक इसे खाली कराने के लिए कहा गया था। 11 बजे के बाद मौके पर पहुची प्रशासन की टीम यह कार्रवाई कर रही है।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो गई है। जावेद के घर का गेट तोड़ दिया गया है। घर के अंदर पीडीए के कम के कर्मचारी घुस गए हैं। इससे पहले पीडीए की ओर से जावेद के घर पर एक नोटिस भेजकर आज सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा गया था। नोटिस में कहा गया था कि घर को अवैध तरीके से बनवाया गया है, ऐसे में कार्रवाई की जाएगा।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के एसपी सीटी ने कहा, “कल हिंसा में शामिल 2 आरोपियों की अवैध प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया गया है। मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है।”
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
दिल्ली में करोल बाग के गफ्फार मार्केट में लगी आग पर दिल्ली अग्निशमन सेवा के मंडल अधिकारी एसके दुआ ने कहा, आग पर काबू पा लिया गया है, कहीं-कहीं पर छिटपुट आग लगी हुई है। 15-16 दुकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। 150-200 दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। यहां 5 लोग फंसे हुए थे जिन्हें निकाला गया है।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
प्रयागराज में नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस बीच प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी पीडीए भी एक्शन में आ गई है। पीडीए ने जावेद पंप के घर पर नोटिस चिपकाकर उसे खाली करने के लिए कहा था।
पीडीए की ओर से चस्पा किए गए नोटिस में आज यानी 12 जून को 11 बजे तक घर में रहने वाले सभी लोगों से अपना सामान हटाने के लिए कहा था। नोटिस के बाद पुलिस जावेद के घर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि पीडीए की ओर से ये नोटिस बुलडोजर की कार्रवाई के लिए चस्पा की गई है। जावेद पंप के घर पर पीडीए और जिला प्रशासन की टीम आज बुलडोजर चलाने की तैयारी में है।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
ममता बनर्जी द्वारा राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को बैठक के लिए आमंत्रित करने पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि उद्धव जी को दिल्ली में 15 जून की बैठक का निमंत्रण मिला है। जैसा कि हम उस समय अयोध्या में होंगे, हमारी पार्टी के एक प्रमुख नेता बैठक में भाग लेंगे।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
झारखंड के रांची में झारखंड पुलिस हिंसा प्रभावित इलाकों में लगातार तैनात है। रांची के 12 थाना क्षेत्रों में CrPC की धारा 144 लागू है। तस्वीरें आज सुबह की हैं।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
पंजाब के जीरकपुर शहर में छतबीड़ चिड़ियाघर में बढ़ती गर्मी से जानवर बचने के लिए पानी और छांव का सहारा लेते हुए दिखे। गर्मी से बचने के लिए छतबीड़ चिड़ियाघर प्रबंधन ने जानवरों के लिए छोटे तालाब और फव्वारे की व्यवस्था की है।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
एनसीबी मुंबई ने 10 जून को 4.880 किलोग्राम चरस जब्त की और अगले दिन 2 लोगों को गिरफ्तार किया। जब्त की गई चरस को वाटर प्यूरीफायर के अंदर बने एक विशेष कैविटी में छुपाया गया था। एजेंसी का कहना है कि, "पार्सल
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के आवास को तोड़ने का नोटिस दिया है और उसे आज सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा है क्योंकि यह "अवैध रूप से निर्मित" है।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
ओडिशा के नयागढ़ में तेल टैंकर फटने से 4 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 1 की हालत गंभीर है। एसपी लेख चंद्र पाही के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 2 बजे डीजल और पेट्रोल ले जा रहे दो ट्रक पारादीप से नयागढ़ की ओर आ रहे थे, तभी एक ट्रक कुसुमी नदी में पलट गया।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
कांग्रेस वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, “$5 ट्रिलियन जीडीपी का लक्ष्य 'शिफ्टिंग गोलपोस्ट' का मामला प्रतीत होता है। मूल लक्ष्य वर्ष 2023-24 था, हम उस गोलपोस्ट के करीब भी नहीं हैं। अब, मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा है कि हम "2027 तक" लक्ष्य हासिल कर लेंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि प्रमुख लोगों में से प्रत्येक का एक अलग गोलपोस्ट होता है- पीएम, एफएम, एफएस और सीईए। जब भी अर्थव्यवस्था मील के पत्थर पर पहुंचे, कोई कह सकता है "हमने तुमसे कहा था!”
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यमुना खादर इलाके में बीती रात तलाशी अभियान के दौरान पुलिस पर फायरिंग में 2 लोग घायल हुए हैं। ऑपरेशन के दौरान एक बदमाश पकड़ा गया है। उसके कब्जे़ से एक 9 एमएम की पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस और एक सीएमपी बरामद हुआ है। साथ ही कुल 25 संदिग्ध व्यक्तियों को राउंड अप किया गया है।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कल मयूर विहार पुलिस थाना क्षेत्र के यमुना खादर इलाके में एनएसजी टीम द्वारा एक ग्रेनेड बरामद किया गया और बाद में निष्क्रिय कर दिया गया। एक एफएसएल परीक्षा आयोजित की जा रही है।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अनुसार, कपाट खुलने की तारीख से अब तक बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम पर 6-6 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। उत्तराखंड चारधाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या अभी तक 19 लाख से अधिक है।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
दिल्ली के करोल बाग के गफ्फार में जूता बाजार में आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। डिप्टी चीफ फायर सुनील चौधरी ने कहा,"सुबह 4:30 पर आग की खबर मिली।संकरी गली के कारण आग एक जगह से दूसरी जगह चली गई। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है। मौके पर दमकल की 25-30 गाड़िया मौके पर हैं।"
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
दिल्ली के जामा मस्जिद के बाहर बीते शुक्रवार को प्रदर्शन मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान को लेकर बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया गया था।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। आरोप है कि प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था। वहीं, पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि देर रात दो लोगों गिरफ्तार किया गया है। साथ मामले में धारा 153ए जोड़ी गई है।
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 12 Jun 2022, 8:04 AM IST