आज से शुरू हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने धमाकेदार की शुरुआत की है। आज पुल-डी के पहले मैच में भारत ने स्पेन को 2-0 से हरा दिया है। भारत की ओर से अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने गोल दागकर टीम को स्पेन पर जीत दिलाई।
Published: 13 Jan 2023, 7:57 AM IST
कंझावला कांड की पीड़िता अंजलि की मां ने कहा कि हम तब तक संतुष्ट नहीं होंगे जब तक इन सभी को फांसी नहीं दी जाती। मैं मामले पर कार्रवाई करने और हमारी आर्थिक मदद करने की मांग करती हूं और सरकार को मेरे परिवार के लिए किए गए वादों को जल्द पूरा करना चाहिए।
Published: 13 Jan 2023, 7:57 AM IST
कंझावला कांड की पीड़िता की नानी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को उनकी गलती की वजह से निलंबित किया गया है लेकिन मैं चाहती हूं कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए। हम तब तक खुश नहीं हो सकते जब तक इन सबको फांसी नहीं हो जाती। निधि को भी फांसी दी जानी चाहिए क्योंकि उसने अंजलि के खिलाफ सारी साजिश रची थी।
Published: 13 Jan 2023, 7:57 AM IST
एमबीबीएस में एडमिशन कराने के नाम पर छात्रों से लाखो रुपए हडपकर लापता हो जाने वाले अंतरराजजीय गैंग के दो जालसाज अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस को उनके कब्जे से फर्जी हस्ताक्षर किया हुआ रैंट एग्रीमैंट, 8 आधार कार्ड, 9 नये सिम कार्ड, 4 चैक बुक, 1 डैबिट कार्ड, एक मोबाईल फोन बरामद हुआ है। इस गैंग का एक मुख्य सरगना अभी फरार है। पुलिस जिसकी तलाश कर रही है।
थाना सेक्टर 126 नोएड़ा पुलिस द्वारा एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन कराने के नाम पर छात्रों से लाखों रुपए हड़पकर लापता हो जाने वाले अंतरराजिया गैंग के जालसाज दो अभियुक्तों 1. दीपक कुमार पुत्र दिनेश प्रसाद निवासी भावानगर भगवानपुर थाना सदर जनपद मुजफ्फरपुर बिहार, हाल पता मकान नं0 213 सैक्टर- एमयू-2 थाना दादरी ग्रेटर नोएडा 2. राजेश कुमार आहुजा पुत्र गुलाब चन्द्र आहुजा निवासी कटरा मोहल्ला थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा हाल पता- राहुल यादव का किराये का मकान चोटपुर कालोनी थाना सैक्टर- 63 नोएडा को हाजीपुर अन्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है।
Published: 13 Jan 2023, 7:57 AM IST
सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को फिनलैंड में ट्रेनिंग पर एलजी द्वारा रोक लगाने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें दिल्ली की जनता ने चुन कर भेजा, हमारी सरकार है और हम पैसे बचाकर अपने टीचर्स को विदेश भेज रहे हैं, तो किसी को क्यों आपत्ति होनी चाहिए। केजरीवाल का कहना है कि हमारे देश में नेता और अफसर तो खूब विदेश जाते हैं, लेकिन पिछले 75 में किसी ने भी टीचर्स और प्रिंसिपल को विदेश नहीं भेजा। देश में दिल्ली सरकार पहली सरकार है, जो अपने टीचर्स और प्रिंसिपल को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजती है।
Published: 13 Jan 2023, 7:57 AM IST
पोरबंदर में पीडीएस भंडारण सुविधा से 99.77 लाख रुपये का राशन गायब होने के बाद गोदाम प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया और 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। रणवाव पीडीएस गोदाम प्रबंधक अश्विन भोये को निलंबित कर दिया गया और सरकारी कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों सहित 12 व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की गई।
Published: 13 Jan 2023, 7:57 AM IST
पांच अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने जामिया कैंपस विजिट किया और बीटेक और एमबीए छात्रों को 20 से लेकर 25 लाख तक के पैकेज का ऑफर किया है। इनमें से जापान के जेआईटी ने बीटेक और एमटेक के छात्रों को 20 लाख का पैकेज दिया और दुबई के होम सेंटर ने 2 एमबीए छात्रों को 25 लाख का पैकेज दिया है।
Published: 13 Jan 2023, 7:57 AM IST
बाहरी दिल्ली के बालाजी एक्शन अस्पताल में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से 45 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान कमलेश्वरी यादव के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान मिथुन यादव (21), अमित यादव (22) और अजय कुमार यादव (22) के रूप में हुई है, जो झारखंड के गोड्डा जिले के निवासी हैं।
ये सभी ई-ब्लॉक मादीपुर के रहने वाले थे।
Published: 13 Jan 2023, 7:57 AM IST
कांग्रेस पार्टी 26 जनवरी से 26 मार्च तक 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' चलाएगी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में हम करीब 2.5 लाख ग्राम पंचायतों, 6 लाख गांवों और 10 लाख से ज्यादा मतदान केंद्रों तक जाएंगे। हर राज्य की राजधानी में महिला यात्रा व पदयात्राएं होंगी। उन्होंने कहा कि "हाथ से हाथ जोड़ो अभियान" भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार है। इस अभियान के तहत हम भारत जोड़ो यात्रा का संदेश राजनीतिक भाषा में बताएंगे।
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को देशवासियों का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है.. ये यात्रा नफरत की दीवारों को ढहाकर प्रेम-सद्भाव का माहौल स्थापित करेगी।
Published: 13 Jan 2023, 7:57 AM IST
दिल्ली के कंझावला मौत मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में 11 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह वो पुलिस कर्मी हैं जो बीती 31 दिसंबर 2022 और 1 जनवरी 2023 की दरमियानी रात को रोहिणी जिले में पीसीआीर और पिकेट पर तैनात थे। अंजलि को कार से 12 किमीटर तक घसीटा गया था। अंजलि की जान चली गई थी।
Published: 13 Jan 2023, 7:57 AM IST
जोशीमठ पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “जो भी क्षेत्र प्रभावित हैं वहां से लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। अंतरिम राहत के रूप में डेढ़ लाख रुपए की सहायता देना कल से प्रारंभ कर दिया गया है। अभी किसी के घर को तोड़ा नहीं जा रहा है बल्कि केवल घर खाली कराया जा रहा।”
Published: 13 Jan 2023, 7:57 AM IST
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का पार्थिव शरीर दिल्ली के छरतपुर में उनके आवास पर रखा गया है। गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शरद यादव जी का हमारे बीच न रहना देश के सार्वजनिक जीवन के लिए अपूर्णिय क्षति है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उनकी क्षति हम सभी को हमेशा खलती रहेगी। राहुल गांदी ने कहा कि उन्होंने कभी अपना सम्मान नहीं खोया क्योंकि राजनीति में सम्मान खोना बहुत आसान होता है।
Published: 13 Jan 2023, 7:57 AM IST
मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे तक दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस और पालम में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम और सफदरजंग क्षेत्र में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।
Published: 13 Jan 2023, 7:57 AM IST
भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी दिल्ली पहुंचे और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को श्रद्धांजलि दी। जिनका कल रात निधन हो गया था।
Published: 13 Jan 2023, 7:57 AM IST
राहुल गांधी ने शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ एक विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनके शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा।”
Published: 13 Jan 2023, 7:57 AM IST
पूर्व केंद्रीय मंत्री और JDU नेता शरद यादव के परिजनों ने दिल्ली के छतरपुर स्थित उनके आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका कल रात गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।
शरद यादव के दामाद राजकमल राव ने बताया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। हम उन्हें अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्हें किडनी की समस्या थी और डायलिसिस पर थे। उनके पार्थिव शरीर को मध्य प्रदेश में उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Published: 13 Jan 2023, 7:57 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 13 Jan 2023, 7:57 AM IST