
ऐसे समय में, जब कलकत्ता हाईकोर्ट लगभग हर दिन पश्चिम बंगाल में किसी न किसी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच का आदेश दे रहा है, एजेंसी के भ्रष्टाचार विरोधी विंग के संयुक्त निदेशक प्रभारी हैं। पंकज श्रीवास्तव को कोलकाता से नई दिल्ली शिफ्ट किया गया है। श्रीवास्तव की जगह हिमाचल प्रदेश कैडर के 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी एन. वेणु गोपाल लेंगे।
यह निर्णय एक आश्चर्य के रूप में आया है, क्योंकि श्रीवास्तव वित्तीय गबन जैसे चिट फंड, नारद वीडियो टेप घोटाला, मवेशी और कोयले की तस्करी और सबसे महत्वपूर्ण, पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) भर्ती अनियमितताओं से जुड़े सभी मामलों के समग्र प्रभारी थे।
मणिपुर के शीर्ष उग्रवादी समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) को बड़ा झटका देते हुए इसके रिवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट (आरपीएफ) के शीर्ष कमांडर, स्वयंभू 'लेफ्टिनेंट कर्नल' इरोम इबोतोम्बी मैतेई ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के सामने सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया।
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार का षडयंत्रकारी तानाबाना सुबह से ही दुष्प्रचार और प्रपंच में लगा है। उन्होंने सवाल किया कि, अगर ईडी की कार्यवाही गोपनीय है और न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा भी, तो तथाकथित पूछे जाने वाले हर सवाल को मोदी सरकार द्वारा मीडिया में लीक कर, दबाव डाल खबरें कैसे चलवाई जा रही हैं?
दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना बयान दर्ज कराया। बयान दर्ज कराने के बाद राहुल गांधी ईडी दफ्तर से निकल गए हैं।
रांची पुलिस ने बताया कि शुक्रवार 10 जून को रांची में हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी पहचान मोहम्मद आरिफ उर्फ रिंकू खान, बेलाल अंसारी, मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद अनीश और मोहम्मद दानिश खा के रूप में हुई है। जबकि छह नामजद आरोपियों का इलाज चल रहा है
कांग्रेस ने बताया कि पूर्व गृह मंत्री, श्री पी.चिदंबरम के साथ पुलिस की धक्कामुक्की हुई जिससे उनकी बायीं पसलियों में हेयरलाइन फ्रैक्चर है, वहीं सांसद प्रमोद तिवारी को सड़क पर फेंका गया, उनके भी सिर में चोट और पसली में फ्रैक्चर है।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि मुझे पूर्व क्रिकेटरों (पुरुषों और महिलाओं) और मैच अधिकारियों की मासिक पेंशन में वृद्धि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। लगभग 900 कर्मचारी इस लाभ का लाभ उठाएंगे और 75% के करीब कर्मी 100% वृद्धि के लाभार्थी होंगे।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और रघु शर्मा, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला, अजय माकन, टीएस सिंह देव सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने दिल्ली में पार्टी कार्यालय में बैठक की
पश्चिम बंगाल के बांकुरा में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक सिलेंडर ब्लास्ट में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के घर पर बुल्डोजर चलाए जाने के खिलाफ जेएनयू के छात्रों ने आज दिल्ली स्थित यूपी सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। जावेद अहमद की बेटी आफरीन फातिमा जेएनयू की पूर्व छात्रा और नेता हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 76 साल में आज अगर आधुनिक भारत बना है तो ये कांग्रेस की देन है। आजादी के पहले और आजादी के बाद जो त्याग, बलिदान दिया है वो कांग्रेस नेताओं ने दिया, उसे मोदी जी कभी याद नहीं करते हैं। मोदी जी ने इंदिरा गांधी जी की शहादत को कभी याद नहीं किया। सत्ता में बैठे लोगों को इतना गुरूर है कि उन्हें जनता की कोई चिंता नहीं है वो सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को भड़का रहे हैं और उसमें वो सफल भी हो रहे हैं, लेकिन उसकी भी एक सीमा होती है
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड के मामले में ED ने तलब किया है, इसके ख़िलाफ़ हमारे हजारों कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। हम इसका विरोध करते हैं।
भारतीय मुद्रा रुपया सोमवार को पहली बार डॉलर के मुकाबले 78 रुपये के स्तर को पार कर गया, जो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक का सबसे निचला स्तर है
केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी को कथित झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुंबई और
राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने देहरादून स्थित प्रवर्तन निदेशालय के बाहर धरना दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और चकराता विधायक प्रीतम सिंह की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर से बयान दर्ज कराने के लिए ED कार्यालय पहुंचे हैं। इससे पहले तकरीबन तीन घंटे तक राहुल गांधी से पूछताछ चली थी।
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें तुगलक रोड पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गंगाराम अस्पताल पहुंचे हैं जहां कल से सोनिया गांधी भर्ती हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष को कोरोना से संबंधित समस्याओं के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
न्यूज एजेंसी ANI ने अपने सूत्रों के हवाले से या बताया है कि 2023-2027 के लिए IPL मीडिया अधिकार (टीवी और डिजिटल) 44,075 करोड़ रुपये में बिके हैं। दो अलग-अलग प्रसारकों द्वारा बोली जीती गई है।
मुंबई पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के समर्थन में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ईडी कार्यालय तक विरोध मार्च निकालने वाले 250 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज कराया। राहुल गांधी बयान दर्ज कराने के बाद ED दफ्तर से निकल गए हैं।
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देनी वाली नूपुर शर्मा को कोलकाता पुलिस ने नोटिस जारी किया है। पुलिस ने शर्मा को 20 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पार्टी के 'सत्याग्रह' मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए पार्टी नेताओं से मिलने के बाद तुगलक रोड पुलिस स्टेशन से निकलीं।
बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोगों की तबियत खराब हो गई। चिकित्सक इसे फूड प्वाइजनिंग बता रहे हैं।
गुरुग्राम सेक्टर-102 के गांव बजघेरा में रविवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 150 झुग्गियां जल गईं। इस बात की जानकारी दमकल विभाग के अधिकारियों न दी है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग दोपहर करीब 12.30 बजे लगी।
अधिकारियों के अनुसार, बजघेरा पुलिस थाना सीमा के आसपास के प्लास्टिक गोदाम में फैले एक छोटे सिलेंडर में विस्फोट के कारण झोंपड़ियों में आग लग गई।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में पार्टी के 'सत्याग्रह' मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए पार्टी नेताओं से मुलाकात की
नेशनल हेराल्ड केस पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि गोडसे के वंसज एक बार फिर गांधी को डराने चले हैं, ना महात्मा गांधी डरे थे और ना उनके उत्तराधिकारी डरेंगे।
कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने सरकार के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह से असंवैधानिक है। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने कार्यालय के बाहर इकट्ठा भी नहीं हो सकते। आप लोगों को शांतिपूर्ण मार्च के लिए हिरासत में ले रहे हैं। आपने पूरे इलाके को किले में बदल दिया है।"
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और केसी वेणुगोपाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, उन्हें तुगलक रोड थाने ले जाया गया। पार्टी के दीपेंद्र एस हुड्डा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी हिरासत में लेकर फतेहपुर थाने ले जाया गया।
सेंट्रल दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। ये कार्यकर्ता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय बुलाए जाने का विरोध कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारा काम है विरोध करना अगर वे 144 जारी करके हमें रोकना चाहते हैं तो रोक ले। ये राजनीतिक नहीं है ये लोग सब को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। ये कांग्रेस को झुकाने की कोशिश कर रहे है लेकिन कांग्रेस झुकने वाली नहीं है। कांग्रेस लड़ते रहेगी।
राहुल गांधी के साथ ईडी दफ्तर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सुरक्षा बलों ने रोक दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता वहां सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस कार्यकर्ताओं का हाथ-पांव पकड़कर गाड़ी में बिठा रही है।
राहुल गांधी ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं। ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसी नेता डटे हुए हैं। कई वरिष्ठ नेता भी बाहर मौजूद हैं।
नेशनल हेराल्ड मामले में ED के सामने पेश होने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय तक मार्च निकाला।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ईडी कार्यालय के लिए निकल चुके हैं। सोमवार सुबह होने वाली पेशी से पहले यूपी में कई नेताओं को योगी सरकार ने नजरबंद कर दिया है। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं आराधना मिश्रा मोना और नसीमुद्दीन सिद्दीकी को उनके आवासों में नजरबंद कर दिया गया है। राहुल गांधी से पूछताछ होने तक इनको नजरबंद रखा जाएगा।
राहुल गांधी ईडी दफ्तर के लिए निकल चुके हैं। वह पैदल ही कांग्रेस दफ्तर से ईडी दफ्तर तक जाएंगे। उनके साथ हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद हैं।
राहुल गांधी कांग्रेस दफ्तर पहुंच गए हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद दिखीं। वे यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे ईडी दफ्तर के लिए रवाना होंगे।
दिल्ली में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के अंदर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। राहुल गांधी आज प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगे।
राहुल गांधी कांग्रेस दफ्तर के लिए रवाना हो गए हैं। वे यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे ईडी दफ्तर के लिए रवाना होंगे। प्रियंका गांधी भी उनके साथ मौजूद हैं।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि ये पूरी तरह से विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। हम इस प्रयास के ख़िलाफ लड़ेंगे। एक प्रकार से ये देश की दूसरी आजादी की जंग है। ये चाहे हमें जेल में डाल दे लेकिन हम इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, मार्च करने के लिए हम आए हैं राहुल जी के साथ ही जाएंगे. उन्होंने कहा, हम शांति से प्रदर्शन करते है, दंगे करना हमारी पार्टी का काम नहीं है ये बीजेपी करती है. हम अपने नेता के साथ जाना चाहते हैं.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज ED सामने पेश होने से पहले पार्टी नेता और अपने भाई राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंची।
कांग्रेस नेता और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, सत्तारूढ़ सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने में क्या गलत है?
आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ED के सामने पेश होने वाले हैं। राहुल गांधी पैदल चलकर ईडी के दफ्तर जाएंगे। उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता और नेता भी रहेंगे।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब-जब बीजेपी और मोदी डरते हैं वे पुलिस को आगे करते हैं। आगे हम जनता की लड़ाई लड़ेंगे। ये केस है ही नहीं... कोई FIR है क्या? यह केस तो मोदी सरकार ने 2014 में शुरू किया और उन्हीं की सरकार ने बिना कोई प्रमाण मिले केस को समाप्त कर दिया।
आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ED के सामने पेश होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी मुख्यालय के पास एकत्र हुए। दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि हमनें गांधीवादी और शांतिपूर्ण तरीके से एक मार्च निकालने की कोशिश की थी लेकिन दिल्ली में अनुमति नहीं मिली। मुझे लगता है कि ये लोग जिस तरह एजेंसी का दुरूपयोग कर रहे हैं वो जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं राजनीतिक विरोधियों पर दबाव बनाने की राजनीति चल रही है। देश में इतने जरूरी मुद्दे हैं लेकिन अलग विचारधारा के लोगों को दबाने का काम हो रहा है। कांग्रेस के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है
राहुल गांधी की आज ईडी के समक्ष पेशी होनी है उससे पहले कांग्रेस समर्थक मान सिंह रोड पर प्रदर्शन करते दिखे। प्रदर्शन के बीच कुछ समर्थकों को हिरासत में लिया गया।
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हम राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालेंगे। हम संविधान के रक्षक हैं, हम झुकेंगे या डरेंगे नहीं। भारी पुलिस बल तैनात कर यह साबित हो गया है कि मोदी सरकार कांग्रेस से हिल गई है।
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राहुल गांधी के ईडी के सामने पेश होने के मामले में कहा कि, कायर मोदी सरकार से कोई डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, वो कितना भी चाहे बदला ले लेकिन सच की आवाज को दबा नहीं सकते है। रणदीप ने आगे कहा, हमारी संस्थान की हत्या करने वाली सरकार है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कायर मोदी सरकार के खिलाफ क्रांति होगा। आज फिर आगाज होगा साहस और संयम होगा। आज फिर आगाज होगा मोदी सरकार के दमनकारियों नीतियों के खिलाफ। आज दिल्ली में मोदी सरकार ने दिल्ली के सड़कों पर हजारों जवानों को लगाकर यह साबित कर दिया है कि सत्य से डर चुकी है।
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 'सत्या का संग्राम' जारी रहेगा। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेज भी कांग्रेस की आवाज को दबा नहीं पाए, फिर यह सत्ताधारी सरकार कैसे कर सकती है?
राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी से पहले छत्तीसगढ़ से कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता एकजुट रहेंगे। पुलिस का इस्तेमाल अलग मकसद के लिए किया जा रहा है, लेकिन हम अपने काम को आगे बढ़ाते रहेंगे।
कांग्रेस के एक कार्यकर्ता का कहना है कि सत्तारूढ़ सरकार 'रावण' की भूमिका निभा रही है। हम उन्हें बताना चाहते हैं कि राहुल गांधी हमारे 'राम' हैं और हम उनके प्रति समर्पित हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब तक राहुल जी ईडी कार्यालय से नहीं निकलते, हम अपना विरोध जारी रखेंगे।
कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि तानाशाह कान खोलकर सुने ले- ये गांधी का वंशज है इसे रोक नहीं तुम पाओगे सच की इस लड़ाई में राहुल से जीत नहीं तुम पाओगे
दिल्ली यातायात पुलिस के मुताबिक, विशेष यातायात व्यवस्था के कारण नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर सुबह 7 बजे से दोपहर के 12 बजे के बीच जाने से बचें। विशेष इंतजामों के कारण भारी ट्रैफिक की आवाजाही की उम्मीद है।
आज ED के सामने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पेश होने से पहले उनके समर्थन में नारेबाजी को लेकर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस समर्थकों को हिरासत में लिया।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 13 Jun 2022, 8:08 AM IST