
बिहार के मंत्री की 'रामचरितमानस' पर टिप्पणी पर उठे विवाद पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि यह कोई मुद्दा है? संविधान हमें बोलने की आजादी देता है। महंगाई और बेरोजगारी की बात कोई क्यों नहीं करता? बीजेपी असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। वे जो चाहें कर सकते हैं, महागठबंधन नहीं टूटेगा।
भारत और श्रीलंका के बीच तिरुवनन्तपुरम में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 317 रन से हरा दिया है। भारत के 390 रन के पहाड़ के आगे पूरी श्रीलंकाई टीम 73 रन पर आउट हो गई। इसी के साथ भारत ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है।
भारत और श्रीलंका के बीच तिरुवनन्तपुरम में खेले जा रहे वनडे सीरीज़ के तीसरे और अंतिम मैच में टीम इंडिया के विशाल स्कोर के आगे श्रीलंकाई टीम हार की कगार पर पहुंच गई है। महज 55 रन पर 8 खिलाड़ी आउट हो चुके हैं।
भारतीय बल्लेबाजों के विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद अब गेंदबाजों की बारी है। पहाड़ जैसे स्कोर के आगे श्रीलंका की आधी टीम पवेलीयन लौट चुकी है। महज 40 रन पर 6 खिलाड़ी आउट हो चुके हैं। मोहम्मद सिराज ने चार विकेट लिए हैं, जबकि मोहम्मद शमी ने एक खिलाड़ी को आउट किया है। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ है।
भारत और श्रीलंका के बीच तिरुवनन्तपुरम में खेले जा रहे वनडे सीरीज़ के तीसरो और अंतिम मैच में टीम इंडिया ने विराट कोहली ने नाबाद 166 रनों की बदौलत 50 ओवर में पांच विकेट पर 390 रन का स्कोर खड़ा किया है। श्रीलंका को जीत के लिए 391 रन का टारगेट मिला है।
नेपाल के कास्की जिले में हुए भीषण विमान हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा खबरों के अनुसार इस भीषण हादसे में अब तक 68 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस बीच नेपाल सरकार ने मृतकों के सम्मान में सोमवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
नेपाल सरकार ने कास्की जिले में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगोंं के सम्मान में सोमवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। रविवार सुबह हुए विमान हादसे में अब तक 40 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। विमान में 5 भारतीय नागरिक भी सवार थे।
चमोली के डीएम हिमांशू खुराना ने बताया कि आज पीएमओ की एक टीम द्वारा जोशीमठ में निरीक्षण किया गया। टीम ने घरों और क्षेत्र के दरार वाले हिस्सों में साथ ही जहां भी पानी का रिसाव हुआ है उसका भी निरीक्षण किया। करीब दो घंटे तक निरीक्षण किया गया।
महाराष्ट्र के पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की साड़ी में आग लग गई। सुले ने बाद में एक बयान में कहा कि वह सुरक्षित हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पंजाब के जालंधर स्थित शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर देश से नफ़रत को मिटाने की प्रार्थना की।
पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना के मद्देनजर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड गृह मंत्री रबी लामिछाने के साथ आज पोखरा पहुंचेंगे। हादसे के कारणों की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “वे यहां आकर कहते हैं कि जो लोग धर्मांतरित हैं उनको आदिवासी और अनुसूचित जाति का लाभ नहीं मिलना चाहिए। केंद्र में उनकी सरकार है, वे इस पर कानून क्यों नहीं लाते? आपने 370 हटाई, नोटबंदी लाए, GST लाए सब हो गया। तो यह भी कर लें।”
भारत में नेपाल के राजदूत ने कहा, “पोखरा में कुछ भारतीयों समेत 72 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को ले जा रहे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से गहरा दुख हुआ। हम मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।”
नेपाल में पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में नेपाल के काठमांडू में भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। विमान में 5 भारतीयों समेत 68 यात्री सवार थे।
हरियाणा के रोहतक में उत्तर रेलवे के डीआरएम डिंपी गर्ग ने बताया कि आज सुबह करीब 6:45 बजे एक माल गाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। हम जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं कि किस कारण घटना हुई। हम फिलहाल एक लाइन का प्रयोग कर ट्रेनों को निकाल रहे हैं।
नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जो विमान क्रैश हुआ है। उसे लेकर बड़ी जानकी सामने आई है। इस हादसे में अब तक 40 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। विमान में 72 लोग सवार थे।
हवाईअड्डा प्राधिकरण के मुताबिक, नेपाल में पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, 1 अर्जेंटीना और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे।
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा कि आगे होने वाले राज्यों के विधानसभा और अगले वर्ष देश में होने वाले लोकसभा के लिए आम चुनाव में हमारी पार्टी किसी भी अन्य पार्टी के साथ कोई भी गठबंधन कर चुनाव नहीं लड़ेगी।
अमेरिका की आर बॉने गेब्रिएल ने मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब जीत लिया है। दुनियाभर की 84 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वहीं, भारत की दिविता राय ने टॉप 16 में तो जगह बनाई लेकिन वह टॉप 5 से बाहर हो गईं।
टॉप 3 कन्टेस्टेंट की इस लिस्ट में वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल न्यूमेन, यूएस की आर बॉनी गेब्रिएल और डोमिनिकन रिपब्लिक की एंड्रीना मार्टिनेज को जगह मिली थी।
राजस्थान के सीकर में आज पौधों और खेतों पर पाला देखा गया। यहां तापमान शून्य से नीचे गिर गया है। कृषि अनुसंधान केंद्र (ARS), फतेहपुर-शेखावाटी के जोनल निदेशक, अनुसंधान शीशराम ढाका का कहना है कि फतेहपुर-शेखावाटी में तापमान -4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “पराक्रम, देशप्रेम और बलिदान - इन सब से परिपूर्ण है हमारी सेना का हर जवान। सभी जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को उनके त्याग, तपस्या और समर्पण के लिए सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस का यूक्रेन पर हमला जारी है। नीप्रो में एक नौ मंजिला अपार्टमेंट पर मिसाइल हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है।
आज कोहरे के कारण दिल्ली आने और जाने वाली उड़ाने प्रभावित हैं। एक यात्री ने बताया, "यात्रियों को इस मौसम में कोहरे के कारण काफी परेशानी होती है। ठंड के कारण भी हमे परेशानी हो रही है।"
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की देहात कोतवाली स्थित गुरेगुह गांव के पास महिला से गैंगरेप के बाद दरिंदगी की गई है। गैंगरेप और बर्बरता की घटना सुन पुलिस के होश उड़ गए। पीड़ित महिला के मुताबिक, वह पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। गुरेगुह गांव के पास उसके पति के तीन दोस्त मिले जिन्होंने उन्हें रोक लिया। महिला के अनुसार उसका पति नशे में था, जिसका फायदा उठाकर उन लोगों ने पति को दुकान से सिगरेट लेने भेज दिया। इसके बाद दो ने उसके साथ रेप किया, जबकि तीसरा विरोध के चलते रेप में असफल रहा तो उसने प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 15 Jan 2023, 8:17 AM IST