प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के राज्य के दौरे से पहले कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित शिविर के समापन समारोह में हिस्सा लेने के लिए नड्डा 18 जून को यहां पहुंचने वाले हैं।
पीएम मोदी के 2 दिवसीय राज्य दौरे के लिए 20 जून को बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री बेंगलुरु में उपनगरीय रेलवे परियोजना की 'भूमि पूजा' में भाग लेंगे और अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। वह बेंगलुरु से 135 किलोमीटर दूर मैसूर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
यूपी बोर्ड का रिजल्ट इसी हफ्ते घोषित हो सकता है। मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में कहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा होगी। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम समय से जारी कर दिया जाए। इसकी पूर्व सूचना अभिभावकों/परीक्षार्थियों को जरूर दी जाए। प्रदेश सरकार ने परीक्षा को शुचिता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया। पहली बार बोर्ड परीक्षा बिना रिएग्जामिनेशन के पूर्ण हुई है। यूपी बोर्ड की सत्र 2021-22 की परीक्षा मार्च और अप्रैल के महीने में सम्पन्न हुई थी। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 24 मार्च से 13 अप्रैल तक 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थी। वहीं, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 51,92,689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इनमें से 47,75,749 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर रिजल्ट तैयार कर लिया है।
हाईस्कूल परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड 27,81,654 छात्रों में 15,53,198 लड़के और 12,28,456 लड़कियां शामिल हैं, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड 24,11,035 छात्रों में 13,24,200 लड़के और 10,86,835 लड़कियां शामिल हैं।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव को बुधवार सोशल मीडिया प्लेटफार्म (व्हाट्सएप) से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। अपर्णा यादव पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू हैं। इस मामले में उनके निजी सुरक्षाकर्मी दीलिप सिंह ने गौतमपल्ली थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक विक्रमादित्य मार्ग पर भाजपा नेता अपर्णा यादव का आवास है। अपर्णा यादव के निजी सुरक्षाकर्मी दीलिप सिंह ने गौतमपल्ली थाने में तहरीर दी है।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
विवादास्पद धार्मिक टिप्पणी को लेकर भिवंडी पुलिस द्वारा तलब किए जाने वाले बीजेपी से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल ने पुलिस से एक महीने का समय मांगा।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। आयरलैंड दौरे के लिए ऋषभ पंत की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया गया है।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हस्तक्षेप की मांग करते हुए आरोप लगाया कि "ईडी द्वारा पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ अमानवीय व्यवहार और अपमान किया गया।"
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आज भाजपा की पिट्ठू दिल्ली पुलिस द्वारा गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर दी गई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यालय में दरवाजे तोड़कर घुसना और नेताओं व कार्यकर्ताओं को पीटना, ये दर्शाता है कि अब हमारे देश में प्रजातंत्र की हत्या हो चुकी है।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि देश में पेट्रोल और डीजल का उत्पादन किसी भी मांग में वृद्धि को पूरा करने के लिए पर्याप्त से अधिक है
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
दिल्ली में आज कोरोना वायरस के 1,375 नए मामले सामने आए, पॉजिटिविटी दर बढ़कर 7.01% है। सक्रिय मामले 3,643 हैं।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अग्निवीरों की भर्ती को लेकर सवाल किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार सेना भर्ती को अपनी प्रयोगशाला क्यों बना रही है? सैनिकों की लंबी नौकरी सरकार को बोझ लग रही है? युवा कह रहे हैं कि ये 4 साल का नियम छलावा है। हमारे पूर्व सैनिक भी इससे असहमत हैं। सेना भर्ती से जुड़े संवेदनशील मसले पर ना कोई चर्चा, ना कोई गंभीर सोच-विचार. बस मनमानी?
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा गजट अधिसूचना के बाद, 11 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। दाखिल किए गए 11 नामांकनों में से एक नामांकन अधूरे दस्तावेजों के कारण खारिज हुआ: सूत्र
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
जिनेवा में चल रहा WTO का 12वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC12) एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब सम्मेलन कल 16 जून को दोपहर 3 बजे होगा।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
ममता बनर्जी ने कहा कि आज यहां कई पार्टियां थीं। हमने तय किया है कि हम केवल एक आम सहमति वाले उम्मीदवार को चुनेंगे। हर कोई इस उम्मीदवार को हमारा समर्थन देगा। हम दूसरों से सलाह मशविरा करेंगे। यह एक अच्छी शुरुआत है। हम कई महीनों के बाद एक साथ बैठे और हम इसे फिर से करेंगे।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
विपक्षी नेताओं ने आगामी राष्ट्रपति चुनावों में एक आम उम्मीदवार को मैदान में उतारने का संकल्प लिया। विपक्ष का कहना है कि "एक ऐसा उम्मीदवार उतारा जायेगा जो वास्तव में संविधान के संरक्षक के रूप में काम कर सकता है और मोदी सरकार को भारतीय लोकतंत्र और भारत के सामाजिक ताने-बाने को और नुकसान पहुंचाने से रोक सकता है।"
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
बीएमसी आपदा नियंत्रण ने बुधवार को यहां कहा कि सबसे अधिक शहर में पहली बार मानसून त्रासदी दर्ज की गई, जब मशहूर जुहू समुद्र तट पर तीन युवा लड़के डूब गए और एक को मुंबई फायर ब्रिगेड ने बचा लिया।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर टीएमसी प्रमुख और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा दिल्ली में बुलाए गए बैठक में 17 पार्टियों- TMC, कांग्रेस, CPI, सीपीआई(एम), सीपीआईएमएल, आरएसपी, शिवसेना, NCP, RJD, एसपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, JD(S), डीएमके, आरएलडी, आईयूएमएल और JMM के नेता बैठक में भाग ले रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव से पहले ममता बनर्जी द्वारा विपक्षी नेताओं की बैठक बुलाई गई है।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
राहुल गांधी ने केंद्र सराकर द्वारा शुरू किए गए अग्निपथ योजना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “जब भारत को दो मोर्चों पर खतरों का सामना करना पड़ता है, तो अग्निपथ योजना के लिए बिना बुलाए हमारे सशस्त्र बलों की परिचालन प्रभावशीलता को कम कर देता है। बीजेपी सरकार को हमारी सेनाओं की गरिमा, परंपराओं, वीरता और अनुशासन से समझौता करना बंद करना चाहिए।”
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी नेताओं सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के लिए केंद्र सरकार की निंदा की।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
विपक्षी दलों के नेता - कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम), सीपीआईएमएल, आरएसपी, शिवसेना, एनसीपी, RJD, एसपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, JD(S), डीएमके, आरएलडी, आईयूएमएल और JMM - पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के द्वारा राष्ट्रपति चुनाव से पहले बुलाई गई बैठक में शामिल हुए।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि जिस प्रकार से अनावश्यक दवाब बना कर एजेंसी का इस्तमाल किया जा रहा है, हम उसका विरोध करते हैं। केस में कोई तथ्य और आधार नहीं है। 7 साल बाद राष्ट्रपति चुनाव और विधानसभा चुनावों के निकट पार्टी पर दवाब बनाने की कोशिश हो रही है।
उन्होंने कहा कि हम पर दवाब बनाना राजनीतिक साजिश है। दिल्ली पुलिस पार्टी मुख्यालय में घुस कर लाठीचार्ज कर रही है। नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। लोकतंत्र में हमें विरोध करने का अधिकार है। हमने कोई कानून नहीं तोड़ा है। सरकार के पास हमारी आवाज को दबाने का अधिकार नहीं है।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
राष्ट्रपति चुनाव से पहले टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा दिल्ली में बुलाई गई विपक्षी नेताओं की बैठक कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में शुरू होने वाली है।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में पुलिस के घुसने के कई वीडियो सामने आए हैं। वहीं, जब इस संबंध में एसपी हुड्डा, स्पेशल सीपी से पूछा गया तो उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि एआईसीसी कार्यालय के पास कई लोगों ने पुलिस पर बैरिकेड्स फेंके, तो हो सकता है हाथापाई हो गई हो। लेकिन पुलिस एआईसीसी कार्यालय के अंदर नहीं गई और ना ही लाठीचार्ज किया। पुलिस कोई बल प्रयोग नहीं कर रही है। हम उनसे हमारे साथ समन्वय करने की अपील करेंगे। लेकिन जो वीडियो सामने आए हैं वह ठीक स्पेशल सीपी के बयान से उलट हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस कांग्रेस दफ्तर में घुसी और बल प्रयोग किया।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कल तक जो तानाशाही हुकूमत हमें डराने की कोशिश कर रही थी, आज हमारे जोश और जज्बे के आगे खुद कमजोर दिखाई दे रही है। अपनी सारी ताकत लगा लो, लेकिन न ये जोश कम होगा और न ये जज्बा कम होगा।”
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी, मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस अब गुंडागर्दी पर उतर आई है, AICC के कार्यालय में घुस कर कार्यकर्ताओं और नेताओं को मारना पीटना संयम की सब हदें पार कर गई है। दिल्ली पुलिस के कठपुतली अधिकारी भी जान लें कि यह याद रखा जाएगा।
सुरजेवाला ने कहा कि हम गांधीवादी, शांतिप्रिय और अहिंसक हैं। आप अगर नेमप्लेट उतार कर दफ्तर के दरवाजे तोड़ कर गुंडागर्दी करेंगे तो फिर ये मत समझिए कि कांग्रेस के कार्यकर्ता चुप बैठे रहेंगे। हमें जवाब देना भी आता है।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र एस हुड्डा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें अपने ही पार्टी मुख्यालय जाने से रोका जा रहा है। मेरे सरकारी आवासीय परिसर को बैरिकेड्स लगाकर सील कर दिया गया है। यह राजनीतिक बदले की ओर इशारा करता है।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रवर्तन निदेशालय के बाहर टायर जलाकर प्रदर्शन किया।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
राहुल गांधी से ED की पूछताछ का विरोध कर रहे कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हिरासत में लिया गया।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “ये सरकार अपराधी है, अगर ये अपराधी न होते तो प्रजातंत्र की धज्जियां नहीं उड़ाते। प्रशासन को कुछ कहते हैं तो ये बोलते है कि हमें ऊपर से निर्देश दिए गए हैं, यानि इन्हें मोदी-शाह ने निर्देश दिया है। हिंदुस्तान में ऐसी बर्बरता पहले नहीं देखी गई।”
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम आतंकवादी हैं? तुम हमसे क्यों डरते हो? वे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस बल का इस्तेमाल कर रहे हैं।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
तीसरे दिन की पूछताछ के लिए दिल्ली में ईडी दफ्तर राहुल गांधी पहुंच गए हैं। ईडी दफ्तर तक उनके साथ प्रियंका गांधी मौजूद रहीं।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ईडी दफ्तार के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी मौजूद हैं। राहुल गांधी को लगातार तीसरे दिन ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होना है।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे अयोध्या दौरे के लिए लखनऊ पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, "अयोध्या भारत की आस्था से जुड़ी हुई है और हमारी भी यहीं आस्था है। हम यहां आते रहते हैं और राम मंदिर के निर्माण के बाद हम यहां सिर्फ प्रार्थना करने आए हैं।"
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
दिल्ली में राहुल गांधी के घर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पहुंचे हैं। प्रियंका गांधी पहले से ही राहुल गांधी के आवास पर मौजूद हैं।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पार्टी के स्टाफ तक को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय से निकलते की पार्टी के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्षी पार्टियों की बैठक पर कहा, “बहुत से बड़े नेता बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं, लेकिन हम इस बैठक में जा रहे हैं क्योंकि हमारा मकसद बीजेपी के खिलाफ लड़ना है और लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें जो करना होगा हम वो करेंगे।”
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने घरों में 'नजरबंद' कर दिया है। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा का घर सील कर दिया गया है। दीपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट कर कहा, “आज सुबह से मेरे दिल्ली निवास स्थान को दिल्ली पुलिस ने सील कर रखा हैं, घर पर परिवार के साथ साथ और सैकड़ों समर्थक भी उपस्थित है। क्या दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च प्रदर्शन करना गुनाह है?”
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से आज लगातार तीसरे दिन ईडी की पूछताछ होनी है। कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और सख्त हो गई है। लगातार तीन दिनों से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
बजरंग दल 16 जून को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा और विवादास्पद धार्मिक टिप्पणियों पर हिंसा की हालिया घटनाओं के खिलाफ राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को एक ज्ञापन सौंपेगा।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
राहुल गांधी आज लगातार तीसरे दिन ईडी के सामने पेश होंगे। इससे पहले कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस से बात की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने प्रसे से बात करते हुए कहा, "तीन दिन से लगातार मीडिया के साथ संवाद करते रहे हैं। सारी जानकारियां मीडिया को हो चुकी हैं। मीडिया की भूमिका बहुत बड़ी होती है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहलाता है। जो कुछ भी देश में हो रहा है ऐसा मैंने करीब 42 साल के राजनीतिक करिय में नहीं देखा है। मेरा मानना है कि कांग्रेस के शासन में लगभग जो 70 सालों में इतिहास बना और आज आधुनिक भारत दिख रहा है। यह 8 साल का काला अध्याय है। जब इस 8 साल का इतिहास देखा जाएगा तो यह काला अध्याय के रूप में लिखा जाएगा। काला अध्याय इसलिए क्योंकि संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। लोकतंत्र खतरे में है। पूरे देशवासी दुखी हैं, तनाव में हैं।"
गहलोत ने कहा, "आज गली-गली में देश में तनाव है। छोटे-छोटे गांवों में भी लोग आक्रोशित हैं और वह नारे लगा रह हैं, चाहे वह हिंदू हों या मुसलमान। माहौल विस्फोटक बन गया है। राहुल गांधी जी ने जो लंडन में कहा कि देश में हर जगह पर केरोसिन छिड़क दिया गया है। इस बात को हम सबको समझ जाना चाहिए कि उसके मायने क्या थे। वही हो रहा है, दंगे भड़के आपने देखा। रामनवमी पर सात राज्यों में दंगे भड़क गए। सब जगहों पर एक ही ट्रेंड है। शुक्रवार की नमाज पढ़ी गई तो जुलूस निकले और जगह-जगह दंगे हुए। देश में ऐसी स्थिति बन गई। भ्रष्टाचर की तो हदें पार हो गई है। आरएसएस और बीजेपी के नेता लोग देश को लूट रहे हैं। भ्रष्टाचार 10 गुना बढ़ गया है। इन बातों पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। इन सब बातों से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी को टारगेट किया जा रहा है। देश की सभी विपक्षी पार्टियां मन गई, एक मात्र नेता राहुल गांधी हैं जो मोदी जी और उनकी सरकार का मुकाबला कर रहे हैं।
अशोक गहलोत ने कहा कि कोई भी ऐसा कोई कारण नहीं था, जिसके चलते राहुल गांधी को नोटिस दिया गया। नेशनल हेराल्ड को आजादी की जंग में शुरू किया गया था। करीब 5 हजार स्वतंत्रता सेनानी इसके मेंबर बने। आजादी की जंग में इस अखबार पर बैन लगा दिया गया। बाद में हम लोगों ने सोनिया जी से यह मांग की थी कि इस अखबर को रिवाइव किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अखबार को साल 2002 से लेकर 2012 तक 100 किश्तों में 90 करोड़ रुपये दिए गए। इस रूप में अखबार को रिवाइव किया गया।
कांग्रेस वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, "पूरे देश में जो हालात हैं वह सबके सामने है। तीन दिन से हम लोग दिल्ली में है और पहले दिन 200 लोगों को अनुमति दी गई। कल कुछ नेताओं को ही अनुमति दी गई। आज तो हद हो गई कि हम अपने स्टाफ को भी नहीं ला सकते। हम लोगों से कहा गया है कि केवल दो मुख्यमंत्री ही यहां आ पाएंगे और किसी को अनुमति नहीं है। कि प्रकार से पार्टी कार्यालय में हम लोग पहुंचे हैं, ये आप सब जानते हैं। ऐसी स्थिति कभी नहीं हुई थी। राजनीतिक दल अपने पार्टी कार्यालय में न जा सकें यह हालात पहली बार हुआ है। यह स्थिति बनी क्यों? इसलिए पिछले 8 सालों से जो कुछ भी हो रहा है। उस पर सिर्फ एक व्यक्ति उनकी गलत नीतियों, उनके गलते फैसलों पर उंगली रखकर चल रहा है। वह राहुल गांधीजी हैं।"
भूपेश बघेल ने कहा, "चाहे भूमि अधिग्रहण बिल वापसी का मामला हो, नोटबंदी, जीएसटी या फिर लॉकडाउन लगाने की स्थिति का हो। चाहे वैश्विक महामारी को लेकर तैयारी के संदर्भ में हो। देश में बढ़ रहे बेरोजगारी, महंगाई की बात हो। अन्नदाताओं को उनकी मेहनत की कीमत न मिल रहा हो, देश की सीम पर सुरक्षा का मुद्दा हो। इन सभी मुद्दों पर लगातार राहुल गांधी आवाज बुलंद कर रहे हैं।" ऐसी स्थिति में जब देश में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है तो इन लोगों ने तय किया कि इस व्यक्ति को दबा दिया जाए, परेशान किया जाए। ऐसे में हमारे खिलाफ कोई बोल नहीं पाएगा। इनका (बीजेपी) जो राष्ट्रवाद है वह आयातित राष्ट्रवाद है। उनके राष्ट्रवाद में यही है कि जो भी विरोध में हो उसके दबा दिया जाए, कुचल दिया जाए, रौंद दिया जाए।"
सीएम बघेल ने कहा, "यह सारी गतिविधियां आप देख रहे हैं कि जिस तरह से केंद्रीय एजेंसियों का दूरूपयोग केंद्र की सरकार कर रही है। जितने भी विपक्षी दल के लोग हैं। उसे किसी न किसी मामले में फंसा कर मुंह को बंद करने की कोशिश की जा रही है। अभी उन्होंने राहुल गांधी के मुंह में हाथ डालने की कोशिश की है। मैं समझता हूं कि उनको बहुत महंगी पड़ेगी।"
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक ने कहा, "पिछले कुछ दिनों का घटनाक्रम जो हम देख रहे हैं। एक तरीके से बीजेपी के नेताओं, प्रधानमंत्री ने एक समय कहा था कि हम कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे। आज उसी दिशा में कदम बढ़ाने की कोशिश पूरी ताकत में केंद्र की सरकार कर रही है। 136 साल पुरानी पार्टी, जिसने गुलाम भारत को आजद कराने के लिए एक अहम भूमिका निभाई। भारत के लोगों के साथ जिसने स्वाधीनता संग्राम त्याग, तपस्या के जरिए एक गुलाबाम भारत को आजाद कराते हुए उसके निर्माण की जबरदस्त, मजबूत ऐसी बुनिया रखी। सभी समाज को एक साथ लेकर इस मुल्क में किस तरह से लोकतंत्र रहेगा, किस तरह से समाजवाद रहेगा, किस तरह से भाई चारा रहेगा, किस तरह से धर्मनिर्पेक्षता रहेगी, ऐसी जो बुनिया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जो रखी उसके विपरीत आज जो केंद्र में बैठे हैं वो काम करने की कोशिश कर रहे हैं।"
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी से आज तीसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ होने वाली है।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (आप) आज दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल नहीं होगी। आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित होने के बाद ही आप इस मुद्दे पर विचार करेगी।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। बैरिकेड्स लगाए गए हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी आज लगातार तीसरे दिन ईडी के सामने पेश होंगे।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंताएं बढ़ा दी हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। देश में पिछले 24 घंटे में 8,822 नए केस सामने आए हैं और 15 लोगों की मौत हो गई।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
मुंबई की ओशिवारा पुलिस स्टेशन के मुताबिक, एक 40 वर्षीय महिला को 2.5% ब्याज पर लौटाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में अभिनेता मनोज बोहरा उर्फ करणवीर बोहरा समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला ने दावा किया कि केवल 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वापस की गई।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से आज फिर ईडी दफ्तर में पूछताछ होगी। उन्हें पुछताछ के लिए ईडी ने बुलाया है। इस बीच दिल्ली में अकबर रोड के पास बैरिकेडिंग लगाई गई है और इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मोहाली ले जाया जा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस की 7 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में उसे मानसा कोर्ट में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था।
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 15 Jun 2022, 8:16 AM IST