प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एससीओ राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए समरकंद पहुंचे। पीएम मोदी का हवाईअड्डे पर उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अरिपोव, उनके कई मंत्रियों, समरकंद क्षेत्र के राज्यपाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
कोलकाता में बीजेपी के नबन्ना चलो अभियान के दौरान हुई हिंसा के मद्देनजर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 5 सदस्यीय समिति का गठन किया जो पश्चिम बंगाल में घटनास्थल का दौरा करेगी, जानकारी एकत्र करेगी और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
तमिलनाडु के सीएम और डीएमके नेता एमके स्टालिन ने विरुधुनगर में पार्टी के 'मुप्परम विजा' कार्यक्रम में कहा कि 2024 के संसदीय चुनावों की तैयारी अभी शुरू होनी चाहिए और राज्य की सभी संसदीय सीटों पर डीएमके को जीत हासिल करनी चाहिए।
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के निघासन थाना इलाके में कल शाम रेप और हत्या के बाद पेड़ से लटका दी गई दोनों दलित बहनों का आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने इस वारदात के आरोप में 6 लड़कों को गिरफ्तार किया है।
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
शिरोमणि अकाली दल (सैड) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने गुरुवार को पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा के आरोपों की सीबीआई और ईडी जांच की भी मांग की है। वित्त मंत्री ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने आप के 10 विधायकों को खरीदने के लिए 25 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। मजीठिया ने यहां मीडिया से कहा कि यह इसलिए भी जरूरी था क्योंकि आप सरकार ने 24 घंटे बाद भी इस मामले में दर्ज प्राथमिकी को न तो सार्वजनिक किया और न ही इसमें शामिल किसी बीजेपी नेता या बिचौलियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की।
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने संन्यास का ऐलान किया है। 41 साल के फेडरर ने ट्विटर पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर इस बात का ऐलान किया। फेडरर अगले सप्ताह लंदन में होने वाले लेवर कप में आखिरी बार प्रोफेशनल लेवल पर खेलते दिखाई देंगे।
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहली से पांचवीं कक्षा के छात्रों के लिए रामकृष्ण मिशन के 'जागृति' कार्यक्रम का आरंभ किया है। प्रधान के मुताबिक भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 'एनईपी 2020' स्वामी विवेकानंद के दर्शन से गहराई से प्रेरित है। स्वामी विवेकानंद से लेकर श्री अरबिंदो और महात्मा गांधी तक, हमारे कई महान लोगों ने एक ऐसी शिक्षा प्रणाली की कल्पना की थी जो देश को आगे ले जाने के लिए प्रगतिशील हो और हमारे सभ्यतागत मूल्यों में निहित हो। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई से आग्रह किया कि बालवाटिका से लेकर 12वीं कक्षा तक सभी स्कूलों में मूल्य-आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए एक परामर्श ढांचा स्थापित करें, ताकि एक ऐसा टैलेंट पूल तैयार किया जा सके जो जीवन की चुनौतियों का सामना करने को तैयार हो और राष्ट्रीय प्रगति व वैश्विक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हो।
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने गायक दलेर मेहंदी को राहत देते हुए गुरुवार को पटियाला की एक अदालत के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसने 2003 के मानव तस्करी मामले में उन्हें दो साल कैद की सजा सुनाई थी। वह पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद थे।
14 जुलाई को अवैध रूप से लोगों को विदेश ले जाने के आरोप में कलाकार को दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी, जबकि वे अपने बैंड के सदस्यों के रूप में काम कर रहे थे।
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को बीजेपी को चुनौती दी कि अगर शराब घोटाले पर स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो असली है तो उन्हें गिरफ्तार करें या इसे प्रधानमंत्री कार्यालय की साजिश के रूप में स्वीकार करें।
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन से शुक्रवार को जेल में पूछताछ करने की अनुमति दे दी। जैन की जमानत याचिकाएं 31 मई से विभिन्न सुनवाइयों में खारिज की जाती रही हैं। वह मनी लॉड्रिंग के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। मामले की जांच ईडी कर रहा है।
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
वेदांता ग्रुप-फॉक्सकॉन परियोजना पर विवाद गुजरात में स्थानांतरित होने के बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा न्यायिक जांच की मांग के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बयानों के लिए तीखी आलोचना की। घटनाओं के क्रम में गुरुवार को यहां विभिन्न दलों द्वारा नुकसान और आंदोलन किए गए। पुणे में एक 'लॉलीपॉप विरोध' में भाग लेते हुए, सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेने के लिए सीएम पर निशाना साधा, जिन्होंने कथित तौर पर आश्वासन दिया है कि भविष्य में महाराष्ट्र को 'और भी बड़ी परियोजनाएं' दी जाएंगी।
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नियम कहते हैं कि शैक्षणिक संस्थानों को यूनिफॉर्म निर्धारित करने का अधिकार है। मामले की अगली सुनवाई सोमवार (19 सितंबर) को जारी रहेगी।
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
उत्तर प्रदेश के गोंडा में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की। गोंडा के एसपी आकाश तोमर ने बताया कि एक व्यक्ति की नवाबगंज थाने पर मृत्यु हुई थी, मामला दर्ज करके पोस्टमार्टम कराया गया, जो भी दोषी पाए जाएंगे उनकी जल्द गिरफ्तारी होगी।"
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
विशेष सीबीआई अदालत की न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने ईडी को शराब घोटाला मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से कल जेल के अंदर पूछताछ करने का आदेश दिया है।
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बेगूसराय की घटना पर सीएम ने अपनी बात रखी है। कुछ लोग मामले को अलग दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं। ये घटना दुखःद है, आरोपियों की तस्वीर आ गई है। पुलिस अपना काम कर रही है। कुछ लोग अगर सीएम के बयान को अलग दिशा दिखाना चाहते हैं तो ये गलत बात है।”
उन्होंने कहा, “जनता के राज में दोराय नहीं है। BJP का मतलब 'बड़का झूठा पार्टी' है। समाज को तोड़ना, जहर बोना BJP का काम है। इनको जनता आने वाले समय में सबक सिखाएगी। इतना काम हो रहा है तो कहा से जंगल राज है? उत्तर प्रदेश में रोज अपराध होता है तो क्या वहां राम राज है?”
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि हरियाणा की एक बस मुडे़ला पुलिया के पास पलट गई। बस में 14 लोग सवार थे। ड्राइवर का कहना है कि स्टेयरिंग फेल हो गई थी। हादसे में 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 7 लोग घायल हैं। सबका इलाज जारी है।
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के भीमबेर गली के पास आज सुबह कई यात्रियों को लेकर जा रही एक बस के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
लखीमपुर कांड पर लखीमपुर खीरी की एसपी संजीव सुमन ने बताया कि अलग-अलग तरह से अपराध में शामिल कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों की पहचान छोटू, जुनैद, सोहेल, हाफिजुल, करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में हुई है। आरोपी जुनैद को एक मुठभेड़ में पकड़ा गया है, जहां उसके पैर में गोली लगी है।
एसपी ने बताया कि आरोपी लड़कियों के दोस्त थे। सोहेल और जुनैद ने लड़कियों को खेतों में फुसलाया और बलात्कार किया। लड़कियों द्वारा जबरन शादी के लिए मजबूर करने के बाद, सोहेल, हाफिजुल और जुनैद ने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। फिर उन्होंने करीमुद्दीन और आरिफ को बुलाया और सबूत मिटाने के लिए लड़कियों को फांसी पर लटका दिया।
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “लखीमपुर में दिन-दहाड़े, दो नाबालिग दलित बहनों के अपहरण के बाद उनकी हत्या, बेहद विचलित करने वाली घटना है। बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद की भी नहीं जा सकती। हमें अपनी बहनों-बच्चियों के लिए देश में एक सुरक्षित माहौल बनाना ही होगा।”
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गांव के बाहर पेड़ से 2 दलित बहनों की लटकती हुई लाश मिलने के मामले में जांच जारी है। लखीमपुर के एएसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मामले में 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एएसपी ने बताया कि कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से बाराबंकी जा रहे थे। रास्ते में मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली की सामने से आ रही बस से टक्कर हुई बाद में पीछे से आ रही ट्रक ने भी ट्रॉली को टक्कर मारी। 4 की मौके पर मृत्यु हुई, 4 गंभीर रूप से घायल हैं, कुल 30-35 लोग घायल हैं।
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक सब-इंस्पेक्टर का शव उनके आवास पर मृत पाया गया है। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने कहा कि हमें सूचना मिली कि ओमकार नाथ द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। वे एक किराए के मकान में रहते थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच की जा रही है।
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 15 Sep 2022, 7:45 AM IST