हालात

बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 917 नए मामले आए सामने, तीन लोगों की हुई मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 917 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान तीन मरीजों की मौत भी हुई है

Getty Images
Getty Images 

पश्चिम बंगाल: कोरोना के 175 नए मामले सामने आए, 631 लोग डिस्चार्ज हुए

हरियाणा में, 14 जिले ढेलेदार त्वचा रोग से प्रभावित हैं और लगभग 87 गायों की मृत्यु हो चुकी है

चंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 917 नए मामले सामने आए हैं, तीन लोगों की हुई मौत

अगले 2 से 3 घंटे में हिमाचल प्रदेश के इन शहरों में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है

जम्मू-कश्मीर हादसे में 7 जवानों की गई जान, 9 गंभीर रूप से घायल: ITBP

पहलगाम हादसे को लेकर आईटीबीपी का बयान सामने आया है। सेना ने बताया कि 7 ITBP जवानों की जान चली गई है। 9 गंभीर रूप से घायलों को पहले हेलीकॉप्टर से 92 बेस अस्पताल श्रीनगर में इलाज के लिए पहुंचाया गया। कुल 32 घायलों को श्रीनगर ले जाया गया है।

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST

कश्मीर में नागरिकों की हालिया हत्याओं के खिलाफ श्रीनगर के लाल चौक पर घंटाघर के पास लोगों ने प्रदर्शन किया

सिद्धारमैया ने शिवमोगा की घटना के लिए BJP सरकार पर दोयम दर्जे की राजनीति का आरोप लगाया

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने आज सशस्त्र बलों में नेतृत्व पर 'मेन ऑफ स्टील' नामक पुस्तक का विमोचन किया

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक हुई

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मियों के महंगाई भत्ते में 6% की बढ़ोतरी, सीएम भूपेश बघेल का ऐलान

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए आज कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6% की बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वित्तीय स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST

बिहार बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने अमित शाह दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे

कर्नाटक के शिवमोग्गा में धारा 144 जारी, पुलिस और RAF ने फ्लैग मार्च किया

पंजाब के अमृतसर में अज्ञात शख्स ने एक SI की कार में IED रखा, पुलिस ने किया बरामद, जांच जारी

शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदापुरम का किया दौरा, बाढ़ के हालात के नियंत्रण में होने का दावा किया 

बिहार में RJD नेता तेज प्रताप यादव ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

बिहार में JDU नेता संजय कुमार झा ने जल संसाधन विभाग के मंत्री का कार्यभार संभाला

महागठबंधन सरकार गरीबों की सरकार, इसमें पिछड़ा, अल्पसंख्यक, और दलित सहित सभी जाति के लोग- तेजस्वी

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बिहार में गरीब लोगों की सरकार है। हम अपने वादों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे। जब से नई सरकार बनी है, रोजगार और विकास के बारे में चर्चा हो रही है। हमारे पास पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और दलितों सहित सभी जातियों के लोग हैं।

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST

हर घर तिरंगा वेबसाइट पर 6 करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड किए गए

पटना: बिहार कैबिनेट विस्तार के बाद राज्य के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने कार्यभार संभाला 

जम्मू-कश्मीर: ITBP बस हादसे में जान गंवाने वाले दो जवान उत्तराखंड के हैं

महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम बस दुर्घटना में आईटीबीपी कर्मियों की मौत पर दुख जताया

आईटीबीपी बस दुर्घटना: गंभीर रूप से घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में ले जाया गया

कश्मीरी पंडित की हत्या पर बोलीं प्रियंका गांधी- सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा कश्मीरी पंडित भाई की हत्या की घटना निंदनीय है। कश्मीरी पंडित बहनों-भाइयों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बंद होनी चाहिए। कई महीनों से कश्मीरी पंडित बहन-भाई अपनी सुरक्षा को लेकर आवाज उठा रहे हैं। सरकार को उनकी आवाज सुनकर ठोस कदम उठाने होंगे।

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST

नीलगिरी और कोयंबटूर में भारी बारिश की संभावना

अगले तीन दिनों तक तमिलनाडु के नीलगिरी और कोयंबटूर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इस बात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST

गुजरात: सूरत में बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं

जम्मू-कश्मीर: उमर अब्दुल्ला से लेकर महबूबा मुफ्ती समेत कई नेताओं ने की कश्मीरी पंडित की हत्या की निंदा

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा एक कश्मीरी पंडित की हत्या की पार्टी के नेताओं ने निंदा की।

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के छोटिपोरा इलाके में मंगलवार को एक बाग में नागरिकों पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई। इसमें उसका भाई भी घायल हो गया।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, आज दक्षिण कश्मीर से एक बहुत ही दुखद समाचार मिला। एक दुर्घटना और एक आतंकवादी हमले ने मौत और पीड़ा का निशान छोड़ा है। मैं शोपियां में हुए आतंकवादी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं, जिसमें सुनील कुमार मारा गया और पिंटो कुमार घायल हो गए। परिवार के साथ मेरी संवेदनाए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एक ट्वीट में लिखा, शोपियां में कश्मीरी पंडित की हत्या के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मृतक के परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। भारत सरकार एक शुतुरमुर्ग की तरह व्यवहार कर रही है, जिसका सिर रेत के नीचे दबा हुआ है। दिल्ली की 'निर्मित सामान्य स्थिति' की तलाश में जम्मू-कश्मीर का हर निवासी तोप का निशाना बन रहा है।

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST

जम्मू-कश्मीर: सुनील कुमार भट का पार्थिव शरीर शोपियां स्थित उनके आवास पर लाया गया

जम्मू-कश्मीर: सुनील कुमार भट का पार्थिव शरीर शोपियां स्थित उनके आवास पर लाया गया। आतंकियों ने आज उनकी हत्या की थी।

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'डेटॉल स्कूल स्वच्छता शिक्षा' कार्यक्रम में हिस्सा लिया  

अमूल दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी

बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, जानें किसे कौन सा विभाग मिला?

बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटावरा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गृह विभाग, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य विभाग, विजय कुमार चौधरी को वित्त विभाग, आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री पद दिया गया।

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सड़क दुर्घटना में आईटीबीपी के 6 जवानों की मौत पर राष्ट्रपति ने जताया दुख

कॉरपोरेट टैक्स में की गई कटौती को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार से पूछे सवाल

कॉरपोरेट टैक्स में की गई कटौती को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार से सवाल पूछे हैं। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने कहा, “सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनोमी का आंकड़ा है कि वित्तीय वर्ष 2020 की तुलना में 2021 में इन कम्पनियों का मुनाफा 138% बढ़ा और 2022 में 21 की तुलना में 66.2% बढ़ा। लेकिन इसी दौरान कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन घट गया।”

कांग्रेस ने केंद्र सरकार से पूछे ये सवाल:

  • यह टैक्स की कटौती किसके लिए की गई?

  • सूटबूट सरकार 2.0 में टैक्स कटौती का निर्णय 2019 में किसके कहने से लिया गया?

  • मात्र 2 साल में 1.84 लाख करोड़ का नुकसान क्यों किया गया?

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST

दिल्ली पुलिस ने बॉबी कटारिया के खिलाफ स्पाइसजेट की फ्लाइट में धूम्रपान करते हुए एक वीडियो के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की

जम्मू-कश्मीर: घायल जवानों को अनंतनाग के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया

बिहार में कैबिनेट विस्तार पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया

बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सब लोगों के विभागों की भी घोषणा जल्द हो जाएगी। हम एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक करेंगे और तेजी से काम करेंग।

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST

जम्मू-कश्मीर में 39 सुरक्षा कर्मियों को ले जा रही बस खाई में गिरी, 6 जवानों की मौत, कई घायल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 39 सुरक्षा कर्मियों को ले जा रही बस खाई में गिर गई है। बस 39 सुरक्षा कर्मियों (आईटीबीपी से 37 और जेकेपी से 2) को लेकर जा रही थी। हादस में 6 जवानों की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं, जिन्हें श्रीनगर में सेना के अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि बस संतुलन खोने के बाद सड़क किनारे नदी में गिर गई। सुरक्षा कर्मी चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे।

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST

श्रीकांत त्यागी मामला: नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में घुसकर हंगामा करने वाले 6 लोगों को जमानत मिली

बिहार कैबिनेट विस्तार: RJD विधायक अनीता देवी और सुधाकर सिंह और अन्य ने मंत्री के रूप में शपथ ली

बिहार कैबिनेट विस्तार: JDU विधायक शीला कुमारी मंडल, RJD विधायक चंद्रशेखर और अन्य ने मंत्री के रूप में शपथ ली

बिहार कैबिनेट विस्तार: JDU विधायक मदन साहनी, RJD विधायक ललित कुमार यादव और अन्य ने मंत्रियों के रूप में शपथ ली

बिहार कैबिनेट विस्तार: JDU की लेशी सिंह और अन्य विधायकों ने मंत्रियों के रूप में शपथ ली

बिहार कैबिनेट का विस्तार, राजभवन में शपथग्रहम समारोह शुरू

बिहार में कैबिनेट विस्तार हो रहा है। बिहार के राजभवन में शपथग्रहम समारोह शुरू हो गया है। राजभवन में बिहार कैबिनेट के विस्तार में आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव और चार अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST

थोड़ी देर में बिहार कैबिनेट का विस्तार, सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे

थोड़ी देर में बिहार कैबिनेट का विस्तार होगा। सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंच गए हैं। 11.30 बजे मंत्री शपथ लेंगे।

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST

बिहार कैबिनेट में शामिल होंगी विधायक लेशी सिंह उन्होंने खुद की पुष्टि

सुप्रीम कोर्ट AIFF को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने वाले FIFA से जुड़े मामले पर कल सुनवाई के लिए राजी

हम साथ मिलकर देश के हर सपने को पूरा करेंगे- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने पूरे जोश से 9-15 अगस्त तक देश में तिरंगे के साथ सफलतापूर्वक 'आज़ादी गौरव यात्रा' निकाली। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई, खासतौर पर बेंगलुरु के कांग्रेस परिवार को, जहां जनसैलाब उमड़ा। हम साथ मिलकर देश के हर सपने को पूरा करेंगे।”

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक सुभाष सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया 

हर कार्यकर्ता इस कैबिनेट का हिस्सा है, भले ही नाम से वे इस कैबिनेट में न हों- आरजेडी सांसद मनोज झा

बिहार कैबिनेट के विस्तार पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि आरजेडी का हर विधायक, हर कार्यकर्ता इस कैबिनेट का हिस्सा है, भले ही नाम से वे इस कैबिनेट में न हों। इतना तय है कि सभी की भागीदारी है। पूरी कैबिनेट बिहार के सरोकार को प्रतिबिंबित करती है। हर जाति, हर क्षेत्र का ख्याल रखा गया है।

आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा से यह पूछे जाने पर कि क्या बिहार कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले नामों पर फैसला लेते समय 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखा गया? इस पर उन्होंने कहा कि यह पूरा महागठबंधन, और अब नीतीश कुमार (गठबंधन में) आ गए हैं, इसलिए 2024 की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है।

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का हार्ट अटैक से निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का आज सुबह निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने बीसीसीआई में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया था। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है।

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST

दिल्ली के वेलकम थाने के अंतर्गत सुभाष पार्क क्षेत्र में आज सुबह एक 70 वर्षीय महिला और उसकी 45 वर्षीय बहू की उनके घर पर हत्या

दिल्ली के वेलकम थाने के अंतर्गत सुभाष पार्क क्षेत्र में आज सुबह एक 70 वर्षीय महिला और उसकी 45 वर्षीय बहू की उनके घर पर हत्या कर दी गई। जांच जारी है।

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST

देश में 24 घंटे में कोरोना के 8,813 नए केस मिले 

38 साल बाद भारतीय सेना को मिला लापता सैनिक का नश्वर अवशेष

हिमाचल प्रदेश: लाहौल स्पीति में चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ा

पंजाब: पठानकोट में बारिश के बाद कई हिस्सों में जलभराव

BJP सांसद हरनाथ सिंह यादव का PM को पत्र, स्कूल के पाठ्यक्रमों में '14 अगस्त-विभाजन भयावह स्मृति दिवस शामिल करने की मांग

बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और उनसे आग्रह किया है कि स्कूली छात्रों को उनके इतिहास के पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में '14 अगस्त-विभाजन भयावह स्मृति दिवस' के महत्व को पढ़ाया जाना चाहिए।

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST

श्रीलंका के डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी शोध पोत युआन वांग 5 आज सुबह हंबनटोटा बंदरगाह पहुंचा

बिहार के पूर्व मंत्री विधायक सुभाष सिंह के निधन पर तेजस्वी यादव ने जताया शोक

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि गोपालगंज सदर से पूर्व मंत्री सुभाष सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST

बिहार के पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने वाजपेयी के स्मारक 'सदैव अटल' पर पुष्पांजलि अर्पित की 

मध्य प्रदेश: भोपाल लगातार बारिश के मद्देनजर जिले के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे, जिला कलेक्टर का निर्देश

राजस्थान: लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बूंदी शहर के विभिन्न हिस्सों में भारी जलभराव

राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बूंदी शहर के विभिन्न हिस्सों में भारी जलभराव हुआ। लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित।

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार आज, कैबिनेट में किसे-किसे मिलेगी जगह?

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज मंत्रिमंडल विस्तार होगा। महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलेगी इसकी संभावित लिस्ट सोमवार को सामने आ गई थी। कहा जा रहा है कि सरकार में 31 मंत्री हो सकते हैं। संभावित सूची के अनुसार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप यादव भी मंत्रिमंडल में होंगे।

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 16 Aug 2022, 7:52 AM IST