राहुल गांधी ने गुरुवार को सरकार को चुनौती दी कि वो भारत जोड़ो यात्रा रोक कर दिखाए। बीजेपी और बालासाहेबंची शिवसेना के कुछ नेताओं द्वारा यात्रा पर सवाल उठाने का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इसका मकसद देश को जोड़ना, जनता की आवाज को सुनना और प्रेम का संदेश फैलाना है।
Published: 17 Nov 2022, 7:39 AM IST
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र और केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) को आठ सप्ताह के भीतर केंद्रीय विद्यालयों में विशेष बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों के नियमित पदों को मंजूरी देने का निर्देश दिया। एडवोकेट अशोक अग्रवाल ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ ने एनजीओ सोशल ज्यूरिस्ट की जनहित याचिका (पीआईएल) पर आदेश दिया, जिसमें विकलांग छात्रों के लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की गई थी।
Published: 17 Nov 2022, 7:39 AM IST
भारत सरकार की अगुवाई में 18-19 नवंबर को दिल्ली में दो दिवसीय नो मनी फॉर टेरर मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 72 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पाकिस्तान और अफगानिस्तान इसका हिस्सा नहीं होंगे। वहीं चीन को इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। एनआईए के डीजी दिनकर गुप्ता ने ये जानकारी दी है।
Published: 17 Nov 2022, 7:39 AM IST
जनअधिकार पार्टी बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी। पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। पटना में गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रमुख पप्पु यादव ने कहा कि जन अधिकार पार्टी और इसके एक-एक कार्यकर्ता बिहार में भारत जोड़ो यात्रा के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जब बिहार में भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी तब मेरे साथ मेरी पूरी पार्टी के लोग इस यात्रा में शामिल होंगे।
Published: 17 Nov 2022, 7:39 AM IST
बीजेपी में अंतरद्वंद्व भी अब सामने आने लगा है। तीरथ - त्रिवेंद्र के बयानों से पार्टी असहज हो गई है। जिसके बाद ये मामला केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच गया है। जी हां उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र रावत के हाल में आए बयानों से सत्ताधारी भाजपा असहज हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दोनों नेताओं के बयानों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से मिले।
Published: 17 Nov 2022, 7:39 AM IST
दिल्ली की अदालत ने श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब की पुलिस हिरासत अगले 5 दिनों के लिए बढ़ा दी है। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि आरोपी आफताब को जांच के लिए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश ले जाया जाना है। अदालत ने आरोपी आफताब के नार्को एनालिसिस टेस्ट की अनुमति मांगने वाली पुलिस की अर्जी भी मंजूर कर ली।
Published: 17 Nov 2022, 7:39 AM IST
वाराणसी के ज्ञानवापी केस को लेकर किरण सिंह बिसेन की ओर से दायर याचिका पर गुरुवार को कोर्ट का फैसला आया है। कोर्ट की ओर से कहा गया है कि यह याचिका सुनने योग्य है।
Published: 17 Nov 2022, 7:39 AM IST
मोरबी नगर पालिका ने गुरुवार को 30 अक्टूबर को हुए पुल के ढहने के लिए अजंता मैन्युफैक्च रिंग लिमिटेड (ओरेवा समूह) को यह कहते हुए दोषी ठहराया कि इसने न केवल जनता के लिए बल्कि इसकी स्थिरता और फिटनेस के वैज्ञानिक परीक्षण मंजूरी के बिना पुल को खोल दिया।
Published: 17 Nov 2022, 7:39 AM IST
दिल्ली की एक अदालत ने धन शोधन के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन और दो अन्य को जमानत देने से गुरुवार को इनकार कर दिया।
Published: 17 Nov 2022, 7:39 AM IST
श्रद्धा हत्याकांड में सुरक्षा और संवेदनशीलता को देखते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोपी आफताब पूनावाला की पेशी की अर्जी मंजूर की गई। अब उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जाना है।
Published: 17 Nov 2022, 7:39 AM IST
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और दो अन्य की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जैन को 30 मई को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था।
Published: 17 Nov 2022, 7:39 AM IST
राहुल गांधी ने कहा, "देश में पिछले 8 सालों से डर का माहौल है। नफरत और हिंसा फैलाई जा रही है। शायद बीजेपी के नेता देश के किसानों से युवाओं से बात नहीं करते हैं। क्योंकि अगर वह उनसे बात करते तो उनको यह पता लगता कि देश के किसानों और युवाओं को सामने का रास्ता नहीं दिख रहा है। बेरोजगारी फैल रही है, महंगाई बढ़ रही है। किसानों को सही दाम नहीं मिल रहा है। इस माहौल के खिलाफ खड़े होने के लिए हमने 'भारत जोड़ो' यात्रा शुरू की।
प्रेस बात करते हुए राहुल गांधी ने सावरकर की अंग्रेजों को लिखी हुई चिट्ठी भी पढ़कर सुनाई। राहुल ने कहा कि सावरकर ने डर की वजह से अंग्रेजों से माफी मांगी, लेकिन गांधीजी, नेहरू और पटेल ने कभी ऐसा नहीं किया। राहुल गांधी ने सावरकर की चिट्ठी दिखाते हुए उसकी आखिरी लाइन भी पढ़ी। उन्होंने कहा सावरकर ने लिखा था, "सर, मैं आपका नौकर रहना चाहता हूं।"
राहुल गांधी ने कहा कि जब सावरकर जी ने इस कागज पर हस्ताक्षर किया तो उसका कारण डर था अगर वो डरते नहीं तो वो कभी हस्ताक्षर नहीं करते। जब उन्होंने हस्ताक्षर किया तब उन्होंने महात्मा गांधी, सरदार पटेल आदि नेताओं को धोखा दिया।
Published: 17 Nov 2022, 7:39 AM IST
ईडी के सामने पेश होने से पहले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, “आज मुझे ED के दफ्तर में जाना है। राज्य में अवैध खनन की जांच ED कर रही है। उस संदर्भ में मुझे तलब किया है। इस संबंध में मैंने एक पत्र ED को भेजा है कि किस प्रकार से 1000 करोड़ के घोटाले का जो जिक्र साहेबगंज जिले से आया है वो दुर्भाग्यपूर्ण है।”
उन्होंने आगे कहा, “जब से एजेंसी जांच कर रही है, जो आरोप लगे हैं वो कहीं से संभव प्रतीत नहीं होते। कहीं न कहीं एजेंसियों को जांच करने के बाद भी कोई ठोस निर्णय या ठोस आरोप लगाना चाहिए। मैं सीएम हूं जिस प्रकार से तलब करने का कार्रवाई चल रही है, लग रहा है कि हम देश छोड़कर भागने वाले लोग हैं।”
Published: 17 Nov 2022, 7:39 AM IST
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “खुलासे से पता चलता है कि कर्नाटक मुख्यमंत्री सहित सत्ता के गढ़ में बैठे लोग मतदाता डेटा की चोरी, धोखाधड़ी और प्रतिरूपण के लिए जिम्मेदार हैं। CM बोम्मई, उनके अधिकारी, सरकारी अधिकारी,BBMP के लोग और राज्य चुनाव प्राधिकरण लोकतंत्र को रौंदने में भागीदार हैं।”
Published: 17 Nov 2022, 7:39 AM IST
दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस आज आरोपी आफताब पूनावाला को साकेत कोर्ट में पेश करेगी और उसकी आगे की हिरासत की मांग करेगी। पुलिस सारे साक्ष्य जुटा रही है। उन्हें जानकारी मिली है कि आफताब-श्रद्धा का 300 रुपये का पानी का बिल बकाया है।
Published: 17 Nov 2022, 7:39 AM IST
देश में वायु प्रदूषण का जिक्र होते ही दिल्ली की बात होने लगती है। लेकिन ताजा आंकड़ों के अनुसार, बिहार का हाल-बेहाल सबसे ज्यादा बेहाल है। बिहार के कई इलाकों में प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, आज सुबह करीब 7 बजे सबसे ज्यादा बिहार के मोतिहारी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया जो 434 है। पुर्णिया में ये 422 और बेतिया में 406 दर्ज हुआ।
Published: 17 Nov 2022, 7:39 AM IST
न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए भारतीय टीम के कार्यवाहक मुख्य कोच वी.वी.एस. लक्ष्मण ने कहा कि मैंने आयरलैंड सीरीज में उनके(हार्दिक पांड्या) साथ समय बिताया है। वे न केवल तकनीकी रूप से अच्छे खिलाड़ी हैं बल्कि मैदान पर काफी शांत भी रहते हैं जो बहुत महत्वपूर्ण है।
Published: 17 Nov 2022, 7:39 AM IST
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब होने की वजह से धुंध है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 249 (खराब) श्रेणी में है।
Published: 17 Nov 2022, 7:39 AM IST
उत्तर प्रदेश के हरदोई के पूरवा रोड पर एक कपड़े के गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई है। गोदाम बंद था, जब आग की लपटें बाहर आईं तो आग का पता चला। फायर टेंडर की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।
Published: 17 Nov 2022, 7:39 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 17 Nov 2022, 7:39 AM IST