ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की श्रद्धांजलि सभा पाइपर के विलाप धुनों और सेंट जॉर्ज चैपल में राष्ट्रगान के साथ समाप्त हो गई। रानी के ताबूत को बाद में एक निजी पारिवारिक सेवा में दफनाने से पहले धीरे-धीरे शाही तिजोरी में उतारा गया।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अंतिम यात्रा विंडसर महल के सेंट जॉर्ज चैपल में शुरू हो गई है। यह ताबूत को रॉयल तिजोरी में उतारने के साथ समाप्त होगा। एक निजी पारिवारिक कार्यक्रम में महारानी को उनके दिवंगत पति, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के साथ सेंट जॉर्ज चैपल के अंदर स्थित किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
उत्तर प्रदेश के नोएडा में इस समय देश के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट जेवर एयरपोर्ट का काम तेजी से चल रहा है। इस काम को देखते हुए कई तरीके के फर्जीवाड़े भी किए जा रहे हैं। और आम जनता को लूटने का प्रयास भी हो रहा है। यमुना एक्सप्रेस वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने पब्लिक नोटिस जारी कर बताया है कि एक फर्जी वेबसाइट बनाकर जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट और मकान बेचे जा रहे हैं यह वेबसाइट पूरी तरीके से फर्जी है और इस वेबसाइट पर काफी हद यमुना अथॉरिटी के प्रोजेक्ट नोएडा एयरपोर्ट, फिल्म सिटी लॉजिस्टिक हब की हूबहू कॉपी की गई है। इस वेबसाइट के जरिए नोएडा एयरपोर्ट के पास अधिसूचित क्षेत्र में आवासीय भूखंड बेचे जा रहे हैं। यमुना अथॉरिटी के सीईओ अरुण वीर सिंह ने यह जानकारी दी है की (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू. यमुनाआवासीयभूखंड. इन) फर्जी वेबसाइट बनाकर यमुना प्राधिकरण की मुख्य परियोजनाओं के विवरण और मास्टर प्लान का दुरुपयोग किया जा रहा है।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
सनातन धर्म में मान्यता है कि पितृ ऋण से तभी मुक्ति मिलती है जब पुत्र मृत पिता की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और श्राद्ध करे। लेकिन, मोक्षस्थली गया जी में एक ऐसा भी परिवार है, जो पिछले करीब 21 सालों से गरीबों, जाने - अंजाने लोगों के लिए पिंडदान करता है।
सोमवार को पितृपक्ष में देश, विदेश में कोरोना से मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण किया गया। पितृपक्ष में अपने पूर्वजों और पितरों को पिंडदान और तर्पण करने के लिए लाखों लोग पिंडदान के लिए बिहार के गया पहुंचते हैं।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना नकुड़ कोतवाली के साढोली गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की उसके पोते ने गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस को साढोली गांव के एक घर के एक कमरे से बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है।
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार पोते ने कथित तौर पर शराब को लेकर हुए विवाद के बाद बुजुर्ग व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पिरुवा (70) के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा, आरोपी सोनू (20) पर परिवार ने अपने दादा की हत्या का आरोप लगाते हुए हमारे पास शिकायत दर्ज कराई है।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
दिल्ली के मौजपुर इलाके में बेवफाई के शक में अपनी पत्नी का गला काटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) संजय कुमार सेन ने कहा कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे जाफराबाद पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई जिसमें कहा गया कि दिल्ली के मौजपुर में एक घर में एक महिला घायल पड़ी है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शाहदेन मलिक उर्फ शान उर्फ सुहैब की पत्नी फातिमा के रूप में पहचानी गई महिला खून से लथपथ पड़ी मिली, जिसके गले में तेज चोट के निशान और पीठ पर भी घाव के निशान थे।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, महंगे दिनों से नाता तोड़ो, अच्छे दिन के जुमले छोड़ो, सच्चे दिनों के पन्ने जोड़ो, भारत जोड़ो, भारत जोड़ो।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
पुणे में निराश और टूट चुके किसान दशरथ एल. केदारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन (17 सितंबर) की बधाई दी और फिर तालाब में कूदकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। यह जानकारी उनके परिवार ने सोमवार को यहां दी।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
केरल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अलाप्पुझा के पुन्नमदा झील में 'स्नेक बोट रेस' प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहे।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड में तीनों आरोपियों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उनके मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। 2 वीडियो मिले हैं। एक आरोपी लड़की का है और दूसरा किसी और लड़की का।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी में दलित बहनों की रेप-हत्या मामले में सुनवाई से इनकार किया है।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
दिल्ली: सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस की EoW (आर्थिक अपराध शाखा) पहुंचीं।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि इनको (बीजेपी) 8-9 साल हो गए, 2 करोड़ नौकरी प्रति वर्ष देना था इन्होंने दिया नहीं। इनको लगता है कि बिहार अगर नौकरी दे देगा तो हर राज्य में मांग उठेगी कि उस राज्य में भी लोगों को सरकारी नौकरी मिले जो बीजेपी की सरकार कर ही नहीं सकती है।
उन्होंने कहा कि इनका (बीजेपी) पहला डर 2024 का है कि जो बिहार में हुआ वो पूरे देश में होने जा रहा है। इनका दूसरा डर है कि इनको पता है कि कुछ दिनों में बिहार में लाखों की संख्या में सरकारी नौकरी मिलेंगी।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच किए जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य की जमानत पर निचली अदालत में सुनवाई और कार्यवाही पर रोक लगा दी।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
विश्व हिंदू परिषद से जुड़े रहे आचार्य धर्मेंद्र का सोमवार को जयपुर में निधन हो गया। आचार्य धर्मेंद्र पिछले एक महीने से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
समाजवादी पार्टी के हंगामे के बीच पहले ही दिन यूपी विधानसभा स्थगित हो गई है। कल 11 बजे फिर से कार्यवाही शुरू होगी।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में MMS कांड पर डीजीपी पंजाब ने कहा कि इस मामले में 3 गिरफ्तारियां की गईं हैं, जिनमें एक छात्र और हिमाचल से 2 अन्य शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को जब्त कर लिया गया है। सीएम के आदेश के बाद इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होग। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाएगी।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है। जनता महंगाई में पिस गई है। कानून व्यवस्था कभी इतना बर्बाद नहीं हुआ होगा, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उत्तर प्रदेश में कुछ हिस्सों में बाढ़ और कुछ हिस्सों में सूखा है। सरकार ने किसानों को इससे हुए नुकसान पर कोई राहत नहीं दी है। लम्पी वायरस से हजारों-हजार गायों की जान जा चुकी हैं, सरकार उन जानवरों की देखभाल के लिए भी कुछ नहीं कर पाई है।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय का मामला संवेदनशील मामला है। पंजाब सरकार पीड़ित विद्यार्थियों के साथ हैं। इस मामले से जुड़े कुछ लोग शिमला में मौजूद थे, उनको गिरफ़्तार किया गया है। हॉस्टल के कमरों में जहां कैमरा होने का शक था वहां पंजाब पुलिस ने दौरा कर जांच की है
उन्होंने आगे कहा कि महिला पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और विद्यार्थियों से बातचीत हो रही है। स्थिति सामान्य हो गई है। मामले में सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय का मामला संवेदनशील मामला है। पंजाब सरकार पीड़ित विद्यार्थियों के साथ हैं। इस मामले से जुड़े कुछ लोग शिमला में मौजूद थे, उनको गिरफ़्तार किया गया है। हॉस्टल के कमरों में जहां कैमरा होने का शक था वहां पंजाब पुलिस ने दौरा कर जांच की है
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
उत्तर प्रदेश: राज्य सरकार के ख़िलाफ़ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा तक पैदल मार्च निकाला।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आज कार्यालय से विधानसभा तक सरकार के खिलाफ पैदल मार्च निकालेंगे।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
उत्तर प्रदेश के हरदोई में कस्तूरबा गांधी रेजिडेंशियल गर्ल्स स्कूल की 38 छात्राएं फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार हुईं। 8 छात्राओं को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
उत्तर प्रदेश में विधानसभा का मानूसत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष में जबदस्त तकरार देखने को मिल सकती है। वहीं ये सत्र कुछ वजहों से खास भी होगा। इस सत्र के दौरान 22 सितंबर को प्रश्नकाल के बाद सदन महिला सदस्यों को चर्चा हेतु आरक्षित रहेगा। इसका एलान पहले ही हो चुका है।
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 19 Sep 2022, 8:01 AM IST