तमाम बहसों और विवादों के बीच ट्विटर के नए बॉस एलॉन मस्क ने आखिर ऐलान कर दिया कि ब्लू टिक का मौजूदा सिस्टम खत्म होगा। जिसे भी ब्लू टिक चाहिए उसे हर महीने 8 डॉलर खर्च करने होंगे। उन्होंने ताजा ट्वीट में कहा है कि ट्विटर का अमीर-गरीब के बीच फर्क वाला सिस्टम कि किसे ब्लू टिक मिलेगा किसे नहीं, एकदम बकवास है। अब जिसे भी ब्लू टिक चाहिए, हर महीने 8 डॉलर चुकार हासिल किया जा सकता है।
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज तेलंगाना में कहा कि जब भी संसद में कोई बिल आता है तो टीआरएस बीजेपी का समर्थन करती है और विपक्ष के मुद्दों से ध्यान भटकाती है। बीजेपी और टीआरएस मिलकर काम करते हैं। आपके सीएम केसीआर चुनाव से पहले ड्रामा करते हैं लेकिन वह सीधे पीएम मोदी के साथ हैं। पीएम मोदी आपके सीएम को फोन पर ऑर्डर देते हैं।
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी पिछले 6 दिनों से गुजरात के दौरे पर हैं। हिमाचल प्रदेश के लिए चुनाव का ऐलान हो गया, लेकिन गुजरात के लिए मतदान कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है क्योंकि पीएम मोदी को वहां मोरबी जैसे कई और पुलों का उद्घाटन करना है।
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में मंगलवार को गियासपुरा इलाके में ऑक्सीजन बनाने वाली एक फैक्ट्री में गैस रिसाव के कारण कई लोग बेहोश हो गए। बेहोश होने वालों में ज्यादातर फैक्ट्री के कर्मचारी थे। पांच लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिसाव तब हुआ जब टैंकर ट्रक से फैक्ट्री टैंकर में गैस स्थानांतरित की जा रही थी।
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
कर्नाटक रत्न पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ अभिनेता रजनीकांत, जूनियर एनटीआर और अन्य शामिल हुए। राज्य सरकार दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को आज मरणोपरांत कर्नाटक रत्न से सम्मानित करेगी।
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
राजस्थान सरकार राज्य में महिलाओं को स्मार्टफोन देगी, उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाएगा। इसे दिसंबर में लागू कर दिया जाएगा। स्मार्टफोन में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी होगी जो राज्य को आगे बढ़ने में मदद करेगी।
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
बीजेपी के हिमाचल प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह को आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए अगले 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मोरबी में दुर्घटनास्थल पर पहुंचे जहां खोज और बचाव अभियान जारी है। 30 अक्टूबर को मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना हुई थी, हादसे में मरने वालों की वर्तमान संख्या 135 है।
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि मोरबी पुल गिरने के बाद भूपेंद्र पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
गुजरात: प्रधानमंत्री मोदी मोरबी में दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं जहां खोज और बचाव अभियान जारी है।
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी गिरिधर अरमाने ने मंगलवार को रक्षा सचिव के रूप में कार्यभार संभाला।
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
उत्तरकाशी जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर में दिवाली की छुट्टी के बादजब छात्र अंग्रेजी का पेपर देने पहुंचे तो स्कूल बंद था। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब कोई शिक्षक नहीं आया तो छात्र बिना पेपर दिए लौट गए थे।
इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था। दिवाली अवकाश समाप्त होने के बाद भी स्कूल नहीं पहुंचने वाले राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर के प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने डीडीयू मार्ग स्थित बीजेपी के निर्माणाधीन दफ्तर पर चल रहे निर्माण कार्य को न सिर्फ बंद करा दिया, बल्कि 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है। दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए निर्माण और विध्वंस कार्यों पर रोक लगाई गई है।
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, अनंतनाग के बिजबेहरा के सेमथान में आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर हैं।
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
पंजाब के लुधियाना में ऑक्सीजन मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में लिक्विड कार्बन डाइऑक्साइड गैस लीक हुई है। पंजाब पुलिस ने फैक्ट्री के आसपास के इलाके को सील किया। एडीसी जर्नल राहुल चाबा ने कहा, "यहां 12 टन लिक्विड कार्वन डाई आक्साइड का एक टेंकर आया और उस दौरान सेफ्टी वाल्व से गैस लीक हो गई।"
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आग लग गई है, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी।
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
मोरबी केबल ब्रिज हादसे में घायल एक युवक ने बताया, “हम 6 लोग गिरे थे उसमें से 5 ही बच पाए और एक की मृत्यु हो गई। मुझे तैरना आता था तो मैंने और मेरे दोस्त ने करीब 50-60 लोगों को बचाया। लोगों को बचाने के समय मुझे भी चोटें आई हैं।”
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “रोहित वेमुला, सामाजिक भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध मेरे संघर्ष का प्रतीक है, और रहेगा। रोहित की माताजी से मिल कर, यात्रा के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे कदमों को नया साहस, और मन को नई शक्ति मिली।”
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात के अहमदाबाद में कहा, “आज हमारी 5 यात्रा निकलने वाली थी, लेकिन मोरबी हादसे को देखते हुए सभी यात्रा स्थगित की गई, लेकिन बीजेपी के कार्यक्रम चल रहे हैं। मुझे दुख हुआ की पीएम कार्यक्रम कर रहे थे। हमें उम्मीद थी कि मोरबी हादसे को देखते हुए बीजेपी अपने कार्यक्रम स्थगित करेगी।”
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) वर्तमान में नोएडा (UP) में 444 गंभीर श्रेणी में ,धीरपुर (दिल्ली) में 594 गंभीर श्रेणी में और गुरुग्राम (हरियाणा) में बहुत खराब श्रेणी में 391 है।दिल्ली का समग्र AQI आज सुबह 385 बहुत खराब श्रेणी में है।
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर मोरबी पुल हादसे की जांच सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में तत्काल एक न्यायिक आयोग नियुक्त करने का निर्देश देने की मांग की गई है।
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
एलपीजी सिलेंडर के दाम घट गए हैं। यह कटौती देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में हुई है। आज से 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 115.50 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 01 Nov 2022, 7:46 AM IST