कर्नाटक के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर आलोक कुमार ने कहा कि नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के आरोपी श्री मुरुघा मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्री मुरुघा मठ लिंगायत पंथ का सबसे बड़ा मठ है।
Published: 01 Sep 2022, 7:53 AM IST
हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने कहा कि सोनाली फोगट की मौत के मामले में जब भी हमने गोवा पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, उन्होंने सहयोग नहीं किया और इसका परिणाम हमेशा नकारात्मक रहा। हमारी टीम ने गोवा जाकर आरोपी को पकड़ लिया लेकिन एडविन नहीं मिला।
Published: 01 Sep 2022, 7:53 AM IST
पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीपीई) को शनिवार को राज्य में 2014, 2016 और 2020 के लिए प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की दोषपूर्ण और अधूरी मेरिट सूची तैयार करने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय की एकल-न्यायाधीश पीठ ने फटकार लगाई है। हाल ही में, डब्ल्यूबीबीपीई ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय की एकल-न्यायाधीश पीठ में इन तीन वर्षों के लिए पूरी मेरिट सूची प्रस्तुत की। हालांकि, उनकी जांच करने के बाद, न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने उन दस्तावेजों को दोषपूर्ण और अपूर्ण बताते हुए बोर्ड अधिकारियों को वापस कर दिया, क्योंकि मेरिट सूची में नामित उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों का उल्लेख नहीं किया गया था।
न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने कहा, "चूंकि उम्मीदवारों के अंकों का उल्लेख मेरिट सूची में नहीं है, ऐसे दस्तावेजों की अदालत में कोई विश्वसनीयता नहीं है।" साथ ही बोर्ड के अधिकारियों को जल्द से जल्द पूरी मेरिट सूची जमा करने का निर्देश दिया।
Published: 01 Sep 2022, 7:53 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने ईसाई समुदाय पर हमले के आरोप वाली याचिका पर गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय से बिहार, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से सत्यापन रिपोर्ट मांगने को कहा। शीर्ष अदालत ने पूरी कवायद करने के लिए दो महीने का समय दिया, जिसमें प्राथमिकी दर्ज करना, गिरफ्तारियां, जांच की स्थिति और दायर आरोप पत्र शामिल हैं।
Published: 01 Sep 2022, 7:53 AM IST
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को एक टीवी चैनल की उस याचिका पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय को नोटिस जारी किया, जिसमें अदालत के एक पूर्व के आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें हाथी के प्रति क्रूरता वाला वीडियो दिखाने पर 'जुर्माना चेतावनी' में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया गया था। पिछले साल 22 फरवरी को प्रसारित वीडियो को बिना किसी चेतावनी या धुंधला किए एक हाथी को बेरहमी से पीटे जाने के दृश्यों की ओर इशारा करते हुए अदालत ने टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड की याचिका में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था।
अदालत ने कहा था कि एक पेशेवर प्रसारक को सामग्री प्रसारित करते समय सावधानियां बरतनी चाहिए, क्योंकि ऐसा यह सामान्य और विवेकपूर्ण दर्शक के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं।
Published: 01 Sep 2022, 7:53 AM IST
इंदौर की एक फैक्ट्री में कई माह से वेतन न मिलने और दूसरी फैक्ट्री में काम के लिए भेजे जाने से नाराज सात कर्मचारियों ने जहर खा लिया। इन सभी कर्मचारियों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Published: 01 Sep 2022, 7:53 AM IST
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वेक्षण करने के फैसले के लिए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और इस कदम को मुसलमानों का उत्पीड़न बताया।
Published: 01 Sep 2022, 7:53 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने गृह मंत्रालय को ईसाई संस्थानों और पुजारियों पर कथित हमलों पर उठाए गए कदमों पर उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और झारखंड से सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त करने का आदेश दिया।
Published: 01 Sep 2022, 7:53 AM IST
कांग्रेस नें केंद्र सरकार पर किसानों के मुद्दे को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने मांग की है कि, किसान सम्मान निधि में किसानों को अपात्र बताकर केन्द्र सरकार ने किसान सम्मान निधि का पैसा वापस करने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है, जिसे तत्काल बंद किया जाए।
Published: 01 Sep 2022, 7:53 AM IST
SP नॉर्थ गोवा शोभित सक्सेना ने कहा कि सोनाली फोगट मामले में जांच जारी है। एक स्पेशल टीम बनाई गई है जो हरियाणा में जांच कर तथ्य इकट्ठा कर रही है। हमने अंजुना के कर्लीज रेस्त्रां से एक बोतल बरामद की है जिसमें कुछ नशीले पदार्थ थे। DM ने उचित कार्रवाई शुरू कर दी है। हर एंगल की जांच की जा रही है।
Published: 01 Sep 2022, 7:53 AM IST
सोनाली फोगाट मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हिसार में सोनाली के एडवोकेट राजेश बिश्नोई ने कहा है कि सोनाली की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर सुधीर की पैनी नजर थी। वो हर कीमत पर सोनाली फार्म हाउस 20 साल के लिए लीज पर लेना चाहता था, वो भी सिर्फ 60 हजार रुपये हर साल देकर।
Published: 01 Sep 2022, 7:53 AM IST
दिल्ली पुलिस ने 25 अगस्त को दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में एक किशोरी को गोली मारकर उसे मारने का प्रयास करने वाले अभियुक्त अमानत अली को गिरफ्तार किया।
Published: 01 Sep 2022, 7:53 AM IST
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर एक व्यक्ति के ट्रैक पर आ जाने के कारण मेट्रो ट्रेन का संचालन बाधित हुआ, हालंकी कुछ देर बाद स्थिति सामान्य होने कारण फिर से संचालन शुरू हो गया है।
दिल्ली मेट्रो ने जानकारी देते हुए कहा, "ब्लू लाइन पर एक व्यक्ति के ट्रैक पर आ जाने से कुछ देर के लिए द्वारका से नोएडा के बीच का मेट्रो का परिचालन प्रभावित हुआ था, बाकि सभी मेट्रो लाइन पर स्थिति सामान्य है।
हालांकि कुछ देर बाद ही इस लाइन पर सेवाएं सामान्य हो गईं, यह पहली बार नहीं जब इस तरह मेट्रो प्रभावित हुई हो, इससे पहले भी एक व्यक्ति के ट्रैक पर कूद जाने के कारण मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई थीं, वहीं चिड़िया के टकराने से भी मेट्रो की सेवाएं बाधित हो चुकी हैं।
Published: 01 Sep 2022, 7:53 AM IST
देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बड़ी कमी की गई है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई कमी नहीं हुई है। इससे होम किचन पर इसका कोई खास नहीं होगा।
एक सितंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये, चेन्नई में 96 रुपये कम में मिलेगा। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा।
Published: 01 Sep 2022, 7:53 AM IST
टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता रहीं सोनाली फोगाट की गोवा के एक होटल में 23 अगस्त को परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौत की वजह अबतक खुलकर सामने नहीं आई है कि उनकी मौत हुई है या हत्या की गई है। सोनाली फोगाट की मौत के मामले में उनकी बेटी यशोधरा फोगाट ने सवाल पूछा है कि मेरी मांग की मौत की जांच अबतकसीबीआई को क्यों नहीं सौंपी गई। उन्होंने कहा कि मेरी मां की मौत की जांच सीबीआई से ही कराई जाए।
Published: 01 Sep 2022, 7:53 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 01 Sep 2022, 7:53 AM IST