केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई एक्साइज कटौती के बाद गहलोत सरकार ने भी पेट्रोल पर 2.48 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल पर 1.16 रुपये प्रति लीटर वैट कम करने का ऐलान किया।
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
राजस्थान इंटेलिजेंस की राज्य विशेष शाखा ने सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। हनी ट्रैप का शिकार जवान भारतीय सेना की खूफिया जानकारी पाकिस्तानी एजेंसी को भेज रहा था। जांच के बाद इंटेलिजेंस ने सेना के जवान प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है।
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
पेट्रोल-डीजल की कीमतों की कटौती पर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उद्धव ने कहा है कि पहले कीमतें बढ़ाना और फिर उसे नाममात्र कम करने का दिखावा सही नहीं है। ठाकरे ने आगे कहा कि अगर आंकड़ों के जाल में उलझे बिना 6-7 साल के उत्पाद शुल्क को कम किया जाए तो देश के नागरिकों को राहत मिलेगी।
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने शनिवार को कहा कि एक सभी जीनोम-सीक्वेंसिंग प्रयोगशाला से शुरूआती रिपोर्ट में राज्य में ओमिक्रॉन वैरिएंट बीए.4 की संभावना का संकेत मिला है।
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के खूनी नाला इलाके के पास गुरुवार को एक निर्माणाधीन सुरंग के ढहने के बाद मलबे में दबे सभी 10 श्रमिकों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के रामबन में 19 मई को एक निर्माणाधीन सुरंग के ढहने के बाद लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।"
मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के जादव रॉय, गौतम रॉय, सुधीर रॉय, दीपक रॉय, परिमल रॉय और असम के शिव चौहान, नेपाली नागरिक नवराज चौधरी व कुशी राम चौधरी, मोहम्मद मुजफ्फर और मोहम्मद इशरत के रूप में हुई है। ये सभी रामबन जिले के मरोग के रहने वाले थे।
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 479 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए, 569 रिकवरी और संक्रमित लोगों में से 1 की मौत दर्ज़ की गई।
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा, "परनोट के पास एक यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। उन्हें रामबन के जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। वाहन (बस) रामबन से संगलदान जा रहा था।"
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
केंद्र सरकार ने शनिवार को आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर क्रमश: 8 और 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम कर दिया है। इसके बाद पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपए प्रति लीटर कम हो जाएगी।
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
दिल्ली के द्वारका में एक हादसे की खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, सेक्टर-23 में डीडीए फ्लैट की इमारत ढह गई है। इस हादसे में एक लोग की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास के प्रोफेसर रतन लाल को जमानत दे दी, जिन्हें वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर एक वीडियो सर्वेक्षण में 'शिवलिंग' की खोज के बाद सोशल मीडिया पर अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बिहार में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से 34 लोगों की मृत्यु हुई है। इसी आपदा में 3 मवेशियों की भी मृत्यु हुई। आपदा में सरकार की तरफ से अनुग्रह राशि 4 लाख रुपये दी जाती है वो अबतक 16 लोगों को दी गया है और बाकियों को भी जल्द दे दिया जाएगा।
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया में आज चुनाव हो रहे हैं, अगले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के क्वाड समिट में शामिल होने की संभावना है। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो में नए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से मिलेंगे।”
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
हरियाणा के फरीदाबाद में आग का तांडव देखने को मिला है। बैटरी बनाने वाली कंपनी में आग से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
झारखंड के दुमका जिले के बरमसिया में रेलवे ट्रैक पर दो स्कूली छात्रों और एक छात्रा के शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। आशंका जतायी जा रही है कि तीनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह हादसा है आत्महत्या, इस बारे में जांच की जा रही है।
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
लंदन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर शिवसेना के नेता संजय राऊत ने कहा, “राहुल गांधी ने जो बात कही है, वह सच है। जो बीजेपी के विरोधी है, उनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां जिस प्रकार से मुहीम चला रही हैं। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। लोग आज भी डरे हुए हैं।”
उन्होंने कहा, “देश में लोकतंत्र जरूर है लेकिन इस प्रकार का लोकतंत्र जिसका गला केंद्रीय एजेंसियां घोंट रही हैं। यह हमने पहले कभी नहीं देखा था।”
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
जम्मू-कश्मीर के रामबन में सुरंग धंसने के बाद एक और शव बरामद किया गया है। मलबे से अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। 6-7 लोगों के अभी और फंसे होने की संभावना है। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है।
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
जम्मू-कश्मीर के रामबन में सुरंग धंसने के बाद एक और शव बरामद किया गया है। मलबे से अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं। रामबन एसएसपी मोहिता शर्मा ने कहा कि एक शव को और बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 7-8 लोगों के अभी और फंसे होने की संभावना है। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है।
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतन लाल की गिरफ्तारी का विरोध शुरू हो गया है। गिरफ्तारी के विरोध में वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के बैनर तले छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने ज्ञानवापी विवाद में रतन लाल को तुरंत रिहा किए जाने की मांग की है।
ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान शिवलिंग मिलने के दावे के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतन लाल ने एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट को लेकर दर्ज धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
कर्नाटक के बेंगलुरु में कथरीगुप्पे सर्कल के पास बनशंकरी थाना क्षेत्र में फुटपाथ पर चलते समय एक कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी डीसीपी पश्चिम, बेंगलुरु ने दी है।
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
जम्मू-कश्मीर के रामबन में हुए भूस्खलन पर नायब तहसीलदार जावेद ने कहा, “कल सुबह हमने बचाव अभियान 9:30 बजे शुरू किया और 5:30 बजे तक 90 फीसदी रास्ता साफ कर दिया था। सिर्फ 10 फीसदी ही मलबा रह गया था। उसके बाद एक नया भूस्खलन आया। जिसके बाद दोबारा मशीनें लानी पड़ी।”
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
लंदन में 'आइडियाज फॉर इंडिया' सम्मेलन में जब राहुल गांधी से पूछा गया कि आखिर भारत में क्या चल रहा है? इसका जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिनों पहले मैंने संसद में एक बयान दिया था। अपने संबोधन में मैंने कहा था कि संविधान में भारत एक राष्ट्र के रूप में संबोधित नहीं किया गया है। भारत राज्यों का एक संघ है।
राहुल गांधी ने कहा, “डिजाइन जो महात्मा गांधी द्वारा विकसित किया गया था, मैं कहूंगा कि स्वतंत्रता आंदोलन से जो उभरा इन राज्यों, पहचानों और धर्मों के बीच थी। इसलिए भारत ऊपर से नीचे तक विकसित नहीं हुआ। यह लगभग नीचे से ऊपर की ओर उभरा। इन सभी राज्यों, यूपी, महाराष्ट्र, असम, तमिलनाडु सभी ने मिलकर काम किया। राज्यों के इस संघ से जिसे बातचीत की आवश्यकता थी, उस बातचीत का साधन उभरा। संविधान, यह विचार कि एक व्यक्ति का एक वोट होगा, चुनाव और लोकतांत्रिक व्यवस्था, चुनाव आयोग, IIT, IIM, ये सभी संस्थाएं उस संघ से उभरी हैं, जिसने संविधान प्रदान किया। तब जाकर आधुनिक भारत का उदय हुआ।”
राहुल गांधी ने कहा, “भारत अच्छी स्थिति में नहीं है। बीजेपी ने पूरे देश में मिट्टी का तेल फैला दिया है। आपको एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि यह विपक्ष, कांग्रेस की भी जिम्मेदारी है जो लोग, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाती है।”
उन्होंने कहा, हमें और अधिक आक्रामक रूप से उन 60-70% लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो बीजेपी को वोट नहीं देते हैं और हमें इसे एक साथ करने की जरूरत है।”
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने दिल्ली में उनके समाधि स्थल 'वीर भूमि' पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
जनता को फिर महंगाई का झटका लगा है। दिल्ली से लेकर यूपी तक देश के कई शहरों में CNG के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है।
दिल्ली में अब सीएनजी 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। सीएनजी की कीमतों में बीते 6 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 15 मई को ही दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़े थे।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की खुदरा कीमत 78.17 रुपये प्रति किलो है। वहीं, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी गैस की कीमत 82.84 रुपये प्रति किलोग्राम है। हरियाणा के गुरुग्राम में सीएनजी का रेट अब 83.94 रुपये किलो पहुंच गया है।
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 21 May 2022, 8:03 AM IST