पंजाब में पार्टी नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लुधियाना में विजिलेंस ब्यूरो कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार इतने साल सीएम थे, लेकिन देश में वे अकेले हैं जिन्होंने 8 बार सीएम की शपथ ली, लेकिन एक बार भी अपने दम पर सरकार नहीं बना सके। मैं कहता हूं कि वह सीएम मटेरियल भी नहीं हैं, वह पीएम मटेरियल कैसे बन सकते हैं?
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
आईआरसीटीसी ने एक बयान में कहा कि 24 अगस्त को चलने वाली दूसरी रामायण यात्रा ट्रेन यात्रियों की संख्या कम होने के कारण रद्द कर दी गई है। भारत गौरव के नेतृत्व में यह रामायण सीरीज की दूसरी ट्रेन थी।
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
भारत जोड़ो यात्रा पर कांग्रेस की बैठक के बाद योगेंद्र यादव ने कहा कि सिविल सोसाइटी में एक आम सहमति है कि हम इस भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करते हैं क्योंकि यह समय की जरूरत है जिसके साथ हम सहमत हैं। सहमति कई रूप में हो सकती है। रूप अलग-अलग होंगे लेकिन हम इस यात्रा में शामिल होने के लिए सहमत हुए हैं।
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
बढ़ती महंगाई, खाद्य पदार्थों पर बढ़ी जीएसटी, अग्निपथ योजना और बेरोजगारी के खिलाफ जन अधिकार पार्टी (जाप) ने सोमवार को पटना में राजभवन मार्च निकाला। जैसे ही यह मार्च डाक बंगला चौराहे पहुंचा पुलिस ने बल का प्रयोग किया।
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 7 सितंबर से दिल्ली में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में शुरू होने वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए नागरिक समाज संगठनों और प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत की।
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
बिहार की पटना पुलिस ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि 23 और लोगों की पहचान की गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के सोगही गांव में पथराव हुआ।
दरअसल, रविवार को नीतीश कुमार का आगामी पितृपक्ष मेले की समीक्षा के लिए एक निर्धारित कार्यक्रम था।
बता दें, पितृपक्ष मेला हर साल आयोजित किया जाता है। इसमें दुनिया भर से हिंदू समुदाय के लोग पिंड दान के लिए आते हैं। सीएम के गया पहुंचने से पहले उनकी गाड़ियों का काफिला पटना से गया पहुंच चुका था। रविवार को पटना के गौरीचक में इसी काफिले पर लोगों ने हमला कर दिया था। हमले में कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया था। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। अब तक इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोग बहुत दुःखी हैं, 27 साल से जो BJP की सरकार है, उनमें बहुत अहंकार आ गया है। AAP जनता के मुद्दों पर चर्चा कर रही है, पॉजिटिव कैंपेन चला रही है। आज हम शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी देने आए हैं।
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला हमने बैठक बुलाई थी और बैठक में तय हुआ है कि हम इसके (जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों के लिए मतदान का अधिकार) खिलाफ हैं।
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को लिखा, "मैं, अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों और इस तबाही से प्रभावित सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं इस बात की सराहना करता हूं कि राज्य सरकार और अन्य एजेंसियां इन विपत्तिपूर्ण परिस्थितियों से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। जैसा कि मुझे आशा है कि आप जानते हैं, मैं स्वाभाविक रूप से हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए एक विशेष आत्मीयता महसूस करता हूं, जो 69 से अधिक वर्षों से मेरा घर रहा है।"
उन्होंने आगे कहा, "हिमाचल प्रदेश के लोगों, हमारे दोस्तों और पड़ोसियों के साथ हमारी एकजुटता के प्रतीक के रूप में, दलाई लामा ट्रस्ट राहत और बचाव प्रयासों के लिए दान कर रहा है।"
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान महापंचायत के लिए पहुंच चुके हैं। इस बीच, एक तरफ जहां दिल्ली में कई जगहों पर जाम लग चुका है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर गाजीपुर में प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में लिया जा रहा है।
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
दिल्ली: बेरोजगारी के खिलाफ जंतर मंतर पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। पुलिस बल सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
नोएडा के ट्विन टॉवर के ध्वस्तीकरण को अब 6 दिन ही बाकी रह गए हैं। 28 अगस्त को ट्विन टावर ढहा दिया जाएगा। ट्विन टॉवर के आस-पास के लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम जारी है। आसपास की बिल्डिंगों को धूल से बचाने के लिए फाइबर शीट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि बीजेपी ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने लिखा, "सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद कर देंगे।"
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। साथ ही उनसे कई सवाल पूछे हैं।
गुजरात में ‘Ease of doing Drug business’? प्रधानमंत्री जी, इन सवालों के जवाब दीजिए।
1. गुजरात में हज़ारों करोड़ की ड्रग्स पहुंच रही है, गांधी-पटेल की पावन भूमि पर ये ज़हर कौन फैला रहा है?
2. बार-बार ड्रग्स बरामद होने के बावजूद, पोर्ट के मालिक से अब तक कोई पूछताछ क्यों नहीं हुई?
3. गुजरात में ड्रग कार्टेल चला रहे ‘Narcos’ को NCB एवं अन्य सरकारी एजेंसियां अब तक क्यों नही पकड़ पायीं?
4. केंद्र और गुजरात की सरकार में बैठे वो कौन लोग हैं जो माफिया ‘मित्रों' को संरक्षण दे रहे हैं?
प्रधानमंत्री जी, कब तक मौन रहेंगे, जवाब तो देना ही पड़ेगा।
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछले 27 साल में बीजेपी ने गुजरात के लिए जो नहीं किया वो केजरीवाल की सरकार करके दिखाएगी। मैं अरविंद केजरीवाल के साथ दो दिन के दौर पर गुजरात जा रहा हूं। जिस प्रकार से दिल्ली में काम हुआ है और जिस प्रकार से पंजाब में काम हो रहे हैं, इससे प्रभावित होकर गुजरात की जनता केजरीवाल को एक मौका देना चाहती है।
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
जंतर-मंतर पर बेरोज़गारी के मुद्दे को लेकर किसानों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा-दिल्ली बॉर्डर प्रवेश पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है जिसकी वजह से गाज़ीपुर बॉर्डर पर यातायात की आवाजाही धीमी हुई।
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सैंकड़ों किलोमीटर की सड़कें बस्तर में बनी है। कोंडागांव नक्सल मुक्त हो गया है, लेकिन जिले के लिए हमें जो विकास कोष की राशि मिल रही थी वो बंद हो गई है। नक्सल प्रभावित जिलों में विकास कार्यों ने नक्सल गतिविधियों को कम करने में मदद की।
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। दिल्ली पुलिस ने किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सिंघू बार्डर पर हर व्यक्ति और हर वाहन की चेकिंग की जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि किसानों के इकट्ठा होने से राष्ट्रीय राजधानी में यातायात की समस्या और अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए उन्होंने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। राष्ट्रीय राजधानी में ज्यादातर सीमा पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस ने हर बॉर्डर पर अतिरिक्त बैरिकेड भी लगाए हैं। विशेष पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था दीपेंद्र पाठक ने कहा कि वे किसानों से राजधानी के जंतर मंतर पर इकट्ठा न होने का आग्रह करते हैं।
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज किसानों के विरोध-प्रदर्शन के आह्वान से पहले जंतर-मंतर पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की गई।
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
महाराष्ट्र: बीती रात मुंबई के नागपाड़ा इलाके में हंगामा हुआ। कुछ लोग गणपति की प्रतिमा लेकर जा रहे थे। पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई।
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है। एंटी टेरर एक्ट के तहत इमरान खान के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। 20 अगस्त को इमरान खान ने IG और एक जज को धमकी दी थी, जिसके बाद इमरान के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 22 Aug 2022, 7:54 AM IST