नागपुर में खेले गए टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है। 8 ओवर के मैच में पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर 90 रन बनाए थे। जवाब में उतरी टीम इंडिया को शुरुआती झटकों के बाद संभालते हुए रोहित शर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए नाबाद 46 रन बनाए और टीम की जीत दिलाई।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
नागपुर में खेले जा रहे टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 91 रनों का टारगेट दिया है। देरी से शुरू हुआ मैच 8 ओवर का हो रहा है। भारत ने टौस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बैटिंग का मौका दिया था। मेहमान टीम ने 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 90 रन बनाए।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
उत्तराखंड के ऋषिकेश के एक रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या मामले में गिरफ्तार BJP नेता के बेटे पुलकित आर्य समेत तीन लोगों को जब पुलिस पेशी के लिए कोर्ट ले जा रही थी तो स्थानीय लोगों ने गाड़ी को घेर लिया और आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
कर्नाटक में पार्टी के राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार, एलओपी सिद्धारमैया और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कांग्रेस नेताओं ने आज शाम बेंगलुरु में सीएम बोम्मई के खिलाफ 'पेसीएम' के पोस्टर चिपकाए। बाद में उन्हें हिरासत में लिया गया।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
उत्तराखंड अंकिता भंडारी हत्या केस में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने तीनों आरोपी को 14 दिन के न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने की इजाजत मिल गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस संबंध में आदेश दिया है।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी कई दिन पहले कह चुके थे कि वे अध्यक्ष पद नहीं संभालेंगे। यह पद किसी गैर-गांधी को दिया जाए। इससे एक चीज स्पष्ट हो गया है कि जिस तरह से गांधी परिवार के खिलाफ बीजेपी ने जो जंग छेड़ा था कि ये वंशवाद की राजनीति करते हैं, ये अब समाप्त होगा।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
केरल में NIA की छापेमारी के विरोध में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान हिंसा हुई। कन्नूर के पैय्यानूर में कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद करने से मना कर दिया। इसके बाद पीएफआई कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई, जो देखते-देखते ही हिंसक झड़प में बदल गई। राज्य के कई और शहरों में पीएफआई का उग्र प्रदर्शन देखने को मिला है। त्रिवेंद्रम, कोल्लम और कोझीकोड से बसों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की तस्वीरें सामने आई हैं। कोच्चि में PFI ने केंद्रीय एजेंसियों के छापों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय स्तर पर दुकानें बंद कराने की कोशिश की। यहां पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 5 लोगों को हिरासत में लिया है।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी को महिलाओं ने घेरा। 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट कुछ दिन पहले लापता हो गई थी और आज उसका शव मिला। रिसॉर्ट के मालिक पुलकित सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा, "तेलंगाना सरकार को सुधीर आयोग के सुझाव के अनुसार पिछड़े मुस्लिम कोटा को बढ़ाकर 8-12% करना चाहिए। तेलंगाना के मुसलमानों की जनसंख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति की तुलना में मौजूदा 4 फीसदी आरक्षण अपर्याप्त है।"
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी के अपराधों पर अब सजा मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को अदालत ने गैंगस्टर मामले में भी मुख्तार को दोषी ठहरा दिया। इस मामले में मुख्तार को 5 साल जेल और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “वे (BJP) हमेशा विरोधियों को गिरफ्तार करना, जेल में डालना, CBI, ED, IT पीछे लगाने का काम कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि इस देश में कोई (विपक्ष) नहीं रहे और सिर्फ वही रहें और अगर लोकतंत्र में कोई आवाज़ उठाता है तो वे उस आवाज़ को भी बंद करना चाहते हैं।”
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
हरियाणा के गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर सूबे गुर्जर के घर पर नगर निगम का बुलडोजर चला। DM संजय कुमार ने बताया, "ये संपत्ति अनधिकृत है और इन्होंने कृषि क्षेत्र में घर बना रखा था इसलिए इसको तोड़ा जा रहा है। मानेसर MCM ने इसके लिए नोटिस दिया है।"
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण नोएडा के सूरजपुर में जिलाधिकारी कार्यालय में पानी भर गया है। बारिश ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और कलेक्ट्रेट की स्थिति की पोल खोल कर रख दी है।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में अगले दो घंटों के दौरान दोपहर तीन बजे तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बारिश ने पोल खोल कर रख दी। 2 दिनों से लगातार हो रही दिल्ली एनसीआर में बारिश ने यातायात व्यवस्था का बुरा हाल कर दिया है। नोएडा की बात करें तो यहां पर कई ऐसे इलाके हैं जिनमें जलभराव की समस्या हो गई है और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें सेक्टर 60, 61, 39 समेत कई और सेक्टर शामिल हैं। साथ ही कई ऐसी जगहें हैं जहां पर जलभराव के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा, जिससे गुरुग्राम के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। इसके चलते कई जगहों पर यातायात बाधित हो गया।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भारी शुल्क वृद्धि को लेकर छात्रों के आंदोलन का मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे नाराज होकर सपा ने कार्यवाही के बहिष्कार करते हुए वॉकआउट किया।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आजम खान के मामले में राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल से मिलकर ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर उन्होंने बताया कि सरकार आजम खान और उनके परिवार पर झूठे मुकदमे कर रही है। उनके साथ अन्याय न हो। इस दौरान उनके साथ सपा के कई विधायक भी मौजूद रहे। अखिलेश ने कहा कि आजम खान को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। सरकार बदले की नीयत से कार्रवाई कर रही है।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
दिल्ली से सटे हरियाणा की मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में गुरुवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। लगातार भारी बारिश के बीच गुरुग्राम के नरसिंहपुर में जलभराव देखा गया।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के शहरों नोएडा और गुरुग्राम में रात भर बारिश हुई, जिसके कारण शुक्रवार की सुबह प्रमुख सड़कों पर जलभराव और यातायात की गति धीमी हो गई। गुरुग्राम और नोएडा में प्रशासन ने मौसम को ध्यान में रखते हुए अपने क्षेत्र में स्पेशल एडवाइजरी जारी की।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
कर्नाटक पुलिस ने राज्य के कोलार जिले में हिंदू भगवान की मूर्ति को छूने के आरोप में एक दलित लड़के के परिवार पर 60,000 रुपये का जुर्माना लगाया। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
राष्ट्रीय राजधानी के नरेला इलाके में शुक्रवार को जूते बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि उन्हें उत्तरी दिल्ली में एमएससी मॉल के पास नरेला औद्योगिक क्षेत्र, सी 358 में उक्त फैक्ट्री में सुबह 8.37 बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली, जिसके बाद आठ दमकल गाड़ियों को तुरंत सेवा में लगाया गया।
अधिकारी घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने के संबंध में कोई विवरण देने में असमर्थ रहे।
ताजा जानकारी के मुताबिक फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
हरियाणा: गुरुग्राम शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव देखा गया। वीडियो गुरुग्राम सेक्टर-29 से है।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट जारी है। शुक्रवार को गिरावट के साथ इतिहास में पहली बार एक डॉलर की कीमत 81 रुपये से ज्यादा पहुंच गई। गुरुवार को भी सबसे कमजोर स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को रुपये की हालत देखते हुए ये कयास लगाए जा रहे थे कि शुक्रवार को इसमें और गिरावट आ सकती है।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी बारिश की चेतावनी जारी की और येलो अलर्ट जारी की है। भारी बारिश के चलते नोएडा समेत यूपी के कई शहरों में स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा गुरुग्राम में निजी संस्थानों को एडवाइजरी जारी कर आज सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश देने को कह दिया गया है।
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 23 Sep 2022, 8:03 AM IST