फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में इमैनुएल मैक्रों ने जीत हासिल की है। उन्होंने दक्षिणपंथी ली पेन के हरा दिया है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने चुनावी रुझानों के आधार पर इसका ऐलान किया है।
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST
हनुमान चालीसा पर विवाद खड़ा करने वाली सांसद नवनीत राणा को कोर्ट के आदेश के बाद भायखला जेल और उनके पति और महाराष्ट्र के विधायक रवि राणा को आर्थर रोड जेल भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस के आरोपों के बाद कोर्ट ने दोनों को 6 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने अपनी पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ मुंबई में 80 वर्षीय शिवसेना कार्यकर्ता चंद्रभागा शिंदे से मुलाकात की, जिन्होंने कल राणा दंपति के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था।
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST
मुंबई में खार पुलिस ने सांसद नवनीत राणा और रवि राणा के आवास के बाहर हंगामा करने के आरोप में शिवसेना के 10 और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 16 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है, बाकी की तलाश जारी है। पुलिस कल सभी को कोर्ट में पेश करेगी।
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST
देश में कोविड की स्थिति पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार ने बुधवार 27 अप्रैल को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST
उत्तर-पश्चिम दिल्ली की डीसीपी उषा रंगानी ने बताया कि हमने दोनों समुदाय के सदस्यों को मिलाकर एक संयुक्त शांति समिति का गठन किया। उन्होंने जहांगीरपुरी में एक 'तिरंगा यात्रा' आयोजित करने और लोगों से सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील करने का प्रस्ताव रखा। यात्रा में दोनों समुदायों के 50-50 लोगों ने भाग लिया।
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST
कर्नाटक पुलिस ने ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन में पथराव की घटना के सिलसिले में एआईएमआईएम के एक अन्य नेता दादापीर बेटगेरी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 138 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST
प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के तीन आतंकवादियों को पुलवामा के पाहू इलाके में हुई एक मुठभेड़ में मार गिराया गया है। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है।
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के सीतापुर जेल में सपा नेता आजम खान से मिलने के बारे में पूछे जाने पर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मुझे नहीं पता कि कौन उनसे मिलने गया था। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।"
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अमेठी में एक महिला निरीक्षक की आत्महत्या के बाद उसके परिजनों से मिलने लखनऊ के गोसाईंगंज पहुंचे। उन्होंने कहा कि कई तरह की सूचनाएं मिल रही हैं कि पुलिस को दबाव में काम करना पड़ रहा है, जिसके चलते वे ऐसा कदम उठा रहे हैं।
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST
लखीमपुर खीरी हिंसा मामला में आरोपी आशीष मिश्रा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सरेंडर कर दिया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा की जमानत रद्द कर दी थी। आशीष मिश्रा को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST
प्रयागराज हत्या मामले पर टीएमसी नेता डोला सेन ने कहा, “अगर पीड़ित चाहे तो CBI जांच होनी चाहिए। हम पीड़ित से मिलने आए थे और वापस जाकर ममता जी को रिपोर्ट देंगे। देश को पता चलना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की क्या हालत है। राज्य सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि यहां ऐसी घटना न हो।”
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST
पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ, 25 अप्रैल को दिल्ली सरकार के स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों का दौरा करेंगे। यात्रा के दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री और दोनों राज्यों के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST
बीजेपी सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को झटका लगा है। दोनों को बांद्रा कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों 6 मई तक जेल में रहेंगे। 29 अप्रैल को दोनों की जमानत पर सुनवाई होगी।
मुंबई में हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था। नवनीत राणा और रवि राणा ने सीएम ठीके के आवास के बाह हनुमान चालीसा पढ़ने की चेतावनी दी थी। शनिवार को नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “राजनीतिक मुद्दा बनाकर वहां (महाराष्ट्र) जो सरकार काम कर रही है उन्हें परेशान करने की कोशिश है और इन्हें BJP का भी समर्थन है। हनुमान चालीसा लोग अपने घर में भी पढ़ सकते हैं, उद्धव ठाकरे के घर के सामने में ही क्यों पढ़ना है?”
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST
मुंबई में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, “किरीट सोमैया आईएनएस विक्रांत मामले में आरोपी हैं। उन्होंने देश और जनता को गुमराह किया है। अगर जनता ने ऐसे लोगों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है तो बीजेपी को इससे दुख नहीं होना चाहिए। ऐसे लोगों को महाराष्ट्र की जनता माफ नहीं करेगी।”
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST
उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने देहरादून के ब्राइटलैंड्स स्कूल को एक छात्र के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दो दिनों के लिए स्कूल बंद करने का नोटिस दिया है। स्कूल में मास्क पहनने, फिजिकल डिस्टेंसिंग, हाथ साफ करने के प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने दी है।
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “महात्मा गांधी जी का सपना था कि देश के गांव सशक्त बनें। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने पंचायती राज प्रणाली को लाकर वो सपना साकार किया। देश के सभी मुखिया, पंच व स्थानीय निकायों के सदस्यों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST
जम्मू के बिश्नाही के ललियान गांव में खुली कृषि भूमि में संदिग्ध विस्फोट होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस दी है। पुलिस का कहना है कि, "बिजली गिरने या उल्कापिंड होने का संदेह है। मामले में जांच की जा रही है।"
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST
असम के गुवाहाटी नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। तस्वीरें गुवाहाटी में मोनीराम दीवान ट्रेड सेंटर में मतगणना केंद्र के बाहर से हैं।
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के हैं। उनके पास से 2 एके राइफल, 7 एके मैगजीन, 9 ग्रेनेड सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। तलाशी अभियान अभी जारी है। यह जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी है।
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 24 Apr 2022, 8:11 AM IST