ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा से पहले पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस कैबिनेट के कई मंत्रियों को बरखास्त कर दिया। इनमें व्यापार मंत्री जैकब रीस-मोग, न्याय मंत्री ब्रैंडन लुईस, कार्य और पेंशन मंत्री क्लो स्मिथ और विकास मंत्री विक्की फोर्ड शामिल हैं।
Published: 25 Oct 2022, 7:54 AM IST
दिल्ली में एमसीडी चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने मंथन शुरू कर दिया है। इस बीच चर्चा है कि बीजेपी एमसीडी चुनाव में इस बार फिर अपने सभी सिटिंग पार्षदों को टिकट नहीं देगी। बीजेपी ने 2017 में भी यही मॉडल अपनाया था।
Published: 25 Oct 2022, 7:54 AM IST
एक नए शोध से पता चला है कि कोविड-19 से संक्रमण के शुरुआती 30 दिनों के भीतर दिल का दौरा पड़ने या उसके फेल होने पर मौत का खतरा बहुत अधिक रहता है, लेकिन कुछ समय बाद तक यह बढ़ जाता है। ऑनलाइन जर्नल 'हार्ट' में प्रकाशित यूके के बड़े बायोबैंक अध्ययन की रिपोर्ट में कोविड को खराब हृदय और मौत के बढ़ते जोखिम से जोड़ा गया है, विशेष रूप से उन लोगों में, जिन्हें संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ती है।
Published: 25 Oct 2022, 7:54 AM IST
दिल्ली विश्वविद्यालय के रेगुलर कॉलेजों की कट ऑफ के बाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय के 'नॉन कॉलेजिएट वूमेन' यानी 'एनसी वेब' के लिए भी पहली कट ऑफ जारी की गई है। गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी) या एनसी वेब कि इस कट ऑफ लिस्ट से पहले रेगुलर कॉलेजों की कट ऑफ 19 अक्टूबर को जारी की जा चुकी है। इस मेरिट लिस्ट के आधार पर अब तक 70 हजार से अधिक छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में सीटें आवंटित की जा चुकी हैं।
Published: 25 Oct 2022, 7:54 AM IST
दिवाली के बाद छठ पूजा की तैयारी में नोएडा का पुलिस कमिश्नरेट जुट गया है। नोएडा पुलिस, विकास प्राधिकरण और सिंचाई विभाग मिलकर इसकी तैयारी में काम कर रहे हैं। यमुना नदी के ओखला पर ही करीब 60 हजार श्रद्धालु महिलाओं के पहुंचने की संभावना है। पूरे जिले में करीब एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर छठ का आयोजन किया जाता है।
Published: 25 Oct 2022, 7:54 AM IST
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मंगलवार को एक सप्ताह के भीतर गूगल पर दूसरा जुर्माना लगाया है। इस बार लगभग 113 मिलियन डॉलर (936 करोड़ रुपये) का जुर्माना प्ले स्टोर की नीतियों के संबंध में अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए लगाया गया है। पिछले हफ्ते यानी 20 अक्टूबर को एंड्रॉयड मोबाइल उपकरणों के संबंध में कई बाजारों में अपनी दबदबे की स्थिति का दुरुपयोग करने के लिए गूगल पर 1,337.76 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
नए आदेश में आयोग ने कहा कि अमेरिकी कंपनी ने ऑनलाइन जनरल सर्च मार्केट में दबदबा बनाए रखने के लिए एंड्रॉयड ओएस के एप स्टोर बाजार में अपनी प्रमुख स्थिति का लाभ उठाया है। यह प्रतिस्पर्धा कानून का उल्लंघन है।
Published: 25 Oct 2022, 7:54 AM IST
मछली पकड़ने की सतत गतिविधियों और एलईडी तरीके से मछली पकड़ना रोकने के लिए गोवा सरकार ने समुद्र तटीय घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है। राज्य के मत्स्य पालन मंत्री नीलकंठ हलारंकर ने मंगलवार को यह बात कही। हलारंकर ने यहां पत्रकारों से कहा, "मछली पकड़ने की सतत गतिविधियों के लिए एलईडी तरीके से मछली पकड़ने को रोका जाना चाहिए। इसके लिए हम सभी घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। हमने पहले ही वास्को जेट्टी पर काम शुरू कर दिया था, जिसका काम कुछ कारणों से बंद हो गया था, लेकिन जल्द ही यह प्रक्रिया फिर से शुरू होगी।"
Published: 25 Oct 2022, 7:54 AM IST
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की भाई वेलफेयर सोसायटी ने मेंस डे पर 19 नवंबर को पुरुषों से सिटी बस में किराया न लिए जाने की मांग की है, इसके लिए सोसायटी की ओर से नगर निगम आयुक्त को पत्र भी लिखा गया है।
सोसायटी के अध्यक्ष जकी अहमद द्वारा नगर निगम आयुक्त को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि महिलाओं का विशेष ध्यान रखकर समय-समय पर उन को प्रोत्साहित करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाते हैं, जैसे रक्षाबंधन के पर्व पर नगरीय बसों में महिलाओं की यात्रा निशुल्क का आदेश जारी किया गया था जो सराहनीय था, इसलिए अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के मौके पर 19 नवंबर को निगम पुरुषों को नगरीय बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराएं। साथ ही राजा भोज सेतु, नगर निगम मुख्यालय एवं अन्य शासकीय भवनों को पुरुष दिवस पर नीली रोशनी से सुसज्जित किया जाए।
Published: 25 Oct 2022, 7:54 AM IST
कोयंबटूर में रविवार तड़के हुए कार विस्फोट मामले में आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धाराएं लगाई गई हैं, कार विस्फोट में चालक की तत्काल मौत हो गई थी। मृतक जमीशा मुबीन समेत सभी आरोपियों के घरों से 75 किलो विस्फोटक सामग्री जब्त किए जाने के बाद मामला बढ़ गया। पांच युवकों- मोहम्मद तलका, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद नवास इस्माइल, मोहम्मद रियास और फिरोज इस्माइल को गिरफ्तार किया गया। तलका अल उमा के संस्थापक और 1998 कोयंबटूर सीरियल ब्लास्ट के आरोपी एसए बाशा के भाई नवास खान का बेटा है।
Published: 25 Oct 2022, 7:54 AM IST
दिल्ली के खान मार्केट इलाके में मंगलवार को एक युवक ने नशे की हालत में पुलिस चौकी के सामने अपनी बाइक में आग लगा दी और पथराव और ईंटों से पुलिस की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। आरोपी की पहचान हौज रानी निवासी नदीम के रूप में हुई है, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे तुगलक रोड थाने की खान मार्केट में एक पुलिस चौकी (चौकी) के सामने एक बाइक को जलाने की सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नदीम को शराब के नशे में पाया और वह बहुत आक्रामक था। हालांकि, पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया।
Published: 25 Oct 2022, 7:54 AM IST
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर ने एक बार फिर सद्भावना का परिचय देते हुए बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा को अवैध रूप से पार करते पकड़े गए 5 बांग्लादेशी नागरिकों को बिना कोई कार्रवाई के वापस पड़ोसी देश के सीमा रक्षक बल को लौटा दिया है।
Published: 25 Oct 2022, 7:54 AM IST
देश में आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है, जो पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। तस्वीर दिल्ली से है।
Published: 25 Oct 2022, 7:54 AM IST
दिल्ली में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले साल का रिकॉर्ड पहले ही टूट चुका है। हर सप्ताह पिछले हफ्ते की तुलना में अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। मंगलवार को बीते एक हफ्ते में डेंगू के 304 मामले सामने आए। इस साल अब तक 1876 मामले सामने आ चुके हैं।
Published: 25 Oct 2022, 7:54 AM IST
पीजीआईएमईआर के एडवांस्ड आई सेंटर ने मंगलवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में पटाखों से घायल हुए 28 मरीज मिले हैं, जिनमें तीन युवतियां शामिल हैं। 16 मरीजों की उम्र 15 साल से कम थी और सबसे छोटी की उम्र आठ साल थी।
त्रिकोणीय शहर से 17 मरीज सामने आए है। जिसमें चंडीगढ़ से 11 और पंचकुला से 6 मरीज शामिल है। वहीं अन्य पड़ोसी राज्यों में पंजाब में 3, हरियाणा में 5 और हिमाचल प्रदेश में 3 मरीज सामने आए है। 14 मरीज बॉयस्ट्रैंडर्स थे।
28 मरीजों में से 11 को इमरजेंसी सर्जरी की जरूरत है। वहीं 9 मरीजों का गंभीर रूप से घायल होने पर ऑपरेशन किया गया। बाकी मरीजों को मामूली चोटें आई।
Published: 25 Oct 2022, 7:54 AM IST
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सभी प्रमुख मंदिर मंगलवार को सूर्य ग्रहण के कारण बंद कर दिए गए हैं। इन मंदिरों में सभी पूजा सेवाओं को भी निलंबित कर दिया गया है।
Published: 25 Oct 2022, 7:54 AM IST
पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप लगभग डेढ़ घंटे डाउन रहने के बाद फिर से काम करने लगा है। ज्यादातर लोग इसको एक्सेस कर पा रहे हैं।
Published: 25 Oct 2022, 7:54 AM IST
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि कर्नाटक में राहुल गांधी जी ने 48 दिनों में 4 प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 31 अक्टूबर को हैदराबाद में 5 वां प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा। पिछले 48 दिनों में 4 विशाल रैली को राहुल जी ने संबोधित किया और 35 छोटे-छोटे जनसभाएं की।
उन्होंने आगे बताया कि एक तिहाई भारत जोड़ो यात्रा पूरी हो चुकी है और जिस रफ्तार से हम जा रहे हैं तो मैं उम्मीद करता हूं कि हम 20 फरवरी तक कश्मीर पहुंच जाएंगे। हो सकता हम इससे पहले भी पहुंच जाए। 20-25 फरवरी के बीच में भारत जोड़ो यात्रा पूरा हो जाएगी।
Published: 25 Oct 2022, 7:54 AM IST
दिवाली की रात रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी एक बस में आग लगने से दो लोग जिंदा जल गए। ये दोनों बस के ड्राइवर और खलासी थे। इनकी पहचान मदन और इब्राहिम के रूप में हुई है। हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है।
Published: 25 Oct 2022, 7:54 AM IST
असम में चक्रवात सितरांग का कहर जारी है। असम के नागांव में चक्रवात सितरांग को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं शहर में बारिश के कारण काफी नुकसान भी हुआ हैं। बारिश की वजह से शहर के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और पेड़ भी गिर गए हैं। तो वहीं गुवाहाटी में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया है।
Published: 25 Oct 2022, 7:54 AM IST
दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है, जो रात होने के साथ पटाखों के धुएं से और बिगड़ता चला गया। मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान (सफर) के मुताबिक, दिवाली की रात 12 बजे दिल्ली का AQI 323 दर्ज किया गया।
Published: 25 Oct 2022, 7:54 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 25 Oct 2022, 7:54 AM IST