फीफा ने एक बयान में कहा कि परिषद के ब्यूरो ने 25 अगस्त को भारतीय फुटबॉल संघ का निलंबन तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला किया। इसके बाद भारत में 11-30 अक्टूबर 2022 को होने वाला फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप योजना के अनुसार आयोजित किया जा सकता है।
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ ने कहा कि आज शाम करीब 19:30 बजे अंधेरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं. 2/3 पर एक लिफ्ट खराब हो गई। लिफ्ट में लगभग 18 लोग थे। इसे विद्युत कर्मचारियों द्वारा 19:50 बजे बहाल कर दिया गया। सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं। कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
पंजाब के मानसा के एसएसपी गौरव तोरा ने आज बताया कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मानसा पुलिस ने 34 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें से 4 लोग विदेश में हैं जबकि 8 लोगों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है। गवाही के लिए कुल 122 लोग हैं। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, सतविंदर गोल्डी बराड़, सचिन थापन, अनमोल बिश्नोई, लिपिन नेहरा सहित एक दर्जन से अधिक लोग मामले में शामिल हैं।
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने शुक्रवार को कृषि और किसान कल्याण विभाग में तकनीकी पक्ष के विभिन्न संवर्गों में सीधी भर्ती से 359 रिक्त पदों को भरने को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की भारी कमी है जिससे इसका कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
कृषि विकास अधिकारी के 200, कृषि उप निरीक्षकों के 150 और प्रयोगशाला सहायकों के नौ सहित इन पदों को बिना किसी पुनर्गठन के भरा जाएगा।
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बड़े तालाब पर आने वाले पर्यटकों का बड़ा आकर्षण यहां का क्रूज हुआ करता है, मगर वह बारिश की जद में आ गया और पानी में डूब गया। अब क्रूज को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद चल रही है। इसके लिए हैदराबाद से विशेषज्ञों का दल आया है।
पिछले दिनों राजधानी हुई बारिश के कारण भोपाल के तालाब की एक बड़ी खूबसूरती लेक प्रिंसेस क्रूज आधे से ज्यादा पानी में डूब गया और उसे बाहर निकालना एक चुनौती बन गया। बारिश का दौर थमने के बाद अब इस क्रूज को बाहर निकालने की कोशिशें शुरू हुई हैं और इसके लिए हैदराबाद से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। इस टीम के सदस्य ट्यूब और बैलून में हवा भर के क्रूज को ऊपर उठाकर बाहर लाने की कोशिश कर रहे हैं।
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से 2 दिनों के गुजरात दौरे पर रहेंगे। इसके पहले शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भुज के हरामीनाला इलाके से 1 पाकिस्तानी नाव जब्त की है। ये पाकिस्तानी नाव भारतीय सीमा के अंदर लावारिस मिली है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ ने बताया कि आज शुक्रवार 26 अगस्त को सुबह बीएसएफ भुज के गश्ती दल ने हरामीनाला इलाके में एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली लावारिस नाव को भारतीय सीमा के अंदर देखा। सतर्क गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंचा और हरामीनाला इलाके में अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक से उस पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को जब्त कर लिया। संभावना जताई जा रही है कि ये नाव पाकिस्तानी मछुआरों द्वारा छोड़ी गई है।
बीएसएफ जवानों द्वारा जब्त की गई नाव की गहन तलाशी ली गई। फिलहाल जप्त की गई नाव से किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है। बीएसएफ अब ये जानने की कोशिश कर रही है, कि ये पाकिस्तानी नाव आखिर भारतीय सीमा में कैसे पहुंची। आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया।
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
तेलंगाना उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को बीजेपी को अपनी जनसभा करने की अनुमति दे दी, जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा शनिवार को हनमकोंडा में संबोधित करेंगे। यह बैठक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय की प्रजा संग्राम यात्रा के तीसरे चरण की समाप्ति के उपलक्ष्य में हो रही है।
हनमकोंडा आर्ट्स कॉलेज द्वारा पुलिस से अनुमति नहीं मिलने का हवाला देते हुए बैठक की अनुमति रद्द करने के बाद बीजेपी ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने जनसभा को सशर्त मंजूरी दी। उन्होंने बीजेपी नेताओं से एक लिखित शपथ पत्र देने को कहा कि वे कोई भड़काऊ भाषण नहीं देंगे।
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश में पीआईसीयू - बाल रोग गहन चिकित्सा इकाई का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया और मरीजों का हाल जाना।
एम्स ऋषिकेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उम्मीदों का केंद्र बताते हुए सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले मरीजों के लिए एम्स ऋषिकेश एक वरदान के रूप में काम करता है। अपनी सेवा के माध्यम से जनता में विश्वास जगाता है। वहीं, अब पीआईसीयू के शुभारंभ से छोटे बच्चों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिलेंगी।
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
कर्नाटक के धारवाड़ शहर में कॉलेज के अध्यक्ष को प्रिंसिपल और एक लेक्च रर की मिलीभगत से छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने पिछले सप्ताह कॉलेज छात्राओं के यौन शोषण के आरोप में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। धारवाड़ उपनगर पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों की रोकथाम अधिनियम (पोस्को) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था और प्रिंसिपल और लेक्च रर को गिरफ्तार कर लिया था। कॉलेज अध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यक्तियों ने दो छात्राओं को कई तरह के ऑफर देकर उनका यौन शोषण किया।
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि युवाओं के सपने सच्चे हैं, मगर ‘राजा’ के वादे झूठे, और भाषण खोखले। राहुल पीएम मोदी से सवाल किया कि,'अगर निष्ठा और ईमानदारी से काम किया, तो रोज़गार बढ़ने की जगह घटे कैसे?' उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं जनता के मुद्दे उठाता रहूंगा, चाहे प्रधानमंत्री देश को जितना भी भटकाने की कोशिश करें।'
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
दिल्ली के एक वकील ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस आरोप की सीबीआई जांच कराने की मांग की है कि भाजपा आप के विधायकों को 800 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक सुबोध जायसवाल को संबोधित एक पत्र में, अधिवक्ता विनीत जिंदल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ विधायकों ने भी मीडिया में कहा कि उनके पास विधायकों को खरीदने के प्रयास के अपने आरोपों को साबित करने के लिए सबूत हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने कुछ भी साझा नहीं किया।
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
कांग्रेस नेता और दक्षिण गोवा के सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा शासित तटीय राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति विफल हो गई है, जो इसके पर्यटन को प्रभावित कर रहा है।
मंत्री की टिप्पणी हरियाणा बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट के निधन के बाद आई है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरदिन्हा ने कहा, "बीजेपी नेता की हत्या गोवा में हुई है। शुरू में कुछ लोगों ने कहा कि यह हत्या नहीं थी। लेकिन पोस्टमार्टम के बाद यह स्थापित हो गया, उसे गंभीर चोटें आईं। गोवा में कानून व्यवस्था की स्थिति विफल हो गई है।"
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
ऐतिहासिक मक्का मस्जिद और पुराने शहर की अन्य मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मक्का मस्जिद में नमाज के बाद नमाजी शांति से तितर-बितर हो गए, जबकि पुलिसकर्मी किसी भी विरोध से निपटने के लिए पास के चारमीनार पर पहरा दे रहे थे।
कुछ युवकों ने चारमीनार की ओर जाते समय नारेबाजी की लेकिन पुलिस और समुदाय के बुजुर्गों ने उन्हें संयम बरतने और शांति से घर लौटने की सलाह दी। एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी और अन्य मुस्लिम नेताओं द्वारा मुसलमानों से अपने घरों के पास मस्जिदों में नमाज अदा करने की अपील के बाद, इस शुक्रवार को मक्का मस्जिद में नमाज पढ़ने वालों की संख्या में कमी आई।
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
गोवा पुलिस के मुताबिक कथित आरोपी सधीर सांगवान और उसका साथी सुखविंदर सिंह सोनाली फोगाट के साथ एक क्लब में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान एक कथित आरोपी ने पीड़िता को कुछ जबरन पिला जिसके बाद वो होश में नहीं आईं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
कार्यकाल के अंतिम दिन चीफ जस्टिस एनवी रमना ने अपने कार्यकाल में जल्दी सुनवाई के लिए मुकदमों को सूचीबद्ध करवाने पर ध्यान केंद्रित न कर पाने के लिए अपनी आखिरी समारोह पीठ में क्षमा मांगी। CJI ने कहा कि आई एम सॉरी...। जस्टिस रमना ने समारोह पीठ को संबोधित करते हुए कहा कि सोलह महीनों में सिर्फ पचास दिन ही प्रभावी और पूर्णकालिक सुनवाई कर पाया हूं, कोविड के कारण कोर्ट पूरी तरह काम नहीं कर पाया, लेकिन उन्होंने पूरी कोशिश की कि सुप्रीम कोर्ट का कामकाज चलता रहे।
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के लिए लाइव-स्ट्रीमिंग की सिफारिश करने के तीन साल से अधिक समय के बाद शुक्रवार को इतिहास में पहली बार, सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया गया। भारत के चीफ जस्टिस एन.वी. रमना की पीठ की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने एक नोटिस में कहा, कृपया ध्यान दें कि भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश के सेवनिवृत्ति की पूर्व संध्या पर, माननीय मुख्य न्यायाधीश की अदालत की कार्यवाही, यानी समारोह पीठ 26 अगस्त, 2022, सुबह 10:30 बजे की कार्यवाही एनआईसी के वेबकास्ट पोर्टल के माध्यम से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) मोतीलाल सिंह की शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी पत्नी की हालत गंभीर है और उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक ट्वीट में कहा, "महाराज जी (योगी) ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय गोरखपुर के मोतीलाल सिंह जी के सड़क दुर्घटना में निधन पर शोक व्यक्त किया है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।"
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। बिहार विधानसभा में उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अवध बिहारी को आसन तक पहुंचाया। चौधरी सीवान से आते हैं और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी माने जाते हैं। चौधरी के अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बधाई दी।
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
चुनाव में मुफ्त की योजनाओं की घोषणा पर रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का आदेश शुरू हो गया है। चीफ जस्टिस एन वी रमना आदेश पढ़ रहे हैं। सीजेआई ने कहा है कि याचिका में पार्टियों की तरफ से चुनाव के दौरान मुफ्त की चीज़ों का वादा करने को लेकर सवाल उठाए गए हैं। ये निष्पक्ष चुनाव पर असर और अर्थव्यवस्था पर बुरे असर की बात कहता है। यह भी कहा गया कि कई गैरज़रूरी चीजों का भी वादा किया जाता है जिसका मकसद वास्तविक जनकल्याण नहीं, बस पार्टी को लोकप्रिय बनाना होता है।
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
हरियाणा: हिसार में बीजेपी नेता और कंटेंट क्रिएटर सोनाली फोगाट के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है।
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने कहा कि अभी तक की कार्रवाई से हम संतुष्ट हैं। अंतिम संस्कार के बाद परिवार के सदस्य फैसला करेंगे कि CBI जांच करानी है या नहीं।
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को भूंकप के दो और झटकों से एक बार फिर धरती हिली। पिछले चार दिनों के भीतर केंद्र शासित प्रदेश में 11 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) द्वारा सामने आए आंकड़ों में शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में दो भूकंप आए।
पहला भूकंप तड़के सुबह 3.28 बजे 33.17 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.57 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ आया। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई।
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
यूपी के मुरादाबाद में तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मकान में फंसे 7 लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। शाम के समय मंडप का कार्यक्रम चल रहा था। दर्दनाक हादसे से शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं।
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 26 Aug 2022, 7:45 AM IST