बिहार के रोहतास जिले में पिछले 24 घंटों में अज्ञात बीमारी के कारण पांच लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद इलाक के लोगों के साथ प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने यमुना किनारे छठ पूजा के लिए बनाए जा रहे घाटों पर पूजा करने की मंजूरी दे दी है। एलजी कार्यालय के एक सूत्र ने कहा- उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार को निर्देश कि पूजा के लिए साफ-सफाई और पानी सुनिश्चित किया जाए। दिल्ली के उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया है।
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि ब्रिटेन के साथ नए व्यापार समझौते पर बातचीत में सरकार को सतर्क और सावधान रहना होगा। हमें दृढ़ रहना होगा और अपने हितों की रक्षा करनी होगी, खासकर अपने आईटी पेशेवरों के लिए। हमारे कुशल श्रमिकों के अस्थायी स्थानांतरण को प्रवासी नहीं कहा जाना चाहिए।
साथ ही उन्होंने सुएला ब्रेवरमैन को ब्रिटिश गृह सचिव बनाए जाने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि सुएला ब्रेवरमैन को ब्रिटिश गृह सचिव के रूप में फिर से शामिल किए जाने पर हमें चिंता है, जिन्होंने भारत के बारे में अपमानजनक और अपमानजनक बयान दिया है।
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक चार मंजिला इमारत में लिफ्ट के खराब होने के बाद गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका सात वर्षीय बेटा घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान जैतपुर एक्सटेंशन पार्ट-2 के समसुल रोड निवासी नवाब शाह के रूप में हुई है। शाह के बेटे फरहान को मामूली चोटें आई हैं। शाह बिल्डर का काम करता था और पिछले एक साल से जैतपुर में रह रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक बुधवार को जसोला विहार के अपोलो अस्पताल से सूचना मिली कि लिफ्ट हादसे में नवाब शाह के घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
इंदौर के गौतमपुरा में लगभग 200 सालों से चली आ रही परंपरा को जारी रखते हुए आज भी हिंगोट युद्ध हुआ और इसमे आग के गोले भी बरसें। इस युद्ध में 7 लोगों के घायल होने की खबर है। इंदौर मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर स्थित गौतमपुरा में दीपावली के अगले दिन हिंगोट युद्ध होने की परंपरा है, मगर इस बार सूर्य ग्रहण के कारण यह युद्ध बुधवार को हुआ। इस युद्ध में कलंकी और तुर्रा टीम के सदस्य आमने-सामने थे। दोनों ही टीमों के सदस्यों ने पहले भगवान देवनारायण के मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लिया और उसके बाद बीते 200 सालों से चली आ रही परंपरा का निर्वाह किया।
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
महाराष्ट्र के पालघर के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को एक रासायनिक कारखाने में आग लगने के बाद हुए भीषण विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पालघर पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शाम को भगेरिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के तारापुर-बोइसर औद्योगिक क्षेत्र स्थित संयंत्र में हुई। फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य बचाव दल सहायता प्रदान करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और फंसे पीड़ितों को निकालने का काम किया जा रहा है।
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एंटी डस्ट अभियान को लेकर बुधवार को पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। एंटी डस्ट कैम्पेन से सम्बंधित टीमों ने 6868 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया और निर्माण स्थलों पर उल्लंघन कारण 253 स्थलों को नोटिस और चालान जारी कर 32.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
इस बैठक में मंत्री गोपाल राय ने बताया कि, दिल्ली में 6 अक्टूबर से एंटी डस्ट कैम्पेन चलाया जा रहा है, जो 6 नवम्बर तक चलेगा। इस अभियान के लिए 586 टीमों का गठन किया गया है, जिसमें 12 संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हैं। ये दिल्ली के अंदर अलग-अलग स्थानों पर चल रहे निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं और मानदंडों के उल्लंघन पर कार्रवाई कर रहे हैं। सभी टीमों को लगातार निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके से एक अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट के एक सदस्य ने कार से भागने की कोशिश की, जिसको पकड़ने की कोशिश में एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। हालांकि आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने कार को उल्टा चलाया और कार के पिछे खड़े कांस्टेबल हरिंदर को कुछ मीटर तक घसीटा गया, और कार जब घर की दीवार से टकराई तो उन्हें चोट आई है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने 57.7 किलोग्राम भांग और नशीली दवाओं की तस्करी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली होंडा सिविक कार भी बरामद की है।
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के नोटों पर श्री गणेश और लक्ष्मी की तस्वीर वाले बयान पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल केवल राजनीति करने के लिए ऐसा करते हैं। उन्होंने कहा कि आप (आम आदमी पार्टी) बीजेपी की B टीम है। केजरीवाल के बारे में कुछ बोलने का मतलब समय की बर्बादी है।
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
तेलुगू राज्यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तीन छात्रों की अमेरिका में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कनेक्टिकट राज्य में मंगलवार को एक ट्रक और एक मिनी वैन की टक्कर में तीनों भारतीय छात्रों की मौत हो गई।
मृतक के परिजनों तक पहुंची जानकारी के अनुसार, मिनी वैन में आठ लोग सवार थे। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोट आई। मरने वालों में एक महिला समेत दो तेलंगाना के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा छात्र पड़ोसी आंध्र प्रदेश का रहने वाला है।
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
अशोक गहलोत सरकार ने बुधवार को राज्य मदरसा बोर्ड द्वारा स्वीकृत राज्य के 500 मदरसों में स्मार्ट क्लासरूम सुनिश्चित करने के लिए 13.10 करोड़ रुपये आवंटित किए। अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक मदरसे में स्मार्ट क्लास रूम स्थापित करने के लिए 2.62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप का सुपर 12 मैच बुधवार को भारी बारिश के कारण बिना कोई गेंद फेंके रद्द हो गया। मैच रद्द होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। इसी मैदान पर इससे पहले आयरलैंड-इंग्लैंड मैच का फैसला बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर हुआ था। बारिश का असर बाद में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच पर भी पड़ा जिसे रद्द करना पड़ा।
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
मल्लिकार्जुन खड़गे के पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद कांग्रेस की पहली केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक चल रही है। बैठक में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद हैं।
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
गुजरात के वडोदरा में आरओ गोदाम में आग लग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फायर सब ऑफिसर अमित चौधरी ने कहा, "आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची। 5-6 फायर टेंडर आग बुझाने में लगी हुई हैं। अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।"
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
गुजरात के वडोदरा के प्रतापनगर इलाके में आरओ प्लांट के गोदाम में भीषण आग लग गई है। गोदाम के आसपास की 4-5 दुकानों तक आग फैल गई है। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने का काम चल रहा है। कोई हताहत/चोट की सूचना नहीं है।
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाला लिया है। इस मौके पर पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी, राजस्थान CM अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “आज मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है। आज एक मजदूर का बेटा, एक सामान्य कार्यकर्ता को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुनकर यह सम्मान देने के लिए आप सबका हार्दिक आभार और धन्यवाद देता हूं। जो यात्रा मैंने 1969 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में शुरू की थी। उसे आपने आज इस मुकाम पर मझे पहुंचाया है। जिस महान राजनीतिक दल का नेतृत्व महात्मा गांधी जी, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी, सुभाष चंद्रबोस जी, सरदार पटेल जी, मौलाना आजाद जी, बाबू जगजीवन राम जी, इंदिरा गांधी जी और राजीव गांधी जी ने किया हो उस जिम्मेदारी को संभालना मेरे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है।”
कांग्रेस के नए अध्यक्ष ने कहा, “डॉ.अंबेडकर का इस देश के संविधान को बनाने में बेमिसाल योगदान है। मैं समझता हूं कि इसकी रक्षा करना हम सभी का फर्ज है। इसके लिए लड़ने के लिए हम सभी को तैयार रहना चाहिए। कांग्रेस के सभी पुराने अध्यक्षों को याद करते हुए। मैं आप सबको भरोसा दिलाता हूं कि अपनी मेहनत से अपने अनुभव से जो कुछ भी संभव होगा, मैं करूंगा। लेकिन आप सबको भी पूरी ताकत और लगन के साथ लड़ना होगा। यही मेरी अपील है।”
खड़गे ने कहा, “आज इस मौके पर कांग्रेस की करोड़ों कार्यकर्ताओं की तरफ से सोनीया गांधी जी के बहुमूल्य योगदान के प्रति हृदय से आदर, सम्मान और आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मुझे याद है कि 15 जनवरी 1998 के दिन जब बेंगलुरु के नेशनल हाई स्कूल मैदान में आपने अपनी पहली जनसभा में कहा था कि मैं कर्नाटक से राजनीति की दीक्षा ले रही हूं। तब से आपने रात-दिन नि:स्वार्थ मेहनत कर कांग्रेस को संभाला है। सोनिया जी हमेशा सच्चाई की राह पर चलती रहीं। सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति करने वालों के इस दौर में त्याग की जो मिसाल उन्होंने कायम की है। उसका कोई दूसरा मिसाल मिलना मुश्किल है। उनके नेतृत्व में ही यूपीए की सरकार बनी तब आम लोगों के हित में एक से एक शानदार काम किए हुए। मनरेगा, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, आरटीआई और भूमि अधिग्रहण कानून समेत कई कानून बनाए गए। जो सोनिया गांधी और डॉ.मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व वाली सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धी है।”
खड़गे ने आगे कहा, "उदयपुर के नवसंकल्प चिंतन शिविर में पार्टी को आगे लाने का जो ब्लूप्रिंट सोनिया गांधी के नृत्व में तैयार किय गया था, उसे लागू करने की जिम्मेदारी अब हम सब पर है। मैं जानता हूं कि यह दौर मुश्किल है। हम सब जानते हैं कि जिस तरह से लोकतंत्र की स्थापना कांग्रेस ने की थी उसे बदलने की कोशिश आज हो रही है। किसने सोचा होगा कि देश में ऐसी राजनीति का दौर भी आएगा, जिसमें झूठ का बोलबाला होगा और सत्ता में बैठे हुकमरान लोकतंत्र को कमजोर करने में जुटे होंगे।"
उन्होंने कहा, “मैं यह भी जानता हूं कि झूठ, फरेब और नफरत का यह तंत्र हम तोड़कर रहेंगे। कांग्रेस की विचारधारा, भारत के संविधान की विचारधारा है और करोड़ों देशवासी उसमें दिल से यकीन करते है। ऐसे बहुत से लोग कांग्रेस पार्टी के साथ फॉरमली जुड़े हुए नहीं हैं। लेकिन वह लोग लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के नाते मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आइए हम साथ चलें। मैं उन्हें यकीन दिलाना हूं। यह देश सबके लिए है। सबकी भलाई इसी में है।”
खड़गे ने कहा, “कांग्रेस पार्टी 137 वर्षों से लोगों के जीवन का हिस्सा है। हमारे अच्छे काम और हमारे नेताओं के त्याग के बावजूद हमरे कुछ मतदाता हमसे रूठ गए हैं। मैं राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस बात को समझा और हर मुश्किल को दरकिनार करते हुए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकल पड़े। वो लोगों से मिल रहे हैं। उनसे सीधे संवाद कर रहे हैं। उनके दुख और दर्द को सुनकर रहे हैं। चाहे वह एनजीओ हों, पत्रकार हों, किसान और मजदूर हों, सभी से रास्ते पर मिलते हैं, उनसे पूछते हैं उनके साथ संवाद भी करते हैं। हमारे पार्टी के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धी है। कन्याकुमारी से कश्मीर की इस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हर रोज लाखों जुड़ रहे हैं। देश में एक नई ऊर्जा पैदा हो रही है। इस ऊर्जा को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे।”
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
मल्लिकार्जन द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार सांभालने से पहले कार्यक्रम को सोनिया गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "सबसे पहले मैं हमारे नए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को हृदय से बधाई देती हूं। अभी मेरे बारे में जो भावनाएं व्यक्त की गईं, उसका मैं सम्मान करती हूं। आप सबके प्रति आभार व्यक्त करती हूं। मैं बहुत खुश हूं। सच कहूं तो बड़ी राहत महसूस कर रही हूं। सबसे अधिक संतोष इस बात का है कि अपने-अपने विवेक से जिन्हें अध्यक्ष चुना है वह एक अनुभवी नेता हैं। धरती से जुड़े हुए नेता हैं। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए अपनी निष्ठा मेहनत, लगन और अपने समर्पण से इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनसे पूरी पार्टी को प्रेरणा मिलेगी, एक संदेश मिलेगा और उनके नेतृत्व में कांग्रेस लगातार मजबूत होगी।
उन्होंने कहा, "मैंने अभी-अभी कहा कि मैं राहत महसूस कर रही हूं। मैं इसे स्पष्ट करना चाहती हूं। राहत इसलिए महसूस कर रही हूं कि आपने इतने वर्षों तक मुझे जो प्यार और सम्मान दिया है, वह मेरे लिए गौरव की बात है। उसका एहसास मुझे अपने जीवन के आखिरी सांस तक रहेगा। लेकिन यह सम्मान एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी थी। मुझसे अपनी क्षमता और योग्यता के अनुसार, जितना बन सका उतना किया।"
सोनिया गांधी ने आगे कहा, “आज मैं अपने दायित्व से मुक्त हो रही हूं। यह भार मेरे सिर से उतर जाएगा। इसलिए स्वभाविक रूप से मुझे राहत का एससास हो रहा है। मैं आप सबको भी दिल से धन्यवाद देती हूं कि आपने हमेशा अपना सहयोग और समर्थन मुझे दिया। अब यह जिम्मेदारी खड़गे जी के ऊपर आ गई है। परिवर्तन संसार का नियाम है। यह परिवर्तन जीवन के हर क्षेत्र में होता है और होता रहेगा। ठीक उसी तरह से जिस तरह से जीवन के हर क्षेत्र में नई-नई चुनौतियां आती रहती हैं।"
उन्होंने कहा, “आज हमारी पार्टी के सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि आज देश के सामने लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए जैसा संकट पैदा हुआ है, उसका मुकाबला हम सफलतापूर्वक कैसे करें। आपने जिस तरह लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में अपना नया अध्यक्ष चुना है। मुझे विश्वास है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता आपस में मुलजुलकर एक ऐसी शक्ति बनेंगे। जो हमारे महान देश के सामने उपस्थित समस्याओं सफलतापूर्वक सामना कर सकें। कांग्रेस के सामने पहले भी बड़े-बड़े संकट आए हैं। लेकिन पार्टी ने कभी हार नहीं मानी। हमें अब भी पूरे संकल्प के साथ, पूरी मजबूती के साथ पूरी एकता के साथ आगे बढ़ना है और सफल होना है।”
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली में AICC मुख्यालय पहुंच गए हैं। खड़गे आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “सभी देशवासियों को भाई-बहन के अनुपम प्रेम के त्योहार, भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन त्योहार आप सभी के जीवन में ढेर सारी ख़ुशियां लेकर आए, और आपके सुख व सम्पदा में लगातार वृद्धि हो।”
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
महाराष्ट्र के नवी मुंबई के कलंबोली में भारतीय खाद्य निगम के चावल के गोदाम में आग लगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ पाटिल ने बताया, "हमें सुबह करीब 7:04 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, आग कंट्रोल में है और आग बुझाने का काम जारी है।"
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक, धनबाद मंडल के कोडरमा और मानपुर रेलवे खंड के बीच गुरपा स्टेशन पर कोयले से लदी मालगाड़ी के 53 डिब्बे आज सुबह 6:24 बजे पटरी से उतर गए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
दिल्ली में कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। खड़गे आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
दिल्ली में कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शांति वन में जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
दिल्ली: सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 349 (बहुत खराब) श्रेणी में है।
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
उत्तर प्रदेश के बरेली के मिलक अलीनगर में तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई है। SP (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि एक तालाब में 3 बच्चों के डूबने से दुखद मृत्यु हुई है। शवों का पंचायत नामा भरने के बाद पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मामले में कार्रवाई जारी है।
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 26 Oct 2022, 7:38 AM IST