छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग पर छापेमारी और पूछताछ के दौरान लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र से इस पर आपत्ति जताते हुए आगे से ऐसा घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Published: 27 Nov 2022, 7:40 AM IST
पंजाब के करतारपुर साहिब में ट्रेन हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई। चौथे का इलाज चल रहा है। बच्चे यहां पेड़ों से जामुन खाने आए थे और उन्हें पता ही नहीं चला कि एक ट्रेन उनके पास आ रही है।
Published: 27 Nov 2022, 7:40 AM IST
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट 'हर घर गंगाजल' योजना की रविवार को शुरुआत हो गई। नालंदा जिले के राजगीर में नीतीश कुमार ने गंगा जल आपूर्ति परियोजना का लोकार्पण किया। इस योजना के तहत गंगा नदी के बाढ़ के पानी को दक्षिण बिहार के जल संकट वाले शहरों में ले जाकर उसे शोधित कर पेयजल की समस्या को दूर किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।
Published: 27 Nov 2022, 7:40 AM IST
सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम ने ट्रेड यूनियनों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठकों को केवल 75 मिनट तक सीमित करने के मंत्रालय के फैसले का विरोध करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है, वह भी वर्चुअल मोड में। उन्होंने आग्रह किया है कि ट्रेड यूनियनों के साथ शारीरिक रूप से बैठकें आयोजित की जाएं।
Published: 27 Nov 2022, 7:40 AM IST
महाराष्ट्र के नागपुर मंडल के बल्हारशाह में फुट ओवर ब्रिज का प्री-कास्ट स्लैब का हिस्सा गिर गया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए और सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे ने गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
Published: 27 Nov 2022, 7:40 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात के देदियापाड़ा में एक जनसभा में कहा कि मोदी और शाह पूछते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में क्या किया? अगर कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में काम नहीं किया होता तो आज हमें लोकतंत्र नहीं दिखता।
Published: 27 Nov 2022, 7:40 AM IST
आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगने के बाद यात्रियों को बचाने के लिए स्थानीय पुलिस पहुंची। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझाई जा रही है।
Published: 27 Nov 2022, 7:40 AM IST
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “देश के संविधान में जो कहा गया है हम उसे लोगों को बताना चाहते हैं कि अपना संविधान यह कहता है और कुछ लोग इन विचारों को बर्बाद करना चाहते हैं, इसलिए लोग इससे जुड़ भी रहे हैं। राहुल जी यह 2024 के चुनाव को देखते हुए नहीं कर रहे हैं।”
Published: 27 Nov 2022, 7:40 AM IST
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, “कश्मीर संविधान के माध्यम से भारत से जुड़ा हुआ है। लेकिन बीजेपी ने संविधान को नष्ट कर दिया। भारत बीजेपी का नहीं है। जब तक आप कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं करते हैं, तब तक आप कोई परिणाम नहीं देखेंगे चाहे आप यहां कितने भी सैनिक भेज दें।”
Published: 27 Nov 2022, 7:40 AM IST
श्रद्धा हत्याकांड की जांच जारी है। जांच में एक और बड़ी बात सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ है कि श्रद्धा की हत्या करने से ठीक एक महीने पहले आफताब उसे लेकर हिमाचल के एक गांव गया था। यहां दोनों ने होटल मालिक को पैसे भी ट्रांसफर किए थे, जिसकी डिटेल सामने आई है।
Published: 27 Nov 2022, 7:40 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानपुर में तापमान में गिरावट आई। इस दौरान लोग आग तापते दिखे। एक स्थानीय ने बताया, "ठंड की शुरुआत हो गई है, सुबह और शाम ठंड हो रही है इसलिए हमने बचाव अभी से शुरू कर दिया है।"
Published: 27 Nov 2022, 7:40 AM IST
दिल्ली में एयर क्वालिटी बहुत खराब होने की वजह से धुंध है। तस्वीरें अक्षरधाम की हैं। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 315 (बहुत खराब) श्रेणी में है।
Published: 27 Nov 2022, 7:40 AM IST
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन के सेल में चल रही हाउसकीपिंग सेवाओं का CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में उन्हें अपने सेल में लोगों से बातचीत करते भी देखा गया है।
Published: 27 Nov 2022, 7:40 AM IST
बिहार के सारण में एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे श्राद्ध कार्यक्रम का भोज खा रहे लोगों को कुचल दिया। 18 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published: 27 Nov 2022, 7:40 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 27 Nov 2022, 7:40 AM IST