राजस्थान के बाड़मेर में वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग क्रैश हो गया है। जिसमें दोनों पायलट की मौत हो गई है। वायुसेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST
राजस्थान के बाड़मेर में वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग क्रैश हो गया है। जिसमें दो पायलट सवार थे। क्रैश होने के बाद मलबे में आग लगने की खबर है। मौके पर प्रशासन की टीमें रवाना कर दी गई हैं।
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST
कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि BJP वाले बेटियों को पढ़ाने का सिर्फ नारा दे सकते हैं, असल काम तो सिर्फ कांग्रेस सरकारे हीं करती हैं। यह बात एक बार और स्पष्ट हो गई है।
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST
यूपी राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने राज्य के सभी डीएम को पत्र लिखकर पार्क, मॉल, रेस्तरां आदि में स्कूल यूनिफॉर्म पहने छात्रों के प्रवेश पर रोक सुनिश्चित करने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि छात्र स्कूल जाने के बजाय इन स्थानों पर जाते हैं।
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पार्थ चटर्जी को टीएमसी के महासचिव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत तीन अन्य पदों से हटा दिया गया है। जांच जारी रहने तक उन्हें निलंबित कर दिया गया है। दोषी नहीं साबित होने पर वह वापस आ सकते हैं। सीएम ने फैसला लिया और पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटा दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई कुछ गलत करता है तो टीएमसी उसे नहीं बख्शेगी।
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST
लद्दाख के कारगिल में आज अचानक बादल फटने से भीषण बाढ़ आई है। अचानक आई बाढ़ की वजह से बड़े पैमाने पर वाहनों और खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST
धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की मौत के मामले में विशेष सीबीआई अदालत धनबाद ने आज दोनों आरोपी राहुल कुमार वर्मा और लखन कुमार वर्मा को आईपीसी की धारा 302, 201 और 34 के तहत दोषी ठहराया। सजा की मात्रा पर सुनवाई 6 अगस्त को होगी।
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह 1 से 4 अगस्त तक भारत की यात्रा पर आएंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह भारत के राष्ट्रपति से मिलेंगे और प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करेंगे।
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि पाकिस्तान ने अपनी टीम के भारत पहुंचने के बाद भी शतरंज ओलंपियाड में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज हुई राज्य कैबिनेट बैठक के बाद शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटा दिया है। सरकार ने एक आदेश जारी कर कहा है कि चटर्जी को सभी विभागों के दायित्व से मुक्त किया जाता है।
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST
उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में 29 जुलाई से 31 जुलाई तक तेज बारिश हो सकती है। 54 जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है।
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST
जम्मू में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया है। जिले के एक सरकारी हाई स्कूल परिसर में पानी घुस गया। इलाके में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST
दक्षिण अफ्रीका के तीन प्रमुख खिलाड़ी मारिजाने कैप, तृषा चेट्टी और तुमी सेखुखुन को बमिर्ंघम में होने वाले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया है। अनुभवी विकेटकीपर तृषा चेट्टी पीठ की चोट के कारण टीम में हिस्सा नहीं लेंगी और यूनाइटेड किंगडम के दौरे के बाद कैंप से सीधे अपने देश वापस चली गईं।
मारिजाने पारिवारिक कारणों के कारण टीम में नहीं हैं और तीसरी खिलाड़ी तुमी हैं, जो कमर की चोट से जूझ रही हैं, उन्हें इस महीने की शुरूआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले चोट का सामना करना पड़ा।
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST
हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में आज तेज बारिश हुई। IMD ने हिमाचल प्रदेश में दो-तीन दिनों तक बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया।
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संसद में मुद्दों को उठाना हमारा अधिकार है। जब हमें मौका ही नहीं मिलता तो कोई हंगामा कर देता है। जब बीजेपी विपक्ष में थी, तो वे कहते थे कि हंगामा करना भी लोकतंत्र का हिस्सा है। अब, वे हमसे माफी मांगने के लिए कह रहे हैं।
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “22 करोड़ युवा, 8 सालों में सरकारी नौकरियों के लिए कतार में लगे, नौकरी मिली 7.22 लाख को, यानी 1000 में से सिर्फ 3 को। बेरोजगारी पर सवाल पूछने पर राजा को गुस्सा आता है। सच तो ये है- रोज़गार देना इनके बस की बात नहीं। युवा देश का ‘संपत्ति’ हैं, बीजेपी उन्हें ‘देनदारी' दिखा रही है।”
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST
देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20,557 नए केस सामने आए हैं। इसी दौरान 44 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,46,323 हो गई है।
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST
टीएमसी सांसद शांता छेत्री, मौसम नूर और AAP सांसद संजय सिंह ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास सदन से सांसदों के निलंबल का विरोध किया।
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST
उत्तर प्रदेश के हरदोई में छात्र से हाथ दबवाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षिका को निलंबित किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी बी.पी. सिंह ने कहा, "प्रथम दृष्टया शिक्षिका दोषी पाई गई। निलंबन की कार्रवाई कर दी है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच के बाद विभागीय कार्रवाई होगी।"
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में ED के अधिकारी राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया आवास से निकल गए हैं। वहां से लगभग 29 करोड़ रुपये की नकदी के साथ 10 ट्रंक भरने के बाद वहां से निकले। अर्पिता मुखर्जी के आवास से अब तक कुल 40 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं।
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST
संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास निलंबित सांसदों धरना जारी है। बुधवार को यह सांसद 50 घंटे के लिए धरने पर बैठे थे। यह सांसद रात में भी धरने पर बैठे रहे। सांसद निलंबन रद्द करने की मांग के साथ सदन में महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।
धरने पर बैठे विपक्ष सांसदों में TMC के 7, DMK के 6, TRS के 3, CPI के 2, CPI(M) और AAP के एक-एक सदस्य शामिल हैं। प्रदर्शन में शामिल होने वाली पार्टियों में एसपी, शिवसेना और JMM शामिल है।
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 28 Jul 2022, 7:46 AM IST