कर्नाटक हाईकोर्ट ने हुबली-धारवाड़ के ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी की अनुमति को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने अनुमति देने के अधिकारियों के फैसले को बरकरार रखा। हाईकोर्ट ने कहा कि संपत्ति प्रतिवादी की है और इसका उपयोग नियमित गतिविधियों को करने के लिए किया जा रहा है।
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST
कर्नाटक हाईकोर्ट हुबली-धारवाड़ ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी अनुष्ठान की अनुमति देने वाले धारवाड़ अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर रात 10ः45 बजे आदेश सुनाएगी। इससे पहले आज, सुप्रीम कोर्ट ने चामराजपेट, बेंगलुरु में ईदगाह मैदान के संबंध में यथास्थिति का आदेश दिया, जहां कर्नाटक सरकार ने 31 अगस्त से सीमित अवधि के लिए गणेश चतुर्थी समारोह आयोजित करने की अनुमति दी थी।
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST
मध्य प्रदेश के दमोह में एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण पति ने गर्भवती पत्नी को दो किलोमीटर दूर एक हाथ ठेले पर अस्पताल पहुंचा। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. आर पी कोरी ने बताया कि हम पता कर रहे हैं कि उस समय किस स्टाफ नर्स की ड्यूटी थी, निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST
तेलंगाना के कैबिनेट मंत्री के.टी. रामा राव (केटीआर) फिर से कोविड-19 पॉजिटिव हो गए हैं। उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, शहरी विकास और नगरपालिका प्रशासन मंत्री ने मंगलवार को ट्विटर पर बताया कि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। सोचा था कि हम इससे उबर चुके, लेकिन ऐसा नहीं है। लक्षण सामने आने के बाद, कोविड का टेस्ट करवाया और यह पॉजिटिव आया, केटीआर ने कहा।
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST
शोधकर्ताओ की एक टीम, जिसमें भारतीय मूल का भी एक व्यक्ति है, का मानना है कि बच्चों में लांग कोविड का जोखिम वयस्कों की तुलना में कम होता है। हालांकि, जामा बाल रोग में प्रकाशित उनके अध्ययन ने इस बात पर भी जोर दिया कि कोविड-19 के चलते अस्पताल में भर्ती बच्चों की तुलना में ज्यादा बच्चे लांग कोविड से ग्रसित हैं।
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) में अब जांच का दायरा बढ़ाने के लिए 2 नए इन्वेस्टिगेशन विंग खुलेंगे। ये विंग खास तौर पर साइबर टेररिज्म और ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर नजर रखेंगे। गृह मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। गृह मंत्रालय लंबे समय से साइबर टेररिज्म और मानव तस्करी पर लगाम लगाने के लिए अलग-अलग उपाय करते आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक अब इसी कड़ी में गृह मंत्रालय ने जांच एजेंसी एनआईए को और ज्यादा मजबूत बनाने के साथ ही जांच का दायरा बड़ा करने के लिए 2 नए विंग खोलने की मंजूरी प्रदान कर दी है। ये नए विंग साइबर टेररिज्म और ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर नजर रखेंगे।
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST
राहुल गांधी ने हाल के रिपोर्टों को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हर घंटे 5 दिहाड़ी मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं पीएम के चहेते मित्र की संपत्ति में हर घंटे 85 करोड़ रुपये जुड़ते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम का एक ही काम है, आम आदमी से लूटकर अपने दोस्तों को अमीर बनाना।
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST
उत्तराखंड विधानसभा में हुई नियुक्तियों के मामले में एक बार फिर प्रदेश की राजनीति गर्मा गयी है। इसी मामले पर प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया है। हरीश रावत ने कहा है कि भले ही नियमों के आधार पर भर्तियां हुई हो लेकिन अगर कोई भी असरदार व्यक्ति जो नियुक्ति करने वाले को प्रभावित कर सकते हैं और उनके द्वारा अपने कुटुंब के लोगों को नौकरी दी गई है। तो भले ही ये नियमों से हुई नियुक्ति हो लेकिन न्याय संगत नहीं हैं इसलिए असरदार लोगों द्वारा लगाई गई इन तमाम भर्तियों को रद्द कर देना चाहिए। उनके अनुसार मैं इसमें कुंजवाल जी के दौर मे हुई भर्ती हो या फिर किसी और के दौर में हुई भर्ती हो सबको रद्द किया जाना चाहिए। उनके अनुसार कार्रवाई हो तो एक सामान हो ना की किसी के गले में तलवार लटका दी जाए और किसी के गले में माला पहनाई जाए।
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर शराब नीति को लेकर हमला बोला है। अन्ना ने कहा कि हर वार्ड में उन्होंने (CM केजरीवाल) शराब की दुकान खोली और आयु सीमा 25 वर्ष से 21 वर्ष कर दी। वे शराब का प्रचार कर रहे हैं। मैंने इसके खिलाफ उनको पहली बार चिट्ठी लिखी। जब मैं विरोध कर रहा था तो वो मुझे अपना 'गुरु' कहते थे, अब वो भावनाएं कहां हैं?
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST
DGP पंजाब ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला केस में गोल्डी बरार के साथ कॉल का आदान-प्रदान करने वाले व्यक्ति सचिन थापन को भारत सरकार के समर्थन से अजरबैजान में हिरासत में लिया गया है। परिवार को न्याय दिलाने के लिए हमारा संयुक्त प्रयास है
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST
झारखंड हाई कोर्ट ने दुमका स्कूल गर्ल मर्डर केस में संज्ञान लेते हुए डीजीपी को तलब कर मामले में रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने लड़की के परिवार को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है।
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज मेरे बैंक लॉकर में कुछ भी नहीं मिला जैसे सीबीआई को छापे के दौरान मेरे आवास पर कुछ भी नहीं मिला था। मैं खुश हूं कि मुझे क्लीन चिट मिल गई है। सीबीआई अधिकारियों ने हमारे साथ अच्छा व्यवहार किया और हमने भी उनका सहयोग किया। सच्चाई की जीत हुई।
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST
समाज सुधारक और भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने दिल्ली की आबकारी नीति की आलोचना करते हुए और सत्ता के नशे में चूर होने का आरोप लगाते हुए अपनी पुस्तक 'स्वराज' की कुछ पंक्तियों को याद दिलाया।
केजरीवाल ने राजनीति में आने से पहले 2012 में 'स्वराज' पुस्तक लिखी थी। उन्होंने कहा, 'राजनीति में कदम रखने से पहले आपने 'स्वराज' किताब लिखी थी। उसकी प्रस्तावना मुझसे लिखवाई। आपने किताब में ग्रामसभा और शराब नीति का बखान किया था। आपने जो कुछ भी लिखा था वह आपको याद दिलाना चाहता हूं।
हजारे ने पत्र में आगे कहा, ''आपने किताब में काफी आदर्श बातें लिखी थी, और मुझे आपसे काफी उम्मीदें थीं।'' लेकिन, ऐसा लगता है कि आप राजनीति में आने और मुख्यमंत्री बनने के बाद उन शब्दों को भूल गए हैं। आपने जो नई आबकारी नीति बनाई है, वह शराब की लत की आदत को बढ़ावा देती है। इस नीति से राज्य के कोने-कोने में शराब की दुकानें खुल रही हैं। नतीजतन, यह भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे सकता है जो जनता के पक्ष में नहीं है, लेकिन आपने ऐसी नीति लाने का फैसला किया है।
अन्ना हजारे ने पत्र में कहा, जिस प्रकार शराब का नशा होता है, उसी प्रकार सत्ता का भी नशा होता है। आप भी ऐसी सत्ता के नशे में डूब गए हो, ऐसा लग रहा है। केजरीवाल को 18 सितंबर, 2012 को हुई टीम अन्ना की बैठक की याद दिलाते हुए हजारे ने कहा, आप भूल गए कि राजनीतिक दल बनाना हमारे आंदोलन का इरादा नहीं था। उन्होंने कहा, दिल्ली आबकारी नीति को देखकर लगता है कि ऐतिहासिक आंदोलन को खत्म कर जो पार्टी बनी थी, वह उसी रास्ते पर चली गई है, जिस पर अन्य दल चल रहे हैं, जो बेहद खेदजनक बात है।
मैं यह पत्र इसलिए लिख रहा हूं कि हमने पहले रालेगणसिद्धी गांव में शराब को बंद किया। फिर कई बार महाराष्ट्र में एक अच्छी शराब की नीति बने इसलिए आंदोलन किए। आंदोलन के कारण शराब बंदी का कानून बन गया, जिसमें किसी गांव और शहर में अगर 51 प्रतिशत महिलाएं खराब बंदी के पक्ष में वोटिंग करती हैं तो वहीं शराबबंदी हो जाती है। उन्होंने पत्र में आगे लिखा, दिल्ली सरकार द्वारा भी इस प्रकार की नीति की उम्मीद थी। लेकिन आप ने ऐसा नहीं किया। लोग भी बाकी पाटिंर्यों की तरह पैसा से सत्ता और सत्ता से पैसा के दुष्टचक्र में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। एक बड़े आंदोलन से पैदा हुई राजनीतिक पार्टी को यह बात शोभा नहीं देती।
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST
दिल्ली आबकारी नीति मामले के संबंध में मनीष सिसोदिया के पंजाब नेशनल बैंक में वसुंधरा, सेक्टर -4, गाजियाबाद में स्थित बैंक लॉकर की सीबीआई द्वारा जांच की जा रही है।
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST
प्रियंका गांधी ने कहा कि झारखंड में 12वीं में पढ़ने वाली एक लड़की की निर्मम हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। अपराधियों को त्वरित सजा मिलनी चाहिए। अपराध की रोकथाम व न्याय के लिए जरुरी है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में सख्त व जल्द कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाए।
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST
सोनाली फोगट हत्याकांड में आगे की जांच के उद्देश्य से पुलिस निरीक्षक थेरॉन डी'कोस्टा और पीएसआई फ्रांसिस के नेतृत्व में गोवा पुलिस की एक टीम आज हरियाणा के लिए रवाना होगी
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में सचिन विश्नोई को अज़रबैजान से गिरफ्तार किया गया
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST
दुमका एसपी अंबर लकड़ा ने कहा कि दुमका कक्षा 12वीं की छात्रा की मृत्यु मामले में एसडीपीओ नूर मुस्तफा को मामले की निगरानी से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। अब मामले की जांच निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी करेंगे, जिसकी निगरानी एसपी स्तर के अधिकारी करेंगे।
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST
गुजरात दंगा मामले में जेल में बंद तीस्ता सीतलवाड़ के जमानत मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। हालांकि गुजरात सरकार ने कोर्ट में एक हलफनामा दायर करके तीस्ता की जमानत का विरोध किया है। हलफनामे में कहा गया है कि तीस्ता ने राजनेताओं के कहने पर फर्जी साक्ष्य जुटाए थे और इस काम के लिए उन्हें पैसे मिले थे।
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST
पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या सोमवार को 1,100 के करीब पहुंच गई। पाकिस्तान में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ऐसे हालात बने हैं।
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST
गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी वरुण नाथ के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323 (चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज़ किया है।
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 30 Aug 2022, 7:37 AM IST