राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज अहमदाबाद में कहा कि हमारी 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' की शुरूआत होनी थी लेकिन मोरबी की घटना के बाद हमने इसे स्थगित करना उचित समझा लेकिन बीजेपी के कार्यक्रम जारी हैं। मुझे मोदी जी के कार्यक्रम देखकर दुख हुआ। सरकार को हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में हादसे की जांच करानी चाहिए।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि मोरबी ब्रिज हादसे के मृतकों के लिए 2 नवंबर को गुजरात में राज्यव्यापी शोक मनाने का निर्णय लिया गया है। उस दिन राज्य में सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई समारोह/मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
गुजरात के मोरबी में कल हुए पुल हादसे में अब तक 141 लोगों की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने इस हादसे के बाद कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुजरात पुलिस ने बताया कि अब तक 9 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें ओरेवा कंपनी के मैनेजर, टिकट क्लर्क, पुल का मरम्मत करने वाला ठेकेदार और वहां सुरक्षा गार्ड शामिल हैं।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को समाचार वेबसाइट 'द वायर' के संपादक एम.के. वेणु, जाह्न्वी सेन और संस्थापक सिद्धार्थ वरदराजन, बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय से संबंधित मनगढ़ंत कहानी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उनके घर पर छापेमारी की है। पुलिस ने कथित तौर पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर लिया है। जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जल्द ही वे सभी आरोपियों को जांच में शामिल होने के लिए समन भेजेंगे।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर में होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव मंगलवार से शुरू हो रहा है, इस आयोजन में देश ही नहीं दुनिया के कई देशों की कला और संस्कृति के रंग नजर आएंगे।
राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में एक से तीन नवंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव होने वाला है। यहां मुख्य मंच पर राज्योत्सव और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के कार्यक्रम होंगे। वहीं साइंस कॉलेज मैदान में विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉल और व्यावसायिक स्टॉल लगेंगे तो दूसरी ओर फूड जोन भी बनाया जा रहा है। स्टॉल निर्माण की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश से कलाकारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले चुनावों से पहले प्रशासनिक जमावट का दौर चल रहा है, इसी क्रम में सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई प्रमुख अधिकारियों के विभागों में बदलाव और अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक अपर मुख्य सचिव जे एन कंसोटिया को वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अभी तक उनके पास पशुपालन एवं डेयरी विभाग और उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग था। वहीं अजीत केसरी को कृषि विभाग के स्थान पर वित्त विभाग दिया गया है।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
मोरबी ब्रिज हादसा में अब तक 141 लोगों की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात पुलिस ने बताया कि 9 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है जिसमें ओरेवा कंपनी के मानेजर, टिकट क्लर्क, पुल के मरम्मत करने वाला ठेकेदार आदि लोग शामिल हैं।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
उत्तर प्रदेश के बलिया में सोमवार को सरकारी जमीन पर स्थापित हनुमान की मूर्ति को हटाने की कोशिश में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, क्योंकि स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकने के लिए पथराव किया। घटना सोमवार की है। इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 76 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
अधिकारियों ने कहा कि एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरे महत्वपूर्ण अभियान में, सोमवार को असम राइफल्स ने मिजोरम सियाहा जिले से म्यांमार जाने वाले सामरिक और युद्ध जैसे स्टोरों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया है, जिसमें विस्फोटक सामग्री भी शामिल है और मामले के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 62(5) के प्रावधानों को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर केंद्र और चुनाव आयोग (ईसी) को नोटिस जारी किया, जो कैदियों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित करता है।
प्रधान न्यायाधीश यू.यू. ललित और न्यायमूर्ति एस. रवींद्र भट और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी ने अधिवक्ता जोहेब हुसैन की दलीलों पर विचार किया और गृह मंत्रालय (एमएचए) और चुनाव आयोग से जवाब मांगा।
याचिका 2019 में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के छात्र आदित्य प्रसन्ना भट्टाचार्य द्वारा दायर की गई थी, जिसमें अधिनियम की धारा 62 (5) की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई थी।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
क्राउन पर्थ होटल ने कथित तौर पर भारत के करिश्माई बल्लेबाज विराट कोहली से एक प्रशंसक द्वारा खिलाड़ी की गोपनीयता लीक करने के लिए माफी मांगी है, जिन्होंने क्रिकेटर के कमरे का वीडियो बनाया था, जब वह यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप सुपर-12 मैच खेल रहे थे।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने रेस्तरां और भोजनालयों के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान और सुगम बनाने के लिए एक उच्च-शक्ति समिति का गठन किया।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय केंद्र ने बुधवार तक चेन्नई और आसपास के जिलों कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को सोमवार सुबह कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
तेलंगाना के रंगारेड्डी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है। यह हमारे DNA में है कि हम तानाशाही नहीं चलाते। हाल ही में हमारी पार्टी के अध्यक्ष को लोकतांत्रिक तरीके से चुना गया था। मैं सोच रहा हूं कि RSS, बीजेपी, TRS और अन्य राजनीतिक दल कब चुनाव कराएंगे।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
मंडी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री ने इस जिले के लिए क्या किया है? 63,000 सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हैं और आपको नौकरी नहीं मिल रही है क्योंकि उनकी (बीजेपी) नियत नहीं है। हर भर्ती में घोटाला है। जनता को जागरूक होने की जरूरत है।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
मंडी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आपसे कई वादे किए थे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। यह समय है कि आप जयराम को 'जय राम' करें और राज्य में कांग्रेस की सरकार लाएं।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
मोरबी ब्रिज हादसा: जामनगर जिले के धरोल तालुका के जलिया देवानी गांव में एक परिवार के पांच बच्चों सहित सात सदस्यों की कल हादसे में मृत्यु हुई है। शवों को उनके अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
मोरबी में ब्रिज गिरने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राहत-बचाव कार्य में NDRF, सेना और वायुसेना लगी हुई है। लोगों की दिक्कतें कम से कम हो इसे प्राथमिकता दी जा रही है।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तेलंगाना में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर और सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
गुजरात के मोरबी शहर में माछू नदी पर एक झूला पुल गिरने के बाद सोमवार सुबह तक 141 शव बरामद किए गए, 180 लोगों को बचाया गया और अभी भी कई लोगों के लापता होने की आशंका है। पुलिस ने कहा कि तलाशी अभियान अगले 24 घंटे तक जारी रहने की संभावना है।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
राजकोट जिला कलेक्टर अरुण महेश बाबू ने बताया, एसडीआरएफ की दो टीमें मौके पर मौजूद हैं, एक एनडीआरएफ की स्थानीय टीम और दूसरी बड़ौदा की टीम घटनास्थल पर है। सेना, वायु सेना, अग्निशमन विभाग और नगर पालिका की टीमें भी यहां मौजूद हैं।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 38वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य नेताओं ने उन्हें शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि दी।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
गुजरात के मोरबी में रविवार शाम को हुए भीषण हादसे में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मरने की खबर है। इस हादसे में कई घायल हैं और कई अब भी लापता हैं। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी मोरबी घटनास्थल पर मौजूद हैं। बचाव अभियान जारी है।
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 31 Oct 2022, 8:02 AM IST