
दिल्ली में कोरोना के आंकड़ों ने फिर से डराना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 648 नए केस आए, जबकि संक्रमण के चलते 5 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा पॉजिटिविटी रेट भी पहले के मुकाबले बढ़कर 4.29% हो गया है।
Published: 03 Jul 2022, 8:04 AM IST
केरल गोल्ड स्मलिंग मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने कहा कि मुझे कल से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। यह सीधी धमकी है, वे केरल के सीएम, उनकी पत्नी, बेटी और विधायक केटी जलील का नाम नहीं लेने की मांग कर रहे हैं। माराडू अनीश नाम का कोई व्यक्ति ऐसा कर रहा है।
Published: 03 Jul 2022, 8:04 AM IST
शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि हमारे 39 विधायकों ने हमारे व्हिप का पालन नहीं किया और पार्टी के आदेश का पालन नहीं किया, इसलिए हमने नए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से उनकी अयोग्यता की मांग की है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने समूह के नेता के रूप में अजय चौधरी को चुना है।
Published: 03 Jul 2022, 8:04 AM IST
नूपुर शर्मा की याचिका पर सुनवाई करने वाले सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा कि जजों पर उनके फैसलों के लिए व्यक्तिगत हमले एक खतरनाक परिदृश्य की ओर ले जाते हैं जहां न्यायाधीशों को यह सोचना पड़ता है कि मीडिया क्या सोचता है, इसके बजाय कि कानून वास्तव में क्या सोचता है। भारत में जिसे पूरी तरह से परिपक्व या परिभाषित लोकतंत्र के रूप में परिभाषित नहीं किया जा सकता है, सोशल मीडिया का उपयोग अक्सर विशुद्ध कानूनी और संवैधानिक मुद्दों का राजनीतिकरण करने के लिए किया जाता है। कानून का शासन भारतीय लोकतंत्र की सबसे विशिष्ट विशेषता है, जनता की राय को कानून के शासन के अधीन होना चाहिए। हम अधिकारों के संरक्षक हैं और लोगों को वे बातें बतानी हैं जो उन्हें पसंद नहीं हैं... न्यायिक फैसले जनमत के प्रभाव का प्रतिबिंब नहीं हो सकते।
Published: 03 Jul 2022, 8:04 AM IST
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आरे मुद्दा आधा वास्तविक और आधा प्रायोजित है। 25 फीसदी काम पूरा होने के बाद रुके काम की लागत में पहले ही 10,000 करोड़ रुपये की वृद्धि की जा चुकी है, जितनी देरी होगी, लागत उतनी ही बढ़ेगी। मुंबई की भीड़-भाड़ का यही एकमात्र समाधान है।
Published: 03 Jul 2022, 8:04 AM IST
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा कोयले की कमी के बीच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। और वे अभी भी कोयले की मांग को पूरा करने में असमर्थ हैं। अब वे विदेशों से कोयला आयात कर रहे हैं, जो बहुत महंगा है।
Published: 03 Jul 2022, 8:04 AM IST
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि उदयपुर की घटना निंदनीय है। अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि, आरोपियों के बीजेपी से संबंध होने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। तो क्या इसके पीछे कोई साजिश थी? यह जांच का विषय है।
Published: 03 Jul 2022, 8:04 AM IST
हैदराबाद के परेड ग्राउंड में पीएम की जनसभा को लेकर सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए पैराडाइज, परेड ग्राउंड और जेबीएस मेट्रो स्टेशनों सहित मेट्रो स्टेशन आज शाम 5.30 बजे से रात 8 बजे के बीच बंद रहेंगे और इस दौरान इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।
Published: 03 Jul 2022, 8:04 AM IST
देश भर में चालक दल के सदस्यों की अनुपलब्धता के कारण कई इंडिगो उड़ानों में देरी हुई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस मामले पर इंडिगो के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया है और देश भर में बड़े पैमाने पर उड़ानों में देरी के लिए कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है।
Published: 03 Jul 2022, 8:04 AM IST
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उदयपुर में जिस तरह से बर्बर हत्या की गई उसे कोई भी सभ्य समाज कभी भी स्वीकार नहीं करेगा। उसकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। मैंने भी मांग की है कि आरोपी को जल्द सजा मिलनी चाहिए। लेकिन जो दूसरा एंगल आ रहा है वो बीजेपी को बताना चाहिए कि जो अपराधी है उनका उनसे (बीजेपी से) क्या संबंध है? सोशल मीडिया पर लगातार आ रहा है कि उनका (आरोपियों का) बीजेपी से संबंध है, तो भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि उनका उनसे संबंध है या नहीं।
Published: 03 Jul 2022, 8:04 AM IST
एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज पार्टी की बैठक बुलाई है। चर्चा के लिए उठाए जाने वाले दो विषय हैं, विश्वास मत और पार्टी के नेता जिन्हें विपक्ष के नेता के रूप में चुना जाएगा।
Published: 03 Jul 2022, 8:04 AM IST
आदित्य ठाकरे ने कहा कि आज आए बागी विधायक (एकनाथ शिंदे गुट) हमसे नजरें नहीं मिला पा रहे थे। आप कब तक एक होटल से दूसरे होटल में जाने वाले हैं? इन विधायकों को एक दिन अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाना होगा। फिर वे लोगों का सामना कैसे करेंगे?
Published: 03 Jul 2022, 8:04 AM IST
मुंबई के गोरेगांव के आरे में मेट्रो कार शेड के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र की नई सरकार ने महाधिवक्ता को निर्देश दिया है कि मेट्रो कार शेड मुंबई की आरे कॉलोनी में ही बनाया जाए।
Published: 03 Jul 2022, 8:04 AM IST
महाराष्ट्र की राजनीतिक पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बीजेपी ने साफ कर दिया है कि लोकतंत्र बिकाऊ है। कोई भी आकर पैसा ले सकता है, और वे बीजेपी में शामिल हो जाते हैं। यह भारत में लोकतंत्र की नियति है। लेकिन भारत के लोग इससे लड़ेंगे।
Published: 03 Jul 2022, 8:04 AM IST
राहुल गांधी के खिलाफ एक चैनल द्वारा भ्रामक वीडियो चलाने और इस वीडियो को बीजेपी नेताओं द्वारा सर्कुलेट करने पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस से बात की। उन्होंने कहा, "एक चैनल ने 1 जुलाई की रात 9 बजे के एक कार्यक्रम में हमारे नेता राहुल गांधी से संबंधित एक वीडियो प्रसारित किया था। फिर उस वीडियो को बीजेपी के कई नेताओं ने भी साझा किया। वास्तविक वीडियो में राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में एक कार्यक्रम में एसएफआई द्वारा की गई हिंसा का जिक्र कर रहे थे। लेकिन उनके बयान को इस चैनल ने बड़े शातिराना ढंग से काट छांटकर उदयपुर में हुई कन्हैया लाल की हत्या से जोड़कर दिखाया।"
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "जब यह वीडियो प्रसारित हुआ तो मैंने और हमारे कुछ साथियों ने सोशल मीडिया पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। हमने यह बताया कि यह वीडियो भ्रामक है। इसे गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है। आपत्ति दर्ज कराने के बाद उस चैनल ने माफी तो मांग ली, लेकिन बीजेपी के नेता अभी भी राहुल जी की छवि को खराब करने के लिए उस वीडियो को सर्कुलेट कर रहे हैं। बीजेपी नेताओं के सोशल मीडिया हैंडल पर अभी भी वह वीडियो मौजूद है।"
उन्होंने कहा, "वीडियो को सर्कुलेट करने वालों में प्रमुख हैं, पूर्व केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़। इनके अलावा अन्य बीजेपी नेता भी हैं। यह स्पष्ठ होने के बावजूद कि यह वीडियो भ्रामक है, बीजेपी के सांसद, पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर बड़ी ही बेशर्मी से अपलोड किया।"
पवन खेड़ा ने कहा, "यह पहला मौका नहीं, इससे पहले भी राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए बीजेपी ने ऐसे कई वीडियो सर्कुलेट किए हैं। आपको याद होगा, आलू से सोना वाला बयान, यह किसके शब्द थे? माननीय नरेंद्र मोदी जी के शब्द थे। राहुल गांधी दोहरा रहे थे, गुजरात की रैली में। बड़े ही सुनियोजित तरीके से यह जो 18-18 घंटे जागते हैं यही काम करने के लिए वह जागते हैं। इनसे इस देश को सावधान रहना है।"
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "अच्छी खबर यह है कि इस भ्रामक वीडियो के खिलाफ राजस्थान के जयपुर में एक एफआईआर दर्ज हुई है। जो एंकर थे उन्होंने माफी तो मांगी, लेकिन वीडियो हटाने के बाद भी जो उन्हें बधाई संदेश ट्विटर पर आ रहे थे कि साहब आपने बड़ा अच्छा कार्यक्रम किया, उसे वह लाइक किए जा रहे थे। एक तरफ तो वीडियो हटा दिया, दूसरी तरफ वह बधाइयां स्वीकार कर रहे थे। परसों रात को ही उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी। उसके बाद भी वह बधाई स्वीकार करते रहे।"
पवन खेड़ा ने कहा, "इस तरह की हरकतें पहले भी हो चुकी हैं। तीन-चार बार यह चैनल, कई और चैनल भी। हमने उन्हें कानूनी नोटिस दिया। कार्रवाई की बात कही। फोन करके कहते हैं कि साहब गलती से हो गया। वीडियो को हटा देते हैं। लेकिन जो नुकसान होना होता है वह हो चुका होता है। मैं यह कहना चाहता हूं कि यह जो हमारी शराफत है, वह हमारा गहना है, बेड़ियां नहीं हैं। बीजेपी यह खास तौर से सुन ले कि आज के बाद एक व्यक्ति भी हमारी पार्टी, हमारे नेता, हमारी विरासत के खिलाफ एक भी शब्द बोलेगा, एक तथ्य तोड़ मरोड़कर पेश करेगा तो उन्हें कई पीढ़ियों तक याद रखना पड़ेगा। यह चेतावनी बीजेपी मान ले तो उचित रहेगा। जिन सांसदों और पूर्व मंत्रियों ने अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को रखा है, वह सुन लें कि उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
Published: 03 Jul 2022, 8:04 AM IST
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राहुल नार्वेकर और अन्य बीजेपी विधायक मुंबई में राज्य विधानसभा पहुंचे। राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं।
Published: 03 Jul 2022, 8:04 AM IST
अमरावती हत्याकांड पर पुलिस इंस्पेक्टर नीलम अराज ने बताया कि कल रात मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया और अभी उससे पूछताछ चल रही है। मामले में अब तक 7 आरोपी गिरफ़्तार किए जा चुके हैं और इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Published: 03 Jul 2022, 8:04 AM IST
उदयपुर जिला प्रशासन आज सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक 10 घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी है। दर्जी की बेरहमी से हुई हत्या के बाद तनाव बढ़ गया था। इसके बाद उदयपुर में कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया था
Published: 03 Jul 2022, 8:04 AM IST
बिहार के भेलवा रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह एक डीएमयू ट्रेन के इंजन में आग लग गई। ट्रेन रक्सौल से नरकटियागंज जा रही थी। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं, इंजन से आग नहीं फैली।
Published: 03 Jul 2022, 8:04 AM IST
महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू होगा। पहले दिन विधानसभा के स्पीकर का चुनाव होगा। इसके बाद सीएम एकनाथ शिंदे को बहुमत साबित करना होगा।
Published: 03 Jul 2022, 8:04 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 03 Jul 2022, 8:04 AM IST