हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शनिवार को गोली चल गई। पुलिस के मुताबिक इस घटना में 4 लोग घायल हैं। सभी को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।
Published: 03 Sep 2022, 8:01 AM IST
जम्मू-कश्मीर में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर को विभिन्न पुलिस प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों की गुप्त सूचना मुहैया कराने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, "किश्तवाड़ पुलिस द्वारा प्राप्त संयुक्त इनपुट पर, पाकिस्तान स्थित खुफिया एजेंसी के एजेंट के रूप में काम करने वाले अब्दुल वाहिद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।"
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published: 03 Sep 2022, 8:01 AM IST
गाजियाबाद के मोदीनगर में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो मुस्लिम व्यक्तियों के साथ मारपीट की जा रही है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में यह दिखाई दे रहा है कि दो लड़के दो मुस्लिम व्यक्तियों को पीट रहे हैं और उन्हें गालियां बक रहे हैं। जिसमें आसपास के कुछ लोग मौजूद हैं जो उन्हें छुड़ाने का प्रयास भी कर रहे हैं। मुस्लिम व्यक्तियों ने पुलिस को कॉल कर इस मामले की जानकारी दी जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और लड़कों की तलाश शुरू हो गई।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से मिली जानकारी के मुताबिक थाना मोदीनगर क्षेत्र में एक घटना हुई थी, जिसमें सनी और सचिन नाम के दो व्यक्तियों ने सदाकत व उनके साथी के साथ अभद्रता गाली गलौज व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बातें कहीं तथा जान से मारने की धमकी दी गई थी। उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेकर मुकदमा पंजीकृत कर टीमें गठित कर दी गई थीं। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। इस संबंध में विवेचना अभी प्रचलित है इनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।
आईएएनएस
Published: 03 Sep 2022, 8:01 AM IST
एशिया कप में रविवार को सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी मैच से बाहर हो गए हैं।
Published: 03 Sep 2022, 8:01 AM IST
सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ जेल से बाहर आ गई हैं। शीर्ष कोर्ट ने उन्हें बीते दिन ही अंतरिम जमानत दी थी। उन्हें 2002 के गुजरात दंगों के मामलों में निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए कथित रूप से दस्तावेज बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
Published: 03 Sep 2022, 8:01 AM IST
टी-20 विश्वकप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का विश्वकप में खेलान मुश्किल लग रहा है। जडेजा के घुटने में चोट है और उसकी सर्जरी होनी है, ऐसे में उनका विश्वकप से बाहर होना तय माना जा रहा है।
Published: 03 Sep 2022, 8:01 AM IST
साहिबगंज के महादेवगंज निषाद टोला के तीन किशोर गंगा नदी में डूब गये। ये तीनों नदी में नहाने पहुंचे थे। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। नदी में डूब किशोरों को निकालने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाये जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को महादेवगंज में एनएच 80 को घंटों जाम किये रखा। वे एनडीआएफ की टीम बुलाने की मांग कर रहे थे।
बताया गया कि यह हादसा शुक्रवार की शाम का है। बच्चों के डूबने की जानकारी मिलने पर उनके परिजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में नदी के पास इकट्ठा हो गये। रात में इनके बचाव के लिए कोई अभियान नहीं चलाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि निषाद टोला में रहने वाले 12 वर्षीय आदित्य, 16 वर्षीय भोला और 13 साल का कृष शुक्रवार को गंगा नदी में नहाने गए थे। इनका एक साथ स्नान करने नहीं उतरा, नदी के किनारे ही वह बैठा रहा। जब काफी देर तक नहाने गए बच्चे पानी से बाहर नहीं निकले तो उसने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। शनिवार को ग्रामीणों ने कृष कुमार का शव बाहर निकाला।
Published: 03 Sep 2022, 8:01 AM IST
नोएडा के सेक्टर 91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में 8वीं के छात्र को कंबल से ढक कर ब्लेड से कई बार हमला किया गया। इसमें छात्र बुरी तरह घायल हो गया है। छात्र के परिजन ने छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया है।
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी इस इंटर कॉलेज में ऐसी कोई घटना हो चुकी है। बताया जाता है कि अंधेरे में बच्चों के ऊपर कंबल ढक कर ब्लेड से हमला किया जाता है। फिलहाल पुलिस को शिकायत दी गई है। जिसके बाद भी कल से अभी तक कॉलेज प्रशासन और पुलिस चुप्पी साधे हुए हैं।
Published: 03 Sep 2022, 8:01 AM IST
गुजरात में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जूनागढ़ जिले में दो लोगों ने 18 साल की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी से सात हजार रुपये उधार लेने वाली पीड़िता ने पैसे वापस कर दिए थे, लेकिन इसके बावजूद शुक्रवार को दोनों उसके घर पहुंच गए और पैसे मांगने लगे।
पीड़िता ने अपमानित महसूस करते हुए आरोपी से किसी अन्य स्थान पर बात करने के लिए कहा, जिसके बाद उन्होंने उसे कार में बैठने के लिए कहा और उसे वंथली ले गए। आरोपी ने उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
Published: 03 Sep 2022, 8:01 AM IST
बॉम्बे हाईकोर्ट ने औरंगाबाद के एक व्यक्ति द्वारा दायर मामले में पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई), माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और केंद्र को नोटिस जारी किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनकी मेडिको बेटी की मौत कोविशील्ड वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स के कारण हुई थी और मुआवजे के तौर पर एक हजार करोड़ रुपये की मांग की।
Published: 03 Sep 2022, 8:01 AM IST
देश की जनता महंगाई से परेशान है। महंगाई के खिलाफ अवाज उठाने के लिए कांग्रेस कल यानी रविवार को रैली का आयोजन कर रही है। कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बीजेपी मतलब बड़ा हवाबाजी पार्टी है। उन्होंने कहा कि हम 3 साल बाद रामलीला मैदान में वापस लौट रहे हैं।
कांग्रेस नेता अज माकन ने कहा कि कल इस रैली में लाखों लोग शामिल होंगे और महंगाई के मुद्दे पर सोई केंद्र सरकार को जगाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी लगातार महंगाई के मुद्दे पर संसद से सड़क तक सरकार से लड़ाई लड़ रहे हैं।
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कहा कि हम महंगाई के खिलाफ विशाल रैली के लिए तैयार हैं, लाखों लोग रैली में शामिल होंगे। 2021 के बाद शुरू हुआ यह आंदोलन, हम गर्व से कह सकते हैं कि हम देश में महंगाई के खिलाफ लड़ने वाली पार्टी हैं।
Published: 03 Sep 2022, 8:01 AM IST
लेग स्पिनर रयान बर्ल (10 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे ने तीसरे और अंतिम वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया पर शनिवार को तीन विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मैच में हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 2-1 से जीती।
Published: 03 Sep 2022, 8:01 AM IST
प्रवर्तन निदेशालय पीएमएल एक्ट 2002 के तहत कर्नाटक के बेंगलुरू में छह ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी ने यह छापेमारी चाइनीज लोन एप केस में जांच के दौरान की है। ईडी ने बताया है कि वह ऑनलाइन पेमेट गेटवे कंपनियों रेजरपे, पेटीएम और कैसफ्री के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
Published: 03 Sep 2022, 8:01 AM IST
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा जब हम एनडीए से अलग हुए, तो मणिपुर के हमारे सभी छह विधायक आए और हमसे मिले और हमें आश्वासन दिया कि वे जदयू के साथ हैं। हमें यह सोचने की जरूरत है कि क्या हो रहा है। वे विधायकों को पार्टियों से तोड़ रहे हैं।
Published: 03 Sep 2022, 8:01 AM IST
मणिपुर JDU विधायकों के BJP में शामिल होने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी लगातार हमारी पार्टी को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है। एनडीए के साथ रहते हुए हमने इसे महसूस किया और आज यह साबित हो गया है। आज हम उनके खिलाफ हैं इसलिए उनके हमले बढ़ेंगे लेकिन हम उनका सामना करने के लिए तैयार हैं।
Published: 03 Sep 2022, 8:01 AM IST
झारखंड के देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक के मामले में गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ कुंडा पुलिस थाने में FIR दर्ज हुई है। एयरपोर्ट के डीएसपी सुमन आनन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
Published: 03 Sep 2022, 8:01 AM IST
दिल्ली पुलिस की EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले को लेकर अभिनेत्री व डांसर नोरा फतेही से कल पूछताछ की।
Published: 03 Sep 2022, 8:01 AM IST
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,219 नए मामले सामने आए और 9,651 लोग ठीक हुए। अभी देश में कोरोना के सक्रिय मामले 56,745 हैं और दैनिक पॉज़िटिविटी दर 1.98% है।
Published: 03 Sep 2022, 8:01 AM IST
यूपी के बाराबंकी जिले में आज तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनको इलाज के लिये बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published: 03 Sep 2022, 8:01 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 03 Sep 2022, 8:01 AM IST