हालात

बड़ी खबर LIVE: दमघोंटू हवा के चलते दिल्ली में 8 नवंबर तक सभी प्राइमरी स्कूल बंद, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आदेश

राजधानी दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके वायु प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने 8 नवंबर तक सभी प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए हैं। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध ने आदेश जारी कर दिया है। इस बीच आज दिल्ली में कई जगहों पर हवा बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आंध्र प्रदेश के NTR जिले में TDP नेता चंद्रबाबू नायडू के काफिले पर हमला, मुख्य सुरक्षा अधिकारी को आई चोट

आंध्र प्रदेश में एनटीआर जिले के नंदीगामा में आज टीडीपी नेता एन चंद्रबाबू नायडू के काफिले पर हमला हुआ, जिसमें उनके मुख्य सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना शाम साढ़े छह बजे की है। अज्ञात बदमाशों ने एक पत्थर फेंका। सीएसओ घायल हुए हैं। जांच जारी है।

Published: 04 Nov 2022, 7:38 AM IST

हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला में रोड शो किया

दमघोंटू हवा के चलते दिल्ली में 8 नवंबर तक सभी प्राइमरी स्कूल बंद, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आदेश

राजधानी दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके वायु प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने 8 नवंबर तक सभी प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए हैं। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध ने आदेश जारी कर दिया है। इस बीच आज दिल्ली में कई जगहों पर हवा बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। 

Published: 04 Nov 2022, 7:38 AM IST

हिंद महासागर क्षेत्र में घुसा चीनी अनुसंधान पोत, भारतीय नौसेना हर कदम पर रख रही है नजर

हिंद महासागर क्षेत्र में घुसा चीनी अनुसंधान पोत के घुसने की खबर पर रक्षा सूत्रों ने कहा कि भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद से एक चीनी अनुसंधान पोत की आवाजाही की बारीकी से निगरानी कर रही है।

Published: 04 Nov 2022, 7:38 AM IST

पुतिन ने यूक्रेन में 'नव-नाजी शासन' का आरोप लगाया, कहा- कीव के साथ टकराव अपरिहार्य था

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज कहा कि यूक्रेन के साथ रूस के युद्ध को अपरिहार्य बताया। उन्होंने कहा कि कीव के "नव-नाजी शासन" के साथ टकराव निश्चित हो गया था।

Published: 04 Nov 2022, 7:38 AM IST

ट्विटर ने भारत में कर्मचारियों की छंटनी की, विपणन, संचार और कुछ अन्य विभागों से स्टाफ निकाले

एलन मस्क के ट्विटर की कमान संभालते ही ट्वीटर ने भारत में कर्मचारियों की छंटनी की है। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने विपणन, संचार और कुछ अन्य विभागों से स्टाफ निकाले हैं।

Published: 04 Nov 2022, 7:38 AM IST

बिगड़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली और आसपास के इलाकों में स्मॉग की मोटी परत छाई, वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंची

दिल्ली में वायु प्रदर्शन का बिगड़ना जारी, 431 आंकड़े के साथ AQI गंभीर श्रेणी में पहुंचा

बदरुद्दीन अजमल ने नीतीश कुमार की कोशिशों का किया समर्थन, ममता और कांग्रेस के भी साथ आने की जताई उम्मीद

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि हमने नीतीश कुमार द्वारा बनाए जा रहे अखिल भारतीय महागठबंधन का स्वागत किया है। हम चाहते हैं कि यह असम में भी सफल हो। वे एक महीने में यहां आएंगे। हम उम्मीद करते हैं कि ममता बनर्जी और कांग्रेस तब तक इसमें शामिल हो जाएंगी। इसका गठन केंद्र में बीजेपी को अलविदा कहने के लिए किया गया है।

Published: 04 Nov 2022, 7:38 AM IST

दिल्ली हिंसा में कोर्ट ने आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोप तय करने का आदेश दिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय करने का आदेश दिया। कोर्ट का कहना है कि प्रथम दृष्टया रिकॉर्ड पर पर्याप्त सामग्री आरोपी के खिलाफ आरोप तय करने के लिए गंभीर संदेह पैदा कर रहा है।

Published: 04 Nov 2022, 7:38 AM IST

पंजाब के अमृतसर में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से गिरफ्तार 

पंजाब के अमृतसर में एक प्रदर्शन के दौरान शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि सुधीर सूरी को गोपाल मंदिर के बाहर गोली मारी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है।

Published: 04 Nov 2022, 7:38 AM IST

दिल्ली में MCD चुनाव की तारीख का ऐलान, 4 दिसंबर को वोटिंग, 7 दिसंबर को आएंगे नतीजे

दिल्ली में एसीडी चुनाव का ऐलान हो गया है। 4 दिसंबर को वोटिंग होगी। वहीं 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे। 7 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।

दिल्ली चुनाव आयोग की पीसी हो रही है। दिल्ली चुनाव आयुक्त ने कहा कि हम 250 वार्ड में चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कार्यकाल मई में ही पूरा हो चुका है। 42 सीट एससी कोटे के तरह आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल होगा।

उन्होंने बताया कि बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों का फोटो होगा। 104 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। एक करोड़ 46 लाख 73 हजार मतदाता हैं।

Published: 04 Nov 2022, 7:38 AM IST

दमन: दाभेल क्षेत्र में प्लास्टिक थर्मोकोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

मोदी सरकार का सार्वजनिक उपक्रमों का प्रणालीगत विनाश- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा,

"मोदी सरकार का सार्वजनिक उपक्रमों का प्रणालीगत विनाश,

- 0 सार्वजनिक उपक्रम बनाए गए

- 23 पीएसयू निजीकरण के लिए तैयार

- स्थायी कर्मचारियों को 14L से घटाकर 9L

- संविदा कर्मचारी 2.6L से 5L . तक

नई नौकरियां नहीं बनीं, रिक्तियां नहीं भरीं, फिर भी भारत चमक रहा है?"

Published: 04 Nov 2022, 7:38 AM IST

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांगड़ा के ज्वाला देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की

दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंचने पर केजरीवाल सरकार ने लिए ये फैसले

दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद दिल्ली सरकार ने कई बड़े फैसल लिए हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम लेंगे। निजी कार्यालयों को भी इसका पालन करने के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है। इसके साथ ही सभी प्राइमरी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की गई है।

Published: 04 Nov 2022, 7:38 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बढ़ रही है डेंगू मरीजों संख्या

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या पर सीएमओ एम.सी. गर्ग ने कहा, “बारिश में देरी के कारण बुखार का प्रकोप बढ़ा है। कई जगहों पर डेंगू के मरीज मिले हैं। कैंप लगा कर जांच कराई जा रही है। कुल मिलाकर 107 डेंगू के मरीज मिले हैं।”

Published: 04 Nov 2022, 7:38 AM IST

दिल्ली: डीजी जेल संदीप गोयल का तबादला, उनकी जगह संजय बेनीवाल को कार्यभार सौंपा जाएगा 

विश्व कप 2022: एडिलेड में ग्रुप 1 मैच में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 35 रनों से हराया

असम: विंटेज कार रैली के लिए 18 पुरानी विंटेज गाड़ियां और दो मोटरबाइक काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पहुंची

तमिलनाडु: चेन्नई शहर में लगातार बारिश होने के बाद शहर के जलाशयों में पानी का अतिप्रवाह हो रहा  

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल में हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने लखनऊ में बढ़ते डेंगू के मामलों पर लिया संज्ञान  

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने राज्य की राजधानी में डेंगू के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लिया है।

Published: 04 Nov 2022, 7:38 AM IST

लखनऊ में भारत का पहला चार साहिबजादा पार्क का होगा निर्माण

लखनऊ नगर निगम (एलएमसी) और उत्तर रेलवे (एनआर) ने आलमबाग गुरुद्वारा के पीछे रेलवे भूमि के एक टुकड़े पर चार साहिबजादे पार्क के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

Published: 04 Nov 2022, 7:38 AM IST

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है, पूरे गाजियाबाद में धुंध छाई

दिल्ली में घुट रहा दम! बेहद जहरीली हुई हवा, राजधानी में कई जगहों पर AQI 550 के पार

दिल्ली की हवा बेहद जहरीली हो गई है। लोगों का दम घुट रहा है। राजधानी में कई जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 550 के पार पहुंच गया है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में AQI 563 (गंभीर) श्रेणी में है, एयरपोर्ट (T3) क्षेत्र में AQI 489 (गंभीर) श्रेणी में है।

Published: 04 Nov 2022, 7:38 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 04 Nov 2022, 7:38 AM IST