राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चिड़िया के टकराने से ब्लू लाईन मेट्रो की सेवाएं बाधित हो गई हैं, जिसके चलते हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक जाती है। वहीं इसमें यमुना बैंक से एक लाइन वैशाली तक भी जाती है।
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, "सोपोर के जालूरा इलाके के पानीपोरा जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई है। सोपोर पुलिस और सेना काम पर है।"
यह मुठभेड़ अनंतनाग जिले के रिशीपोरा इलाके में एक मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी कमांडर निसार खांडे के मारे जाने के दो दिन बाद हुई है। कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में कई आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए गए हैं, जिनमें कई आतंकवादी और उनके कमांडरों का सफाया किया गया है। अधिकांश ऑपरेशन पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर किए गए हैं।
आईएएनएस
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
दिल्ली पुलिस को कल्याणपुरी में रामलीला मैदान के पास कटे हुए मानव अंगों से भरा एक बैग मिला है। मौके का मुआयना करने के लिए क्राइम और एफएसएल टीमों को बुलाया गया था। पांडव नगर थाने में आईपीसी की धारा 302/201 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शव के अंगों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
एलन मस्क ने चेतावनी दी है कि अगर सोशल मीडिया नेटवर्क ट्वीटर स्पैम और नकली खातों पर डेटा प्रदान करने में विफल रहता है, तो वह ट्विटर का अधिग्रहण करने के अपने 44 बिलियन डॉलर के सौदे से पीछे हट सकते हैं।
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने कहा कि मुंबई पुलिस जल्द ही निलंबित बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को समन भेजेगी और ज्ञानवापी मुद्दे पर एक समाचार बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई उनकी कथित टिप्पणियों के संबंध में उनका बयान दर्ज करेगी।
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी की शर्मनाक कट्टरता ने न केवल हमें अलग-थलग कर दिया है, बल्कि विश्व स्तर पर भारत की स्थिति को भी नुकसान पहुंचाया है।
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
दिल्ली हाईकोर्ट ने कुतुब मीनार मस्जिद में नमाज पढ़ने पर रोक लगाये जाने के भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण (एएसआई) के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर जल्द सुनवाई करने से सोमवार को इनकार कर दिया।
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
दिल्ली कोर्ट ने 2019 के देशद्रोह मामले में शरजील इमाम की अंतरिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है। कोर्ट 10 जून को फैसला सुनाएगा।
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो निलंबित प्रवक्ताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ भारतीय राजदूत को समन किया और अपमानजनक टिप्पणी को लेकर इस्लामाबाद सरकार की 'स्पष्ट अस्वीकृति और कड़ी निंदा' से अवगत कराया।
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 3 जून को कानपुर में हुई झड़प में शामिल 40 संदिग्धों का पोस्टर जारी किया है और लोगों से संदिग्धों की तलाश में मदद करने की अपील की है।
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने सोमवार को एक जनहित याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें पाश्र्व गायक केके की मौत की सीबीआई जांच की मांग की गई थी। एडवोकेट रबीशंकर चट्टोपाध्याय ने केके की मौत की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय में अपील की थी। सोमवार दोपहर को मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति राजर्षि भारद्वाज की उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने जनहित याचिका को स्वीकार कर लिया।
अपनी अपील में, याचिकाकर्ता रबीशंकर चट्टोपाध्याय ने तर्क दिया कि उस दुर्भाग्यपूर्ण शाम को नजरूल मंच में पूरी तरह से कुप्रबंधन था और स्थानीय प्रशासन की ओर से लापरवाही अराजकता के कारणों में से एक थी। इसलिए, कुप्रबंधन के पीछे लापरवाही के बारीक बिंदुओं की पहचान करने की आवश्यकता है और इसके लिए सीबीआई जांच आवश्यक है।
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि मौजूदा मुद्रा और बैंक नोटों में कोई बदलाव करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। आरबीआई ने उन खबरों पर यह सफाई दी है, जिनमें कहा गया है कि आरबीआई महात्मा गांधी के फोटो को अन्य लोगों से बदलकर बैंक नोटों में बदलाव पर विचार कर रहा है।
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
हैदराबाद के कथित सामूहिक बलात्कार मामले पर हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है। कानून अपना काम करेगा।
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने समस्तीपुर में पांच लोगों की आत्महत्या की घटना पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर पूरा प्रशासन ध्यान दे रहा है। वे इस बात का आकलन कर रहे हैं कि एक ही परिवार के पांच लोगों की आत्महत्या से मौत क्यों हुई होगी। जैसे ही खबर आई मैंने व्यक्तिगत रूप से इसकी जांच की।
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
मध्य प्रदेश की व्यापारिक राजधानी इंदौर में पिकअप और बाईक के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बच्चे शामिल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिमरोल थाना क्षेत्र में इंदौर-खंडवा मार्ग पर भेरुघाट क्षेत्र में बाईक से जा रहे लोकेश की सामने आ रहे पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। रविवार की देर रात को हुई इस टक्कर में बाईक में आग लग गई और लोकेश बुरी तरह झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
लोकेश के साथ उसकी बहन और भांजे-भांजी थे जो बुरी तरह घायल हो गए। देर रात उनकी भी मौत हो गई।
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि बीजेपी के 'असामाजिक तत्व' देश को नफरत की आग में भी झोंक रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश को बदनाम भी कर रहे हैं। ऐसे राष्ट्र विरोधी 'असामाजिक' तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी हो।
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
तमिलनाडु का स्वास्थ्य विभाग राज्य में बढ़ते कोविड -19 मामलों को लेकर हाई अलर्ट पर चल रहा है और अधिकारियों को सभी जिलों में प्रोटोकॉल पर जोर देने का निर्देश दिया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यन ने कहा कि तमिलनाडु ने ओमीक्रोन कोविड संस्करण के नए वैरियेंट बीए.4 और बीए.5 की भी रिपोर्ट मिली है।
आगे स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी है, "संक्रमित लोग ठीक हैं और उनकी निगरानी की जा रही है। साथ ही जो लोग इन संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हैं उन पर भी निगरानी रखी जा रही है।"
ओमीक्रोन कोविड के बीए.4, बीए.5 सब-वेरिएंट दुनिया भर में बहुत तेजी से फैल रहे हैं।
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीती रात उत्तरकाशी के दमटा में हुई बस दुर्घटना स्थल का दौरा किया और मृतक के परिजनों से भी बात की।
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
पंजाब के मोगा के ssp गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला की मौत के मामले में मोगा पुलिस ने हरियाणा के फतेहाबाद से दविंदर कला नाम के शख्स को हिरासत में लिया है। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है लेकिन उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सारे शवों को निकाल लिया गया है। शवों को देहरादून के लिए रवाना कर दिया है। हम लोग मौके पर जा रहे हैं।
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 4,518 नए मामले सामने आए हैं, 2,779 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 9 लोगों की मौत हुई है।
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से चारधाम की यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों की बस उत्तरकाशी के यमुनोत्री धाम जाते समय खाई में गिर गई। इस हादसे में कुल 26 लोगों की मौत हुई और 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। बताया जा है है कि बस में 28 तीर्थयात्रियों समेत कुल 30 लोग सवार थे। खोज और बचाव अभियान समाप्त हो गया है।
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 06 Jun 2022, 7:57 AM IST