हालात

बड़ी खबर LIVE: इमरान को बड़ा झटका, SC ने पाक की नेशनल असेंबली को फिर से बहाल किया, 9 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग

इमरान खान को पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को फिर से बहाल करने का फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपने फैसला सुनाते हुए डिप्टी स्पीकर को फैसला गैर संवैधानिक बताया। 9 अप्रैल को फिर से अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

रूस ने संयुक्त राष्ट्र अधिकार परिषद से निलंबन को "अवैध" बताया: एएफपी

अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होगी, 11 अप्रैल से पंजीकरण

महाराष्ट्र में कोरोना के 128 नए केस, बीते 24 घंटे में 6 मरीजों की मौत

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा बोले- कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी का अंत जल्द

मध्य प्रदेश: सीधी में पत्रकारों के साथ बदसलूकी का मामला, थाना प्रभारी कोतवाली सीधी और एक उप निरीक्षक को तत्काल हटा कर पुलिस लाइन हाजिर किया गया

जमशेदपुर के पास स्पंज आयरन फैक्ट्री में ब्लास्ट, सात मजदूर घायल

जमशेदपुर के पास चांडिल स्थित बिहार स्पंज आयरन लि. की फैक्ट्री में गुरुवार शाम हुए एक ब्लास्ट में सात मजदूर घायल हो गये। सभी घायलों को जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक ठेका मजदूर सुरेश बुरी तरह झुलस गया है और उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।

बताया जा रहा है कि कारखाने में किसी संयंत्र की सफाई के दौरान अचानक पाइप फटने से विस्फोट हुआ। इसकी आवाज दूर तक सुनी गई। इससे वहां काम कर रहे मजदूर झुलस गये। घायल मजदूरों में जीतेंद्र लायक, मेघनाद लायक, पूना मानकी, देवशरण सिंह सरदार, दर्शन मछुआ, जतन और सुरेश शामिल हैं।

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस को मानवाधिकार परिषद से निलंबित किया, प्रस्ताव के पक्ष में पड़े 93 वोट

यूएनएचआरसी से रूस को निलंबित करने का मामला, यूएनजीए में वोटिंग में भारत ने नहीं लिया हिस्सा

सुप्रीम कोर्ट ने पाक की नेशनल असेंबली को फिर से बहाल किया, 9 अप्रैल को फिर आएगा अविश्वास प्रस्ताव

इमरान खान को बड़ा झटका, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली फिर से बहाल

इमरान खान को पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को फिर से बहाल करने का फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपने फैसला सुनाते हुए डिप्टी स्पीकर को फैसला गैर संवैधानिक बताया।

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

मुंबई पुलिस ने गोरेगांव के संतोष नगर से करीब 10 लाख रुपये की ड्रग्स जब्त की, एकव्यक्ति गिरफ्तार

आर्थिक संकट के बीच श्रीलंकाई लोगों ने कोलंबो में प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के आवास के बाहर प्रदर्शन किया 

पाकिस्तान: सुप्रीम कोर्ट में बोला EC, चुनाव कराने के लिए कम से कम 4 महीने का वक्त चाहिए

UNHRC में रूसी संघ की सदस्यता के अधिकारों का निलंबन एक विकल्प नहीं है, बल्कि एक कर्तव्य है: यूक्रेन

पाक सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले इमरान खान बोले, फैसला जो भी हो, वो मंजूर होगा

पाकिस्तान के ARY न्यूज ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले अपनी कानूनी टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) कोर्ट के फैसले को स्वीकार करेगी।

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन संकट पर UNHRC से रूस के निलंबन पर आज मतदान

राजस्थान के करौली में कर्फ्यू 10 अप्रैल तक बढ़ाया गया, रोज सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक ढील दी जाएगी

राजस्थान के करौली में लगा कर्फ्यू 10 अप्रैल की सुबह 12 बजे तक बढ़ा दिया गया है. कर्फ्यू में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ढील दी जाएगी, जिसके दौरान सब्जियां और फल स्टोर, जनरल स्टोर, डेयरी, ईंधन स्टेशन और गैस एजेंसियां काम करेंगी।

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

केरल ने सभी कोरोना प्रतिबंध हटाए, फेस मास्क के इस्तेमाल पर एडवाइजरी जारी रहेगी

पाकिस्तान में चल गया इमरान का दाव! चुनाव आयोग ने अक्टूबर से पहले चुनाव कराने से किया इनकार

रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) ने कहा है कि अक्टूबर 2022 से पहले आम चुनाव कराना संभव नहीं हैं क्योंकि आयोग को देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए सात महीने चाहिए।

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

CBI ने सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच के बारे में जानकारी देने से किया इनकार, कहा- जांच प्रक्रिया को बाधित कर सकती है

सीबीआई ने एक आरटीआई के जवाब में कहा कि "सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच की जा रही है, प्रगति के बारे में जानकारी जांच की प्रक्रिया को बाधित कर सकती है। मांगी गई जानकारी प्रदान नहीं की जा सकती है।"

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और सीएम ममता बनर्जी ने आज राजभवन में शासन के मुद्दों पर चर्चा की

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने तीनों नगर निगम के मेयर और आयुक्तों को नोटिस जारी किया, नवरात्रि पर मांस दुकान बंद करने का मामला

अमेरिका के साथ होने वाली वार्ता में राजनाथ सिंह और जयशंकर करेंगे भारत का नेतृत्व

संजय राउत ने ED, NCB के बहाने केंद्र को दी चुनौती- हमारे और महाराष्ट्र के खिलाफ युद्ध छेड़ने वालों के लिए हम तैयार

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि जिन लोगों ने हमारे और महाराष्ट्र के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि हम तैयार हैं। ईडी, एनसीबी आदि जैसी केंद्रीय एजेंसियों के सामने महाराष्ट्र खड़ा रहेगा। एक समय आएगा जब आपको हमारे सामने अपने घुटनों के बल झुकना होगा।

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

तेलंगाना में बिजली दर में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं ने हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन किया

आंध्र प्रदेश कैबिनेट भंग, सभी मंत्रियों ने सीएम जगन मोहन रेड्डी को इस्तीफा सौंपा

आंध्र प्रदेश कैबिनेट भंग कर दी गई है। आज कैबिनेट की अंतिम बैठक पूरी करने के बाद सभी मंत्रियों ने राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सीएम जगन मोहन राज्य में नई कैबिनेट का गठन करने वाले हैं।

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

पंजाब के PWD मंत्री हरभजन सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में महंगाई और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज चंडीगढ़ में महंगाई और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

एमएलसी कविता ने केंद्र से तेलंगाना के किसानों से धान खरीदने का आग्रह किया

मुंबई में 100% पात्र लोगों को COVID के दोनों डोज लगाए गए हैं: BMC

PM, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा ओम बिरला ने आज संसद के बजट सत्र के समापन के बाद सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं से मिले

ईंधन की कीमतों में वृद्धि लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है: पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है। मैं केंद्र से ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने और अस्थायी रूप से टोल टैक्स को बंद करने का अनुरोध करती हूं। मैं केंद्र सरकार से GST की समय सीमा को 5 साल के लिए बढ़ाने का भी अनुरोध करती हूं।

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

पाकिस्तान में सियासी संकट जारी, संसद भंग पर SC सुनवाई पूरी, आज रात 8 बजे सुनाएगा फैसला

पाकिस्तान में सियासी संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी कर ली गई है। सुप्रीम कोर्ट आज रात 8 बजे इस पर फैसला सुनाएगा। सुप्रीम कोर्ट में पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति के पत्र का जवाब दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि अक्टूबर 2022 में आयोग चुनाव कराने के लिए तैयार है।

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते दवाइयों की भी कमी हो रही है।

पीएमएलए मामले में ईडी ने उमर अब्दुल्ला से की पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से जम्मू-कश्मीर बैंक द्वारा ऋण स्वीकृत करने में कथित अनियमितताओं से संबंधित धनशोधन रोकथाम मामले में पूछताछ की।

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सैनिकों के साथ झड़प, 2 नागरिक घायल

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को सेना के कुछ जवानों के साथ हुई झड़प में दो नागरिक घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने कहा कि लोग दोपहर की नमाज के लिए कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा शहर के मुख्य चौक में स्थानीय जामिया मस्जिद में प्रवेश कर रहे थे, जब कुछ सैनिक उनका वीडियो बना रहे थे।

"जब नागरिकों ने वीडियो शूटिंग पर आपत्ति जताई, तो नागरिकों और सेना के जवानों के बीच कहासुनी हो गई।" सूत्रों ने कहा, "झगड़े के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें दो नागरिकों के पैर में गोली लग गई।"

हालांकि, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "21 राष्ट्रीय राइफल्स के सैनिक नमाज का वीडियो बनाने के लिए जामिया मस्जिद हंदवाड़ा गए थे।"

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

इस बजट सत्र में कुल 11 बिल दोनों सदनों से पारित हुए- संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “इस बजट सत्र में 13 बिल प्रस्तावित हुए जिनमें से 12 लोकसभा में और 1 एक राज्यसभा में प्रस्तावित हुए हैं। कुल 11 बिल दोनों सदनों से पारित हुए हैं। इस बजट सत्र में लोकसभा की उत्पादकता दर 129 फीसदी और राज्यसभा की उत्पादकता दर 98 फीसदी रही।”

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

रमजान के चलते आंध्र प्रदेश सरकार ने लिया ये फैसला 

आंध्र प्रदेश सरकार के एक फैसले के मुताबिक, सभी सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, ठेका कर्मचारी, जो इस्लाम को मानते हैं, उन्हें 3 अप्रैल से 2 मई तक रमजान के महीने के दौरान सभी कार्य दिवसों में शाम को एक घंटे पहले कार्यालय / स्कूल से जाने की अनुमति होगी।

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

पाकिस्तानी संसद में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रद्द करने का डिप्टी स्पीकर का फैसला गलत- SC

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि तत्कालीन पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर नेशनल असेंबली में डिप्टी स्पीकर का फैसला गलत था। कोर्ट के कहने का मतलब यह है कि इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डिप्टी स्पीकर द्वारा रद्द करने का फैसला गलत था। यह जानकारी पाकिस्तान मीडिया ने दी है।

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

मध्य प्रदेश: विशेष ओलंपिक के लिए इंदौर में विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए स्क्रीनिंग और हेल्थ चेकअप का आयोजन किया गया  

कोरोना के नए वैरिएंट पाए जाने वाला व्यक्ति ठीक है उनके संपर्क में आने वाले लोग कोरोना निगेटिव हैं- महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे 

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर कहा, “कोरोना के नए वैरिएंट पाए जाने वाला व्यक्ति ठीक है उनके संपर्क में आने वाले लोग कोरोना निगेटिव हैं। सैंपल की जांच के लिए NIBMG में नमूने भेजे गए हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घबराए नहीं।”

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

लद्दाख के पास बिजली वितरण केंद्रों कैक करने की कोशिश पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का बयान

लद्दाख के पास बिजली वितरण केंद्रों को चीन के हैकरों द्वारा हैक करने के प्रयासों की रिपोर्ट पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने कहा, “हैकिंग के ये प्रयास जनवरी, फरवरी में किए गए थे। हमने 2018 से ही साइबर सिक्योरिटी को काफी मज़बूत किया है। ऐसी कोशिश सफल नहीं होंगी।”

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच कोलंबो में श्रीलंकाई संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा बल भी तैनात  

उत्तर प्रदेश: बरेली में समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को प्रशासन ने ध्वस्त किया

उत्तर प्रदेश के बरेली में समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया। पेट्रोल पंप कथित तौर पर अवैध तरीके से बिना नक्शा पास किए बनाया गया था।

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

संसद की कार्यवाही को 2 दिन पहले ही कर दिया स्थगित, महंगाई पर चर्चा से भाग गई मोदी सरकार- कांग्रेस

मोदी सरकार द्वारा बजट सत्र को दो दिन रहते ही स्थगित करने पर कांग्रेस पार्टी ने निशाना साधा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस से बात की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “महंगाई पर हमने सदन में सवाल पूछा, कई चीजों पर हमने उनसे बात की, डीजल, पेट्रोल, सीएनजी के दाम जो बढ़ रहे हैं, दिन ब दिन बढ़ रहे हैं। चुनाव के दौरान सरकार ने पेट्रोल के दाम को कम रखा है। चुनाव के तुरंत बाद उन्होंने तेल का दाम बढ़ा दिया। गरीबों को तबाह और परेशान करने की जो उनकी मंशा थी उसे दोबारा शुरू कर दिया है। हर सुबह उठते ही आप देखेंगे कि किसी ना किसी चीज के दाम बढ़ जाते हैं।”

खड़गे ने कहा, “जो जरूरी चीजें हैं, उनके दाम भी 15 से 17 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इस पर हम सदन में चर्चा करना चाहते थे, लेकिन सरकार ने चर्चा नहीं की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम हैं, बावजूद इसके देश में तेल के दाम बढ़ रहे हैं। मंगाई पर चर्चा मोदी सरकार टालती गई, ताकि जनता को उनकी कमियों के बारे में पता न चले। किसानों के खाद के दाम भी बढ़ गए, एलपीजी के दाम बढ़ गए, तेल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। एक भी चीज ऐसा नहीं छोड़ा जिससे गरीबों को राहत मिले। संसद को दो दिन पहले ही बंद कर दिया। इससे यही समझा जा सकता है कि सरकार जो गरीबों की समस्या, किसानों की समस्या है, उसे सुलझाना नहीं चाहती है।”

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

महंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल- जयपुर में मंत्रियों, कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

राजस्थान के जयपुर में राज्य कैबिनेट मंत्रियों और पीसीसी प्रमुख की उपस्थिति में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी के फैसले की संवैधानिकता का पता लगाने के लिए सुनवाई शुरू की

आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े एक मामले के सिलसिले में आज जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर छापे मारे गए हैं: NIA  

दिल्ली: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई

मुंबई के जेजे अस्पताल परिसर में निर्माण के दौरान छत का एक हिस्सा गिरा, बुजुर्ग मजदूर की मौत, 2 घायल

मुंबई पुलिस के मुताबिक, मुंबई के जेजे अस्पताल परिसर में मेट्रोन बिल्डिंग के निर्माण के दौरान छत का एक हिस्सा गिरने से एक 60 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई है। 2 अन्य मजदूर घायल हैं। जेजे मार्ग पीएस में ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

लद्दाख के पास भारतीय बिजली केंद्रों को चीन प्रायोजित हैकरों ने बनाया निशाना: रिपोर्ट  

चीन प्रायोजित हैकर्स ने लद्दाख के पास भारतीय बिजली केंद्रों को निशाना बनाया है। निजी खुफिया फर्म रिकॉर्डेड फ्यूचर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के महीनों में हमने कम से कम 7 इंडियन स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के संभावित नेटवर्क को टारगेट करते हुए घुसपैठ की संभावना देखी। यह ग्रिड नियंत्रण और बिजली के फैलाव लिए वास्तविक समय के संचालन के लिए जिम्मेदार हैं।

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस 1033 नए मामले सामने आए, 43 की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस 1033 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़ 30 लाख, 31 हजार 958 हो गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कुल 43 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है।

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

पटना: बिहार एमएलसी चुनाव के लिए 24 सीटों पर मतगणना जारी 

राष्ट्र की अर्थव्यवस्था का बंटाधार बीजेपी की संपत्ति बढ़े अपरंपार- कांग्रेस

पटना: बिहार बिहार विधान परिषद चुनाव 2022 की मतगणना जारी

दिल्ली: आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति आज शाम बैठक होगी 

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं- लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला 

श्रीलंका: संयुक्त राष्ट्र ने आपातकाल हटाने का स्वागत किया 

जनता पर महंगाई की मार जारी, फिर बढ़े CNG के दाम, जानें नई कीमत

जनता पर महंगाई की मार जारी है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2.5 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 69.11 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी है। गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सीएनजी की कीमत 71.67 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। गुरुग्राम में कीमत 77.44 रुपये प्रति किलोग्राम की गई है।

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 07 Apr 2022, 8:09 AM IST