उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की डीएम रीना जोशी ने धारचूला में पथराव पर कहा कि भारत अपनी तरफ बांध बना रहा है, जिस पर नेपाल को दिक्कत है। आज हुई संयुक्त बैठक में हमने उन मुद्दों पर चर्चा की और उनका समाधान किया। हमने दोनों पक्षों के विशेषज्ञों सहित एक संयुक्त टीम भी बनाई है।
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
ओडिशा में बरगढ़ जिले के पदमपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव का रिजल्ट गुरुवार को घोषित किया जाएगा। ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, वोटो की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सुशील कुमार लोहानी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। उपचुनाव के लिए 23 राउंड की मतगणना होगी। इसलिए मतगणना प्रक्रिया लंबे समय तक जारी रहेगी।
प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर , एक मतगणना सहायक और केंद्र सरकार का एक माइक्रो आब्जर्वर होगा। पर्याप्त रिजर्व कर्मी रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन सभी को ठीक से ट्रेनिंग दी गई है। सीईओ सुशील कुमार लोहानी ने ईवीएम की गिनती पूरी होने के बाद, ईवीएम के आंकड़ों को सत्यापित करने के लिए पांच बूथों की वीवीपीएटी पर्चियों को स्वतंत्र रूप से चुना जाएगा।
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
जम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में कई स्थानीय पत्रकारों को उनके काम को लेकर आतंकी संगठन से धमकियां मिली थी। इसी के चलते कुछ ने अपने संस्थानों से इस्तीफा दे दिया था। अब केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि श्रीनगर स्थित स्थानीय समाचार पत्रों के लिए काम करने वाले आठ पत्रकारों को आतंकियों से धमकी मिली है। वहीं चार मीडियाकर्मियों ने कथित तौर पर इस्तीफा दे दिया है। मीडियाकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा कई कदम भी उठाए जा रहे हैं।
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
जम्मू कश्मीर में पिछले सालों के मुकाबले आतंकी घटनाओं में भारी कमी देखी गई है। देश भर में इस साल कुल 126 आतंकी घटनाएं हुई हैं, जिनमें से 123 अकेले घाटी में दर्ज की गई है। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक जम्मू कश्मीर में इस साल नवंबर तक सुरक्षा बलों ने अलग-अलग मुठभेड़ में 180 आतंकियों को मार गिराया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में बताया कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। वहीं आतंकवादी हमलों में भी काफी कमी आई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घाटी में वर्ष 2018 में 417 आतंकी घटनाएं हुई थीं, जो कम होकर वर्ष 2021 में 229 हो गई है। वहीं इस साल नवंबर 2022 तक जम्मू कश्मीर में 123 आतंकी घटनाएं दर्ज की गई हैं। वहीं इस साल पंजाब, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी कुल मिलाकर 3 आतंकी घटनाएं घटी हैं, हालांकि इन तीनों घटनाओं में कोई जन हानि नहीं हुई है।
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
गूगल इंडिया ने बुधवार को 'ईयर इन सर्च 2022' परिणामों में सबसे अधिक खोजे गए प्रश्नों, घटनाओं, व्यक्तित्वों और बहुत कुछ का खुलासा किया, जिसमें रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' देश में सबसे अधिक खोजी गई फिल्म थी।
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
आम आदमी पार्टी ने बुधवार को दिल्ली एमसीडी चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की है। इसके बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह सिर्फ एक जीत नहीं बल्कि उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार व्यक्त किया। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नकारात्मक पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने सीएम अरविंद केजरीवाल जी की कट्टर ईमानदारी और कार्यशैली को जीत दिलाई है। हमारे लिए यह सिर्फ एक जीत नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है।
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी ने राजस्थान में कहा कि जब हम संसद में नोटबंदी, जीएसटी या चीन के मुद्दे पर बोलना चाहते हैं तो हमारा माइक बंद कर दिया जाता है, कैमरा कभी हमारी तरफ नहीं आता।
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले बगटुई में आगजनी कर 10 लोगों को जिंदा जलाने की वारदात के मुख्य साजिशकर्ता जहांगीर शेख को सीबीआई ने झारखंड के पाकुड़ से गिरफ्तार किया है। सीबीआई के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार यह जानकारी दी। जहांगीर शेख तृणमूल नेता रहे भादू शेख का भाई है, जिसकी हत्या के बाद 10 लोग जिंदा जलाए गए थे। इसके पहले इस नरसंहार के मुख्य आरोपी लालन शेख को भी बीते 3 दिसंबर को पाकुड़ जिले से ही गिरफ्तार किया गया था।
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
तिरुवनंतपुरम निगम में नियुक्तियों को लेकर विवादों के बीच बुधवार को केरल की पिनाराई विजयन सरकार ने राज्यपाल को चांसलर के पद से हटाने के लिए विधानसभा में एक विधेयक पेश किया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के पास इसी मुद्दे पर एक अध्यादेश काफी लंबे समय से पड़ा हुआ है।
राज्य के कानून मंत्री पी. राजीव ने इस विधेयक का संचालन किया, जिसका कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष, विशेष रूप से विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने पुरजोर विरोध किया और कहा कि विधेयक में चांसलर के लिए आवश्यक योग्यता का उल्लेख नहीं है।
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
कर्नाटक के चामराजनगर जिले में बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के शव को बोरे में रखकर कंधे पर ले जाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह परिवहन का खर्च उठाने में असमर्थ था। मृतक पत्नी की पहचान 26 वर्षीय कलाम्मा के रूप में हुई है।
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्र और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को सरकार के 2016 के नोटबंदी के फैसले के संबंध में प्रासंगिक रिकॉर्ड को अवलोकन के लिए प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। नोटबंदी कदम को चुनौती देने वाली याचिकाओं के एक बैच पर विस्तृत सुनवाई के बाद, न्यायमूर्ति एस. ए. नजीर की अध्यक्षता वाली पीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया।
बेंच में जस्टिस बी.आर. गवई, ए.एस. बोपन्ना, वी. रामासुब्रमण्यन और बी.वी. नागरत्ना ने कहा, भारतीय संघ और भारतीय रिजर्व बैंक के वकील को प्रासंगिक रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया जाता है।
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के बल्दीराय इलाके में खेत की रखवाली करने गई महिला ग्राम पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, पूरेगंगा पांडे मजरे महुली गांव निवासी शिवलाल की पत्नी और क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन (53) अपने पति शिवलाल और बेटे दिनेश के एक समारोह में जाने के कारण खुद खेत की रखवाली करने गई थी। देर तक नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की तो उनका शव जंगल में पाया गया।
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
गुजरात की मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी.भारती ने कहा, “हमारे कुल 37 मतगणना केंद्र हैं और सभी कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी और 8:30 बजे से EVM की गिनती शुरू होगी। हमने स्ट्रांग रूम के बाहर तीन स्तरीय सुरक्षा रखी है।”
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, “कूटनीतिक तौर पर हमने चीन को स्पष्ट किया है कि हम LAC में एकतरफा बदलाव की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर वे ऐसा करना जारी रखते हैं जो सीमा क्षेत्र में गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं तो हमारे संबंध सामान्य नहीं रहे सकते।”
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के सोनना क्रॉस के पास एक कार के कंटेनर ट्रक से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिंदगी थाने के सर्कल इंस्पेक्टर रवि और उनकी पत्नी मधु के रूप में हुई है। नेलोगी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा, “मोदी सरकार ने जनता को महंगाई का एक और गिफ्ट दिया है। लोग महंगे हो गए, EMI भी ज्यादा चुकानी होगी। बीते 8 महीने में महंगाई के चलते पांचवी बार RBI ने रेपो रेट बढ़ाया है। अब यह 6.25 फीसदी पहुंच गया।“”
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
राज्यसभा के अध्यक्ष के रूप में जगदीप धनखड़ ने कार्यभार संभाला। इस मौके पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि राज्यसभा के संरक्षक के रूप में आपकी भूमिका बाकी भूमिकाओं से काफी बड़ी हैं। आप जिस आसन पर बैठे हैं उसपर कई गणमान्य लोग बैठ चुके हैं।
खड़गे ने आगे कहा, “आप भूमि पुत्र हैं, संसदीय परंपराओं को आप बखूबी समझते हैं। राजस्थान विधानसभा और पश्चिम बंगाल में राज्यपाल रहे हैं। पढ़ने लिखने में आपकी रूची है, आपकी रूपरेखा बेहद बड़ी है।”
राज्यसभा में गालिब का एक शेर पढ़ते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “मेरे बारे में कोई राय मत बनाना ग़ालिब मेरा वक़्त भी बदलेगा मेरी राय भी बदलेगी।”
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
पीएम मोदी ने कहा, "मैं इस सदन के साथ-साथ राष्ट्र की ओर से सभापति जदीप धनखड़ को बधाई देता हूं। आप संघर्षों के बीच जीवन में आगे बढ़ते हुए इस मुकाम पर पहुंचे हैं, यह देश के कई लोगों के लिए प्रेरणा है। आप सदन में इस प्रतिष्ठित पद की शोभा बढ़ा रहे हैं।"
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे उपराष्ट्रपति किसान पुत्र हैं और उन्होंने सैनिक स्कूल में पढ़ाई की है। इस प्रकार वह जवानों और किसानों के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं।
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास कि अक्टूबर-दिसंबर 2022 के लिए जीडीपी विकास दर का अनुमान कम होकर 4.4% हो गया। जनवरी-मार्च 2023 के लिए जीडीपी विकास दर का अनुमान कम होकर 4.2% हो गया। FY23 के लिए GDP विकास का अनुमान 7% से घटकर 6.8% हो गया।
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेस से बात की। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र का आज प्रथम दिन है, यह सत्र महत्वपूर्ण इसिलए है क्योंकि 15 अगस्त के पहले हम मिले थे, 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव पूरा हुआ और हम अमृत काल में आगे बढ़ रहे हैं।
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.35 फीसदी का इजाफा किया है। इससे रेपो रेट 5.90 फीसदी से बढ़कर 6.25 फीसदी हो गई है। यानी होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो जाएगा और आपको ज्यादा EMI चुकानी होगी।
ब्याज दरों पर फैसले के लिए 5 दिसंबर से मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग चल रही थी। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास आज बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्याज दरों से जुड़ी घोषणा की। इससे पहले सितंबर में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 5.40 फीसदी से बढ़कर 5.90 फीसदी किया गया था।
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मंडावी गांव में कल एक 8 साल के बच्चे के 55 फीट गहरे बोरवेल में गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन अभी तक जारी है। एडीएम ने कहा कि अभी पत्थर निकाले जा रहे हैं,हमें उम्मीद है कि हम बच्चे तक जल्द पहुंच जाएंगे। लगभग 40 फीट से ज्यादा तक हम पत्थर निकाल चुके हैं। पत्थर की वजह से ज्यादा समय लग रहा है। बच्चे की अभी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही लेकिन हम उसे सकुशल निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
मध्य प्रदेश के बैतूल के मांडवी गांव में 8 साल का का बच्चा बोरवेल में गिर गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। एसडीआरएफ, होमगार्ड, पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। बच्चा जवाब नहीं दे रहा है। प्रशासन का कहना है कि वह बेहोश हो गया है। मंगलवार शाम को यह बच्चा खेलते खेलते 400 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था।
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 07 Dec 2022, 7:33 AM IST