भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दस जून को यूपी के गोरखपुर समेत अन्य जिलों में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और मुख्यमंत्री योगी भी मौजूद रहेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सिक्टौर में बने भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण 10 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री करेंगे। गोरखपुर से ही उत्तर प्रदेश के सात और जिला कार्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण होगा। इसके अलावा क्षेत्रीय कार्यालय के पास ही गरीब जनकल्याण जनसभा होगी। इसमें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी भी हिस्सा लेंगे।
Published: 07 Jun 2022, 8:07 AM IST
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने मंगलवार को बालटाल और डोमेल में आधार शिविरों का दौरा किया, जहां उन्होंने अमरनाथ यात्रा के लिए इन महत्वपूर्ण बिंदुओं और रास्ते में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। सीआईडी के विशेष महानिदेशक आरआर स्वैन के साथ उन्होंने बालटाल में पुलिस और सीआरपीएफ के कर्मियों के साथ बातचीत की और अमरनाथ यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि यात्रा को वांछित तरीके से विनियमित करने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और निर्देश दिया कि यात्रियों को हर संभव सहायता दी जाए।
Published: 07 Jun 2022, 8:07 AM IST
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मंगलवार को कहा कि पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की जान को गंभीर खतरा है और एजीडीपी हरप्रीत सिद्धू के कहने पर उन्हें एक और झूठे मामले में फंसाए जाने की पूरी संभावना है, जिसे राजनीतिक और व्यक्तिगत हिसाब-किताब के निपटान के लिए जेलों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मजीठिया की पत्नी और मजीठा विधायक गनीवे कौर मजीठिया द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक प्रति के साथ डीजीपी को लिखे गए पत्र को उजागर करने के लिए यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, वरिष्ठ शिअद नेता महेशिंदर सिंह ग्रेवाल और दलजीत सिंह चीमा ने सिद्धू को एडीजीपी, कारागार के अतिरिक्त प्रभार से तत्काल हटाने के अलावा मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
Published: 07 Jun 2022, 8:07 AM IST
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी नेता को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कानपुर में हिंसा के बाद की है। इस बीजेपी नेता का नाम हर्षित श्रीवास्तव बताया जा रहा है। पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने को लेकर की है। हर्षित युवा मोर्चे का पूर्व जिला मंत्री है।
Published: 07 Jun 2022, 8:07 AM IST
उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस लिस्ट में कानपुर की डीएम नेहा शर्मा का नाम भी शामिल है, जहां हाल में सांप्रदायिक झड़पें हुई थीं। वहीं लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को उद्योग विभाग भेजा गया है।
Published: 07 Jun 2022, 8:07 AM IST
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने 9 जून को पाठ्यपुस्तक संशोधन के मुद्दे पर विरोध करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम मुख्य रूप से पाठ्यक्रम के मुद्दे के खिलाफ विरोध कर रहे हैं, जिसे राज्य सरकार बदलने की कोशिश कर रही है। चाहे बीआर अंबेडकर हों, जैन धर्म या बौद्ध धर्म हो, वे पाठ्यपुस्तकों में उनका कद हटाना चाहते हैं।
Published: 07 Jun 2022, 8:07 AM IST
बिहार में एक लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर दो समुदायों ने एक-दूसरे पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।
Published: 07 Jun 2022, 8:07 AM IST
कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि बीजेपी राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं, महिलाशक्ति पर अत्याचार बढ़ा है। महिला विरोधी भाजपा का असली चेहरा देशवासियों के सामने है।
Published: 07 Jun 2022, 8:07 AM IST
द्रमुक अल्पसंख्यक विंग तमिलनाडु के राज्य सचिव डॉ. डी. मस्तान ने मंगलवार को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी को लेकर भाजपा की निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग की है।
Published: 07 Jun 2022, 8:07 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला जी के माता-पिता जिस दुख से गुज़र रहे हैं उसे बयान करना मुश्किल है। इन्हें इंसाफ दिलाना हमारा फ़र्ज़ है, और हम दिला कर रहेंगे। राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो चुकी है। पंजाब में अमन और शांति बनाये रखना AAP सरकार के बस की बात नहीं है।
Published: 07 Jun 2022, 8:07 AM IST
उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास में स्थापित डॉ राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा को ढककर विवादों में आ गए हैं। यह घर पहले लोहिया ट्रस्ट को आवंटित किया गया था। समाजवादी पार्टी ने वहां बगीचे में लोहिया की आदमकद प्रतिमा स्थापित की थी।
संजय निषाद को हाल ही में मंत्री के रूप में घर आवंटित किया गया था। उन्होंने प्रतिमा एक प्लाईवुड बॉक्स से ढक दी है जिसे लाल और हरे रंग के रंगों में रंगा गया है।
समाजवादी पार्टी ने प्रतिमा को ढकने का कड़ा विरोध किया है। वह इसे अपने विचारक के अपमान के रूप में देख रही है।
Published: 07 Jun 2022, 8:07 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मानसा में उनके गांव मूसा में मुलाकात की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Published: 07 Jun 2022, 8:07 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार के सदस्यों से मनसा में उनके गांव मूसा में मुलाकात की।
Published: 07 Jun 2022, 8:07 AM IST
कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि कश्मीरी पंडितों की हो रही टार्गेटिंग किलिंग छिटपुट घटना नहीं बल्कि आतंकवादी घटना है। भाजपाई हुकूमत छिटपुट घटना बोलकर अपनी विफलता छिपाने का कुत्सित प्रयास ना करे। देश भाजपाई विफलता को जानता है।
Published: 07 Jun 2022, 8:07 AM IST
राजस्थआ के बाड़मेर के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र में कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई। एक व्यक्ति का इलाज जारी है। घटना बीती रात की है
Published: 07 Jun 2022, 8:07 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। आज दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि मूसेवाला कांग्रेस के नेता थे। 29 मई को मानसा में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में 8 फरार शूटर्स की पहचान हो चुकी है, जिनको पकड़ने के लिए कई राज्यों की पुलिस जुटी हुई है।
Published: 07 Jun 2022, 8:07 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानपुर हिंसा मामले में शामिल नाबालिग आरोपी ने यूपी पुलिस द्वारा 40 संदिग्धों के पोस्टर जारी करने के बाद कानपुर के कर्नलगंज थाने में सरेंडर किया।
Published: 07 Jun 2022, 8:07 AM IST
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,714 नए मामले सामने आए हैं, 2,513 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 7 लोगों की मौत हुई है।
Published: 07 Jun 2022, 8:07 AM IST
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर कर दिए गए हैं।
Published: 07 Jun 2022, 8:07 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 07 Jun 2022, 8:07 AM IST