भारत जोड़ो यात्रा आज शाम महाराष्ट्र के नांदेड़ में प्रवेश कर गई। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को बीच में कोई ताकत नहीं रोक सकती। यात्रा केवल जम्मू-कश्मीर के श्रीनगरमें रुकेगी और हम वहां तिरंगा फहराएंगे। यात्रा का उद्देश्य देश को एक करना है।
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने आज देर शाम तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में प्रवेश किया। यात्रा के स्वागत में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग ने राज्य में 104 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसके तहत राज्य में कई पुलिस अधीक्षक (एसपी) और पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के तबादले का आदेश जारी किया गया है। इसमें कई पुलिस अधिकारियों को मुंबई से बाहर भेजा गया है।
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में पुलिस ने 27 अक्टूबर को हुए आईईडी विस्फोट मामले में लश्कर-ए-तैयबा के दो हाईब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया, "विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोपोर में वाटलाब क्रॉसिंग के पास एक विशेष चौकी स्थापित की। चेकिंग के दौरान बांदीपोरा से वाटलाब की ओर आ रहे सफेद रंग का बैग लिए एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया।"
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
असम सरकार ने दिसपुर में राज्य सचिवालय परिसर में काम करने वाले अपने सभी कर्मचारियों के लिए एक ड्रेस कोड जारी किया है। कार्यालय के एक आदेश के अनुसार नए ड्रेस कोड ने सचिवालय में काम करने वाले कर्मचारियों के जींस, टी-शर्ट और लेगिंग पहनने पर रोक लगा दी है। अब से उन्हें कार्यालय समय के दौरान अनिवार्य रूप से औपचारिक पोशाक पहननी होगी।
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने आज दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यालय में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब तिहाड़ जेल का नाम सुनकर अच्छे-अच्छे आरोपी डर जाते थे, लेकिन आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार के मंत्री भी उस जेल से नहीं डर रहे हैं। उलटा केजरीवाल के मंत्री सत्येन्द्र जैन ने तिहाड़ को वसूली का अड्डा बना डाला है और साथ ही वहां मसाज करवा रहे हैं। प्रवेश साहिब सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर प्रहार करते हुए कहा कि केजरीवाल भाजपा पर ऑपरेशन लोटस को लेकर कई आरोप लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक ना ही कोई फोन नंबर बताते और ना ही कोई पता। सुकेश चंद्रशेखर ने सिर्फ फोन नंबर ही नहीं बल्कि कार नंबर और जगह की भी बात अपने पत्र में लिखी है। उन्होंने कहा कि सत्येन्द्र जैन एक ऐसे मंत्री हैं जिनके खिलाफ जांच वे लोग कर रहे हैं जो उनके द्वारा ही नियुक्त किए गए हैं। आज तिहाड़ जेल में जो कुछ भी हो रहा है, वह सब एक-दूसरे के सहयोग से क्योंकि तिहाड़ के मालिक ही तिहाड़ के अंदर बंद है।
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
दक्षिणपंथी संगठन हिंदू जनजागृति समिति ने कॉमेडियन वीर दास के खिलाफ कर्नाटक पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और 10 नवंबर को बेंगलुरु में आयोजित होने वाले उनके कॉमेडी शो को रद्द करने की मांग की है। शिकायत के बाद, बेंगलुरु में व्यालिकावल पुलिस ने दास के खिलाफ हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायत में कहा गया है कि स्टैंड-अप कॉमेडियन का शो हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है और भारत को दुनिया के सामने शो को सही ढंग से दर्शाया नहीं जाता है।
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
शिरोमणि अकाली दल (सैड) ने सोमवार को बीबी जागीर कौर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया, जिसमें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को तोड़ने की साजिश में शामिल होना भी शामिल है। सैड अनुशासन समिति के अध्यक्ष सिकंदर सिंह मलूका ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि बीबी जागीर कौर के खिलाफ सभी विकल्पों को समाप्त करने के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है, जिसमें उन्हें सोमवार को व्यक्तिगत सुनवाई के माध्यम से अपनी बात रखने का अवसर देना शामिल है।
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
नामित सीजेआई न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने सोमवार को कहा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित द्वारा अपने 74 दिनों के कार्यकाल के दौरान जिन सुधारों की शुरूआत की गई है, उनमें निरंतरता बनी रहेगी। मुख्य न्यायाधीश ललित मंगलवार को पद छोड़ देंगे।
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
राहुल गांधी पीएम मोदी पर तंज सकते हुए कहा कि, "काला धन नहीं आया, बस गरीबी आई। इकॉनमी कैशलेस नहीं, कमजोर हुई। आतंकवाद नहीं, करोड़ों छोटे व्यापार और रोजगार खत्म हुए। 'राजा' ने नोटबंदी में, ‘50 दिन’ का झांसा दे कर अर्थव्यवस्था का DeMo-lition कर दिया।"
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
गाजियाबाद पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान टीला मोड़ थाना क्षेत्र में तीन मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे हुए 38 मोबाइल बरामद हुए हैं। इनके पास से एक तमंचा और एक बाइक भी बरामद की गई है। जिससे यह लूट की घटना को अंजाम दिया करते थे। पकड़े गए तीनों बदमाश शातिर मोबाइल लूटे गए हैं। जो लोगों से मोबाइल लूट लिया करते थे। इन पर मोबाइल लूट के करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं।
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
दिल्ली के आबकारी नीति घोटाला मामले में उनके करीबी और आरोपी दिनेश अरोड़ा के रूप में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के लिए नई मुश्किलें खड़ी होती दिख रही हैं। सीबीआई ने इस मामले में अग्रिम जमानत पर चल रहे अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाने के लिए अदालत से अनुमति मांगी है। जांच एजेंसी ने उनकी जमानत याचिका का विरोध नहीं किया।
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा उत्तर प्रदेश में लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के लिए यूनिसेफ और उसके सहयोगियों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखने के लिए लखनऊ में एक फील्ड ट्रिप के लिए निकलीं।
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पहले सिख गुरु की 553वीं जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर समारोह राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के आवास पर हो रहा है।
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को कहा कि अलकायदा आतंकवादी समूह के एक सदस्य को जम्मू संभाग के रामबन जिले से गिरफ्तार किया गया है।
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
हिमाचल प्रदेश के ऊना के हरोली विधानसभा में एक जनसभा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां के युवा परेशान हो गए हैं। वो नौकरी चाहते हैं मगर उनको ड्रग्स मिल रहा है। यहां नशा फैलाया जा रहा मगर रोजगार नहीं दिया जा रहा है। यहां युवाओं की 30 लाख आबादी है और 15 लाख बेरोजगार हैं।
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
कार्तिक पूर्णिमा यानी मंगलवार के दिन गंगा स्नान के लिए राजधानी पटना क्षेत्र में गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सर्वाधिक भीड़ की संभावना वाले गंगा घाटों पर स्थाई नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और अवैध शराब माफिया गुट से मुठभेड़ में एक अपराधी की मौत हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस को कोई क्षति नहीं पहुंची है।
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत में अपने कर्मचारियों को बर्खास्त करने के लिए एलन मस्क द्वारा संचालित ट्विटर के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें 'बदलाव के लिए उचित समय' दिया जाना चाहिए था।
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
गुजरात हाईकोर्ट ने मोरबी ब्रिज हादसे का स्वत: संज्ञान लिया। गृह विभाग, शहरी आवास, मोरबी नगर पालिका, राज्य मानवाधिकार आयोग सहित राज्य सरकार के अधिकारियों को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने राज्य से एक सप्ताह के भीतर पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई 14 नवंबर को होगी।
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की बेंच ने संविधान के 103 वें संशोधन अधिनियम 2019 की वैधता को बरकरार रखा। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 10% EWS आरक्षण प्रदान किया गया है। चार न्यायाधीश अधिनियम को बरकरार रखने के पक्ष में जबकि एक न्यायाधीश ने इसपर असहमति जताई।
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी के साथ कारोबार खुला है और ग्लोबल मार्केट में तेजी से इसे भी सपोर्ट मिल रहा है। सारे एशियाई बाजार बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं।
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
दिल्ली-एनसीआर की हवाओं में लगातार दूसरे दिन मामूली सुधार हुआ है। सुधार होते ही केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता एजेंसी सीएक्यूएम ने ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) का चौथा चरण वापस लेने की घोषणा कर दी। दिल्ली में प्राइमरी स्कूलों को खोलने और दफ्तरों में फिर से 100 फीसदी उपस्थिति लागू करने के बारे में राज्य सरकार आज फैसला ले सकती है।
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 07 Nov 2022, 7:53 AM IST