भारतीय नौसेना ने केरल के कोच्चि में समुद्र में 1200 करोड़ रुपये की 200 किलोग्राम हेरोइन ले जा रहे एक जहाज को रोका और 6 ईरानी चालक दल के सदस्यों को गिरफ्तार किया। यह खेप पाकिस्तानी नाव लेकर आई थी और इसे बीच समुद्र में ईरानी नाव में स्थानांतरित कर दिया। यह ड्रग्स श्रीलंका जा रहा था और इसका कुछ हिस्सा भारत के लिए था।
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज पूर्व सीएम सिद्धारमैया और अन्य नेताओं के साथ कर्नाटक के मांड्या जिले में आदिचुंचनागिरी महासमस्थान मठ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संतों का आशीर्वाद लिया और उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की।
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST
भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड ब्लोम की हाल ही में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की यात्रा पर आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को कहा कि, भारत ने इस मुद्दे को अमेरिका के साथ उठाया है और उन्हें इस बात से अवगत करा दिया गया है। हमें अमेरिकी राजदूत द्वारा पीओके में यात्रा और बैठकों से आपत्ति है और हमने इसे अवगत करा दिया है।
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अहमदाबाद के दौरे पर हैं। वहां पर उन्होंने बुलेट ट्रेन को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि देश में पहली बुलेट ट्रेन 2026 में चलेगी। फिलहाल अभी इसके 92 पिलर बनकर तैयार किए गए हैं। इसके लिए वल्र्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा है 199 स्टेशन को वल्र्ड क्लास बनाने के लिए मास्टर प्लान चल रहा है। इसके तहत अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को भी वल्र्ड क्लास बनाया जाएगा। बुलेट ट्रेन की इस घोषणा के साथ साथ रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने गुरुवार को ट्वीट कर यह भी बताया था कि रेलवे में यात्रा कर रहे लोगों को रेल मंत्रालय काफी सुविधाएं देने की कोशिश कर रहा है। जिसमें 6105 रेलवे स्टेशन पर अब तक फ्री वाई-फाई की सुविधा लोगों को उपलब्ध कराई गई है। यह डाटा 4 अक्टूबर 2022 तक का है। साथ ही साथ वाईफाई के सुविधा काफी सुरक्षित और हाई स्पीड वाली है।
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST
महंगी मिल रही सब्जियों से जनता की परेशानियां भी बढ़ने लगती है। लोगों का बजट बिगड़ने लगता है। चाहे फल हो या सब्जियां सब के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। ये हाल पूरे दिल्ली एनसीआर में है। दिल्ली से सटे नोएडा की बात करें तो यहां पर सब्जी और फलों के रेट में सफल स्टोर और फुटकर रेडी विक्रेता की सब्जी के रेट में जमीन आसमान का अंतर देखने को मिल रहा है। साथ ही साथ सब्जी विक्रेता यह बताते हैं कि उनको पीछे से ही सब्जी महंगी मिल रही है। दिल्ली एनसीआर में बने सफल स्टोर्स की अगर बात करें तो यहां पर रेट को पूरी तरीके से कंट्रोल में रखा जाता है। फिर भी यहां पर सब्जियों और फलों के दाम आसमान छूते दिखाई दे रहे हैं, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बाहर रेडी पटरी पर मिल रही सब्जियां कितनी महंगी होंगी।
सफल स्टोर के रेट -
आलू - 18 से 22 रुपए प्रतिकिलो
गोभी - 98 रुपए प्रतिकिलो
बैंगन - 45 रुपए प्रतिकिलो
टमाटर - 54 रुपए प्रतिकिलो
फुटकर विक्रेताओं के रेट
आलू - 25 से 30 रुपए प्रतिकिलो
गोभी - 100 रुपए प्रतिकिलो
बैंगन - 80 रुपए प्रतिकिलो
टमाटर - 50 रुपए प्रतिकिलो
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने महाराष्ट्र-गुजरात में सक्रिय एक प्रमुख अंतर-राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। साथ ही 60 किलोग्राम उच्च ग्रेड मेफ्रेडोन जब्त किया है, और एक पूर्व पायलट सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर अमित घवटे ने बताया कि, आरोपियों में ड्रग सिंडिकेट का सरगना और एयर इंडिया का पूर्व पायलट भी है। घवाटे ने कहा कि गुजरात के जामनगर में नौसेना के खुफिया ब्यूरो ने कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों पर गुप्त सूचना दी थी।
एनसीबी ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर उनकी गतिविधियों पर अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए इनपुट का पालन किया। यह पता चला कि दवा की एक बड़ी खेप गुजरात से महाराष्ट्र में तस्करी की जा रही थी। जिसके बाद अधिकारियों ने ऑपरेशन की योजना बनाई।
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का दुबई दौरा काफी सफल रहा है। दुबई सरकार ने निवेश प्रोत्साहन और भूमि विकास सहित आर्थिक गतिविधियों में सहयोग के लिए हरियाणा के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अंतिम रूप दिया है। रियल एस्टेट विकास, औद्योगिक पार्क, आईटी पार्क और बहुउद्देश्यीय टावर आदि में सहयोग इस समझौते का हिस्सा है। खट्टर ने एक बयान में कहा, "दुबई दौरा एक 'मिशन टूर' था और मुझे खुशी है कि दुबई की सरकार, दुबई अमीरात के संचालन प्राधिकरण ने हमारे साथ समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप दिया है।"
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के मवेशी तस्करी घोटाले में तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता और पार्टी के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल के बॉडीगार्ड सहगल हुसैन को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। ईडी के अधिकारियों ने आसनसोल के विशेष सुधार गृह से हुसैन को हिरासत में लिया है, जहां वह पहले से ही सीबीआई की कस्टडी में था। उसे 5 नवंबर तक सीबीआई की हिरासत में रहना था।
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST
नोएडा के सेक्टर 3 स्थित एक बहुमंजिला फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए 14 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग लगने से धुएं का काफी बड़ा गुबार काफी दूर से देखा जा सकता है। फैक्ट्री में प्लास्टिक का सामान ज्यादा होने से आग काफी ज्यादा फैल गई थी, इसीलिए आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू हो चुका है। आग किस वजह से लगी अभी इन कारणों का पता नहीं चला है। आग बुझाने के बाद उसकी जांच की जाएगी।
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST
चीन के साथ एलएसी पर विवाद को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “एलएसी पर डिसइंगेजमेंट के जो कदम जरूरी हैं, अभी उस स्थिति तक नहीं पहुंचे हैं। ऐसा कहना सही नहीं होगा कि स्थिति सामान्य है। कुछ सकारात्मक कदम हुए हैं, लेकिन कुछ कदम अभी शेष हैं।”
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST
दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान की उस याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली पुलिस के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें चरित्रहीन घोषित किया गया था।
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST
उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 3 इलाके में एक प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई है। मौके पर कई फायर टेंडर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST
ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने कहा, “मुस्लिम पक्ष ने शपथ पत्र में इसे वजुखाना बताया है और वह भी चाहते हैं कि यह साफ हो कि वह फव्वारा है या शिवलिंग है। कोर्ट ने हमारी ASI से जांच की बात मान ली है। मुस्लिम पक्ष की बात सुनने के लिए कोर्ट ने अगली सुनवाई 11 अक्टूबर तय की है।”
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ने बताया, “मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा उनका इलाज मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम के आईसीयू में किया जा रहा है।”
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST
उत्तर प्रदेश के झांसी के पास बबीना छावनी में आज फील्ड फायरिंग अभ्यास के दौरान एक टी -90 टैंक की बैरल फटने के बाद एक जेसीओ समेत भारतीय सेना के दो जवानों की जान चली गई। घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। यह जानकारी भारतीय सेना के अधिकारी ने दी है।
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST
एक किसान ने कहा कि हमें भी पता है कि इससे प्रदूषण होता है। ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है मगर हमारी मजबूरी है। मेरे पास इतना पैसा नहीं है कि मैं भारी मशीन से इसे जमीन में गला दूं या बाहर निकाल लूं। सरकार का दावा है कि इसे हटाने के लिए मशीनरी है, लेकिन हमारे पास नहीं है।
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST
उत्तरकाशी हिमस्खलन में मारे गए प्रशिक्षु पर्वतारोहियों के चार और शव हर्षिल से उत्तरकाशी के जिला अस्पताल लाए गए हैं। अब तक 19 शव निकाले जा चुके हैं। उत्तराखंड मे उत्तरकाशी के द्रौपदी के डांडा -2 पर्वत शिखर में हिमस्खलन के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST
जम्मू-कश्मीर के कांगड़ा-अंधेरी लिंक रोड पर भूस्खलन के कारण 18,000 ग्रामीण NH-44 तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। एक स्थानीय ने बताया,"इसे 20 दिन हो चुके हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। एंबुलेंस न पहुंच पाने की वजह से एक महिला की यहीं डिलीवरी हुई।यह सड़क तीसरी बार टूटी है।"
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST
राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान किसानों की खुदकुशी और कर्जमाफी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा, “कल मैं एक महिला से मिला, उनके किसान पति ने ₹50,000 के कर्ज के कारण आत्महत्या कर ली।
एक भारत: पूंजीपति मित्रों को 6% ब्याज पर कर्ज और करोड़ो की कर्जमाफी
दूसरा भारत: अन्नदाताओं को 24% ब्याज पर कर्ज़ और कष्टों से भरी ज़िंदगी
एक देश में ये ‘दो भारत’, हम स्वीकार नहीं करेंगे।”
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 30वें दिन की शुरुआत कर्नाटक के मांड्या जिले के मल्लेनाहल्ली से की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की।
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST
उत्तराखंड में उत्तरकाशी के द्रौपदी के डांडा -2 पर्वत शिखर में हिमस्खलन के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। राज्य के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अब तक कुल 19 शव बरामद किए जा चुके हैं। आज हेलीकाप्टर से शवों को मतली हेलीपैड तक लाने का प्रयास किया जाएगा। चार अक्टूबर को 29 पर्वतारोही यहां हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे।
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 07 Oct 2022, 8:07 AM IST