व्हाइट हाउस द्वारा जारी G7 लीडर्स के बयान में कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके शासन द्वारा यूक्रेन पर किया गया हमला एक संप्रभु देश के खिलाफ एक अकारण आक्रामकता है और साथ ही यह आक्रमण रूस और उसके लोगों के ऐतिहासिक बलिदानों को शर्मसार करता है।
Published: 08 May 2022, 8:14 AM IST
ओपी राजभर ने आज कहा कि मैं 2024 में बनने वाले एक बड़े गठबंधन में शामिल हो सकता हूं। मैं ममता जी, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, लालू जी से मिला और दिल्ली भी गया। हमारा कर्तव्य प्रयास करना और सभी को एक मंच पर लाना है। देखते हैं कि 2024 के चुनावों के लिए विपक्षी गठबंधन होता है या नहीं।
Published: 08 May 2022, 8:14 AM IST
बिहार में आज 67वीं बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में खुली धांधली का आरोप लगने के बाद इसे रद्द कर दिया है। परीक्षा शुरू होते ही कई जगह सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने का आरोप लगा था, जिसकी जांच के लिए आयोग ने टीम गठित की थी, जिसकी रिपोर्ट पर कार्रवाई हुई है।
Published: 08 May 2022, 8:14 AM IST
बिहार के आरा के कुंवर सिंह कॉलेज के बाहर छात्रों के एक वर्ग ने बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में खुली धांधली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। छात्रों ने कुछ छात्रों द्वारा फोन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। छात्रों ने कहा कि कॉलेज अधिकारियों ने हमें बताया कि हमारी परीक्षा में देरी होगी, लेकिन कुछ छात्रों ने दो अलग-अलग कमरों में दरवाजे बंद करके परीक्षा दी।
भोजपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि बीपीएससी की परीक्षा में कुछ समस्या थी. जिन उम्मीदवारों को कोई समस्या है वे लिखित शिकायत दर्ज कर सकते हैं, हम इसे संकलित करेंगे और इसे बीपीएससी को भेजेंगे। तदनुसार अंतिम निर्णय लिया जाएगा, लेकिन इस मुद्दे पर कोई सटीक जानकारी नहीं है।
Published: 08 May 2022, 8:14 AM IST
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि आज धर्मशाला में हिमाचल विधानसभा के बाहर खालिस्तान के झंडे बांधने और खालिस्तान लिखने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हमारी कोशिश है कि उन्हें जल्द से जल्द पकड़ लिया जाए। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम कुछ दिनों से देख रहे हैं कि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने के पीछे कुछ ताकतें हैं। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
Published: 08 May 2022, 8:14 AM IST
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत से आगामी उपचुनाव लड़ने पर कहा कि हालांकि चंपावत मेरा नया निर्वाचन क्षेत्र है लेकिन मैं यहां पला-बढ़ा हूं। मैं लोगों से समर्थन लेने के लिए कल 9 मई को वहां जाउंगा।
Published: 08 May 2022, 8:14 AM IST
उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “चारधाम यात्रा के पहले दिन ही यहां ज्यादा पर्यटक और श्रद्धालु आ गए हैं। हमने सभी तरह की व्यवस्थाएं कर रखी हैं। लेकिन जितनी व्यवस्थाएं कर रखी हैं उससे कई ज्यादा संख्या में लोग आ रहे हैं। जिसके कारण कुछ लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। मैं सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील करता हूं कि अपनी आगे की यात्रा तभी करें जब सभी तरह की व्यवस्थाएं हो जाएं।”
Published: 08 May 2022, 8:14 AM IST
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच पूर्वी यूक्रेन से बड़ी खबर सामने आई है। पूर्वी यूक्रेन के एक स्कूल में हुए बम धमाके में 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है। AFP न्यूज एजेंसी ने गवर्नर के हवाले से यह जानकारी दी है।
Published: 08 May 2022, 8:14 AM IST
महाराष्ट्र के पालघर में विराज कंपनी के श्रमिक संघ और प्रबंधन के बीच संघर्ष हुआ। मजदूर संघ के सदस्यों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के विरोध जताया गया। इस दौरान कंपनी परिसर में पुलिस पर पथराव किया गया। पथराव में 19 पुलिस कर्मी घायल हो गए। इस मामले में 27 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की गई है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
Published: 08 May 2022, 8:14 AM IST
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण ग्रामीण में डोंबिवली के निकट एक गांव में खदान में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।
Published: 08 May 2022, 8:14 AM IST
उत्तराखंड के ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। एक गाड़ी के 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। यह परिवार शादी का सामान लेकर चमोली जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। सभी मृतक चमोली के रहने वाले थे।
Published: 08 May 2022, 8:14 AM IST
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, “आदित्य ठाकरे 10 जून को अयोध्या जाएंगे और उनके साथ पूरे राज्य से शिवसैनिक, युवा सैनिक जाएंगे। हमारा अयोध्या जाना कोई राजनीति से प्रेरित नहीं है। हम श्रद्धा, लगन और भक्ति के साथ उधर जाएंगे। हमारा प्रभु श्री राम के साथ नाता है और रहेगा।”
Published: 08 May 2022, 8:14 AM IST
धर्मशाला में आज सुबह हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार और चारदीवारी पर खालिस्तान के झंडे बंधे पाए गए। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में विधानसभा के गेट और चारदीवारी से खालिस्तानी झंडे को हटाया गया। खालिस्तानी झंडे किसने लगाए इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Published: 08 May 2022, 8:14 AM IST
उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि-विधान और मंत्रोच्चार और सेना बैंड की धुनों के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।
Published: 08 May 2022, 8:14 AM IST
बेटे को तजिंदर सिंह बग्गा को हाईकोर्ट के गिरफ्तारी पर फौरी राहत मिलने के बाद पिता प्रीतपाल बग्गा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल पहली बार मुख्यमंत्री बनने से पहले तजिंदर से घबराता और डरता है। तजिंदर इसकी गलतियों को उजागर करता रहा है। केजरीवाल जब तक सत्ता में है या सुधर नहीं जाता तब तक ऐसा ही चलेगा। मेरी बग्गा से बात नहीं हुई है और उनके पास कोई फोन नहीं है।”
Published: 08 May 2022, 8:14 AM IST
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, कुलगाम के चेयन, देवसर क्षेत्र में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सेना का संयुक्त ऑपरेशन जारी है।
Published: 08 May 2022, 8:14 AM IST
देश की राजधानी दिल्ली गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी है। सुभाषनगर इलाके में बदमाशों ने 15 से 20 राउंड फायरिंग की है। फायरिंग में एक शख्स को गोली लग गई। घायल शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर हालत में घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सुभाषनगर इलाके में देर शाम अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई देने लगी। फायरिंग की आवाज से लोग सहम गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोलीबारी मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published: 08 May 2022, 8:14 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 08 May 2022, 8:14 AM IST