ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया है। उन्होंने 96 वर्ष की उम्र में स्कॉटलैंड के महल में आखिरी सांसें लीं। इससे पहले आज दिन में महारानी की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। बकिंघम पैलेस ने कहा था कि डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है।
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
एशिया कप में आज के मुकाबले में विराट कोहली की शतक की बदौलत टीम इंडिया के 212 रन के मुकाबले अफगानिस्तान की टीम भरभरा कर गिर पड़ी और 101 रन से मौच हार गई है। अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 111 रन बना सकी। भुवनेश्वर कुमार ने 5 विकेट लिए हैं।
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
एशिया कप में आज के मुकाबले में टीम इंडिया के विशाल 212 रन के स्कोर के आगे अफगानिस्तान की टीम भरभरा कर गिर पड़ी है। अफगानिस्तान के 17 ओवर में 87 रन पर 7 विकेट गिर चुके हैं। भुवनेश्वर कुमार ने 5 विकेट लिए है। टीम इंडिया जीत से बस थोड़ी ही दूर है।
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
एशिया कप में आज के मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए अफगानिस्तान को 213 रन का लक्ष्य दिया है। भारती की ओर से विराट कोहली ने अपने करियर का 71वां शतक जड़ते हुए 122 रन बनाए। कोहली ने यह शतक कई सालों के बाद लगाया है।
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्य में जंगलराज आने के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कहीं ऐसा कोई राज्य है जहां घटना नहीं होती हो। यहां जंगल राज नहीं जनता राज है। दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अलग सोच वाले हैं, लेकिन हम लोगों की सोच समाज को एकजुट रखकर काम करना है और सबका विकास करना है।
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
भाकपा (माले ) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को न केवल देश की सत्ता से बेदखल करना है बल्कि उसे पूरी तरह समाज से बेदखल कर देना है। उन्होंने कहा कि बिहार ने जो रास्ता दिखलाया है यदि उस पर हम मजबूती से आगे बढ़े तो निश्चित रूप से भाजपा की विपदा से देश को मुक्ति मिल सकती है।
भट्टाचार्य 12 वें पटना जिला सम्मेलन के अवसर पर फुलवारी शरीफ के किसान पैराडाइज में आयोजित नागरिक कन्वेंशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे मिलने दिल्ली पहुंचे थे। उनसे बातचीत में हमने साफ-साफ कहा कि आरएसएस, बीजेपी जो देश बेचने वाली ताकत है, के खिलाफ बिहार ने जो संदेश दिया है वह बहुत महत्वपूर्ण है।
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता संजय खान ने गुरुवार को श्रीनगर के राजभवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। दिग्गज अभिनेता ने जम्मू-कश्मीर में फिल्म से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उपराज्यपाल के साथ चर्चा की।
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
भारत और चीन के सैनिकों ने 16वें दौर की सैन्य वार्ता में सहमति के बाद लद्दाख में गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स से हटना शुरू कर दिया है। दोनों पक्षों ने गुरुवार शाम एक संयुक्त बयान में कहा कि भारतीय और चीनी सैनिकों ने 16वें दौर की सैन्य वार्ता में सहमति बनने के बाद लद्दाख के गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से पीछे हटना शुरू कर दिया है।
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
पंजाब पुलिस के राज्य साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने व्हाट्सएप मामलों को सुलझाने के लिए प्रथम पुरस्कार हासिल किया है, जिसमें धोखेबाज सरकारी अधिकारियों और आम लोगों को ठगने के लिए अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर वीवीआईपी के प्रोफाइल फोटो और नामों का उपयोग कर रहे थे। यह पुरस्कार हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा आयोजित राज्य साइबर नोडल अधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने इसे पंजाब पुलिस के लिए गर्व का क्षण बताते हुए एडीजीपी साइबर क्राइम प्रवीण कुमार सिन्हा और साइबर क्राइम सेल की टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
बिहार CM नीतीश कुमार ने पटना में बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये (बीजेपी) लोग जो शासन में हैं वो कुछ काम करते नहीं हैं। बस सभी लोगों को अलग कर यहां राज करना चाहते हैं।
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
विधानसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस में बदलाव हुआ है। दिल्ली कांग्रेस के नेता जय प्रकाश अग्रवाल को मध्य प्रदेश का AICC प्रभारी नियुक्त किया गया है। जय प्रकाश अग्रवाल मुकुल वासनिक की जगह लेंगे।
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने गुरुवार को चेतावनी दी कि कई संकटों के कारण 10 में से 9 देश मानव विकास में पिछड़े हुए हैं। मानव विकास की रिपोर्ट के अनुसार, "दुनिया संकट की ओर बढ़ रही है, अग्निशामक के चक्र में फंस गई है और हमारे सामने आने वाली परेशानियों की जड़ों से निपटने में असमर्थ है।"
रिपोर्ट में कहा गया है कि तीव्र बदलाव के बिना दुनिया और भी अधिक अभावों और अन्याय की ओर बढ़ रही है।
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत दौरे के कार्यक्रम से पश्चिम बंगाल को जानबूझकर बाहर रखा गया। मुख्यमंत्री ने गुरुवार दोपहर कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, मैंने सुना है कि शेख हसीना ने अपनी हालिया भारत यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल आने में गहरी रुचि व्यक्त की थी। लेकिन कुछ अज्ञात कारणों से, पश्चिम बंगाल को उनके दौरे के कार्यक्रम से बाहर रखा गया।
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
पाकिस्तान में मानसून की मसूलाधार बारिश के कारण कपास क्षेत्रों को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में पाकिस्तान टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ने संघीय सरकार से संपर्क किया है, ताकि बढ़ते निर्यात आदेशों को पूरा करने के लिए वाघा के माध्यम से भारत से कपास के आयात की अनुमति मिल सके। 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्यातकों का कहना है कि कपास की खेती का 25 फीसदी हिस्सा खराब हो गया है और देश में कच्चे माल की कमी की आशंका है।
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 2024 में हम बंगाल से एक खेल की शुरूआत करेंगे। हेमंत (सोरेन), अखिलेश (यादव), नीतीश (कुमार), मैं और अन्य साथी एकजुट होंगे, फिर वे (भाजपा) सरकार कैसे बनाएंगे? बीजेपी सरकार की कोई जरूरत नहीं है।
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह पहली बार है जब बांग्लादेश की प्रधानमंत्री भारत आईं और मुझसे मिलने की इच्छा के बावजूद बंगाल नहीं आईं। मुझे नहीं पता कि वे (बीजेपी) इतने गुस्से में क्यों हैं। उन्होंने मुझे कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए शिकागो और चीन सहित कई जगहों पर जाने नहीं दिया।
ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे बुरा लगता है कि वे अब दिल्ली में नेताजी की मूर्ति बना रहे हैं। पहले मौजूद मूर्ति का क्या? मुझे एक सचिव का पत्र मिला जिसमें कहा गया है कि PM आज प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम शुरू होने से पहले आप वहां रहें। क्या मैं उनकी बंधुआ मजदूर हूं?”
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान एक बच्चे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “देश के भविष्य की बुनियाद यही हैं, आने वाले कल की शुरुआत यही हैं, एक तेरा कदम, एक मेरा कदम, मिल जाए तो जुड़ जाए अपना वतन।”
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, “आज देश को एकजुट और अखंडित रखने की जरूरत है। बीजेपी देश में जहर घोल रही है, लेकिन कांग्रेस का इतिहास रहा है कि हमने देश के हित को दल के हित से ऊपर रखा है, देश को एक रखा है।”
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “यात्रा की शरूआत शानदार हुई है, पूरे देश से लोग यहां आए हैं, लोगों में काफी उत्साह है। भाईचारे और एकता के लिए यह यात्रा की जा रही है। वे (BJP) बौखला गए हैं इसलिए कभी पाकिस्तान की बात करते हैं कभी भारत की बात करते तो कभी यात्रा की बात करते हैं।”
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
देश में पिछले 24 घंटे में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या में उछाल देखने को मिला है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,395 नए मामले सामने आए हैं। 6,614 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार, जयराम रमेश ने कहा, “हमने आज कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की है। यात्रा 3,570 किमी लंबी है, पिछले 1 घंटे में हमने लगभग 4.5 किमी की दूरी तय की है। यात्रा बीजेपी की विभाजन की राजनीति के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए है। यह यात्रा पार्टी को भी मजबूत करेगी।”
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
दिल्ली के मान सिंह रोड पर 'कर्तव्य पथ' का रास्ता दिखाने वाला एक साइनबोर्ड लगाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में इंडिया गेट पर 'कार्तव्य पथ' का उद्घाटन करेंगे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत की। पार्टी सांसद राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता और सांसद पी. चिदंबरम, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य ने कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम में पदयात्रा शुरु की। यात्रा में जनसैलाब उमड़ा है।
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। पदयात्री कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम पहुंच गए हैं। दूसरे दिन की यात्रा शुरू करने से पहले यहां कैंप में सुबह 7 बजे तिरंगा झंडा फहराया गया और झंडे को सलामी दी गई। इसके बाद फिर दूसरे दिन की यात्रा शुरू हो गई। यात्रा में हजारों लोग शामिल हैं।
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 08 Sep 2022, 7:48 AM IST