
इमरान खान मैच हार गए हैं। मैदान में आए बिना ही उन्होंने विरोधी टीम को जीतने का मौका दे दिया। इससे पहले पाकिस्तान के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर ने इस्तीफा दे दिया। इस बीच इमरान खान और उनके मंत्रियों के विदेश जाने पर रोक के लिए कोर्ट में अपील दायर की गई है।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
पाकिस्तान संसद के स्पीकर के इस्तीफे के बाद संसद के पैनल ऑफ चेयर की अध्यक्षता में इमरान खान के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग की प्रक्रिया जारी है। इस बीच खबर है कि इमरान खान अधिकारिक प्रधानमंत्री आवास को छोड़कर इस्लामाबाद के बनी गाला इलाके में स्थित अपने निजी आवास रवाना हो गए हैं।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
पाकिस्तान संसद के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के इस्तीफे के बाद संसद के पैनल ऑफ चेयर की अध्यक्षता में इमरान खान के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इस बीच प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले इस्लामाबाद में संसद भवन के बाहर कैदी वैन तैनात किए गए।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
पाकिस्तान संसद के स्पीकर असद कैसर और डिप्टी स्पीकर ने इस्तीफा दे दिया है। उन पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना करने का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट ने अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग का आदेश दिया था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब माना जा रहा है कि स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को गिरफ्तार किया जा सकता है
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। इस बीच इस्लामाबाद हाईकोर्ट और चुनाव आयोग भी खोल दिया गया है। इस बीच संसद के बाहर कैदियों को ले जाने वाली गाड़ियां तैनात कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश का उल्लंघन माना है। इस बीच हवाई अड्डों और अस्पतालों को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है।
पाकिस्तान के तमाम हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट
इमरान सरकार के मंत्रियों और अहम अफसरों को बिना एनओसी विदेश जाने की अनुमति नहीं
सभी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित
पुलिस विभाग की छुट्टियां रद्द
संसद के बाहर कैदियों को ले जाने वाली गाड़ियों तैनात
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। इस बीच इस्लामाबाद हाईकोर्ट और चुनाव आयोग भी खोल दिया गया है। इस बीच संसद के बाहर कैदियों को ले जाने वाली गाड़ियां तैनात कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश का उल्लंघन माना है।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। इस बीच इस्लामाबाद हाईकोर्ट और चुनाव आयोग भी खोल दिया गया है।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने अधिकारियों को रात 12 बजे तक कोर्ट खोलने के आदेश दिए हैं। जियो न्यूज की खबर के मुताबिक चीफ जिस्टिस सुप्रीम कोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
यह अब आधिकारिक है। कोरोनोवायरस वैरिएंट ओमिक्रॉन एक्सई का पहला मामला मुंबई में पाया गया है और इसकी पुष्टि एनसीडीसी, दिल्ली ने की है। संक्रमित एक 67 वर्षीय पुरुष है, जिसने मुंबई से गुजरात के वडोदरा की यात्रा की थी, जहां उसे 12 मार्च को हल्का बुखार हुआ था।
उनके नमूने जीनोम अनुक्रमण परीक्षणों के लिए भेजे गए थे और शनिवार को जो परिणाम आए, उसमें ओमिक्रॉन एक्सई पाया गया। उन्हें पूरी तरह से कोविशील्ड का टीका लगाया गया था, पूरी तरह से एसिम्पटोमैटिक और स्थिर हैं, और अब उनके संपर्कों का पता लगाने की प्रक्रिया चल रही है।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक और दांव खेला है। इमरान ने इस्तीफे से पहले तीन शर्तें रख दी है। जियो न्यूज के मुताबिक इमरान खान ने तीन शर्तों में कहा है कि पद छोड़ने के बाद उनकी गिरफ्तारी न हो। साथ ही उन्होंने कहा है कि उनकी शर्त ये भी है कि शाहबाज शरीफ की जगह किसी और को प्रधानमंत्री बनाया जाए। तीसरी शर्त है कि उनके खिलाफ कोई मुकदमे दर्ज न हों और न ही उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बड़कोट पुरोला में भूकंप के झटके महसूस किए गए और लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक 4 बजकर 52 मिनट पर उत्तरकाशी में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 बताई जा रही है। हालांकि भूकंप से किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। यहां आपको एक और जरूरी बात बता दें। कुछ वक्त पहले ही वैज्ञानिकों ने एक शोध किया था और उसमें बताया था कि हिमालय क्षेत्र में बड़े भूकंप की आशंका व्यक्त की जा रही है। वैज्ञानिकों का कहना था कि हिमालय पर्वत श्रृंखला में छोटे-छोटे भूकंप के बीच एक बड़ा भूकंप कभी भी आ सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8 से भी ज्यादा हो सकती है। दावा है कि आसपास की घनी आबादी वाले इलाकों में इससे भारी तबाही मच सकती है। हालांकि यह बड़े रिक्टर स्केल वाला भूकंप कब आएगा, फिलहाल इसका अंदाजा नहीं लगाया गया है।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी गयी है। राज्यपाल की सहमति के बाद शनिवार को पंचायती राज विभाग के सचिव राहुल शर्मा के हस्ताक्षर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ने बताया कि कुल चार चरणों में 14ए 19ए 24 मई और 27 मई को वोट डाले जायेंगे। राज्य के 24 जिलों के 262 प्रखंडों की 4345 ग्राम पंचायतों के मतदाता के ग्राम पंचायत सदस्य मुखिया पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के अलग-अलग पदों के लिए वोट डालेंगे। इस बार मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से कराये जायेंगे। राज्य में एक करोड़ 96 लाख 16 हजार 504 मतदाता कुल 53 हजार 489 जनप्रतिनिधियों को चुनेंगे। कुल 4345 ग्राम पंचायतों में इतने ही मुखिया 53479 वार्ड सदस्य 5341 पंचायत समिति सदस्य और 536 जिला परिषद सदस्य चुने जायेंगे।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
मर्यादा पुरूषोत्तम राम की जयंती रामनवमी को लेकर बिहार की राजधनी पहले से ही राममय हो गई है। राजधानी की सड़कों से लेकर मुहल्लों की गलियां राम पताका से पट गई हैं। इस बीच, रविवार को रामनवमी के मौके पर पटना जंक्शन के समीप स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में विशेष तैयारी की गई है। राम जन्मोत्सव के मौके पर तीन ड्रोन पुष्प वर्षा करेंगे।
बिहार में कोरोना के कारण दो वर्षों के बाद लोगों को रामनवमी मनाने का मौका मिला है। इस वर्ष पटना में 45 शोभायात्रा निकाली जाएगी। पौराणिक और धार्मिक कथाओं पर आधारित अलग-अलग मंडली और पूजा समितियों की ओर से तैयार ये झांकियां और शोभायात्रा डाकबंगला चौराहे पर पहुंचेंगी, जहां इनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस वर्ष झांकियों में अलग-अलग बैंड और कलाकारों में अन्य राज्यों से भी बुलाया गया है।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा(एलईटी) के दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बडगाम पुलिस ने सेना के 2 आरआर और सीआरपीएफ के साथ मिलकर बडगाम के रथसन बीरवाह के बाग इलाके से दोनों को गिरफ्तार किया।
उनकी पहचान रथसन बीरवाह निवासी वाजिद यूसुफ अखून और कावूसा खालिसा निवासी मोहम्मद अशरफ शेख के रूप में हुई है। उनके पास से प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की आपत्तिजनक सामग्री, एक चीनी पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन और 12 पिस्तौल राउंड सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
इमरान सरकार के दो मंत्रियों ने ट्वविटर पर अपनी प्रोफाइल बदल दी है। दोनों ने खुद को पूर्व मंत्री लिखा है। ये मंत्री हैं फवाद चौधरी और शाह महमूद कुरैशी। शाह महमूद कुरैशी ने ट्विटर पर खुद को पूर्व विदेश मंत्री बताया है।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने सरकार बचाने के लिए नया दांव चला है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दायर कर दिया है। बता दें कि आज रात विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है, उससे पहले ही पीटीआई ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटिशन दायर कर दिया है।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
पाकिस्तानी संसद में बिलावल भुट्टो ने कहा कि इमरान खान पहले ऐसे कप्तान हैं जो मैच हारने के खौफ से मैदान से विकेट उठाकर भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि कम से कम आज तो कप्तान खेल भावना को दिखाते। भुट्टो ने कहा कि मेरी बात मानें या न मानें लेकिन कोर्ट का आदेश मानते हुए स्पीकर वोटिंग कराएं। उन्होंने कहा कि इमरान खान झूठी चिट्ठी लहरा रहे हैं, अब उनके पास वोटिंग से भागने का कोई रास्ता नहीं है।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट पर डॉ.सुरेश कुमार, MD, लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल ने कहा, “नए वैरिएंट को लेकर अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है और दिल्ली में अभी इसका एक भी मामला नहीं मिला है। जो भी मरीज हमारे पास आ रहे हैं, हम उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भेज रहे हैं।”
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, “देश फैसला करेगा। भूल जाओ कि मैं पीटीआई के सदस्य के रूप में बोल रहा हूं। मैं अब एक पाकिस्तानी के रूप में बोल रहा हूं, कृपया इस देश को संवैधानिक संकट में न डालें।”
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया।
मारपीट के बाद उन्होंने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया, तो वह उसे जान से मार देंगे। बाद में उन्होंने इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर किया।
पुलिस ने कहा कि लड़की को फिर से ब्लैकमेल करते हुए कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जाएगा, मुख्य आरोपी ने अपने 7 दोस्तों के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
पाकिस्तान की राजनीति के लिए आज अहम दिन हैं। क्योंकि नेशनल असेंबली में वोटिंग होनी है। वोटिंग से पहले चर्चा में भाग लेते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पर्दे के पीछे से सरकार बदलने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इतिहासकार की कलम बड़ी क्रूर होती है, यह किसी को माफ नहीं करती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्र से कहा कि हमें तय करना है कि एक राष्ट्र के रूप में हमें कैसे रहना चाहिए। क्या खरीद-फरोख्त का प्रयास संवैधानिक था?
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में कल 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। आज और कल भीषण लू जारी रहेगी, जिसके बाद कुछ राहत मिलेगी।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
पाकिस्तानी संसद में पीएम इमरान खान की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। अब तक संसद की कार्यवाही शुरू नहीं हो पाई है। कहा जा रहा था कि नमाज के बाद कार्यवाही शुरू होगी। लेकिन नमाज के बाद भी कार्यवाही शुरू नहीं हुई। वहीं, मरियम नवाज इमरान खान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जो अपने होश में नहीं है, उसे कहर बरपाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह मजाक नहीं है। उन्हें पीएम या पूर्व पीएम के रूप में स्वीकार्यता नहीं दी जानी चाहिए। उन्हें एक मनोरोगी के रूप में माना जाना चाहिए जो सिर्फ खुद को बचान के पूरे देश को बंधक बना रहा है।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने एनसीपी नेता शरद पवार के आवास के बाहर एसटी कार्यकर्ताओं के विरोध के सिलसिले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमें संविधान की रक्षा करनी है। संविधान को बचाने के लिए हमें अपनी संस्थाओं की रक्षा करनी होगी। लेकिन सारी संस्थाएं आरएसएस के हाथों में हैं।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “बोचहा में 12 को चुनाव है और 14 को नतीजा आएगा। लेकिन, बीजेपी की हालत खराब है। लोग परेशान है। हम लोग मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। मुझे विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद राजद के प्रत्याशी अमर पासवान को मिलेगा।”
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
राहुल गांधी ने कहा, “मायावती ने चुनाव ही नहीं लड़ा। हमने मायावती को संदेश दिया कि गठबंधन कीजिए और मुख्यमंत्री बनिए। उन्होंने बात तक नहीं की। जिन लोगों ने अपना खून, पसीना देकर उत्तर प्रदेश में दलितों की आवाज को जगाया। आज मायावती कहती हैं कि मैं उस आवाज के लिए नहीं लडूंगी।”
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
‘दी दलित ट्रूथ’ की लॉन्चिंग के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश में छुआछूत के मुद्दे पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपने एक विचार को साझा किया। उन्होंने बतायाकि जब मैं लंदन में था, तब अचानक एक दिन यह विचार मेरे मन में आया था कि हमारे देश में छुआछूत क्यों है। उन्होंने कहा कि कहा कि मैं यह स्वीकार नहीं कर सकता कि मेरे देश में ऐसे लोग हों जो दूसरे लोगों को छूने से मना कर दें। मैं यह नहीं समझ पाता कि आखिर कैसे एक इंसान इस नतीजे तक पहुंचता है। मैं यह समझ सकता हूं कि एक इंसान दूसरे इंसान की तरह नहीं हो सकता। मेरे दिमाग में यह बात नहीं जाती कि एक व्यक्ति जो एक कुत्ते को छूने के लिए तैयार हो जाता है। वही आदमी एक दूसरे आदमी को छूने के लिए तैयार नहीं होता।
उन्होंने कहा, “मैं अपने देश को समझना चाहता था। यह मुझे एक बड़ा अंतर्विरोध मिला। दुनिया में ऐसा भी एक देश है। सिर्फ एक देश है, दो नहीं। मैंने इस बारे में पढ़ा और फिर मैंने देखा कि जापान में सालों पहले यह आइडिया हुआ करता था। लेकिन आज पूरी दुनिया में सिर्फ एक देश है जहां लोग कहते हैं कि मैं कुत्ते को छू लूंगा लेकिन, कॉकरोच को मार दूंगा मगर मैं इंसान को नहीं छूऊंगा।”
राहुल गांधी ने कहा, “एकतरफ मुझे यह अच्छा नहीं लगा कि ऐसा हो सकता है। मैंने अपने परदादा की किताब पढ़ी थी, ‘डिसकवरी ऑफ इंडिया’, मेरे दिमाग में यह आ गया कि मैं इस बात को समझना चाहता हूं। यह होता क्यों है। मैं 2004 से अभी तक राजनीति में हूं। मैं लगातार यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि आखिर यह होता क्यों है? मैं इस सवाल का जवाब आपके लिए नहीं दे सकता। मैं आपको यह नहीं कह सकता कि देखिए इस खास वजह से ऐसा होता है। लेकिन अब मुझे पहले से ज्यादा इस बारे में समझ है। यह दरअसल एक व्यक्ति के दिमाग में ऐसा होता है, वह चलता रहता है। जब वह कहता है कि मैं इसे नहीं छूऊंगा।”
राहुल गांधी ने कहा, "अगर आप राजनीति में हैं तो आप देखेंगे कि कई ऐसे राजनेता हैं तो सिर्फ सत्ता में दिलचस्पी रखते हैं। सुबह उठते हैं और कहते हैं कि सत्ता कैसे मिलेगी। रात तक वही करते हुए सो जाते हैं। आज हिंदुस्तान में ऐसे नेता भरे हुए हैं। अब उसमें मेरी यह परेशानी आ गई। अजीब सी बात है, मैं सत्ता के बीच में पैदा हुआ। और बड़ी अजीब सी बीमारी है कि मुझे उसमें दिलचस्पी ही नहीं है। मैं आपको सच्चाई बोल रहा हूं। मैं रात को सोता हूं अपने देश को समझने की कोशिश करता हूं। जैसे एक प्रेमी होता और जिससे वह प्रेम करता है उसके समझना चाहता है। सुबह उठता हूं और समझने की कोशिश करता हूं। एक प्रकार से भीकमंग्गा हूं। क्योंकि मेरे देश ने बिना कोई कारण पूरा का पूरा प्यार मुझे दे दिया। मेरे ऊपर एक कर्ज है। मैं सुबह उठकर कहता हूं कि यह जो प्यार मेरे देश मुझे दी। यह जो इज्जत मेरे देश ने दी। इसको मैं निभाऊं कैसे?"
कांग्रेस नेता ने कहा, “देश ने मुझे जूते भी मारे हैं। नहीं आप समझ नहीं सकते। कितनी जोरों से इस देश ने मुझे मारा है पीटा है। तो मैंने सोचा यह हो क्यों रहा है? और जवाब मिला कि देश मुझे सिखाना चाहता है। देश मुझे कह रहा है कि तुम सीखो, तुम समझो, दर्द पहुंचे तो कुछ नहीं, तुम सीखो और समझो।”
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
विदेशी साजिश के आरोप पर शाह महमूद कुरैशी नेशलन असेंबली में बोल रहे थे। इस दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। इसके बाद स्पीकर ने संसद की कार्यवाही को दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। भारतीय समय के मुताबिक, अब पाकिस्तानी संसद की कार्यवाही दोपहर 1 बजे शुरू होगी।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
पीएम इमरान खान की ओर से बोलते हुए शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि देश का कानून सबसे ऊपर है। कुरैशी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करना हमारा हक है। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान की जनता फैसला करेगी।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
पाकिस्तान के नेशनल असेंबली में शहबाज शरीफ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एतिहासिक फैसला दिया है। उन्होंने कहा कि इमरान खान के गैरकानून फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया। अंतरराष्ट्रीय साजिश के आरोप पर शहबाज शरीफ ने कहा कि अगर अंतराष्ट्रीय साजिश की बात यहां अगर होती है तो यह कोर्ट की अवमानना होगी।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा झटका लगा है। विपक्षी खेमे में 22 पीटीआई सांसद पहुंचे हैं।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
पाकिस्तानी संसद में प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज वोटिंग होगी। संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
पाकिस्तानी संसद में विपक्षी दलों की बैठक खत्म हो गई है। अविश्वास प्रस्ताव से पहले यह बैठक हुई है। विपक्ष ने दवा किया है कि उसके पास 196 सदस्यों का समर्थन है। ऐसे में अगर विपक्ष के दावे को माने तो इमरान खान की सरकार आज गिरनी तय है।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
पाकिस्तानी संसद में थोड़ी देर में प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। विपक्ष के कई नेता नेशनल असेंबली पहुंच गए हैं।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
हिमाचल प्रदेश के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अनूप केसरी, समेत AAP के अन्य नेता सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
बिहार के औरंगाबाद में 6 सहेलियों ने तथाकथित रूप से जहर खाया। रफिगंज के पुलिस इंस्पेक्टर एमके चौधरी ने बताया, " तीन लड़कियों की मृत्यु हुई हैं। दो की हालत ठीक है। एक का इलाज चल रहा है।"
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
कोलकाता नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने तीन दिवसीय अभियान में बड़ी संख्या में साइकोट्रोपिक पदार्थ बरामद किए हैं, चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
दिल्ली के आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लग गई है। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। घटना में दमकल विभाग के 6 कर्मी घायल हुए हैं।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में MLC चुनाव में वोट डाला। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 सीटों के लिए मतदान जारी है।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के सिरहामा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर निसार डार मारा गया। तलाशी अभियान जारी है।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के सिरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी। मौके पर सुरक्षाबल के जवान मौज़ूद।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
दिल्ली के आजाद मार्केट में आग पर दिल्ली फायर सर्विस के डिविजनल फायर अधिकारी राजेंद्र अटवाल ने बताया, "सूचना मिलने के बाद आग बुझाने के लिए 20 गाड़ियां पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया है। तीन बिल्डिंग में आग लगी थी। एक ढह गई है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
दिल्ली के आजाद मार्केट की कई दुकानों में भीषण आग लग गई है। दमकल की 20 गाड़ियां मौक पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 09 Apr 2022, 8:07 AM IST