साउथ अफ्रीका के पूर्व अंपायर रूडी कोएर्टजन का निधन हो गया है। 73 साल के रूडी कोएर्टजन की मौत की वजह कार क्रैश रही। स्थानीय समाचार रिपोर्ट के मुताबिक रूडी कोएर्टजन केप टाउन से नेल्सन मंडेला बे स्थित अपने घर लौट रहे थे।
इस दौरान जिस कार से वह यात्रा कर रहे थे वह सामने से आते हुए किसी दूसरे वाहन से टकरा गई। हादसा मंगलवार सुबह रिवर्सडेल नामक इलाके में हुआ। इस हादसे में कोएर्टजन के अलावा दो और लोगों की भी मौत हुई है।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुए दर्दनाक हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपए देने की घोषणा की है।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कहा कि सरकार बन गई... अब सभी को रोजगार मिलेगा। बिहार में जिस तरीके से खेला हुआ उसी खेला का रिजल्ट दिखाने का काम हुआ है। अब सब कुछ जनता के ऊपर है, जनता चाहेगी तो भाजपा का 2 मिनट में बुखार छुड़ा देगी। हमें जो भी मिलेगा हमें स्वीकार होगा।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
बिहार में कल शाम 4 बजे आरजेडी-जेडीयू के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार का शपथ ग्रहण होगा। नीतीश कुमार कल एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं चर्चा है कि तेजस्वी यादव राज्य के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
नीतीश कुमार के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बीजेपी को छोड़कर बिहार विधानसभा के सभी दलों और सदस्यों ने नीतीश कुमार को अपना नेता स्वीकार कर लिया है।हिंदी पट्टी के राज्यों में बीजेपी का कोई गठबंधन सहयोगी नहीं है। इतिहास बताता है कि बीजेपी उन दलों को नष्ट कर देती है जिनके साथ वह गठबंधन करती है। हमने देखा कि पंजाब और महाराष्ट्र में क्या हुआ है।
उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा ने कहा कि वे क्षेत्रीय दलों को खत्म कर देंगे। बीजेपी सिर्फ लोगों को डराना और खरीदना जानती है। हम सभी चाहते थे कि बिहार में बीजेपी का एजेंडा लागू न हो, हम सभी जानते हैं कि लालू जी ने आडवाणी जी का 'रथ' रोका, हम किसी भी कीमत पर नहीं झुकेंगे।
तेजस्वी ने कहा कि हमारे पूर्वजों की विरासत कोई नहीं ले सकता है। हम नीतीश कुमार के साथ-साथ लालूजी को भी धन्यवाद देते हैं। हम सभी चाहते थे कि बिहार में भाजपा का एजेंडा लागू न हो, हम सभी जानते हैं कि लालूजी ने आडवाणी जी का 'रथ' रोका, हम किसी भी कीमत पर नहीं झुकेंगे।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
बिहार में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस किया। नीतीश ने कहा कि महागठबंधन में 7 दलों और निर्दलीय समेत 164 विधायक हैं। वहीं तेजस्वी ने कहा कि इतिहास बताता है कि बीजेपी उन दलों को नष्ट कर देती है जिनके साथ वह गठबंधन करती है।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
वरिष्ठ नेता शरद यादव ने कहा कि लोगों ने राज्य के चुनावों के दौरान उसी गठबंधन को वोट दिया जो अब बना है। पिछली बीजेपी-जेडीयू सरकार लोगों के जनादेश के अनुसार नहीं थी, अब जाकर बनने वाली सरकार लोगों के जनादेश के अनुसार होगी।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
नोएडा की एक सोसायटी में एक महिला को गाली देने और दुर्व्यवहार करने के आरोपी बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तारी के बाद नोएडा पुलिस आयुक्त कार्यालय में मीडिया के सामने पेश किया गया। उसे आज मेरठ के पास से गिरफ्तार किया गया है।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान करने के बाद नीतीश कुमार अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ राजभवन पहुंचे हैं। दोनों नेता राज्यपाल से मुलाकात कर महागठबंधन की सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान करने के बाद नीतीश कुमार आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेताओं से मुलाकात करने पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो हुआ, सो हुआ।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि 2020 विधानसभा चुनाव में मैनडेंट बिहार में बीजेपी और जदयू को मिला था। प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को सीएम बनाया। बिहार की जनता को धोखा दिया गया है।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
बिहार: इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में राबड़ी देवी के आवास के लिए रवाना हुए।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
चिराग पासवान ने कहा कि आज नीतीश कुमार की क्रेडिबिलिटी जीरो हैं। हम चाहते हैं कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू हो और राज्य को नए सिरे से जनादेश देना चाहिए। आपकी (नीतीश कुमार) कोई विचारधारा है या नहीं? अगले चुनाव में जेडीयू को जीरो सीटें मिलेगी।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
बिहार के राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने कहा कि सभी सांसद और विधायक आम सहमति पर हैं कि हमें एनडीए छोड़ देना चाहिए।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने महागठबंधन के पार्टी का समर्थन पत्र भी सरकार बनाने का सौंप दिया है।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
बिहार में राजनीतिक संकट के बीच नीतीश कुमार राजभवन पहुंच गए हैं। वे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
भारतीय युवा कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय कार्यालय में स्थापना दिवस का 62वां वर्ष मनाया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव कृष्णा अल्लावारू ने ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने, संगठन को मजबूत करने व जनहित में कार्य करने की शपथ दिलाई।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, “हम अपनी पार्टी को मजबूत करते हैं, हम किसी अन्य पार्टी को कमजोर नहीं करते हैं। पटना जा रहा हूं। पार्टी नेतृत्व आधिकारिक बयान देगा। हमने बिहार के लोगों के व्यापार और रोजगार के लिए ईमानदारी से काम किया है। पार्टी टिप्पणी करेगी, मैं नहीं करूंगा।”
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
जेडीयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कहा कि नए रूप में नए गठबंधन के नेतृत्व के लिए नीतीश कुमार को बधाई।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
खबरों के मुताबिक, जेडीयू के कई विधायकों, एमएलसी ने बैठक में सीएम नीतीश कुमार से कहा कि उनका वर्तमान गठबंधन 2020 से उन्हें कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। चिराग पासवान का नाम लिए बिना, उन्होंने कहा कि वे एक ऐसा उदाहरण थे, यह भी कहा कि अगर वे अभी सतर्क नहीं हुए तो यह पार्टी के लिए अच्छा नहीं होगा।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
बिहार में राजनीतिक संकट के बीच सीएम नीतीश कुमार बड़ा बयान दिया है। जेडीयू की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी ने हमें कमजोर करने की कोशिश की। हमेशा हमें अपमानित किया। इस बयान के बाद कहा जा रहा है कि बिहार में NDA गठबंधन टूट गया है। खबरों के मुताबिक, बैठक में जेडीयू ने एनडीए से अलग होने का फैसला ले लिया है।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
बिहार में राजनीतिक संकट के बीच उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर बीजेपी की बैठक पटना में संपन्न हो गई है। भीखुभाई दलसानिया, रेणु देवी, मंगल पांडे, नितिन नवीन, अमरेंद्र प्रताप सिंह और सम्राट चौधरी छुट्टी। बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक आज पटना में पार्टी कार्यालय में होगी।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 500वां ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा," हमारा मकसद था कि लोग जब अपने घर से बाहर निकले तो दिन में 3-4 बार उनको तिरंगे के दर्शन हों। जब हम तिरंगा देखते हैं तो दिल में देशभक्ति जाग जाती है। आज दिल्ली में 500 तिरंगे लग चुके हैं।"
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
खबरों के मुताबिक, जेडीयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वह जो भी फैसला करेंगे वे हमेशा उनके साथ रहेंगे।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
बिहार में सियासी उलटफेर की अटकलें और तेज हो गई हैं। राज्य में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार आज शाम 4 बजे राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “हजरत इमाम हुसैन (एएस) के बलिदानों ने दिखाया कि सत्य अत्याचार और अन्याय के खिलाफ मानवता की सबसे मजबूत ढाल है। मुहर्रम के इस दिन हमें न्याय और भाईचारे के मूल्यों को कायम रखने का संकल्प लेना चाहिए।”
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
पश्चिम बंगाल में पशु तस्करी मामले में सीबीआई ने टीएमसी के बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल को तलब किया है। उन्हें कल 10 अगस्त को कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित उनके कार्यालय में सीबीआई के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाले मुक्केबाज नीतू घंघस, कांस्य पदक जीतने वाली जैस्मिन लम्बोरिया और रजत पदक जीतने वाले सागर अहलावत का बहादुरगढ़ में स्वागत किया गया। सागर अहलावत ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मैंने ट्रेनिंग अच्छी कर रखी थी। ये मेरी पहली प्रतियोगिता थी इसलिए फाइनल में नहीं जीत पाए। ये मेरी पहली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता थी।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
बिहार में सियासी उलटफेर की अटकलें और तेज हो गई हैं। राज्य में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। अब मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि नीतीश के साथ तेजस्वी भी राज्यपाल से मुलाकात करने जाएंगे।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
‘गालीबाज’ नेता श्रीकांत त्यागी उत्तर प्रदेश के मेरठ से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कई दिनों से पुलिस उसे तलाश रही थी। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में, त्यागी को नोएडा के सेक्टर 93 की ग्रैंड ओमेक्स में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा गया था। तभी से वह फरार था।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों के हक और उनके जल-जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ी है। ‘हम दो, हमारे दो’ के मुनाफे के लिए नए नियम-कानून लाकर उनके अधिकारों को छीनने की साजिश हो रही है। विश्व आदिवासी दिवस पर, मैं वादा करता हूं, आखिरी दम तक उनको न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ता रहूंगा। जय जोहार।”
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
संसद की कार्यवाही समय से पहले स्थगित करने के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। इस मुद्दे पर दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई और जयराम रमेश ने प्रेस से बात की। गोरव गोगोई ने कहा, “चार दिन पहले संसद को स्थगित करके बीजेपी बुरी तरीके से एक्सपोज हो गई है कि इस सत्र में वह मुद्दे से भागना चाहती थी। हम पर आरोप लगाते हैं कि कांग्रेस पार्टी की वजह से विषय पर चर्चा नहीं होती। इस हफ्ते हम जब चर्चा कर सकते थे, मुद्दों को उठा सकते थे, बिल को लोकसभा और राज्यसभा में पारित कर सकते थे। तो उन्होंने क्या किया? वह भाग गए। कांग्रेस पार्टी देश को आज जताना चाहती है कि संसद जो वह मंच है जहां पर सत्ताधारी सरकार समाज के प्रति जिम्मेवार हो। आज बीजेपी अपने विफलताओं के कारण लोगों से भाग रही है। जनता से भाग रही है। बहुत से मुद्दे थे जो हम संसद में उठाना चाहते थे। सरकार की जवाब, सरकार की राय और सरकार के उत्तर की मांग थी। अग्निपथ योजना किस प्रकार से हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करती है। उस पर कांग्रेस पार्टी अपना बात रखना चाहती थी। अग्निपथ के कारण आने वाले समय में बेरोजगारी की समस्या को और गति मिलने वाली है। इस बात को हम सरकार के सामने रखना चाहते थे। लेकिन बार-बार हमारी मांगों को खारिज किया गया।”
कांग्रेस नेता ने कहा, “भारत और चीन के बीच में करीब 16 बार बैठक हो चुकी है। लेकिन आज भी 2020 से पहले जहां हमारे सुरक्षाबल पेट्रोलिंग करते थे वहां आज पेट्रोलिंग नहीं कर पा रहे हैं। इस पर सरकार 16 बार बैठक कर चुकी है। अभी भी भारतीय सेना को पहले जैसी आजादी पेट्रोलिंग की नहीं मिली है। इस मुद्दे से बीजेपी भागना चाहती थी। बीजेपी 5जी के ऑक्सन से भागना चाहती थी। 2017 से पहले सुना था कि प्रधानमंत्री जी ने श्रीलंका में खुद विशेष कंपनी की सिफारिश की थी। इस मुद्दे से वह भागना चाहते थे। बीजेपी पूरी तरीके से एक्सपोज हो गई। जब हमने उनके पैर खींचकर महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की शुरुआत कराई तो बीजेपी के पास कोई उत्तर था ही नहीं। बीजेपी को महंगाई दिखती ही नहीं है। वित्त मंत्री को महंगाई नहीं दिखती है। वह अलग बात है कि सरकार के आरबीआई गवर्नर बोलते हैं कि आज की तारीख में जो महंगाई दर है, वह खाफी ज्यादा है। लेकिन जब आप वित्त मंत्री का जवाब देखेंगे तो वह बात करेंगी यूक्रेन की। वह बात करेंगी बांग्लादेश की। वह बात करेंगी श्रीलंका की। लेकिन उनके सरकार ने महंगाई को काबू में करने के लिए क्या कदम उठाए, उस पर कोई जवाब उनसे नहीं आया।”
गौरव गोगोई ने कहा, "जब भी हम जवाब मांगते हैं तो सरकार का रवैया होता है कि संसद को बुलडोज करो। सांसदों को निकाल दो। चार सांसदों को एक बार फैसला लिया गया कि पूरे सत्र के लिए उन्हें निलंबित कर दिया जाए। प्रश्नकाल में अगर आप देखें तो मंत्रियों से आजकल जवाब नहीं, धमकी सुनने को मिलती है। आप में से कितने लोग थे मुझे पता नहीं, लेकिन कॉर्पोरेट अफेयर्स के मंत्री ने जिस प्रकार का असंसदीय भाषा का प्रयोग किया। उसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। हमने खुद देखा कि संसद स्थगित होने के बाद उनके मंत्रीगण उनके सांसद किस प्रकार से अमानवीय व्यवहार किया था सोनिया गांधी जी के साथ। मैंने खुद देखा था। यह इस संसद को खोखला करना चाहते हैं। लोकंत्र के मंदिर में जहां जनता के सामने अपना माथा टेकना होता है, इस संसद को वह खोखला करना चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी लोगों के लिए लड़ती रही है। जहां पर हमने देखा कि महंगाई के मुद्दे पर सरकार ने ठोस कदम चर्चा के बाद नहीं उठाए। तो हम सड़क पर निकले। राष्ट्रपति भवन जाते समय हमें गिरफ्तार कर लिया गया। हमने काले कपड़े पहनकर सरकार की आंखें खोलने की कोशिश की।"
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
जेडीयू एमएलसी कुमुद वर्मा और पार्टी सांसद सुनील कुमार पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पहुंच गए हैं। पार्टी के अन्य नेता भी यहां पहुंच रहे हैं। राज्य में सहयोगी बीजेपी के साथ पार्टी की अनबन की खबरों के बीच जेडीयू की आज सुबह 11 बजे बैठक होगी
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
बिहार में सियासी उलटफेर की खबरों के बीच आरजेडी प्रमुख लालू यादव के पटना आवास पर आरजेडी विधायकों और सांसदों की बैठक शुरू हो गई है।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का इंग्लैंड के बर्मिंघम में भव्य समापन हो गया। भारत ने 61 मेडल्स जीते। इसमें 23 गोल्ड, 16 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इसके साथ ही भारत मेडल टेबल में चौथे स्थान पर रहा।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
बारिश के बीच मुंबई में मरीन ड्राइव पर हाई टाइड ने हिट किया। आईएमडी के अनुसार, आज सुबह 10 बजे तक मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना है। आज मुंबई और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1372 नए केस सामने आए हैं और 6 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 7484 हो गई है।
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 09 Aug 2022, 8:21 AM IST