फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बड़ा उलटफेर हुआ है। क्रोएशिया ने ब्राजील को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। नियमित समय और अतिरिक्त समय में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं। लेकिन पेनाल्टी में क्रोएशिया बेहतर टीम साबित हुई।
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
असम में गुवाहाटी के फाटासिल अंबरी इलाके में एक झुग्गी बस्ती में आज भीषण आग लगने से कई घर जलकर खाक हो गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
चक्रवात मैंडूस के कारण पुडुचेरी में आज तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। चक्रवात के आज रात या कल सुबह पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा से गुजरने की उम्मीद है।
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
चक्रवात 'मैंडूस' के आज आधी रात या कल सुबह 65-75 से 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी और मामल्लापुरम के आसपास पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की संभावना है।
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
तेलंगाना के रंगा रेड्डी के आदिबातला में एक महिला का उसके घर से अपहरण कर लिया गया है। महिला के माता-पिता का आरोप है कि करीब 100 युवक उनके घर में घुस आए और उनकी बेटी वैशाली को जबरन उठा ले गए। आरोपितों ने घर में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने धारा 307 समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कल राज्यसभा में कहा था कि अदालतें संसद द्वारा किए गए संवैधानिक संशोधनों को दरकिनार कर रही हैं। जो किसी अन्य लोकतंत्र में नहीं होता है। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने अपनी प्रतिक्रिया रखी।
अजय यादव ने कहा की आज के दौर में जो चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया है चंद्रचूड़ जी उनकी कार्यप्रणाली से सरकार को तकलीफ हो रही है। 2 साल का उनका कार्यकाल है। उन्होंने अभी डी मोनेटाइजेशन और इलेक्शन कमिश्नर पर आपत्ति जताई है। बहुत सारे मुद्दे हैं जिन पर वह निर्भीक होकर काम कर रहे हैं। तो इस वजह से बीजेपी ने एक प्रोपेगेंडा शुरू कर दिया है राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) को लागू किया जाए।
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने सोए हुए पति के हाथ-पांव बांधकर उसपर केरोसिन डाल आग लगा दी। बुरी तरह झुलसे व्यक्ति को इलाज के लिए हजारीबाग स्थित मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
छत्तीसगढ़ में महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए दो साल पहले शुरू की गई मुख्यमंत्री दाई-दीदी मोबाइल क्लीनिक योजना स्लम बस्तियों के परिवारों के लिए राहत देने वाली साबित हो रही है। इसके जरिए दो साल में एक लाख 32 हजार से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। राज्य सरकार ने दो साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर महिलाओं के लिए दाई-दीदी क्लीनिक की शुरूआत की थी। देश में यह अपने तरह की पहली और अकेली योजना है, जिसमें महिला डॉक्टरों की टीम महिलाओं का उपचार कर रही है।
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
केरल विधानसभा में भारी हंगामे के बाद शुक्रवार को सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। ये स्थिति तब पैदा हुई जब विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने ड्रग माफिया से जुड़े लोगों के कथित तौर पर सत्तारूढ़ माकपा या उससे जुड़े संगठनों से संबंधों का आरोप लगाया। कांग्रेस सदस्य मैथ्यू कुझलनादन ने ड्रग माफियाओं पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव की इजाजत मांगी।
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “कल, जोधपुर में हुआ गैस सिलेंडर हादसा, जिसके कारण कई लोगों की मृत्यु हो गई, बेहद दुःखद त्रासदी है। सभी शोकाकुल प्रियजनों को मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। राजस्थान सरकार से मेरी विनती है कि घायलों को उच्चतम उपचार दिया जाए जिससे उन्हें जल्द से जल्द बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त हो।”
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और पार्टी पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और बीएस हुड्डा ने शिमला में राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की।
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा, “शाम को बैठक बुलाई गई है और उसमें मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी। यहां गुटबाजी नहीं है। यहां किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं है और हर कोई हमारे साथ है।”
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रंगास्वामी ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया, जो चक्रवात मैंडूस के कारण समुद्र के कटाव से प्रभावित हुआ है।
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल के बाद शुक्रवार को तीन और आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। सूची में राजस्व, परिवहन और प्रशासन विभागों के अधिकारी शामिल हैं। स्थानांतरित अधिकारियों के नाम राजेश कुमार (विशेष सचिव राजस्व), खेम पाल सिंह (विशेष सचिव परिवहन) और राम नारायण सिंह यादव (विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन) शामिल हैं।
इससे पहले 30 नवंबर को कन्नौज पुलिस ने जिला पुलिस विभाग के कई अधिकारियों के तबादले की घोषणा की थी।
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “एलएसी मुद्दा प्राथमिकता है। हमने राज्यसभा में नोटिस दिया, इसे सभापति ने स्वीकार नहीं किया। हम इसे उठाना जारी रखेंगे। केंद्र 22 महीने से भारत-चीन मुद्दे को टाल रहा है। हमने यह भी सलाह दी कि अगर रक्षा मंत्री बहस नहीं चाहते हैं तो उन्हें विपक्षी नेताओं को जानकारी देनी चाहिए।”
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला और पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और अन्य नेताओं के साथ शिमला के एक होटल में बैठक की।
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
हिमाचल प्रदेश के शिमला में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, “शिमला की जनता की जीत हुई, कांग्रेस की जीत हुई और यहां के कार्यकर्ता तथा नेता की जीत हुई है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आर्शीवाद तो था ही इसके साथ प्रियंका जी का सबसे अहम रोल था। खड़गे जी के अध्यक्ष के रूप में ये पहली जीत है।”
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' के प्रभाव से तमिलनाडु के चेन्नई में बारिश हो रही है। संदीप कुमार (सब इंस्पेक्टर और NDRF कमांडर) ने बताया, "चक्रवात मैंडूस से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं, हमारे पास सभी उपकरण हैं। मेरे टीम के 2 सब इंस्पेक्टर और 24 जवान यहां मौजूद हैं।"
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने पुदुक्कोट्टई बलात्कार और 7 साल की बच्ची की हत्या के दोषी की मौत की सजा पर रोक लगा दी है।
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री चेहरे पर कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में कहा, “कई नामों पर चर्चा हो रही है। हमें इसे नवनिर्वाचित विधायकों के निर्णय पर छोड़ देना चाहिए। यह उनका विशेषाधिकार है। लोगों ने अपना फैसला लिया। अब यह विधायकों को तय करना है कि वे अपने नेता के रूप में किसे चाहते हैं।
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
ऑनर किलिंग के एक मामले में यहां दो भाइयों ने कथित तौर पर अपनी 22 वर्षीय बहन की हत्या कर दी, क्योंकि वह अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करना चाहता था।
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानपुर में तापमान में गिरावट, ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखे। एक स्थानीय ने बताया, "बहुत ठंड हो रही है, हम इस ठंड में बाहर कहीं आग ताप लेते हैं और चाय पी लेते हैं बस इसी से काम चल रहा है।"
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मंडावी गांव में 6 दिसंबर को 55 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के लिए ऑपरेशन अभी भी जारी
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
राजस्थान के जोधपुर के भूंगरा गांव में एक घर में शादी के दौरान सिलेंडर फट गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 60 लोग झुलस गए। कई लोगों की हालत गंभीर है। 42 लोगों को एमजीएच अस्पताल में रेफर किया गया है। सभी का इलाज जारी है।
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 09 Dec 2022, 7:41 AM IST