मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने कहा कि मुंबई में संभावित बम हमले की सूचना आज बांद्रा रेल थाना को टेलीफोन पर मिली थी। फोन करने वाले से संपर्क किया गया। सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सभी सहयोगी एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है, हम मामले की जांच कर रहे हैं।
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि आज गढ़चिरौली में एक नक्सल विरोधी अभियान में 25 अन्य लोगों के साथ एक शीर्ष नक्सली कमांडर के मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों की पहचान हो रही है। जब तक पहचान नहीं हो जाती, तब तक नाम का खुलासा नहीं किया जाएगा।
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में भारतीय पशु चिकित्सा संघ की महिला विंग के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गाय, उनका गोबर और मूत्र एक उचित व्यवस्था होने पर राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले में हमारे सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों की शहादत हुई, जो निंदनीय है। यह कायरतापूर्ण कृत्य आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों को जड़ से खत्म करने के हमारे संकल्प की पुष्टि करता है।
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण की स्थिति और खराब होने पर दिल्ली में पूर्ण लॉकडाउन का सुझाव था। हम एक प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं, जिस पर केंद्र की एजेंसियों से चर्चा की जाएगी। ऐसा हुआ तो निर्माण कार्य, वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ेगी।
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद केजरीवाल सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राजधानी में सभी स्कूलों को एक हफ्ते बंद करने का ऐलान किया है। साथ ही सभी सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे और वर्क फ्रॉम होम करेंगे। निर्माण कार्यों पर भी रोक रहेगी।
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले से एक बार फिर साबित होता है कि मोदी सरकार राष्ट्र की सुरक्षा करने में असमर्थ है। शहीदों को श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को शोक संवेदनाएं।
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “मणिपुर में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले से एक बार फिर साबित होता है कि मोदी सरकार राष्ट्र की सुरक्षा करने में असमर्थ है। शहीदों को मेरी श्रद्धांजलि व उनके परिवारजनों को शोक संवेदनाएँ। देश आपके बलिदान को याद रखेगा।"
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता पहलवान रवि कुमार दहिया को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
मणिपुर की घटना में सेना सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने पहले 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी के काफिले पर घात लगाकर हमला करने के लिए IED ब्लास्ट किया और फिर मणिपुर के चुराचांदपुर में वाहनों पर फायरिंग की। अधिकारी अपने अग्रिम कंपनी अड्डे से अपने बटालियन मुख्यालय को लौट रहे थे।
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी 'विकास नहीं विनाश' की राजनीति करती है। इसने लोगों को धोखा दिया है। आजमगढ़ को कोई बदनाम कर रहा है तो वो बीजेपी है। जिस तरह से उसने एक व्यापारी की हत्या की, उससे जिले का नाम खराब हुआ। सीएम के खिलाफ केस थे, उन्होंने उन्हें वापस ले लिया।
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने आज सीएम योगी पर हमला करते हुए कहा कि यूपी में 'योगी सरकार' की नहीं, एक 'योग्य सरकार' की जरूरत है। जो लैपटॉप चलाना जानता है, इंटरनेट चलाना जानता है। मुख्यमंत्री लैपटॉप भी नहीं चला सकते। मैंने यह भी सुना है कि वह फोन चलाना भी नहीं जानते।
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
शिरोमणि अकाली दल ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए बलाचौर से सुनीता चौधरी, पटियाला ग्रामीण से जसपाल सिंह बिटू चट्ठा और शाहकोट निर्वाचन क्षेत्र से बचित्तर सिंह कोहर की उम्मीदवारी की घोषणा की।
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
मध्य प्रदेश के इंदौर के सांवेर में आज सुबह एक प्लास्टिक पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लग गई, आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाते समय एक दमकल कर्मी घायल हो गया।
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “बालाघाट ज़िले के मालाखेड़ी गांव में नक्सलियों ने दो निर्दोष ग्रामीणों की निर्ममता पूर्वक हत्या कर फिर कायराना हरकत की है। नक्सलियों का असली चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है। नक्सली हिंसा को समाप्त करने के लिए हमारा अभियान पूरी दृढ़ता से जारी रहेगा।”
उन्होंने कहा, “मैंने पूरी स्थिति की समीक्षा की है। मृतक परिवार के सदस्यों को 5-5 लाख रुपये की राशि और परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में स्थान दिया जाएगा।”
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
गोरखपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने का है। जो लोग इतने दिनों से किसानों की आवाज को नहीं सुन सके, आने वाले समय में कोई भी आंदोलन करेगा तो वो उसे कुचलने का काम करेंगे।
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
PDP अध्यक्षा महबूबा मुफ़्ती ने कहा, “हिंदुत्व कभी सांप्रदायिकता को बढ़ावा नहीं देता। यह RSS, जन संघ और BJP है जो देश में लोगों को लड़ाना चाहती है। उन्होंने हिंदुत्व को हाईजैक कर लिया है, उन्हें लगता है कि हिंदुत्व और हिंदू धर्म का मतलब BJP और RSS है, जो की नहीं है।”
उन्होंने कहा, “BJP और RSS जो लोगों को पढ़ाना चाहते हैं, वह ना तो हिंदू धर्म है और ना ही हिंदुत्व। जो सांप्रदायिक पार्टी हैं उसकी तुलना आतंकी संगठनों के साथ की जा सकती है। जो धर्म के नाम पर लिंचिंग करते हैं उसकी तुलना ISIS क्या किसी भी आतंकवादी संगठन से कर सकते हैं।”
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
दिल्ली के प्रदूषण पर बोलते हुए LNJP अस्पताल के MD डॉ. सुरेश कुमार ने कहा, “हमारे यहां 10-15 प्रतिशत मरीज़ों में बढ़ोतरी हुई है। सांस की तकलीफ़ के मरीज़ों की संख्या हमारे यहां बढ़ी है। दीपावली के बाद ऐसे बच्चे आ रहे हैं, जिन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है।”
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पराली के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आपातकाल निर्णय की ज़रुरत है। मैं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से निवेदन कर रहा हूं। मुझे लगता है दिल्ली के नागरिक सोशल मीडिया के जरिए केंद्रीय मंत्री से आपातकाल बैठक बुलाकर कोई निर्णय लेने को आग्रह करें।
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली वायु प्रदूषण पर सुनवाई हो रही है। देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने केंद्र को बताया कि वायु प्रदूषण एक गंभीर स्थिति है। उनका कहना है कि हमें घर पर भी मास्क पहनना है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिए उसने क्या कदम उठाए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा कि बताया कि अपने कहा कि पराली जलाने के लिए 2 लाख मशीनें उपलब्ध हैं और बाजार में 2-3 तरह की मशीनें उपलब्ध हैं, लेकिन किसान उन्हें खरीद नहीं सकते हैं। केंद्र/राज्य सरकारें किसानों को ये मशीनें क्यों नहीं दे सकतीं या वापस ले सकती हैं। ठूंठ?
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
देश के गृहमंत्री जी "गहने लादकर निकलने" वाला जुमला देते हैं, लेकिन ये तो उप्र की महिलाओं को ही पता है कि उन्हें रोज किस तरह की चीजों से जूझना पड़ता है। इसलिए 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' जरूरी है। ताकि राजनीति में व सुरक्षा से जुड़ी नीतियां बनाने में महिलाओं की भागीदारी बढ़े।
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
जेडीयू नेता और एमएलसी खालिद अनवर ने पटना में कहा, “कैद-ए-आजम मोहम्मद अली जिन्ना का स्वतंत्रता की लड़ाई में बड़ा योगदान था। वे बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्हें पहले पंक्ति के स्वतंत्रता सेनानियों की सूची में रखा जाता है। यह बदकिस्मती है कि देश के विभाजन में मोहम्मद अली जिन्ना का भी रोल बहुत बड़ा था।”
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
उत्तर प्रदेश के मेरठ के सीएमओ अखिलेश मोहन ने कहा, “डेंगू के कल 10 मामले मिले थे। अब तक 1,272 लोग रिकवर हो चुके हैं। सक्रिय मामले 246 हैं। अस्पताल में 67 मरीज़ भर्ती है। जिनका घर में इलाज चल रहा है उनकी संख्या 179 है। अभी भी डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। गांवों में लार्वा अभी भी मिल रहा है।”
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
उत्तर प्रदेश मां अन्नपूर्णा की शोभा यात्रा कानपुर के तपेश्वरी मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा के प्रभारी ने बताया, "यात्रा 19 ज़िलों में होते हुए 15 नवंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी। वहां योगी आदित्यनाथ के माध्यम से मां अन्नपूर्णा की मूर्ति की फिर से स्थापना का कार्यक्रम होगा।"
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में प्रदूषण के कारण घनी धुंध दिखाई दी। एक युवक ने बताया, "प्रदूषण बहुत ज़्यादा है जिसकी वजह से आंखों में दिक़्क़त हो रही है। पूरे शहर में धुंध है, इसपर सरकार को ध्यान देना चाहिए।"
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
उत्तर प्रदेश के नोएडा में वायु गुणवत्ता आज गंभीर श्रेणी में है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली(SAFAR) के मुताबिक नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) आज 772 है।
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रदूषण के कारण धुंध दिखाई दी। एक व्यक्ति ने बताया, "प्रदूषण बहुत ज़्यादा है। खुद को जितना बचा सकते हैं उतना बाच रहे हैं उसके बाद ईश्वर के हाथ में है।"
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
हरियाणा के गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता आज गंभीर श्रेणी में है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली(SAFAR) के मुताबिक गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) आज 529 है।
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
जम्मू-कश्मीर के भारतीय सेना ने पुंछ में युवाओं के लिए सिंगिग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली एक युवती ने बताया, "कई गांव के बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया। यहां टैलेंट दिखाने के लिए अवसर नहीं मिलते इसलिए इस कार्यक्रम के लिए मैं सेना की शुक्रगुज़ार हूं।"
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज गंभीर श्रेणी में है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 499 है।
एक व्यक्ति ने बताया, "दिल्ली सरकार को कदम उठाना चाहिए। प्रदूषण में बाहर नहीं निकलना कोई समाधान नहीं है। आप पराली जलवाते रहिए और फिर कहिए कि बाहर ना निकले। सरकारों को प्रदूषण के ख़िलाफ़ ठोस कदम उठाने चाहिए।"
लोधी गार्डन में सुबह सैर करने आए एक व्यक्ति ने बताया, "सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन महसूस हो रही है। दिल्ली के प्रदूषण के लिए पराली जलना और वाहनों से होने वाला प्रदूषण ज़िम्मेदार है।"
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
रेल यात्रियों के लिए रहत की खबर है। कोरोना महामारी से पहले जो ट्रेनें चलाई जा रही थीं उसे लेकर रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है। रेलवे ने फिर से रेगुलर ट्रेनों को शुरू करने का ऐलान किया है। कुछ दिनों के अंदर 1700 से ज्यादा ट्रेनें, रेगुलर ट्रेनों के तौर पर रिस्टोर कर दी जाएंगी।
कोरोना की वजह से रेगुलर ट्रेनों पर रोक लगा दी गई थी। इनकी जगह पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही थीं। लेकिन अब कोरोना बहुत हद तक काबू में है और स्थिति भी काफी सुधर चुकी है, ऐसे में रेल मंत्रालय ने पुरानी ट्रेनों को फिर से चलाने का ऐलान किया है।
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 13 Nov 2021, 8:02 AM IST