छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अपनी सरकार के 3 साल पूरे होने पर कहा कि हम जो कह रहे हैं, वो हम कर रहे हैं। बीजेपी हमारी सरकार का विरोध करती है लेकिन हमें भारत सरकार से हर विभाग में पुरस्कार मिल रहे हैं। फिर बीजेपी किस आधार पर हमारा विरोध कर रही है?
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
पिछले कुछ दिनों से चर्चा में रहे एनसीबी के मुंबई जोनल निदेशक समीर वानखेड़े का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। एनसीबी ने बताया है कि वानखेड़े को एक्सटेंशन नहीं मिलेगा। उन्होंने विस्तार की मांग नहीं की है।
एनसीबी ने आज कहा कि समीर वानखेड़े ने 96 लोगों को गिरफ्तार किया और अगस्त-दिसंबर 2020 से 28 मामले दर्ज किए। उन्होंने 2021 में 234 लोगों को गिरफ्तार किया, 117 मामले दर्ज किए, लगभग 1000 करोड़ रुपये की 1791 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स जब्त कीं और 11 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को सील किया।
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनकी फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली ने शुक्रवार को दोनों देशों की सेनाओं के बीच मौजूदा सहयोग की समीक्षा की, जो महामारी की चुनौतियों के बावजूद बढ़ा है। रक्षा मंत्री सिंह और फ्रांस की सशस्त्र बल मंत्री फ्लोरेंस पार्ली के बीच नई दिल्ली में बातचीत हुई, जो कि भारत और फ्रांस के बीच तीसरी वार्षिक रक्षा वार्ता है। वार्षिक बैठक में विविध द्विपक्षीय, क्षेत्रीय, रक्षा तथा रक्षा औद्योगिक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस दौरान तालिबान के अधिग्रहण के बाद अफगानिस्तान की स्थिति और चीन और पाकिस्तान के साथ भारत के सीमा मुद्दों सहित अन्य जरूरी मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर बातचीत हुई।
दोनों मंत्रियों ने सभी क्षेत्रों में रक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की।
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
पिछले सप्ताह तमिलनाडु में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य को लेकर जा रहे भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल होने के कई दिनों बाद अपनी जान गंवाने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का शुक्रवार को यहां पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को नारों के बीच सेना के ट्रक से बैरागढ़ इलाके में श्मशान घाट लाया गया। श्मशान घाट पर राज्य पुलिस और सेना की टुकड़ी द्वारा औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों ने ताबूत पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
कर्नाटक के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने वेबसाइट हैकिंग मामले में बिटकॉइन घोटाले के सरगना श्रीकृष्ण रमेश उर्फ श्रीकी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रीकी और 17 अन्य के खिलाफ विशेष अदालत में 500 पेज का चार्जशीट दाखिल किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पैसे के लेन-देन की जानकारी वाले चार्जशीट से राज्य के राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचने की संभावना है।
चार्जशीट में आईपीसी की धारा 420, आईटी एक्ट की धारा 43 और 66 के तहत दाखिल की गई है। सूत्रों ने कहा कि मुख्य आरोपी श्रीकी ने अपने ठेकेदार मित्र और मामले में एक अन्य सह-आरोपी के निर्देशों के अनुसार अनुबंध प्रक्रियाओं में हेरफेर करने के लिए सरकारी ई-पोर्टलों को हैक किया था।
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
गुजरात सरकार ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि 12 दिसंबर को हुई सरकारी हेड क्लर्क भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हो गए थे। गृह राज्य मंत्री (एमओएस) हर्ष सांघवी ने कहा कि उत्तरी गुजरात के साबरकांठा जिले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस ने पेपर लीक में शामिल 10 लोगों में से 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात युवा शाखा के अध्यक्ष युवराज सिंह जडेजा ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि साबरकांठा जिले से प्रश्नपत्र लीक हुए थे और यहां तक कि आरोपों के समर्थन में तस्वीरें भी शेयर की थीं। शुरूआत में, सरकार ने आरोपों से इनकार किया था, लेकिन जनता के आक्रोश के बाद, उन्होंने जांच के आदेश दिए।
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
रेप पर विवादित बयान देने वाले कर्नाटक के विधायक पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने नाराजगी जताई है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि, मैं उनके बयान की तहे दिल से निंदा करती हूं। उन्होंने कहा कि कोई इस तरह के शब्द कैसे बोल सकता है, ये अक्षम्य हैं। रेप एक जघन्य अपराध है।
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक जूता निर्माण कारखाने में भीषण आग लग गई।
अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 2.27 बजे नरेला औद्योगिक क्षेत्र के एक कारखाने में आग लगने की घटना की सूचना मिली। जिसके बाद 15 दमकल गाड़ियों को सेवा में लगाया गया।
जैसे ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, आग पर काबू पाने के लिए 15 और दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। 500 वर्ग गज के क्षेत्रफल वाली तीन मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल से घने धुएं के साथ-साथ भीषण आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। अधिकारी ने कहा, "सभी मंजिलों (ग्राउंड प्लस 2) में आग लग गई थी।"
अधिकारी ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है, हालांकि निश्चित रूप से बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
अंतिम रिपोर्ट आने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
एंबुलेंस और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
--आईएएनएस
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
कर्नाटक के दावणगेरे जिले में शुक्रवार को एक कार के एक बस से टकरा जाने से तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना दावणगेरे जिले के न्यामाथी तालुक के सावलंगा गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान दक्षिणायनम्मा (40), सुमा (45), शारदाम्मा (65) और कार चालक सुनील (30) के रूप में हुई है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पीड़ित एक कार से जा रहे थे, जो विपरीत दिशा से आ रही कर्नाटक सड़क परिवहन निगम की बस से टकरा गई। शुरूआती जांच में हादसे के पीछे तेज रफ्तार होना बताया गया है।
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, “देश में ओमिक्रोन के जो अधिकतर मामले आए हैं उनकी ट्रैवल हिस्ट्री है या वो ट्रैवल हिस्ट्री वाले लोगों के संपर्क में आए हैं।
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के उद्भव पर कहा कि यह गैर-जरूरी यात्रा, सामूहिक समारोहों से बचने का समय है। इस समय कम भीड़ वाले उत्सवों का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है।
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना वायरस की स्थिति पर एक प्रेस कांफ्रेस में आज कहा कि देश में इस समय ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 101 पहुंच गए हैं। कोरोना का यह नया वैरिएंट देश के 11 राज्यों में पहुंच चुका है।
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
लखीमपुर खीरी कांड को लेकर विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा सोमवार, 20 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई। उन्होंने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की भी मांग की।
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
रायबरैली में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “जनता समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है। बीजेपी ने जनता को सिर्फ दिक्कत, जिल्लत और किल्लत दी है। योगी सरकार कहती है कि ऑक्सीजन की कमी से किसी की मृत्यु नहीं हुई है। मुख्यमंत्री जी केवल झूठ बोलना जानते हैं।”
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में ओमिक्रोन के 10 नए मामले सामने आए हैं, कुल मामलों की संख्या अब 20 हो गई है इनमें से 10 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
राज्यसभा के अध्यक्ष ने कहा, “आज मैंने सदन के नेता और विपक्ष के कुछ वरिष्ठ सदस्यों के साथ बात की। मैं आप में से प्रत्येक से अपील करना चाहता हूं, कृपया आम सहमति बनाएं कि सदन सामान्य रूप से कार्य करे। आपस में चर्चा को सुविधाजनक बनाने के लिए, मैं सोमवार को होने वाली बैठक के लिए सदन को स्थगित कर रहा हूं।”
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
रमेश कुमार के विधानसभा में रेप वाले बयान पर कर्नाटक सरकार में मंत्री शशिकला जोले ने कहा, “रमेश कुमार विधायक और स्पीकर रह चुके हैं उनके प्रति काफी सम्मान है, लेकिन उन्होंने ऐसा कहा इसके खिलाफ हम प्रदर्शन कर रहे हैं। वो अनुभवी नेता हैं।र मेश कुमार के बयान पर अध्यक्ष को उन्हें रोकना चाहिए था।”
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
राहुल गांधी ने कहा, “MSME पर मैंने सरकार से कुछ गंभीर प्रश्न किए थे जिनके जवाब में उन्होंने माना है कि कोविड काल में 9% MSMEs बंद हो गईं। यानि मित्रों का फायदा, अर्थव्यवस्था कमजोर, रोजगार खत्म!”
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक उत्तर प्रदेश के सांसदों के साथ दिल्ली में 7, LKM पर चल रही है। प्रधानमंत्री ने इससे पहले पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों के सांसदों के साथ बैठक की थी।
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
तमिलनाडु हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का आज सुबह 11 बजे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ मध्य प्रदेश के भोपाल के भदभदाघाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। गुरुवार को वरुण सिंह का पार्थिव शरीर भोपाल लाया गया था।
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,447 नए मामले सामने आए हैं, 7,886 रिकवरी हुई है और 391 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में कल कोरोना वायरस के लिए 12,59,932 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 66,15,07,694 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
पुडुचेरी में एक बेकरी ने महाकवि सुब्रमण्य भारती को श्रद्धांजलि देने के लिए 6.6 फीट लंबी और 488 किलोग्राम वजन वाली चॉकलेट की प्रतिमा बनाई। इस प्रतिमा को 104 घंटे में तैयार किया गया है।
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 339 (बहुत खराब श्रेणी में) है।
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी किनारे फैले कूड़े को साफ करने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यावरणविदों ने सफाई अभियान चलाया। पर्यावरणविद डॉ देवाशीष भट्टाचार्य ने बताया, "यमुना में हर तरफ़ से नाले बह रहे हैं। हमारे सफाई प्रयासों को देखकर नगर निगम ने भी सफाई टीम भेजी है।"
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने एक सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश किया। ADCP रणविजय सिंह ने बताया, "5 लोगों को गिरफ़्तार किया है। सभी आरोपी अलीगढ़ के रहने वाले हैं। मास्टरमाइंड अभी फरार है। ये लोग नौकरी दिलाने के नाम पर फर्ज़ी तरीके से एक व्यक्ति से 7-8 लाख रुपए लेते थे।"
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
योगी सरकार ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। सरकार ने यह दावा विधान परिषद में किया है। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने ऑक्सीजन की कमी से मौतों की जानकारी मांगी थी, जिसके जवाब में सरकार ने यह बात कही है।
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 17 Dec 2021, 8:04 AM IST