केरल के कोच्चि में कॉफी शॉप चलाने वाले बुजुर्ग दंपति जल्द अपनी 26वीं विदेश यात्रा पर जाएंगे। मोहना कहती हैं, "हमने 2007 में यात्रा शुरू की थी। अब तक हम 25 देशों का दौरा कर चुके हैं। रूस 26वां स्थान होगा। स्विट्जरलैंड मेरा पसंदीदा देश है, जहां हम 2019 में गए थे।"
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर के एक होटल में छापेमारी के दौरान व्यवसायी मनीष गुप्ता की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश की। साथ ही सरकार ने मृतक मनीष के परिवार को 40 लाख रुपये मुआवजा और उनकी पत्नी को कानपुर विकास प्राधिकरण में ओएसडी की नौकरी देने का फैसला लिया है।
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार का 5 साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे सीएम योगी आदित्यनाथ ने ठीक चुनाव से पहले अपना लक्ष्य तय किया। योगी ने तय किया है कि अगले 6 साल में यूपी को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे।
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दुबई एक्सपो में कहा कि दुनिया के सबसे लागत प्रभावी अंतरिक्ष मिशन को लॉन्च करने से लेकर दुनिया का पहला डीएनए-आधारित वैक्सीन बनाने तक, भारत दुनिया को अपनी क्षमताओं के बारे में बता रहा है। सभी क्षेत्रों में सुधारों पर सवार होकर, भारत एक वैश्विक आर्थिक केंद्र के रूप में उभर रहा है।
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
मेजर जनरल स्मिता देवरानी ने आज सैन्य नर्सिंग सेवा के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति 96वें एमएनएस कोर दिवस के अवसर पर हुई है।
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
दुबई एक्सपो 2020 में इंडिया पवेलियन के उद्घाटन पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत पवेलियन दुनिया भर में रहने वाले भारतीय नागरिकों के गौरव, क्षमता और शक्ति का प्रतीक है। यह आकांक्षा की कहानी कहता है, दुस्साहस के प्रतीक और दुनिया को निमंत्रण के रूप में कार्य करता है। आप भारत पर दांव लगा सकते हैं और आप निश्चित रूप से जीतेंगे।
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनसे मुलाकात को लेकर कोई एजेंडा नहीं था, यह पहली मुलाकात की। हालांकि, उनके सामने तीन बातें रखी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से धान खरीद को स्थगित करने के केंद्र के फैसले को वापस लेने का अनुरोध किया है। चन्नी ने बैठक के बाद कहा, 'कृषि हमारी आय का मुख्य स्रोत है। मैंने प्रधानमंत्री से कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ गतिरोध का समाधान खोजने में मदद करने के लिए कहा है।'
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
उत्तराखंड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “1930 में गढ़वाली जी ने पेशावर में जिस तरीके से अपना सैनिक धर्म का पालन किया था, उसी तरह 2020 में भारत-चीन की सीमा पर हमारे सैनिकों ने गलवान घाटी में अपने सैनिक धर्म का पालन किया था। ऐसे भारत के जवानों का भी अभिनंदन करना चाहिए।”
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
बीजेपी विधायक कृष्ण कल्याणी के इस्तीफे पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “उनके खिलाफ पार्टी ने एक्शन लिया था। वे स्थानीय बीजेपी सांसद और नेतृत्व को हर दिन गाली दे रहे थे। अनुशासन अंदरूनी गठन तंत्र, पार्टी की व्यवस्था पर समझौता नहीं होगा। पार्टी का अनुशासन मानिए जो बोलना है पार्टी के अंदर बोलिए।”
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
जायडस जायकोव-डी वैक्सीन कोविड -19 के खिलाफ जल्द ही भारत के बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान का हिस्सा होगी। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इसके मूल्य निर्धारण के मुद्दों पर निर्माता के साथ बातचीत चल रही है।
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
बिहार के गया में ऐसे तो पितृपक्ष पर देश और विदेश के लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और उन्हें मोक्ष दिलाने के लिए पिंडदान करते हैं। सनातन धर्म में मान्यता है कि मरने के बाद आत्मा की शांति तभी मिलती है जब पितृपक्ष में उनके परिजनों द्वारा पिंडदान किया जाए।
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
शिवसेना नेता संजय राउत ने गोवा के पणजी में कहा, “पिछले 25 सालों से हम गोवा में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ते रहे हैं और हमारे खाते में 2-3 सीटें आती रही हैं। इस बार हमनें (शिवसेना) तय किया है कि गोवा में हम 22-25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हम अपनी ताक़त से यहां चुनाव लड़ेंगे।”8वीं से 12वीं कक्षा तक स्कूल खोलने के फैसले से पहले मुंबई मेयर की अभिभावकों के साथ बैठक8वीं से 12वीं कक्षा तक स्कूल खोलने के फैसले से पहले मुंबई मेयर की अभिभावकों के साथ बैठक
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, “क्या हो रहा है गोरखपुर में जहां से मुख्यमंत्री चुनकर आते हैं। जहां मुख्यमंत्री जाकर वापस आते हैं वहां हत्या हो जाती है। जिस पुलिस पर भरोसा था उसी ने जान ले ली और अभी भी फरार हैं। ये फरार हैं या सरकार ने इन्हें फरार किया है?।”
उन्होंने आगे कहा, “पूरा प्रदेश जानता है कि पुलिस कप्तान के खिलाफ इसलिए कार्रवाई नहीं हो रही है क्योंकि वे भाजपा के रिश्तेदार हैं। प्रशासन से जब भाजपा चुनाव जिताने का काम लेगी तो कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि न्याय मिलेगा?”
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
केंद्र सरकार के लिए विनिवेश का कामकाज देखने वाले विभाग दीपम के सचिव ने ट्वीट कर कहा कि मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एयर इंडिया के लिए फाइनेंशियल बोली को मंजूरी मिल गई है। यह गलत रिपोर्ट है। साथ ही यह भी कहा कि सरकार इस संबंध में जब फैसला लेगी, मीडिया को सही जानकारी शेयर की जाएगी।
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और UIDAI की एक याचिका पर नोटिस जारी किया है। याचिका में कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले कोविन पोर्टल में आधार डीटेल जमा करने की अनिवार्य पूर्व शर्त को समाप्त करने के निर्देश देने की मांग की गई थी।
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
हरियाणा के झज्जर के नेहरू कॉलेज में स्वयं सहायता समूह को बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध कराने के लिए आ रहे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के विरोध में किसान काले झंडे लेकर पहुंच गए। उन्हें रोकने के लिए बड़ी संख्या पुलिस बल तैनात है। किसानों पर पुलिस कि तरफ से पानी की बौछारें की गई और कुछ किसानों को पकड़कर बस में बैठा लिया गया।
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
केंद्र सरकार के मुताबिक, सितंबर 2021 में एकत्रित सकल GST राजस्व 1,17,010 करोड़ रुपये है, जिसमें CGST 20,578 करोड़ रुपये, SGST 26,767 करोड़ रुपये, IGST 60,911 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 29,555 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 8,754 करोड़ रुपये है (माल के आयात पर एकत्र 623 करोड़ रुपये सहित।
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सवाल यह है कि क्या शिवराज सिंह चौहान के हाथ से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी जाएगी? प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह और चिकित्सा शिक्षा मंत्री मंत्री विश्वास सारंग दिल्ली में हैं। कांग्रेस इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के बदलाव से जोड़कर देख रही है। कांग्रेस मीडिया के कॉऑर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा ने कि उत्तराखंड और गुजरात के बाद मध्य प्रदेश में भी खेला होबे की तैयारी है इसलिए यह सारे मंत्री दिल्ली में लॉबिंग कर रहे हैं।
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि मुंबई में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले बढ़े हैं। राज्य सरकार ने नवरात्रि और दशहरा को लेकर राज्य सरकार ने कोविड दिशानिर्देश जारी किए हैं, उम्मीद है कि लोग इसका पालन करेंगे। अगर लोगों ने नियमों का पालन किया तो कोविड को रोकने में हम सफल होंगे।
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों ने ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है। डीयू के आर्यभट्ट कॉलेज ने विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन के लिए डीयू की पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी करने वाला पहला कॉलेज है। आर्यभट्ट कॉलेज की पहली डीयू कट-ऑफ 2021 सूची में 13 ग्रेजुएट कोर्स शामिल हैं। इनमें बीए (एच) मनोविज्ञान के उम्मीदवारों के लिए उच्चतम कट-ऑफ 98.5% निर्धारित किया गया है।
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 26,727 नए मामले सामने आए, 28,246 लोग डिस्चार्ज हुए और 277 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
नव नियुक्त वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा, “मेरी पहली प्राथमिकता वायुसेना का सही इस्तेमाल करते हुए देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगी। आत्मनिर्भरता की तरफ बड़े कदम उठाए जाएंगें जिससे हमें हर तरह से आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिले।”
उन्होंने कहा, “सही ढ़ंग से ट्रेनिंग, उपलब्ध उपकरणों और मैनपावर का समुचित उपयोग करके हम भविष्य में किसी भी युद्ध के लिए अच्छे से तैयार हो सकते हैं।”
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
उत्तर प्रदेश के रामपुर में एसडीएम यमुना धर चौहान ने बताया कि गलघोंटू के वैक्सीनेशन के बाद कुछ जानवरों की मौत का मामला सामने आया। डिलारी और गज्जुपुरा गांव में गलघोंटू के वैक्सीनेशन के बाद कुछ जानवरों की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जानवरों का पोस्टमार्टम भी किया जाएगा।
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
नोएडा ADCP रणविजय सिंह ने कहा, “सेक्टर-39 थाने पर ऑटो चालक ने लूट का मामला दर्ज कराया था। सूचना थी कि आरोपी इसी क्षेत्र में ऐसी ही घटना को अंजाम देने वाले हैं। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हुए। दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ़्तार किया गया है।”
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
उत्तर प्रदेश के जिला कारागार मुरादाबाद में महिला कैदियों द्वारा गोबर से मूर्तियां बनाई जा रही हैं। जिला कारागार मुरादाबाद उ.प्र. की पहली जेल है जहां कैदियों द्वारा गोबर से मूर्तियां बनाई जा रही हैं। हमें 5-10 हजार मूर्तियों के ऑनलाइन ऑर्डर मिले हैं।
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
जम्मू-कश्मीर के शोपियां के राखामा इलाके में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया है। इससे पहले बुधवार को सुरक्षा बलों ने राजौरी जिले में तलाशी अभियान के दौरान करीब दो दर्जन कारतूस बरामद किए थे।
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 01 Oct 2021, 7:54 AM IST