आरएसएस नेता दत्तात्रेय होसबले ने दिल्ली में आरएसएस नेता राम माधव द्वारा लिखित पुस्तक- द हिंदुत्व प्रतिमान का विमोचन करते हुए कहा कि मैं आरएसएस से हूं, हमने संघ के प्रशिक्षण शिविरों में अपने प्रवचन में कभी नहीं कहा कि हम दक्षिणपंथी हैं। हमारे कई विचार वामपंथी विचारों की तरह हैं।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
सीआईएसएफ कर्मियों ने आज मध्य प्रदेश के विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन के 2 श्रमिकों को बचाया, जो चिमनी में 50 मीटर की ऊंचाई पर अचानक यांत्रिक लिफ्ट के खराब होने से उसमें फंस गए थे।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार देर शाम तक मुख्यमंत्री आवास में सभी जिलाधिकारियों और आयुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा राहत कार्यों में तेजी लाई जाए, बन्द सड़कों को खोलने के लिए आवश्यक उपकरणों एवं मानव संसाधन की व्यवस्था कर युद्धस्तर पर दिन रात कार्य किया जाए। इस दौरान अधिकारियों को अपने फोन बंद नहीं रखने का भी आदेश दिया गया।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामणि ने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। दिल्ली में कल बादल छाए रहेंगे, जम्मू-कश्मीर में बारिश शुरू होगी। दिल्ली में 23 अक्टूबर की रात या 24 अक्टूबर की सुबह बूंदाबांदी हो सकती है। पंजाब में अच्छी बारिश होगी, उत्तराखंड और अन्य क्षेत्रों में बारिश नहीं होगी।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
पाकिस्तान के पंजाब की पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम लाहौर में प्रतिबंधित तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के समर्थकों के साथ संघर्ष में तीन पुलिसकर्मी मारे गए और कई घायल हो गए हैं।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
कांग्रेस के नवनियुक्त पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने मुझ पर भरोसा जताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से मैं पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर तक ले जाऊंगा। पंजाब को 'पंजाबियत' के दम पर आगे ले जाने के लिए सबको साथ लेकर चलूंगा।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि वह हाल ही में राज्य में आई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर वह अक्टूबर महीने का अपना वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान के तौर पर देंगे।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
हरियाणा के गुरुग्राम में कुछ लोगों ने आज फिर खाली पड़ी जमीन पर नमाज अदा करने का विरोध किया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि मैं लोगों से केवल उन विशिष्ट स्थानों पर प्रार्थना या नमाज अदा करने की अपील करना चाहता हूं जो प्रशासन और सरकार द्वारा तय की गई हैं।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
बिहार के लखीसराय जिले के कबैया थाना क्षेत्र ने विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की मदद से पुलिस ने 18 अर्धनिर्मित पिस्तौल के साथ दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये सभी इन पिस्तौलों को लेकर मुंगेर जा रहे थे, जहां इनको पूरी तरह तैयार किया जाना था। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ हथियार तस्कर अवैध हथियारों की खेप लेकर पहुंचने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर गुरुवार की रात कबैया थाना क्षेत्र के जमुई मोड़ के पास पुलिस ने वाहनों का तलाशी अभियान चला रखा था।
इसी क्रम में एक पिकअप वैन से जांच में 18 अर्धनिर्मित पिस्तौल बरामद किए गए।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मित्रा ने कहा कि साल 2014 से 2020 के छह साल के दौरान करीब 35,000 कारोबारी देश छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि डर के मौहाल की वजह से कारोबारी देश छोड़ रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी इस मामले पर संसद में श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
दिल्ली महिला आयोग ने 2 नाबालिग लड़कियों सहित 5 लड़कियों को मानव तस्करी से छुड़ाया है। आयोग को बीते 19 तारीख को एनजीओ शक्ति वाहिनी से सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि 5 लड़कियों को दुरंतो एक्सप्रेस से दिल्ली से पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद आयोग ने फौरन एक टीम बनाई जो चाइल्डलाइन और दिल्ली पुलिस के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच 2 नाबालिग समेत 5 लड़कियों को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 से छुड़ाया गया। बचाई गई लड़कियों की उम्र 15 साल, 17 साल, 19 साल, 20 साल है।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब 21 नवंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की आधिकारिक साइट mahatet.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू और कश्मीर जन सुरक्षा अधिनियम, 1978 के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिए गए 26 बंदियों को उनके वर्तमान स्थान से केंद्रीय जेल, आगरा, उत्तर प्रदेश में तत्काल प्रभाव से हटाने/स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
मध्य प्रदेश से दिल्ली जा रही फ्लाइट में एक आदमी की अचानक तबीयत ख़राब होने के बाद फ्लाइट की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सब इंस्पेक्टर ने बताया, "वे दिल्ली जा रहे थे, अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि कोविड-19 महामारी ने जनवरी 2020 से इस साल मई तक अनुमानित 80,000 से 180,000 स्वास्थ्य कर्मियों की जान ले ली है।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
दिल्ली में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय की हज को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई, इसमें हज 2022 के शेड्यूल को लेकर चर्चा की हुई और हज 2022 की अधिकृत घोषणा नवम्बर के पहले हफ्ते में कर दी जायेगी, उसके साथ ही हज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू होगी।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
नेपाल में बेमौसम बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है, जबकि 35 अन्य लोग अब भी लापता हैं।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
मुंबई में अभिनेत्री अनन्या पांडे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दफ़्तर पहुंचीं है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। ड्रग्स केस में उनसे पूछताछ हो रही है। खबरों के मुताबिक, आर्यन और अनन्या पांड के बीच कुछ चैट्स सामने आए थे।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोपियां मुठभेड़ में जान गंवाने वाले जवान कर्णवीर सिंह को सतना में श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा, " परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि भेंट की जाएगी। उनके भाई को शासकीय सेवा में रखा जाएगा, गांव में उनकी मूर्ति लगाई जाएगी।"
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
टी20 वर्ल्ड कप में 24 अक्टूबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बेशक विराट के फैंस हैं, लेकिन एक और भारतीय बल्लेबाज हैं जो उनके देश में विराट से ज्यादा पूजा जाता है। अख्तर के मुताबिक, पाकिस्तान के लोग विराट के तो मुरीद हैं लेकिन उनसे ज्यादा वह रोहित शर्मा के मुरीद हैं।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
मुंबई की ऊंची इमारत में आग लगने से घायल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। मुंबई दमकल विभाग के मुताबिक, शख्स ने बिल्डिंग की 19वीं मंजिल से छलांग लगा दी।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “हर रोज जब आप महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदें तब याद रखिए मोदी सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स से 23 लाख करोड़ रुपये कमा चुकी है। हर रोज जब महंगा तेल-सब्जी खरीदें तब याद रखिए, इस सरकार में 97% परिवारों की आय घट गई, लेकिन खबरों के अनुसार मोदी जी के खरबपति मित्र हर रोज 1000 करोड़ कमाते हैं।”
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आईटीबीपी के 21 जवानों को फूड प्वाइजनिंग होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, "21 जवानों को कल सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। परसों नॉनवेज खाने के बाद उनको तकलीफ शुरू हुई। सभी की स्थिति ठीक है।"
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
हरियाणा के बहादुरगढ़ के बादली के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक नाबालिग घायल हो गया।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
यूपी के मुरादाबाद के जिलाधिकारी ने कहा, “लगभग 11 गांवों में फसल प्रभावित हुई है। पहले हम प्राथमिक सर्वे करा रहे हैं उसके बाद विस्तृत सर्वे कराया जाएगा। हम अभी उन्हीं खेतों का सर्वे कर पा रहे हैं जहां से पानी निकल गया है।”
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा, “मेरे प्यारे देशवासियों आज मैं अपनी बात की शुरूआत एक वेद वाक्य के साथ करना चाहता हूं। हमारे देश ने एक तरफ 100 कर्तव्य का पालन किया तो दूसरी तरफ उसे बड़ी सफलता भी मिली। कल 21 अक्टूबर को भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज का कठिन लेकिन असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया। इस उपलब्धि के पीछे 130 करोड़ देशवासियों कर्तव्य शक्ति लगी है।”
पीएम मोदी ने कहा, "यह सफलता भारत की सफलता है। हर देशवासी की सफलता है। मैं इसके लिए सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। साथियों 100 करोड़ वैक्सीन डोज यह केवल एक आंकड़ा नहीं है। यह देश के सामर्थ्य का प्रतिबिम्ब है। इतिहास के नए अध्याय की रचना है। यह उस नए भारत की तस्वीर है जो कठिन लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करना जानता है। यह उस नए भारत की तस्वीर है, जो अपने संकल्पों की सिद्धि के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करता है।"
प्रधानमंत्री ने कहा, “आज कई लोग भारत के वैक्सीनेशन प्रोग्राम की तुलना दुनिया के दूसरे देशों से कर रहे हैं। भारत ने जिस तेजी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। उसकी सराहना भी हो रही है। हमने यह शुरुआत कहां से की। दुनियाय के दूसरे बड़े देशों के लिए वैक्सीन पर रिसर्च करना। वैक्सीन खोजना इसमें दशकों से इसमें महारत है। भारत अधिकतर इन देशों की बनाई वैक्सीन पर ही निर्भर करता रहा है। जब 100 साल की सबसे बड़ी महामारी आई तो भारत पर सवाल उठने लगे। क्य भारत इस वैश्विक महामारी से लड़ पाएगा। भारत दूसरे देशों से इतने वैक्सीन खरीदने का पैसा कहा से लाएगा। भारत को वैक्सीन कब मिलेगी? भारत के लोगों को वैक्सीन मिलेगी भी या नहीं। क्या भारत इतने लोगों को टीका लगा पाएगा कि महामारी को फैलने से रोक सके?”
पीएम मोदी ने कहा, “आज यह 100 करोड़ वैक्सीन डोज हर सवाल का जवाब दे रहा है। भारत ने अपने नागरिकों को 100 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई है वो भी मुफ्त। 100 करोड़ वैक्सीन डोज का एक प्रभाव यह भी होगा कि दुनिया भारत को कोरोना से सुरक्षित मानेगा। पूरी दुनिया आज भारत की इस ताकत को देख रहा है। महसूस कर रहा है। साथियों भारत का वैक्सीनेशन अभियान, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास और सबका प्रयास का सबसे जीवंत मिसाल है। कोरोना हामारी की शुरूआत में यह भी आशंकाएं व्यक्त की जा रही थीं कि भारत जैसे देश में इस माहामारी से लड़ना बहुत मुश्किल होगा। इतना संयम इतना अनुशासन कैसे चलेगा। लेकिन हमारे लिए लोकतंत्र का मतलब है सबका साथ। सबको साथ लेकर देश ने सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन का अभियान शुरू किया।”
उन्होंने कहा, “हमने महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में जनभागिदारी को अपनी पहली ताकत बनाया। देश ने अपनी एकजुटता को ऊर्जा देने के लिए ताली, थाली बजाई। दीए जलाए। तब कुछ लोगों ने कहा था कि क्या इससे बीमारी भाग जाएगी। लेकिन हम सभी को उसमें देश की एकता दिखी सामूहिक शक्ति का जागरण दिखा। इसी शक्ति ने कोविड वैक्सीनेशन में आज देश को इतने कम समय में 100 करोड़ तक पहुंचाया है। कितनी ही बार हमारे देश ने एक दिन में एक करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार किया। यह बहुत बड़ा सामर्थ्य है। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल है जो आज बड़े बड़े देशों के पास नहीं है।”
उन्होंने कहा, “भारत का पूरा वैक्सीनेशन प्रोग्राम विज्ञान की कोख में जन्मा। वैज्ञानिक आधारों पर पनपा है। वैज्ञानिक तरीकों से चारों दिशाओं में पहुंचा। हम सभी के लिए गर्व करने की बात है कि भारत का पूरा वैक्सीनेशन प्रोग्राम साइंस बॉन्ड, साइंस ड्रिवन और साइंस बेस्ड रहा है। वैक्सीन बनने से पहले और वैक्सीन बनने तक इस अभियान में हर जगह साइंस और साइंटिफिक अप्रोच शामिल रही।”
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी ने बीती देर रात एक 24 साल के ड्रग तस्कर को हिरासत में लिया। वह इस मामले में मुख्य संदिग्ध है, जिसका नाम ड्रग्स से संबंधित चैट में सामने आया है।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देश में संबोधित करेंगे। सभी को इंतजार है कि वह किस मुद्दे पर बात करेंगे। सवाल यह भी है कि क्या पीएम मोदी किसान आंदोलन पर बात करेंगे?
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
हरियाणा पुलिस के मुताबिक, सोनीपत के सिंघु बॉर्डर पर मुफ्त में मुर्गा देने से इनकार करने पर एक मजदूर के साथ मारपीट करने, उसके पैर में फ्रैक्चर करने के आरोप में एक निहंग नवीन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर दर्ज़ कर ली गई है।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा अंकुर अग्रवाल ने कहा, “थाना सूरजपुर में एक युवती की हत्या और उसके घर में लूट की गई थी। कल रात इस मामले में अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया। पुलिस टीम को इसके साथ आलाकत्ल बरामद करने के लिए भेजा गया, इस दौरान उसने दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, उसे अस्पताल भिजवा दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।”
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में कल कोरोना वायरस के लिए 13,24,263 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 59,70,66,481 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा की है कि इस्तवान स्जाबो और मार्टिन स्कॉर्सेस को गोवा में भारत के 52 वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
दिल्ली में आजादपुर मंडी के सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बारिश की वजह से सब्जियां खराब होने से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। एक सब्जी विक्रेता ने कहा, "भारी बारिश और पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से सब्जियां महंगी हुई हैं। हर दिन पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ते हैं।"
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
देश में आज फिर तेल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल 106.89 रुपये प्रति लीटर डीजल 95.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह जानकारी पीएमओ की ओर से दी गई है। पीएम मोदी का संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है, जब एक दिन पहले ही देश में कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज का आंकड़ा पार किया है।
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 22 Oct 2021, 8:00 AM IST