अमेरिका की विशाल टेक कंपनी एपल ने पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर बनाने वाली इजरायली कंपनी एनएसओ को कानूनी नोटिस भेजा है। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक एपल ने कहा है कि यह नोटिस इसलिए भेजा गया क्योंकि एनएसओ ने एपल यूजर्स को निशाना बनाया था
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
क्रिप्टोकरेंसी को लेकर मोदी सरकार बड़ा कदम उठा सकती है। आज तक की खबर के अनुसार सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार संसद के इसी शीतकालीन सत्र में 'द क्रिप्टो करेंसी एंड रेगुलेशन ऑफ ऑफिसियल डिजिटल करेंसी बिल-2021' लाएगी।
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि असम सरकार पुलिस विभाग में 6000 रिक्त पदों को भरने के लिए एक सप्ताह के भीतर अधिसूचना जारी करेगी।
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
किसानों के विरोध को खालिस्तानी आंदोलन के रूप में चित्रित करने और सोशल मीडिया पर उन्हें 'खालिस्तानी' कहने के लिए मुंबई में अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
राहुल गांधी ने जीएसटी को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि GST में किया 140% विकास जारी है ‘अच्छे दिनों’ का पर्दाफ़ाश।
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
जूट की आपूर्ति के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “हमने कहा कि हमें और जूट की आवश्यकता पड़ेगी और इसके साथ ही उसना चावल के लिए भी मैंने पीएम को पत्र लिखा है। यदि पीएम से अनुमति मिल जाती है तो अच्छी बात है नहीं तो हम उनसे मिलने का समय मांगेंगे।”
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने त्रिपुरा में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि वो त्रिपुरा के द्वारा दी गई जानकारी को रिकॉर्ड पर ले रहे हैं। कोर्ट ने टीएमसी की चुनाव टालने की मांग पर कहा कि ऐसा करने से गलत ट्रेंड बनेगा।
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) नेता सीताराम येचुरी ने प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त किसान मोर्चा के साथ तुरंत बैठक बुलाने की मांग की है।
सीपीआईएम नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद येचुरी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी को किसानों की मांगों को संसद सत्र से पहले सुनना चाहिए। ताकि सही फैसला लिया जा सके।
संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी को एक खुला पत्र लिखा था। जिसमें किसानों ने केंद्र सरकार से अपनी मांगो का जिक्र किया था। किसान मोर्चा ने इस पत्र में लिखा है, देश के करोड़ों किसानों ने 19 नवंबर 2021 की सुबह राष्ट्र के नाम आपका संदेश सुना, हमने गौर किया कि 11 राउंड वार्ता के बाद आपने द्विपक्षीय समाधान की बजाय एकतरफा घोषणा का रास्ता चुना, लेकिन हमें खुशी है कि आपने इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी है। हम उम्मीद करते हैं कि आपकी सरकार इस वचन को जल्द से जल्द और पूरी तरह निभायेगी।
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
चोरी के आरोप में गिरफ्तार 52 वर्षीय एक विचाराधीन कैदी अलीगढ़ जिला जेल में एक पेड़ से लटका मिला है। जेल अधिकारियों ने इसे 'आत्महत्या' बताया है, लेकिन पीड़ित के परिवार को साजिश का शक है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह 4 दिसंबर को अपने मामले की सुनवाई का इंतजार कर रहा था।
मामले की न्यायिक जांच की जाएगी, जो दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के तहत अनिवार्य है।जेल अधिकारियों के मुताबिक ओमकार सिंह को 24 सितंबर को सिलेंडर चोरी के मामले में जेल में डाला गया था।
जेलर प्रमोद कुमार सिंह ने कहा, "इससे पहले भी, ओमकार को 9 सितंबर को सीआरपीसी की धारा 151 (सं™ोय अपराधों के कमीशन की रोकथाम) के तहत गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह जमानत पाने में कामयाब रहा और 18 सितंबर को रिहा हो गया। एक हफ्ते बाद, उन्हें 24 सितंबर को फिर से गिरफ्तार किया गया था।"
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
एनसीबी जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा, “एनसीबी मुंबई ने 22 नवंबर को नांदेड़ जिले के कंधार में एक गुप्त दवा इकाई का भंडाफोड़ किया, जिसमें 111 किलोग्राम अफीम, 1.4 किलोग्राम अफीम, 1.55 लाख रुपये, 2 पीसने वाली मशीन, खसखस पीसने के लिए इस्तेमाल की गई और एक ई-स्केल नोट गिनती मशीन जब्त की गई।”
उन्होंने कहा, “3 लोगों को इंटरसेप्ट किया गया है। एनसीबी मुंबई ने मामला दर्ज किया है। 2021 का 99, आपूर्तिकर्ताओं को पकड़ने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।”
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं चाचा जान और अब्बा जान के अनुयायियों से कहूंगा कि अगर प्रदेश की भावनाओं को भड़का कर माहौल खराब करोगे तो सरकार शक्ति के साथ निपटना भी जानती है। हर व्यक्ति जानता है कि ओवैसी समाजवादी पार्टी के एजेंट बनकर प्रदेश में भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं।
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी केरल के कोच्चि पहुंच गई हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी में पासिंग आउट परेड की समीक्षा करने वाली पहली विदेश रक्षा मंत्री होंगी।
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
आंध्र प्रदेश के हैदराबाद के एक घर में सिलेंडर फटने से 11 लोग घायल हो गए, घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक घर के किसी सदस्य से गैस खुली रह गई थी। रात में जब परिवार के किसी सदस्य ने लाइट का स्विच ऑन किया तो उससे धमाका हुआ।
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
राजस्थान के जयपुर में जयश्री पेड़ीवाल स्कूल के 11 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन बच्चों के संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। इसे बाद स्कूल को बंद करा दिया गया है।
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से जब पूछा गया कि संसद में कृषि कानूनों को कब निरस्त किया जाएगा, इस पर उन्होंने कहा, “कृषि मंत्रालय विचार कर रहा है और इस पर फैसला लिया जाएगा। पीएम पहले ही इसकी घोषणा कर चुके हैं और जब संसद की बात आएगी तो हम देखेंगे कि इसे कब सूचीबद्ध किया जाना चाहिए।”
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा, “केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून तो वापस ले लिए हैं लेकिन सरकार को किसान संगठनों के साथ बैठ कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए ताकि किसान लोग खुशी-खुशी अपने घर वापस जाकर अपने काम में लग जाएं। केंद्र सरकार को इस मामले को ज़्यादा नहीं लटकाना चाहिए।”
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
तमिलनाडु के सेलम जिले के करुंगलपट्टी में भारी बारिश से 4 मकान ढह गए। अब तक 13 लोगों को रेस्क्यू कर सेलम के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। मलबे में अब भी 4 लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल विभाग के अधिकारी मलबा हटा रहे हैं और बचाव कार्य जारी है।
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
लद्दाख में गलवान घाटी में ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के दौरान जान गंवाने वाले कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी मां और पत्नी को पुरस्कार दिया।
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर एक आतंकवादी को मारने और दो अन्य को घायल करने के लिए 4 पैरा स्पेशल फोर्स के सूबेदार संजीव कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनकी पत्नी को यह पुरस्कार मिला।
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
महाराष्ट्र के नागपुर में सब्जियों के दाम बढ़ने से सब्जी विक्रेताओं को परेशानी हो रही हैं। एक सब्जी वाले ने बताया, “टमाटर के दाम 80 रुपए किलो हो गए हैं। दूसरे राज्यों से टमाटर आने की वजह से इसके दाम इतने बढ़ गए हैं। ग्राहक भी सिर्फ़ टमाटर के दाम पूछकर चला जाता है।”
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
झारखंड के धनबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ है। नदी में कार के गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 1 बच्चा, दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसा गोविंदपुर थाना इलाके के हिंद होटल के पास हुआ।
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
उत्तर प्रदेश के आगरा के सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि सब्जियों के दाम बढ़ने से उनकी बिक्री कम हुई है। एक सब्जी विक्रेता ने कहा, "हर सब्ज़ी महंगी है, आगे से ही सब्ज़ी महंगी है तो हम क्या करें, इसका असर दुकानदारी पर भी पड़ा है।"
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,579 नए मामले सामने आए है। 12,202 रिकवरी हुईं और 236 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज बहुत खराब श्रेणी में है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 315 है।
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
उत्तर प्रदेश के नोएडा प्राधिकरण ने सफाई कर्मियों को 'स्वच्छता नायक सम्मान समारोह' कार्यक्रम में सम्मानित किया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा ऋतु महेश्वरी ने बताया, "हमारा प्रयास रहेगा कि हमारे स्वच्छता नायकों को और अच्छे उपकरण उपलब्ध कराएं।"
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
राजस्थान के पश्चिम जोधपुर के डीसीपी दिगंत आनंद ने कहा, “राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 12 नवंबर को देर रात बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कुछ अज्ञात मुजरिम उखाड़ कर ले गए थे। मामले में गठित विशेष टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल वाहन और 7.75 लाख रुपये ज़ब्त किए गए हैं।”
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
जम्मू-कश्मीर में 73वें पुंछ लिंक-अप दिवस के अवसर पर भारतीय सेना ने एक समारोह आयोजित किया। पुंछ के जिला विकास आयुक्त इंद्रजीत ने बताया, "मैं सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं। आज पुंछ लिंक-अप दिवस को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।"
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
कर्नाटक के धारवाड़ जिले में लगातार बारिश से फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। जिला इंचार्ज मंत्री शंकर पाटिल, "किसानों की तैयार फसल नष्ट हो गई हैं। किसानों को राहत देने के लिए हमारी सरकार सहायता करेगी। 30 नवंबर तक सभी किसानों के खातों में पैसे पहुंचाए जाएंगे।"
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में 100 फीसदी क्षमता के साथ स्कूल खोलने के आदेश दे दिए हैं। इसे लेकर गाइडलाइंस जारी की गई है। गाइडलाइन के तहत प्रदेश में पहली कक्षा से लेकर कक्षा 12वीं तक के स्कूल और हॉस्टल 100 फीसदी क्षमता के साथ शुरू किए जाएंगे। ऑनलाइन क्लासेज पहले की तरह ही जारी रहेगी।
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 23 Nov 2021, 8:07 AM IST