
रोम में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने हिंदी में ट्वीट किया, "हम भारत के साथ पर्यावरण, स्वास्थ्य और नव परिवर्तन के लिए समान महत्वाकांक्षाओं को साझा करते हैं। हम ठोस परिणामों की दिशा में मिलकर काम करना जारी रखेंगे, खासकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में।"
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
राहुल गांधी ने आज गोवा में कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ और जनता के मुद्दों के लिए लड़ने के लिए बधाई देता हूं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गोवा के लोगों से वादा करता हूं कि दलबदलुओं को पार्टी में कोई जगह नहीं मिलेगी।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
राहुल गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ और जनता के मुद्दों के लिए लड़ने के लिए बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गोवा के लोगों से वादा करना चाहता हूं कि दलबदलुओं को पार्टी में कोई जगह नहीं मिलेगी।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में आज एक रहस्यमयी विस्फोट में भारतीय सेना के एक अधिकारी और एक जवान शहीद हो गए। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सेना अधिकारी घटनास्थल की जांच कर रहे हैं।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
ड्रग्स-ऑन-क्रूज़ मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत दिए जाने के बावजूद अरबाज मर्चेंट और मुनमुम धमेचा को आज जेल से रिहा नहीं किया जाएगा। मुनमुन के वकील काशिफ खान देशमुख ने बताया कि रिहाई के लिए जरूरी दस्तावेज प्रक्रिया में हैं।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
अभिनेता पुनीत राजकुमार को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए प्रशंसक बेंगलुरू के श्री कांतीरवा स्टेडियम में उमड़ पड़े, जिनका शुक्रवार को निधन हो गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल शहर के कांतीरवा स्टूडियो में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
दिल्ली पुलिस ने टिकरी में किसानों के आंदोलन स्थल पर हरियाणा की ओर जाने वाले मार्ग को फिर से खोल दिया। डीसीपी परविंदर सिंह ने कहा कि अभी भी सड़क पर कुछ अस्थायी ढांचे हैं। किसानों के अनुरोध के अनुसार इस सड़क पर केवल दोपहिया, तिपहिया और आपातकालीन वाहन ही चलेंगे।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
एनसीबी मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने आज राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलदर से मुलाकात की और उन्हें एक आवेदन सौंपा। हलदर ने कहा कि उनके कागजात देखने के बाद, मुझे लगता है कि वह अनुसूचित जाति से हैं। उन्होंने किसी भी धर्म परिवर्तन के आरोप से इनकार किया है।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विश्व के अन्य नेताओं ने रोमा कन्वेंशन सेंटर में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान 'वैश्विक अर्थव्यवस्था और वैश्विक स्वास्थ्य' पर आयोजित सत्र में हिस्सा लिया।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
टी20 विश्व कप क्रिकेट मैच में भारत पर पाकिस्तान की जीत का कथित रूप से जश्न मनाने के लिए आगरा में तीन कश्मीरी छात्रों की गिरफ्तारी के संबंध में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा है।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “प्रिय मछुआरे भाइयों और बहनों, आज हमारी बातचीत भावनाओं का सागर थी। आइए हम सब मिलकर गोवा की आत्मा, पर्यावरण और संस्कृति को बचाएं।”
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि देश के आर्थिक भविष्य में भारतीयों का भरोसा हाल के सालों में कम हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने भावनाओं को अधिक गहराई से प्रभावित किया है तथा मध्यम वर्ग के कई लोग गरीबी में चले गए हैं।
आरबीआई के पूर्व गर्वनर राजन ने NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के एक कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि घरेलू शेयर बाजार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इस यह वास्तविकता को नहीं दर्शाता है कि कई भारतीय गहरे संकट में हैं। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में हमारा आत्मविश्वास थोड़ा डिगा है। आर्थिक भविष्य में हमारा विश्वास कम हो गया हैं। महामारी के आंकड़ों ने हमारे आत्मविश्वास को और भी कम कर दिया है, जबकि मध्यम वर्ग के कई लोग गरीबी में चले गए हैं।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “2013 केदारनाथ आपदा से भी ज्यादा इस आपदा में बारिश हुई थी। जब हमें इस आपदा के बारे में पता चला हमने चारधाम यात्रा रोक दी थी। हमारे कहने पर सारे यात्री अपनी जगहों पर रूक गए थे। इसमें 1.5 लाख श्रद्धालु पर्यटक आए थे जिसमें से कोई भी हताहत नहीं हुआ।”
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
बीएसपी के निष्कासित 6 विधायक हरगोविंद भार्गव, मुजतबा सिद्दीकी, हाकिम लाल बिंद, असलम राइनी, सुषमा पटेल, असलम चौधरी और सीतापुर सदर से बीजेपी विधायक राकेश राठौर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जनता इतनी दुखी है कि आने वाले चुनाव में बीजेपी का सफाया होगा। भाजपा परिवार भागता परिवार दिखाई देगा।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
गोवा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ा और किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया और हमने किया। आप पंजाब, कर्नाटक में भी जाकर इसकी पुष्टि कर सकते हैं। हमारे घोषणापत्र में जो कुछ भी जाता है वह गारंटी है, वादा नहीं।
राहुल गांधी ने कहा, “जब यूपीए सरकार सत्ता में थी तब पेट्रोल के इंटरनेशनल दाम 140 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गए थे। आज पेट्रोल और डीजल के इंटरनेशनल दाम जब हम सत्ता में थे उससे काफी कम हैं लेकिन आपको पेट्रोल और डीजल के लिए बहुत ज़्यादा भुगतान करना पड़ता है।”
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
त्रिपुरा सरकार के मुताबिक, उन राज्यों के यात्रियों के लिए त्रिपुरा में प्रवेश के लिए नकारात्मक आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट अनिवार्य है, जहां 30 अक्टूबर से एक से अधिक जिलों में सकारात्मकता दर 5% या उससे अधिक है, भले ही 30 अक्टूबर से COVID19 टीकाकरण की स्थिति कुछ भी हो।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
देश की राजधानी में सर्दी शुरू होने के साथ ही प्रदूषण की समस्या भी शुरू होने लगी है। प्रदूषण के रोकथाम के लिए SDMC के कर्मचारियों ने सड़कों के किनारे सफाई और पानी का छिड़काव करना शुरू कर दिया है। तस्वीरें ग्रीन पार्क इलाके की हैं।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा कर दिया गया है। आर्यन खान को क्रूज़ ड्रग्स मामले में एनसीबी ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। 28 दिन बाद उन्हें रिहाई मिली है।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में फूलों की खेती करने वाले किसानों का कहना है कि पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से किराया बहुत बढ़ गया है जिसकी वजह से वो फूल बाहर नहीं भेज पा रहे हैं। एक किसान ने बताया, "भाड़ा बहुत बढ़ गया है, पहले 6,000 होता था और अब 8,000 है। फूल खराब हो रहे हैं।"
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
कर्नाटक में कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार को उनके फैंस ने बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में श्रद्धांजलि दी। पुनीत राजकुमार का कल निधन हो गया था।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 14,313 नए मामले आए और 549 मौतें हुईं, जिसमें केरल में कल आए कोरोना वायरस के 7,722 मामले और 86 मौतें शामिल हैं।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
मुंबई में आर्थर रोड जेल अधीक्षक नितिन वायचल ने बताया कि आर्यन खान की रिहाई का आदेश मिल गया है। 1-2 घंटे में उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री जी.एस. बाली जी के निधन का समाचार दुखद है। अलग-अलग भूमिकाओं में उन्होंने हमेशा पार्टी की विचारधारा का सम्मान किया व उसे आगे बढ़ाया। उनके परिवार व प्रियजनों को मेरी शोक संवेदनाएं।”
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में महिलाएं और युवा मशरूम की खेती में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मशरूम की खेती करने वाले अनिल शर्मा ने बताया, "मैं ये काम 7-8 साल से कर रहा हूं और साथ में पढ़ाई भी कर रहा हूं। इससे बेरोज़गारी दूर होगी इसलिए ये काम सबको करना चाहिए।"
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
मुंबई क्रूज केस में जेल में बंद आर्यन खान मुंबई की आर्थर रोड जेल से थोड़ी देर में रिहा होंगे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को ही आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी थी।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
देश में आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35-35 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 108.99 रुपये और डीजल 97.72 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा है। वहीं, पेट्रोल और डीजल की कीमतें मुंबई में 114.81 रुपये और 105.86 रुपये प्रति लीटर हैं।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
उत्तर प्रदेश के आगरा के वकीलों ने पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाले कश्मीरी छात्रों का केस नहीं लड़ने का फैसला किया है। आगरा एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया, “वकीलों ने इन छात्रों का केस न लड़ने का फैसला किया है। अगर कोई वकील ऐसा करता है तो हम उसका बहिष्कार करेंगे।”
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
मुंबई क्रूज केस में जेल में बंद आर्यन खान कुछ देर में मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा होंगे। जेल में कागजी कार्रवाई पूरी हो गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को ही आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी थी। शुक्रवार को आर्यन खान के रिलीज के ऑर्डर शाम 5:35 तक जेल नहीं पहुंच सके थे। ऐसे में वे कल रिहा नहीं हो पाए थे।
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 30 Oct 2021, 8:06 AM IST