
T20 World Cup में भारत को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हरा दिया है। भारत ने न्यूजीलैंड को 111 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे किवी टीम ने 2 विकेट खो कर 15वें ओवर में हारिल कर लिया।
T20 World Cup में भारत का दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ हो रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20ओवर में 110 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 10 ओवर में सिर्फ 27 रन चाहिए।
T20 World Cup में भारत का दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ हो रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20ओवर में 110 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है। गप्टिल 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
T20 World Cup में भारत का दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ हो रहा है। इस मैच में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। भारत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 110 रन बना सका है।
T20 World Cup में भारत का दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ हो रहा है। इस मैच में भी भारतीय टीम की हालत खराब है। 5 विकेट गिर चुके हैं और स्कोर बोरर्ड पर रन दिख रहे हैं सिर्फ 70। फिलहाल हार्दिक पंडया और रवींद्र जडेजा संघर्ष कर रहे हैं।
T20 World Cup में भारत का दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ हो रहा है। टीम इंडिया की इस मैच में भी शुरुआत बेहद खराब रही है। भारत ने 4 विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान कोहली भी पवेलियन लौट गए हैं। कोहली ने सिर्फ 9 रन बनाए।
T20 World Cup में भारत का दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ हो रहा है। टीम इंडिया की इस मैच में भी शुरुआत बेहद खराब रही है। भारत ने 41 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। रोहित शर्मा 14 रन पर आउट हुए।
T20 World Cup में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। टीम इंडिया में दो बदलाव किया गया है। भुवनेश्वर कुमार की जगह शार्दुल ठाकुर का मौका दिया गया है।
मध्य प्रदेश के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने इंदौर में अटपटा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों की आय बढ़ी है तो महंगाई तो बढ़ेगी ही और लोगों की इसे स्वाकीर करना ही होगा। मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार सब कुछ मुफ्त में नहीं दे सकती।
प्रियंका गांधी ने कहा, “आज ये सरकार जनता के प्रति आग उगल रही है, हर रोज जनता पर आक्रमण कर रही है। आप लखीमपुर खीरी और आगरा को देखिए जहां पर 30 दलितों को उठाकर तीन दिनों के लिए पुलिस थाना में रखकर निर्बलता से मारा-पीटा गया।”
टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नामीबिया की टीम पहले गेंदबाजी करेगी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ गुरु गोरखनाथ के विचारों के विपरीत शासन चला रहे हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि विपक्षी कहते हैं कि कांग्रेस बीजेपी की ही टीम है। लेकिन मैं विपक्षियों को बताना चाहती हूं कि मर जाऊंगी, लेकिन बीजेपी से मिलावट नहीं करुंगी।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. प्रियंका ने कहा, मैं अमित शाह का बयान सुन रही थी। वे कह रहे थे कि उत्तर प्रदेश में आज अपराधियों को ढूंढना होता है, तो दूरबीन की जरूरत पड़ती है। जबकि उनके पास अजय मिश्रा खड़े थे, जिनके बेटे ने किसानों को कुचल दिया। मैं उन्हें कहना चाहती हूं कि दूरबीन छोड़िए चश्मा लगाइए।
प्रियंका गांधी ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कह, जब पीएम मोदी 8000 करोड़ के विमान में इटली जाते हैं, तो लगता है कि शायद पीएम हमारे देश की शोभा बढ़ा रहे हैं। लेकिन जब मैं जाती हूं, तो सच्चाई कुछ और नजर आती है। उन्होंने कह कि मैं प्रयागराज में निषादों के गांव में गई थी। वहां पुलिस ने नाव जला दी थी। उन लोगों ने मुझे दिखाया कि उनकी नाव जला दी गई। प्रियंका गांधी ने कहा कि नाव निषादों की मां होती है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इसी तरह से लखीमपुर में किसानों को कुचला गया। सरकार ने दिखा दिया कि किसानों की उनको बिल्कुल चिंता नहीं है।
गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भोजपुरी में भाषण की शुरूआत की। उन्होंने लोगों से कहा, ‘का हालचाल बा’।
प्रियंका गांधी ने कहा, “मैं सोच रही थी कि भाषण में क्या क्या कहूं। जब जब चुनाव आता है। नेता आपके सामने आते हैं भाषण देते हैं। जो सत्ता में होता है वो आपको ये सपना दिखाता है कि आपका जीवन बहुत ही अच्छा बन गया है। जो विपक्ष में होता है वो आपको ये गिनाना चाहता है कि सब खराब है, क्या गलत है और क्या हुआ, क्या नहीं हुआ? तो सच्चाई क्या है।”
उन्होंने कहा, “पिछले दो सालों में उत्तर प्रदेश में मैं काफी घूमी हूं। मैंने अपने देश के बार में एक सच्चाई जानी है। मैंने ये समझा यह आस्थाओं का देश है। हम अपने देश में आस्था रखते हैं। धरती पर आस्था रखते हैं। अपनी मेहनत पर आस्था रखते हैं। अपने धर्म पर आस्था रखते हैं। और अपनी नेताओं में भी आस्था रखते हैं। हम जब अपने नेताओं में आस्था रखते हैं तो हम ये आस्था रखते हैं कि हमसे जो कह रहे हैं, जो हमारे लिए करने जाएंगे वो सच्चाई से समर्पण और निष्ठा के साथ करेंगे।”
कांग्रेस महासचिव ने कहा, "जब हम बड़े बेड़ विज्ञापन देखते हैं और उन्हें देखकर लगता है कि विकास आ गया है। बहुत काम हो रहा है। आस्थान की वजह से हम कभी कभी ये सोचते हैं कि अगर इतना बड़ा विज्ञापन है, इतनी बड़ी प्रोपेगेंडा है तो हो सकता है कि कहीं पर विकास जरूर आया होगा। शायद मेरे द्वार पर नहीं आया लेकिन कहीं और तो जरूर आया होगा। अगर प्रधानमंत्री जी कह रहे हैं, मुख्यमंत्री जी कह रहे हैं तो कहीं इस बात में सच्चाई होगी। इसी तरह से जब हम प्रधानमंत्री जो को अपने 8 हजार करोड़ के हवाई जहाज में इटली जाते हुए देखते हैं तो हमारे मन में ये बात आती है कि शायद हमारे देश की शोभा बढ़ा रहे हैं।"
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गोरखपुर की प्रतिज्ञा रैली में पहुंच गई हैं। थोड़ी देर में प्रियंक गांधी रैली को संबोधित करेंगे।
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडर कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी उर्मिला ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, "मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। मैं ठीक और फिलहाल खुद को होम क्वारंटीन में आइसोलेट कर लिया है। मेरा सभी से अनुरोध है कि जो भी लोग मेरे कॉन्टैक्ट में आए हैं वो सभी तुरंत अपना टेस्ट करा लें। साथ ही सभी से मेरा ये भी अनुरोध हैं कि दिवाली के खास मौके पर सभी अपना बेहद ख्याल रखे।"
गाजीपुर बॉर्डर से हटाए जा रहे बैरिकेडिंग पर बीकेयू के नेता राकेश टिकैत ने कहा, “प्रशासन जेसीबी की मदद से यहां लगे टैंट को उखाड़ने की कोशिश कर रहा है। अगर प्रशान यहां से टेंट उखाड़ेगा तो किसान सरकारी दफ़्तरों के बाहर टैंट लगा लेंगे।”
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “आज जब हमारे लोकतंत्र के सभी स्तंभ कमज़ोर किए जा रहे हैं, हमें सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करना होगा। इन स्तंभों का निर्माण करने वाले कांग्रेस नेताओं में से एक महत्वपूर्ण आवाज उनकी भी थी। लोकतंत्र की रक्षा करना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है। सादर नमन।”
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा, “अरुण हलदर ने कल मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि समीर वानखेड़े ने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया, हलदर जी आप एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं उसकी गरिमा रखें।”
उन्होंने कहा, “समीर वानखेड़े ने धर्म परिवर्तन नहीं किया क्योंकि वो जन्म से मुसलमान हैं, उनके पिता ने धर्म परिवर्तन किया था। मैं अपनी बात पर कायम हूं कि वो एससी सर्टिफिकेट में फर्जीवाड़ा करके उस पद पर बैठे हैं, उन्होंने एक गरीब एससी का अधिकार छीना है।”
त्रिपुरा के पूर्व बीजेपी नेता आशीष दास, जिन्होंने हाल ही में भाजपा छोड़ दी थी, आज त्रिपुरा में पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में टीएमसी में शामिल होंगे।
मध्य प्रदेश में दिवाली पर पटाखों की मांग होने से इंदौर के पटाखा व्यापारियों की अच्छी बिक्री हो रही है। एक व्यापारी ने बताया, “अन्य राज्यों के लोग यहां से पटाखे खरीदकर वहां बेचते हैं जिसकी वजह से भी पटाखों की कमी है। इस बार पटाखा व्यापारी भी इधर-उधर से माल जुगाड़ कर के दे रहे हैं।”
जनता पर तेल की कीमतों की मार जारी है। देश में आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत 35-35 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 109.34 रुपये और डीजल 98.07 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 115.15 रुपये और डीजल की कीमत 106.23 रुपये प्रति लीटर है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 31 Oct 2021, 7:54 AM IST