रूस में कोरोना का कहर अक्टूबर माह में भयावह रहा है। सरकारी एजेंसी के मुताबिक रुस में अकेले अक्टूबर माह में 75 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेेंद्र सिंह तोमर ने एक बार फिर केंद्र सरकार की तरफ से एमएसपी पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि एमएसपी पहले से है और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस पर समिति बनाई है और जल्द ही सब सामने आ जाएगा। तोमर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
पंजाब समेत उत्तर भारतीय राज्यों के आसमान में शुक्रवार को दिखी एक रहस्यमयी रोशनी पर से पर्दा हट गया है। रक्षा सूत्रों पुष्टि की है कि यह एक उपग्रह था। हालांकि पहले मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि यह एलन मस्क के नेतृत्व वाले 'स्टारलिंक' उपग्रह हैं।
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से चंडीगढ़ में मिलने के बाद किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि बातचीत के बाद हमारी सहमति नहीं बनी हैं, हमें सरकार की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिला है, अगला फैसला कल संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में लिया जाएगा।
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने जामिया मिलिया इस्लामिया को लेकर एक अहम निर्णय लिया है। सीबीएसई द्वारा लिए गए फैसले के मुताबिक जामिया स्कूल से दसवीं और बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को सीबीएसई स्कूलों जैसी ही मान्यता प्रदान की जाएगी। जामिया स्कूल के छात्रों को देश भर के स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों व अन्य सभी शिक्षण संस्थानों यह मान्यता हासिल होगी।
जामिया मिलिया इस्लामिया के सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा प्रमाण पत्रों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई से समकक्षता प्रमाणपत्र पर स्वीकृति मिली। सीबीएसई ने जामिया प्रशासन के अनुरोध पर यह निर्णय लिया है।
सीबीएसई के इस महत्वपूर्ण निर्णय से जामिया को वैधानिक रूप से स्कूली शिक्षा कार्यक्रम, यानी दसवीं और बारहवीं कक्षा के संचालन करने का अधिकार प्राप्त हुआ।
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को अपने दौरे के आखिरी दिन झांसी पहुंचे। झांसी में उन्होंने कई जगहों पर सभाओं को संबोधित किया और राज्य सरकार पर हमलावर होते हुए जनता को साफ कर दिया है कि प्रदेश में अब बदलाव होने जा रहा है और उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि वह क्यों छोटे दलों को अपने साथ इस चुनाव में साथ ला रहे हैं।
समाजवादी पार्टी की विजय यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। हालांकि इस दौरान एक समर्थक घोड़े पर भी नजर आया जो अखिलेश यादव की यात्रा में शामिल होने आया था। वहीं झांसी की सड़कों पर अखिलेश की तस्वीरें ही दिखाई दे रही थीं।
झांसी जिले के मोंठ में जनसभा को संबोधित करने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आईएएनएस से खास बातचीत की।
जब उनसे पूछा गया कि, इस चुनाव में आप छोटी पार्टियों को अपने साथ ला रहे हैं, क्या इससे फायदा नजर आ रहा है ?
इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, "समाजवादी पार्टी छोटे दलों को साथ ले रही है, जो बीजेपी को हराने में हमारा साथ देंगे। मौजूदा सरकार ने सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया है, इन्होंने कुछ नहीं किया। कोरोना महामारी के दौरान सिर्फ लोगों को लाइन में लगाने पर मजबूर किया है। यदि किसान खाद लेने जा रहे हैं तब भी वह लाइन में लगे नजर आ रहे हैं। नोट बंदी के दौरान भी यही स्थिति रही।"
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
दिल्ली विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट दाखिलों के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट 3 दिसंबर को जारी की जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों के लिए अब तीसरी मेरिट लिस्ट 7 दिसंबर को जारी की जाएगी। वहीं दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर शनिवार 4 दिसंबर तक दाखिला के लिए आवेदन किया जा सकता है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के मुताबिक 7 दिसंबर को जारी की जाने वाली मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्र 8 और 9 दिसंबर तक विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हुए। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी उपस्थित रहे।
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
दिल्ली के शीर्ष पांच अस्पतालों- आरएमएल अस्पताल, लेडी हाडिर्ंग अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल, एलएनजेपी अस्पताल और जीटीबी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने शुक्रवार को नीट पीजी 2021 परीक्षा में देरी के विरोध में नियमित सेवाओं का बहिष्कार किया।
27 नवंबर से रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के कारण लगातार पांचवें दिन विरोध प्रदर्शन से ओपीडी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं।
आरएमएल अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के एक पत्र के अनुसार, "चूंकि ओपीडी सेवाओं को वापस लेने से अधिकारियों की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई, नीट पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी के लिए जिम्मेदार निकायों की असंवेदनशील प्रतिक्रिया के कारण, हम आरएमएल अस्पताल (ओपीडीएस) में सभी नियमित सेवाओं का बहिष्कार करने के लिए मजबूर हैं।"
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
किसानों ने पंजाब में रोपड़ के पास अभिनेत्री कंगना रनौत की कार को रोका और उनका विरोध जताया। किसानों ने नारेबाजी की। कंगना ने किसान विरोधी बयान दिया था, जिस पर किसानों ने नाराजगी जाहिर की।
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार यह कह रही है किसानों की मौत के आंकड़े उनके पास नहीं है। लेकिन उन्होंने कहा कि पंजाब में मरने वालों किसानों की संख्या बताते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने उन्हें मदद की है। सरकार चाहें तो ये आंकड़े ले सकती है।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि मृत किसानों की लिस्ट जो हमारे पास, उनमें सभी के फोन नंबर और पते मौजूद है। सरकार संसद में कहती है कि किसानों की मौत की सूची उनके पास नहीं है। मेरे पास 550 मृतक किसानों की लिस्ट है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद माना है कि उन्होंने गलती की है। तो किसानों को मुआवजा क्यों नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा, “ऐसे 403 लोग हैं जिन्हें पंजाब सरकार ने 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया है और 152 को नौकरी दी है। हमारे पास अन्य राज्यों के 100 नामों की एक सूची है और एक तीसरी सूची है जो नामों की सार्वजनिक जानकारी है जिसे आसानी से सत्यापित किया जा सकता है। लेकिन सरकार कहती है कि ऐसी कोई सूची नहीं है।”
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सदन में एक सवाल पूछा गया कि क्या केंद्र सरकार 700 मृतक किसानों (किसान आंदोलन के दौरान हुई किसानों की मौत) को मुआवज़ा देगी या नहीं? इसका जवाब मिला कि उनके पास किसानों का कोई रिकॉर्ड नहीं था।
बता दें कि किसान संगठन और विपक्ष लगातार सरकार से किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग कर रहा है। लेकिन दो दिन पहले केंद्र सरकार ने संसद में बताया था कि साल भर से चल रहे किसान आंदोलन के दौरान कितने किसानों की मौत हुई है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। इसलिए मुआवजा देने का सवाल ही नहीं उठता।
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
हरियाणा सरकार ने अगले आदेश तक गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद और झज्जर के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। सभी निर्माण गतिविधियों (गैर-प्रदूषणकारी गतिविधियों को छोड़कर) पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। डीज़ल जेनरेटर सेट के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
उत्तर प्रदेश के चिरगांव में सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार विकास को पीछे कर रही है। इनका विकास नाम बदलना और रंग बदलना है, जहां भी जाते हैं वहां नाम बदल देते हैं। अच्छा हुआ कि वो चिरगांव नहीं आए, अगर बाबा मुख्यमंत्री यहां आए होते तो हो सकता है कि यहां का भी नया नाम रख देते:
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
कर्नाटक के विभिन्न जिलों में कोविड का प्रकोप, विशेष रूप से केरल से लौटे नसिर्ंग छात्रों के बीच देखने को मिल रहा है। यह कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का एक बड़ा कारण बन गया है। कोडागु जिले के मदिकेरी में कोडागु विद्यालय के नौ छात्रों ने कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। अधिकारियों ने कक्षा 6 से 10 तक के सभी छात्रों के परीक्षण करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। शुक्रवार को चार और छात्रों के परिणाम आने की उम्मीद है। प्रकोप ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है क्योंकि यह केरल राज्य का सीमावर्ती जिला है, जहां संक्रमण दर अभी भी अधिक है।
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, “भारत में अब तक कोविड के 3.46 करोड़ मामले सामने आए हैं, कोविड संक्रमित लोगों में से 4.6 लाख लोगों की मौत हुई है, जो कुल मामलों का 1.36% है। भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 25,000 कोविड मामले और 340 मौतें दर्ज़ की गईं हैं।”
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। मयंक अग्रवाल 42 और श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
बिहार के किशनगंज में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। मृतक सहरसा जिला के बताए जा रहे हैं।
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, “त्रिपुरा सरकार ने आदिवासी और वनवासियों को टेक्नोलॉजी के आधार पर पट्टा दिया है। ऐसा करने वाला देश में पहला राज्य त्रिपुरा होगा। अब उन्हें KCC और अन्य वित्तीय संस्थानों से उसका लाभ और ऋण मिलेगा। साथ ही अब किसानों को उनकी जमीनों का अलपिन नंबर भी मिलेगा।”
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां ने कहा, “मेरी पार्टी और मैं सरकार द्वारा मुनाफा कमा रही PSUs के विनिवेश की कड़ी निंदा करते हैं। प्रधानमंत्री को सदन में आकर बताना चाहिए कि PSUs के भविष्य के संबंध में सरकार की ओर से वास्तविक डिजाइन और प्रस्ताव क्या है।”
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "जब PM ने कृषि-विरोधी क़ानून बनाने के लिए माफी मांगी तो संसद में बतायें कि प्रायश्चित कैसे करेंगे, लखीमपुर मामले के मंत्री को बर्खास्त कब? शहीद किसानों को मुआवज़ा कितना-कब? सत्याग्रहियों के ख़िलाफ़ झूठे केस वापस कब? MSP पर क़ानून कब? इसके बिना माफ़ी अधूरी!”
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसद 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन को लेकर संसद में गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया।
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। एक स्थानीय ने बताया, "पहले के मुकाबले काफी दिक्कतें हो रही हैं। आंखों में जलन, सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।"
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
देश में में पिछले 24 घंटों में 9,216 नए कोविड मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों का आंकड़ा 99,976 है।
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की दहशत के बीच दक्षिण अफ्रीका से राजस्थान के जयपुर लौटे चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी का जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेज दिया गया है।
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
विदेश मंत्रालय ने कल राज्यसभा में जवाब देते हुए बताया कि 29 नवंबर तक 99 देशों ने भारत के कोविड -19 टीकाकरण प्रमाण पत्र के आधार पर दोनों डोज लगवा चुके भारतीयों को यात्रा करने के लिए मान्यता प्रदान की है
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करते हुए कहा कि उसने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के अपने निर्देशों के अनुपालन की निगरानी के लिए एक प्रवर्तन कार्य बल का गठन किया है।
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, “केरल सरकार ने ओमिक्रॉन को देखते हुए सभी ज़रूरी कदम उठाए हैं। हम हवाई अड्डे पर RT-PCR टेस्ट कर रहे हैं। हाई रिस्क देशों से आने वाले यात्रियों का RT-PCR टेस्ट और 7 दिन का होम क्वारंटीन अनिवार्य है। उसके बाद उन्हें दोबारा RT-PCR टेस्ट कराना होगा।”
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
भारत में पाए गए 2 ओमिक्रोन मामलों पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, “मैंने लैब से पूरा विवरण मांगा है। हम इन लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रहे हैं। आज दोपहर 1 बजे मेरी स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ एक बैठक है। मेरी इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी बात हुई है।”
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
अमेरिका के न्यूयॉर्क में ओमिक्रॉन के पांच मामलों की पुष्टि हुई है। सरकार की ओर से इस बात की सूचना दी गई है। यह मामले न्यूयॉर्क के सफोक काउंटी, क्वीन्स, ब्रुकलिन और न्यूयॉर्क सिटी से दर्ज हुए हैं।
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 03 Dec 2021, 8:04 AM IST