पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 13 जनवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के मद्देनजर राज्य के अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के वाराणसी जाने की संभावना को देखते हुए कम से कम छह दिनों के लिए 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को स्थगित कर दिया जाए।
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
चुनावी राज्यों में कोरोना संकट की वजह से रैलियों पर लगी रोक के बावजूद समाजवादी पार्टी द्वारा एक दिन पहले लखनऊ कार्यालय में भारी भीड़ जुटाने के मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर पार्टी से जवाब मांगा है। इस मामले में सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ पहले ही शिकायत दर्ज की जा चुकी है।
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि हम विराट कोहली के फैसले का सम्मान करते हैं। भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है और एक टेस्ट कप्तान के रूप में, उन्होंने हमें अधिकतम जीत दिलाई। मुझे उम्मीद है और लगता है कि वह टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेट में एक खिलाड़ी के रूप में योगदान देना जारी रखेंगे:
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
मध्य प्रदेश में इंदौर की एसीपी सौम्या जैन ने कहा कि हमने कल आर्म्स एक्ट के तहत व्यापमं कांड के मुख्य आरोपी जगदीश सिंह सागर नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एयरपोर्ट पर उनके बैग की स्क्रीनिंग के दौरान सीआईएसएफ को एक जिंदा कारतूस मिला, जिसके बाद हमें सूचना दी गई। उसने हमें बताया कि उसके पास एक लाइसेंस है जिसे वह 2012 के बाद नवीनीकृत नहीं कर सका है।
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
विराट कोहली के टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि विराट कोहली को टीम इंडिया के कप्तान के रूप में शानदार कार्यकाल के लिए बधाई। विराट ने टीम को एक शानदार टीम में बदल दिया जिसने भारत और बाहर दोनों जगह सराहनीय प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में टेस्ट जीत खास रही है।
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
हाल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। कोहली पहले ही वनडे और टी-20 की कप्तानी छोड़ चुके हैं। कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि आज की कोविड समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान दिशानिर्देशों और प्रतिबंधों में किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है। हमने मेडिकल स्टोर्स को आदेश दिया है कि वे उन व्यक्तियों का रिकॉर्ड रखें जो कोविड एंटीजन सेल्फ टेस्ट किट खरीदते हैं।
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
भारतीय किसान यूनियन के नेता युद्धवीर सिंह ने कहा कि अभी तक केंद्र ने न तो एमएसपी पर कोई कमेटी बनाई है और न ही इस पर हमसे संपर्क किया है। लखीमपुर खीरी कांड में शामिल होने वाले राज्यमंत्री को भी सरकार ने नहीं हटाया है। अगर सरकार हमारी मांगों का जवाब नहीं देती है तो हम 31 जनवरी को 'विरोध दिवस' मनाएंगे।
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम 21 जनवरी से तीन-चार दिन के लिए उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जाएंगे और प्रभावित किसानों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। हम अपने आंदोलन की आगे की कार्रवाई पर चर्चा करेंगे और रणनीति बनाएंगे।
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत सभी पांचों चुनावी राज्यों में चुनावी रैलियों, सभाओं, रोड शो पर 22 जनवरी तक रोक लगा दी है। हालांकि आयोग ने राजनीतिक दलों को अधिकतम 300 व्यक्तियों या हॉल की क्षमता के 50% के साथ इनडोर बैठकें करने की अनुमति दी है।
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान पार्षद विजय शंकर मिश्रा का शनिवार को निधन हो गया। वे 68 साल के थे। उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गहरा शोक जताया है। उनके निधन पर कांग्रेस में भी शोक की लहर है।
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि राजधानी में कोविड की तीसरी लहर पहले ही अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है और अब मामलों में जल्द ही कमी देखने को मिल सकती है।
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
केरल में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के 48 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 528 हो गई है। ये जानकारी केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शनिवार को दी।
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
पंजाब चुनावों के लिए कांग्रेस ने 86 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब SC से चुनाव लड़ेंगे, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। प्रताप सिंह बाजवा कादियान से और गायक सिद्धू मूसेवाला मानसा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से चुनाव लड़ेंगी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे।
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “कभी कहते थे मथुरा से लड़ेंगे, कभी अयोध्या से तो कभी प्रयागराज से लड़ने की बात करते थे। मुझे इस बात की खुशी है कि BJP ने उन्हें (योगी आदित्यनाथ) अपने घर भेज दिया। अब मुझे लगता है कि गोरखपुर में ही उन्हें रहना पड़ेगा अब वहां से वापस आने की ज़रूरत नहीं है।”
अखिलेश यादव ने कहा, “समजवादी पार्टी से उन्होंने (भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद) जो भी बात की मैंने उनकी बात मानी और रामपुर मनिहरन और गाज़ियाबाद वाली सीटें उनको दी। उन्होंने किसी से फोन पर बात करने के बाद मुझको बताया कि वह चुनाव साथ में नहीं लड़ सकते।”
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहले चरण की 58 सीटों में से 57 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। वहीं दूसरे फेज की 55 सीटों में से 38 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। सीएम योगी गोरखपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज ज़िले के सिराथू से चुनाव लड़ेंगे।
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “कल दिल्ली में कोरोना के मामले परसों की तुलना में साढ़े 4 हज़ार कम आए थे। दिल्ली में कोरोना के मामले पीक पर है लेकिन कल से मामले में गिरावट आ रही है।”
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा, “आगामी विधानसभा चुनाव में जनता हमारी पार्टी को फिर से सत्ता में जरूर लेकर आएगी और मैं भी उन्हें विश्वास दिलाना चाहती हूं कि इस बार सत्ता में आने के बाद हमारी पार्टी अपने पूर्व के रहे शासनकाल की तरह ही फिर से यहां सभी मामले में सरकार चलाएगी।”
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
देश में कोरोना संक्रमण के मामले बेहद तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,68,833 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,22,684 रिकवरी हुई। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 14,17,820 हो गई।
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
जम्मू-कश्मीर में लगाए गए प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेंगे। वीकेंड के दौरान गैर-जरूरी आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। गैर-जरूरी आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध के साथ रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज सुबह कोहरा छाया दिखा। मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
मकर संक्रांति के अवसर पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान किया। एक श्रद्धालु ने बताया कि आज के दिन गंगा नदी में स्नान किया जाता है और बाह्मणों को दान दिया जाता है।
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 15 Jan 2022, 8:09 AM IST